Home Blog Page 1070

भारत ने पश्चिमी देशों को रूसी कच्चे तेल के सहारे किया 6.65 अरब डॉलर का निर्यात

0

यूरोप के एक शोध संस्थान ने दावा किया है कि भारत ने पिछले 13 महीनों में G7 के नेतृत्व वाले गठबंधन देशों को जो पेट्रोलियम निर्यात किया है उसमें एक-तिहाई हिस्सा रूस से आयातित कच्चे तेल के शोधन का रहा है.

यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने रूस से कच्चे तेल के आयात पर कई तरह की बंदिशें लगा दी थीं. दिसंबर, 2022 में इन देशों ने रूसी कच्चे तेल के आयात का कीमत दायरा भी तय कर दिया था.लेकिन रूस से अन्य देशों में आयात किए गए कच्चे तेल को शोधित कर पश्चिमी देशों को निर्यात किए जाने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई थी.

भारत ने बीते दो वर्षों में रूस से बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का आयात किया है. किफायती दरों पर रूसी कच्चा तेल मिलने से भारत को अपना आयात बिल भी कम करने में मदद मिली है.

फिनलैंड स्थित शोध संस्थान ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत रूस से आयातित कच्चे तेल को शोधित कर जी-सात के देशों और यूरोपीय संघ एवं ऑस्ट्रेलिया को निर्यात कर रहा है. सीईआरए ने कहा, ”तेल मूल्य की सीमा लगने के बाद के 13 माह में रूसी कच्चे तेल से शोधित पेट्रोलियम उत्पादों के भारतीय निर्यात में इन देशों का हिस्सा एक-तिहाई रहा है. इन देशों को भारत ने 6.65 अरब डॉलर का निर्यात रूसी तेल की मदद से किया है.”

इस निर्यात में एक बड़ा हिस्सा जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी का रहा है. इस बारे में टिप्पणी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है.सीआरईए ने कहा, ”भारत ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को ये उत्पाद भेजने के लिए 3.04 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल रूस से आयात किया था.”

छत्तीसगढ़ : मौसम में बदलाव, प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

0

छत्तीसगढ़ में अब फिर मौसम बदलने वाला है। बढ़ते गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है।

ऐसे में आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज गुरुवार को मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। बढ़ते गर्मी के बीच तापमान में गिरावट होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मौसम सामान्य है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके प्रभाव से वातावरण में बदलाव हो रहा है।

आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में सुबह से धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ते ही जा रहा है। तेज धूप से लोग अभी से परेशान हो रहे हैं।

बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रायपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।

Petrol Diesel Prices;  सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतें जारी

0
Petrol Diesel Prices: गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। तेल की कीमतों में आज भी कई शहरों में बदलाव दिख रहा है। बिहार में जहां लगातार दूसरे दिन तेल के दाम घटे हैं, वहीं यूपी के कुछ शहरों में सस्‍ते हुए तो कुछ जगह कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
इस बीच वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल (crude oil) का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 6 पैसे चढ़ा और 89.82 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपए लीटर तो डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपए लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज भी 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 32 पैसे गिरावट के साथ 94.04 रुपए लीटर बिक रहा है।

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल : वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज चढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।

देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं, पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Stock Market Today : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 22,000 के नीचे फिसला

0

Stock Market Update : आज यानी 22 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में सपाट नोट पर कारोबार की शुरुआत हुई. शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले.

हालांकि, इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया. सुबह 9:32 बजे सेंसेक्स 198.88 (0.27%) अंकों की गिरावट के साथ 72,424.22 पर जा पहुंचा. वहीं, निफ्टी 62.45 अंक (0.28%) के नुकसान के साथ 21,992.60 के करीब कारोबार कर रहा था.

बीते दिन शेयर बाजारों में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा .वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बुधवार को कारोबार समाप्ति से पहले मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा. कल तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान मजबूत रहा लेकिन अंत में 434.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,623.09 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 72,450.56 अंक के निचले स्तर तक आ गया था.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,055.05 अंक पर बंद हुआ. पचास शेयरों पर आधारित निफ्टी मंगलवार को मजबूत होकर 22,196.95 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने बुधवार को 284.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

अमूल दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी संस्था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया है. इस समारोह के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसान जुटे हैं.

