Home Blog Page 1077

मौनी अमावस्या : गंगा स्नान के लिए 90 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी…

0

उत्तर प्रदेश की ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक करीब 90 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि 12 बजे से ही जनसैलाब घाटों की तरफ उमड़ा हुआ है और गांव देहात और दूसरे जिलों से स्नानार्थी सिर पर गठरी रखकर मेला क्षेत्र में आ रहे हैं।

घाटों की लंबाई 6800 फुट से बढ़ाकर 8000 फुट कर दी गई अधिकारी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए घाटों की लंबाई 6800 फुट से बढ़ाकर 8000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र बदलने की सुविधा स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या भी 1800 से बढ़ाकर छह हजार कर दी गई है और 12,000 संस्थागत शौचालयों के साथ मेला क्षेत्र में शौचालयों की कुल संख्या अब 18,000 हो गई है।

सुरक्षा के लिए NDRF के जवान विभिन्न घाटों पर किए गए हैं तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ के जवान विभिन्न घाटों पर तैनात किए गए हैं। साथ ही एनडीआरएफ की महिला बचाव कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

Paytm; भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंध का ऐलान करने के बाद 42% दुकानदारों ने बनाई दूरी, अन्य पेमेंट ऐप का कर रहे इस्‍तेमाल

0

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंध का ऐलान करने के बाद से ही पेटीएम (Paytm) को नित नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन्स के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं, वहीं पेटीएम ऐप से भी अब दुकानदार दूरी बना रहे हैं।

देश भर के किराना दुकानदार एक सुर में ग्राहकों से कह रहे हैं पेटीएम न करो! किराना क्लब के एक सर्वे के मुताबिक, पिछले हफ्ते पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ RBI के प्रतिबंधों के बाद, भारत में 42 फीसदी किराना स्टोर्स पेटीएम से दूर हो गए हैं और अन्य पेमेंट ऐप पर स्विच कर चुके हैं।

इस सर्वे में 5,000 किराना दुकानदारों को शामिल किया गया था। किराना क्लब के फाउंडर और सीईओ अंशुल गुप्ता ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से किराना स्टोरों में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, मगर दुकानदार ज्यादा चिंतित नहीं हैं क्योंकि पेमेंट के कई अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। सर्वे के मुताबिक, लगभग 20 फीसदी ने कहा कि वे अन्य पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं। किराना क्लब के सर्वे में सामने आया है कि आरबीआई के एक्शन के बाद 68 फीसदी भारतीय किराना स्टोर्स का पेटीएम पर भरोसा कम हो गया है।

फोनपे को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

किराना क्लब के सर्वे बताता है कि जो खुदरा विक्रेता पेमेंट के लिए अन्य ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उनमें से 50 फीसदी विक्रेताओं ने फोन पे (PhonePe) का रुख किया है, जबकि 30 फीसदी ने गूगल पे (Google Pay) और 10 फीसदी ने भारत पे (BharatPe) को अपनाया है।

31 जनवरी को लगाया था प्रतिबंध

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) को अपने अकाउंट्स और डिजिटल वॉलेट में 1 मार्च से नई जमाएं स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया था। आरबीआई ने अपने नोटिस में कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई अपने ग्राहक को जानें (KYC) नियमों के व्यापक तौर पर उल्लंघन से धनशोधन की चिंता को देखते हुए की गई थी। आरबीआई ने कहा था कि पीपीबीएल के खिलाफ कार्रवाई एक व्यापक सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और उसके बाद बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट को वैरिफाई करने के बाद किया गया।

गाजा पट्टी के राफा में इजरायली हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी…

0

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास की संघर्ष विराम शर्तों को अस्वीकार करने और दक्षिणी गाजा शहर में हमले बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करने के बाद गाजा पट्टी के राफा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को अविश्वसनीय बताया और कहा कि वह युद्ध में संघर्ष विराम के लिये इजराइल तथा हमास पर लगातार दबाव डालने का काम कर रहा है।