इसके अलावा 18,600 गांव के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. अमूल दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी संस्था है. पीएम मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं है. अमूल यानी विश्वास, विकास, जनभागीदारी और किसान का सशक्तिकरण है. अमूल अर्थात बड़े सपने संकल्प और उससे बड़ी सिद्धियां हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि छोटे-छोटे पशुपालकों की ये संस्था आज जिस बड़े पैमाने पर काम कर रही है, वही तो संगठन की शक्ति है, सहकार की शक्ति है. आज दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में अमूल के प्रोडक्ट्स निर्यात किए जाते हैं. दूरगामी सोच के साथ लिए गए फैसले कई बार आने वाले भविष्य को कैसे बदल देते हैं इसका उदहारण है. आज हम सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देश हैं. पिछले 10 साल में भारत में दूध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है. दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ दो प्रतिशत के दर से आगे बढ़ रहा है, लेकिन भारत में 6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि दुनिया मे डेयरी सेक्टर सिर्फ 2 फीसदी की दर से आगे बढ़ रहा है, जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6 फीसीद की दर से आगे बढ़ रहा है. आज देश में धान, गेहूं और गन्ने को मिला दें तो भी इनका टर्नओवर 10 लाख करोड़ नहीं होता है, लेकिन 10 लाख करोड़ टर्नओवर में काम करने वाले डेयरी सेक्टर में 70 प्रतिशत महिला हैं. मैं मानता हूं कि भारत को विकसित करने के लिए आर्थिक शक्ति बढ़ानी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है. आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वो सिर्फ और सिर्फ महिला शक्ति की वजह से है. आज जब भारत महिला नेतृत्व विकास के मात्र के साथ आगे बढ़ रहा है, तो भारत के डेयरी सेक्टर की ये सफलता उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है.

पीएम ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है. विकसित भारत के निर्माण के लिए भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त होना जरूरी है. पहले की सरकारें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जरूरतों को टुकड़ों में देखती थीं. हम गांव के हर पहलू को प्राथमिकता देते हुए काम को आगे बढ़ा रहे हैं. हमारा फोकस है कि छोटे किसान का जीवन कैसे बेहतर हो. पशुपालन का दायरा कैसे बढ़े. पशुओं का स्वास्थ्य कैसे बेहतर हो, गांव में पशुपालन के साथ ही मछलीपालन और मधुमक्खी पालन को कैसे प्रोत्साहित किया जाए.

शराब घोटाले में केजरीवाल को ED का 7वां समन, आखिर पूछताछ में शामिल क्यों नहीं हो रहे दिल्ली CM ?

0

कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर समन भेजा है। ईडी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

यह केजरीवाल को भेजा गया सातवां समन है। केजरीवाल अब तक ईडी के 6 समन को दरकिनार कर चुके हैं। उन्होंने हर बार ईडी के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया है।

ED ने बार-बार समन को नजरअंदाज किए जाने के बाद राउज ऐवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी और 19 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया था। 19 फरवरी को पेशी से इनकार करते हुए केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की मांग की थी। उस दिन केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का फ्लोर टेस्ट रख लिया था और ऑनलाइन पेश होकर आगे की तारिख मांग ली थी। कोर्ट ने 16 मार्च को पेशी की तारीख तय की है।

केजरीवाल ने कहा है कि ED कोर्ट गई है तो उन्हें फैसले का इंतजार करना चाहिए और बार-बार समन नहीं भेजना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाएगा और उसके मुताबिक आगे कदम उठाया जाएगा। दरअसल, केजरीवाल ने आशंका जाहिर की है कि चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है।

बता दें कि, इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर को गिरफ्तार किया जा चुका है। केजरीवाल का यह मामला राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।

कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में अहम फैसला, गन्ना खरीद की कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी…

0

किसानों के दिल्ली चलो मार्च के बीच केंद्र सरकार ने बढ़ा कदम उठाया है. बुधवार को हुई केंद्र की कैबिनेट बैठक में गन्ना किसानों के हित में अहम फैसला लिया गया. कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी.

गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी. सरकार के इस फैसले पर अब पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है. पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा. ‘

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने चीनी मौसम 2024-25 के लिए चीनी की 10.25 प्रतिशत वसूली दर पर की गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) ₹ 340/क्विंटल करने की मंजूरी दी थी. यह गन्ने की ऐतिहासिक कीमत है जो चालू मौसम 2023-24 के लिए गन्ने के एफआरपी से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है. संशोधित एफआरपी 01 अक्टूबर 2024 से लागू होगी.

इस मंजूरी के साथ, चीनी मिलें गन्ने की एफआरपी 10.25 प्रतिशत की वसूली पर ₹ 340/क्विंटल की दर से भुगतान करेंगी. वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, किसानों को ₹ 3.32 की अतिरिक्त कीमत मिलेगी, जबकि वसूली में 0.1 प्रतिशत की कमी पर समान राशि की कटौती की जाएगी. हालाँकि, गन्ने का न्यूनतम मूल्य ₹ 315.10/क्विंटल है जो 9.5 प्रतिशत की वसूली पर है. भले ही चीनी की वसूली कम हो, किसानों को ₹315.10/क्विंटल की दर से एफआरपी का आश्वासन दिया जाता है.