बाइडेन ने बृहस्पतिवार शाम को खुफिया जानकारी को संभालने से संबंधित एक विशेष वकील की रिपोर्ट पर बयान देने के बाद संवाददाताओं से कहा- जैसा कि आप जानते हैं, मेरा मानना है कि गाजा पट्टी में हो रही कार्रवाई चरम पर है।” गाजा पट्टी की आधी से अधिक आबादी राफा में आ गई है, जो मिस्र से लगता एक शहर है जिसकी ज्यादातर सीमा प्रतिबंधित है और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मुख्य प्रवेश बिंदु है। मिस्र ने चेतावनी दी है कि यहां कोई भी जमीनी कार्रवाई या सीमा पार बड़े पैमाने पर विस्थापन की घटना इजरायल के साथ उसकी 40 साल पुरानी शांति संधि को कमजोर कर देगी।

 कुवैती अस्पताल के अनुसार, हमलों में दो महिलाओं और पांच बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए। इजराइल के चार महीने से जारी हवाई और जमीनी हमलों में 27,000 से अधिक फलस्तीनी लोग मारे गए। इजराइल के हमलों ने अधिकांश लोगों को उनके घरों को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और एक चौथाई आबादी को भुखमरी की ओर धकेल दिया है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किये।

0

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। हम आपको याद दिला दें कि अमिताभ अपने पुत्र अभिषेक के साथ 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी आये थे। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में हाल ही में भूमि भी खरीदी है।

अमिताभ बच्चन के आने की खबर सुनकर कई लोग उनके और उनके काफिले को देखने के लिए सड़कों पर नजर आये।

अयोध्या में भक्तों की भीड़ के चलते रामलला को ठीक से विश्राम नहीं मिलते देख श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने कहा है कि अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के सैलाब के मद्देनजर हर दिन 14 घंटे दर्शन की व्यवस्था जारी है लेकिन कई लोगों का मत है कि पांच साल के बालक के रूप में पूजे जाने वाले भगवान राम को बीच-बीच में अच्छी तरह विश्राम की भी आवश्यकता है। चंपत राय ने कहा कि फिलहाल अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने मंदिर में हर रोज करीब एक लाख लोग आ रहे हैं और श्रद्धालुओं का भारी दबाव घटाने के लिए 24 जनवरी के बाद से इस देवस्थान में हर रोज 14 घंटे दर्शन की व्यवस्था चल रही है। न्यास महासचिव ने कहा, ”अनेक लोगों का कहना है कि भगवान के बालक रूप को बीच में अच्छी तरह विश्राम की जरूरत है। आप भी सोचिए कि भगवान के बालक रूप को 14 घंटे जगाना कितना व्यावहारिक है?”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के ऊपरी तलों, आयताकार परकोटे और इस परिसर के अन्य देवालयों का निर्माण किया जाना बाकी है और मंदिर का सारा काम संभवतः वर्ष 2025 के मध्य या 2025 की समाप्ति तक पूरा होने का अनुमान है। “रामलला के पटवारी” के रूप में प्रसिद्ध चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का शेष निर्माण कार्य उचित तालमेल बनाकर कुछ इस तरह पूरा किया जाएगा कि भक्तों को भगवान के दर्शन में कोई भी परेशानी न हो। उन्होंने कहा, ”हम सुनिश्चित करेंगे कि मंदिर के शेष निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के दर्शन में कोई भी बाधा न हो। इसके लिए हम इंजीनियरों के साथ बैठेंगे और सोच-समझकर फैसला करेंगे।” न्यास महासचिव ने कहा कि अयोध्या में बड़ी तादाद में आ रही गाड़ियों की पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए किफायती किराये वाली जगहों का इंतजाम किया जाना बेहद आवश्यक है।

दूसरी ओर, आज मौनी अमावस्या के अवसर पर अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग सरयू में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करने और रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुँच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूली शिक्षा में एक और बदलाव, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संचालन समितियों को तत्काल प्रभाव से खत्म करने का निर्णय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल’

0

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूली शिक्षा में एक और बदलाव करने जा रही है। भूपेश सरकार में बहुप्रतिक्षित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, अनियमितता और कुप्रबंधन को लेकर इसकी संचालन समितियों को तत्काल प्रभाव से खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा-दीक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब शिक्षा विभाग के हवाले होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में गड़बड़ी में ध्यानाकर्षण का जवाब देने के बाद पत्रकारों से चर्चा में ये बातें कहीं।