Mahashivratri 2024: जानें सही तारीख, शिव पूजा का मुहूर्त

0

Mahashivratri 2024: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वो दिन है जब मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस रात में शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं.

महाशिवरात्रि व्रत करने वाले पर इनकी विशेष कृपा होती है. इस दिन शिवलिंग में भोलेनाथ का वास होता है. जो लोग महाशिवरात्रि पर विधि विधान से महादेव की आराधना करते हैं उनके दुःख और तमाम कष्टों का नाश हो जाता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. जानें सही तारीख, शिव पूजा का मुहूर्त.

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 09.57 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 को शाम 06.17 तक रहेगी.

शिवपुराण में कहा गया है कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात में भगवान शिव अग्रि स्तंभ के रूप में ब्रह्मा जी और विष्णु जी के सामने प्रकट हुए थे, उस समय आकाशवाणी हुई थी कि इस तिथि की रात में जागकर जो भक्त मेरे लिंग रूप का पूजन करेगा, वह अक्षय पुण्य प्राप्त करेगा. ऐसे में महाशिवरात्रि व्रत और पूजन 8 मार्च 2024 को किया जाएगा.

महाशिवरात्रि पर सुबह-रात्रि पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर सूर्योदय से व्रत की शुरुआत होती है और इसका समापन अगले दिन किया जाता है, क्योंकि इस दिन कई लोग रात्रि के चारों प्रहर में शिव का अभिषेक करते हैं. वहीं मान्यता अनुसार कुछ लोग सुबह-शाम की पूजा के बाद व्रत पारण कर लेते हैं.

महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त
सुबह पूजा मुहूर्त सुबह 06.38 – सुबह 11.04
निशिता काल मुहूर्त प्रात: 12.07 – प्रात: 12.55 (9 मार्च 2024)
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय शाम 06:25 – रात 09:28
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 09:28 – 9 मार्च, प्रात: 12.31
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय प्रात: 12.31 – प्रात: 03.34
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय प्रात: 03.34 – प्रात: 06:37
व्रत पारण समय सुबह 06.37 – दोपहर 03.28 (9 मार्च 2024)

 

प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन

0

प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन

मुंबई : अपनी आवाज से घर-घर में लोकप्रिय रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम बिनाका गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी।

54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए रेडियो पर भाइयों और बहनों के संबोधन के जरिए इनकी बात करने की शैली भी काफी लोकप्रिय थी। एक जानकारी के मुताबिक इन्होंने करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजार स्पाट्स या जिंगल्स किए। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है।

बड़े पर्दे पर भी आए नजर अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1951 में रेडियो उद्घोषक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। अपनी आवाज के जादू से वे शमां बांध देते थे। शुरुआत में उन्होंने अंग्रेजी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अमीन सयानी कई फिल्मों में रोडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखेष तीन देवियां, भूत बंगला, बॉक्सर जैसी फिल्मों में इन्हें देखा जा सकता है।

ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे…

0

ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस बुधवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे. ग्रीक के प्रधानमंत्री का ये भारत दौरान काफी अहम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा होने वाली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक के प्रधानमंत्री का स्वागत किया है. वहीं राष्ट्रपति भवन में ग्रीक के प्रधानमंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नई दिल्ली पहुंच कर किरियाकोस मित्सोताकिस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

मित्सोताकिस के साथ उनकी पत्नी मारेवा ग्रेवोव्स्की भी भारत आई हैं. ग्रीक के प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने भारत आगमन पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा है कि भारत आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उत्साहित हूं. ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस का कहना है कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी काफी अहमियत रखती है.

हैदराबाद हाउस में होगी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

किरियाकोस मित्सोताकिस ने ये भी कहा है कि भारत के साथ मित्रता से दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली वार्ता का मुझे बेसब्री से इंतजार है. ग्रीक के प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी की ग्रीक यात्रा के अनुरूप भारत आना और उनके बात करना काफी अहम है.

ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस भारत में 21 और 22 फरवरी को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है. इसको लेकर ग्रीक के प्रधानमंत्री ने काफी उत्सुकता दिखाई है.

रायसीना डायलॉग 2024 में होंगे मुख्य अतिथि

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ किरियाकोस मित्सोताकिस रायसीना डायलॉग 2024 में बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने वाले हैं. दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ताओं में भारत और ग्रीस के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. इस यात्रा में कई और देशों के विदेश मंत्रियों की भागीदारी भी देखी जा रही है. ये सभी रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने वाले हैं.