करीब 800 करोड़ रुपए घोटाले की आशंका
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद पूरे देश में पूज्यनीय हैं। हम सभी के मन में उनके लिए सम्मान है। पहले ये स्कूल जिन महान हस्तियों के नाम से जाने जाते थे, उनका नाम फिर से स्वामी आत्मानंद से पहले जोड़ा जाएगा।

आत्मानंद स्कूलों को लेकर अगर कोई अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। आत्मानंद स्कूलों के पुनर्निर्माण और अन्य मदों में लगभग 800 करोड़ रुपए घोटाले की आशंका है। जहां भी शिकायत प्राप्त होगी, उसकी जांच कराई जाएगी। अकेले राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी स्कूल में ही लगभग 4.5 करोड़ रुपए बिल्डिंग मरम्मत पर खर्च किए गए, जबकि इतनी राशि में एक नई बिल्डिंग का निर्माण हो जाता।

‘पूर्ववर्ती सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़’
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की महान विभूति, शिक्षाविद् और समाज सुधारक और जन जागरण के पुरोधा स्वामी आत्मानंद के नाम पर तत्कालीन सरकार ने प्रदेश में अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोलकर न सिर्फ शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, बल्कि स्वामी आत्मानंद जी के नाम को भी धूमिल किया है। इन स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी समिति के जिम्मे सौंपकर भूपेश सरकार ने इसका भविष्य कलेक्टरों की इच्छा पर सौंप दिया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की ओर से बजट सत्र के शुभारंभ के अवसर पर दिए गए अभिभाषण पर चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की ओर से बजट सत्र के शुभारंभ के अवसर पर दिए गए अभिभाषण पर शुक्रवार को चर्चा के बाद राज्यपाल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन पारित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश में सुशासन की स्थापना का संकल्प लिया है। हम छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन में खुशहाली और समृद्ध लाने के लिए पीएम मोदी हर गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता जीर्ण-शीर्ण हो चुके प्रदेश के वित्तीय-ढांचे को फिर से मजबूत करने और फिर से कुशल वित्तीय प्रबंधन की स्थापना करने की होगी। नवा रायपुर मध्य भारत का इनोवेशन हब बनेगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। राजिम को देश के मानचित्र पर महत्वपूर्ण तीर्थ के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। राजिम कुंभ के आयोजन की परंपरा को फिर शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने हमें विरासत में खाली खजाना और भारी कर्ज सौंपा है। अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संसाधनों का इंतजाम हमारे सामने बड़ी चुनौती हो सकती थी, लेकिन जनता-जनार्दन के आशीर्वाद, विश्वास, समर्थन और सहयोग से ऐसी तमाम तरह की चुनौतियों पर विजय पाने में हम कामयाब हो रहे हैं। पीएम का फोकस किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं पर रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनका फोकस भी मुख्य रूप से इन्हीं वर्गों पर है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी करना, सामाजिक और भौतिक विकास में तेजी लाने के लिए अधोसंरचनाओं का निर्माण करना, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, संस्कार, रोजगार, व्यापार जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार काम करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने विकसित-भारत के निर्माण और भारत को दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इन लक्ष्यों को हासिल करने में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2023-24 के दूसरे अनुपूरक बजट का उद्देश्य मोदी जी की गारंटियों के क्रियान्वयन की शुरुआत करना था, तीसरा अनुपूरक बजट शुरू हो चुके काम को आगे बढ़ाने तथा गति देने के लिए प्रस्तुत किया गया था। इसी सत्र में वर्ष 2024-25 के लिए हमारी सरकार पहला मुख्य बजट प्रस्तुत करने जा रही है, जो अनेक मायनों में ऐतिहासिक बजट होगा।

18 लाख परिवारों को आवासों की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने के क्रम में शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख परिवारों के आवासों के निर्माण के लिए हमारी सरकार ने स्वीकृति दे दी थी। विधानसभा में दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर आवासों के निर्माण के लिए 3799 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान पारित कराया गया था। इसी तरह मोदी जी की गारंटी के अनुरूप पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन, सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को राज्य के 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। इस तीसरे अनुपूरक अनुमान में कृषक उन्नति योजना के लिए 12000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड धान खरीदी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमने राज्य में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की और इस साल प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बनाया है। हमने इस साल 144.92 लाख मीटरिक टन धान खरीदी की है। इस साल 24 लाख 72 हजार 440 किसानों ने धान बेचा है, जो पिछले साल के 23 लाख 42 हजार से 1 लाख 30 हजार ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में इस साल 37 लाख मीटरिक टन ज्यादा धान उपार्जित किया गया है। हमने न सिर्फ अब तक की सर्वाधिक मात्रा में धान की खरीदी की है, बल्कि इस बार धान बेचने वाले किसानों की संख्या भी सर्वाधिक रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मांग पर हमने धान खरीदी की अवधि में बढ़ोतरी भी की थी। अवधि बढ़ाने से 19 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए और वे भी अपना धान बेच पाए। चालू खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में 130 लाख मीटरिक टन धान के उपार्जन का अनुमान था, लेकिन रिकॉर्ड खरीदी के चलते अनुमानित उपार्जन का आंकड़ा काफी पीछे छूट गया है। राज्य में कस्टम मिलिंग का काम भी तेजी से जारी है। उपार्जित धान 144.92 लाख टन में से 106.04 लाख टन धान के उठाव का डीओ जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 100.94 लाख टन धान का उठाव किया जा चुका है।

महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती देने, लैंगिक और सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना शुरू कर दी गई है। यह योजना भी मोदी जी की गारंटियों में शामिल है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की प्रत्येक पात्र विवाहित महिला को 12,000 रुपए की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी। दूसरे अनुपूरक बजट में इसके लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। योजना को कैबिनेट में स्वीकृति मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना के विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 5 फरवरी 2024 से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। कल 7 फरवरी तक इस तरह केवल 3 दिनों में ही 16 लाख 82 हजार आवेदन भरे जा चुके हैं। इस योजना को लेकर महिलाओं में बहुत उत्साह है। उनका उत्साह और खुशी देखकर मुझे भी बहुत खुशी और संतुष्टि मिली रही है।

रामलला दर्शन योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारत का सदियों का सपना पूरा हो गया है। रामलला प्रत्येक भारतीय की आत्मा में रचे-बसे हैं। छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का अटूट नाता है। वे हमारे भांजे हैं। छत्तीसगढ़ के लोग भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। राज्य सरकार हर साल रामलला दर्शन योजना के तहत हजारों यात्रियों को रामलला के दर्शन कराएगी।

चारधाम परियोजना की तर्ज पर 5 शक्तिपीठों का होगा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बड़ा सौभाग्य है कि इस प्रदेश को प्रभु श्रीराम के साथ-साथ शक्ति का भी आशीर्वाद प्राप्त है। यहां अनेक शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ छत्तीसगढ़ के लोगों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति के भी केंद्र हैं। राज्य शासन ने चारधाम परियोजना की तर्ज पर 05 शक्तिपीठों- कुदरगढ़, चंद्रपुर, रतनपुर, दंतेवाड़ा तथा डोंगरगढ़ को विकसित करने के लिए कार्ययोजना के निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया है।

तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा हेतु नवीन योजना शुरू होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए आदिवासी बन्धुओं के लिए हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर को अब 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा प्रदान करने का निर्णय लिया जा चुका है। कैबिनेट ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा हेतु नवीन योजना संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।

यूपीएससी की तर्ज पर होंगी पीएससी की परीक्षाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपने भ्रष्टाचारी हाथों से प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य का गला घोंटा है। उन्हें हम बख्शेंगे नहीं। पीएससी की परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों से बड़ी मात्रा में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मोदी जी ने इन शिकायतों की जांच कराने की गारंटी दी थी। उनकी गारंटी के अनुरूप पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है। इस मामले में ईओडब्लू ने पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव पर धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के मामले पर कल एफआईआर दर्ज कर ली है। पीएससी की परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता हो इसके लिए हम इसे यूपीएससी की तर्ज पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से होगी योजनाओं की निगरानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए खनिज के परिवहन और परमिट को मैनुअल पद्धति से जारी करने का आदेश पारित करा दिया था। हमने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए प्रदेश में खनिज के परिवहन और परिमिट को पुनः ऑनलाईन कर दिया है। भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के वादे को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए 25 दिसंबर 2023 को अटल जी की जयंती के अवसर पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल लांच कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे अनुपूरक में केंद्र शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी बजट अनुमान प्रस्तुत किया गया था। प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित स्वास्थ्य, चिकित्सा, महिला सुरक्षा एवं महिला कल्याण, अधोसंरचना, युवा कल्याण, विद्युत जैसे विषयों के लिए भी तीसरे अनुपूरक में अनुमान प्रस्तुत किया गया था, जिन्हें सदन ने पारित कर दिया है।

कानून का राज स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार कानून का राज स्थापित करने के लिए संकल्पित है। हम छत्तीसगढ़ से माओवादी-आतंकवाद के पूरी तरह से उन्मूलन के लिए कटिबद्ध हैं। माओवादी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार शांति और सुरक्षा स्थापित करते हुए तेजी से बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगी। हमारी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए राज्य में फिर से भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया है।

छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा आरंभ, आमसभा को किया संबोधित, पीएम को लेकर कही बड़ी बात…

0

नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री तो ओबीसी हैं जिस दिन मैंने जाति जनगणना की बात की उसे दिन के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इस देश में कोई जात नहीं है सिर्फ दो है एक गरीब है और एक अमीर है आपने सुना उनका कहना की देश में सिर्फ दो जात है तो सबसे पहले मेरा सवाल नरेंद्र मोदी जी से अगर जाते हैं हिंदुस्तान में तो आप ओबीसी कैसे बन गए और दूसरा सवाल और भाई और बहनों यह सच है नरेंद्र मोदी जी ओबीसी पैदा नहीं हुए। साल 2000 में गुजरात सरकार ने ओबीसी घोषित की थी।

ऐसी रही कार्यक्रम के रूपरेखा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याया यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंची। यह यात्रा ओडिशा से रायगढ़ पहुंची है। यहां एक जनसभा को भी राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ के रेंगालपाली पहुंची। इस यात्रा के लिए राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा जिला कांग्रेस के आलापदाधिकारी बार्डर पर पहुंच चुके थे। रेंगाल पाली सीमा में प्रवेश पर स्वागत किया गया।

गौरतलब हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन रेंगालपाली में हुुआआ। यहां राष्ट्रीय ध्वज हंस्तरण के बाद राहुल गांधी की रेंगालपाली में सभा हुई। नेशनल हाइवे 49 मन्नत ढ़ाबा के पास स्वागत हुआ।

इसके उपरांत दर्रामुडा में अस्थाई कैंप में विश्राम होगा। इस बीच 9 तथा 10 फरवरी को दिल्ली में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने राहुल गांधी जाएंगे इस वजह से दो दिन यात्रा यही विश्राम में रहेगा। जिसके उपरांत 11 फरवरी को 9 बजे विश्राम स्थल से बस के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक आएगी।

11 फरवरी को बजे गांधी प्रतिमा श्याम टाकीज चौक से शहर में पद यात्रा करेंगे। तत्पश्चात यात्रा बस के द्वारा ढिमरापुर गोरखा भगवानपुर जिंदल प्लांट होते हुए खरसिया मार्ग में आगे बढ़ेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया कि खरसिया में राहुल गांधी की आमसभा भी आयोजन होगी।

बहरहाल न्याय यात्रा के लिए नेता प्रतिपक्ष चरण दास, पीसीसी अध्यक्ष, समेत अन्य नेता सभा स्थल तथा स्वागत स्थल के पास मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस राज्य से होकर गुजर रही है वहां ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है। भारत जोड़ा न्याय यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचना है। भाजपा भगवान राम को लेकर राजनीति कर रही है। धर्म और भगवान के नाम पर राजनीत करना कांग्रेस की विचारधारा नहीं है। भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

मणिपुर से 100 से अधिक लोग है यात्रा में शामिल

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही केंद्र सरकार पर आक्रमण की मुद्रा में है। इस मुद्दे को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मणिपुर से 100 से अधिक लोग शामिल हैं।

आदिवासी सीएम आदिवासियों से कर रहे छल कपट

दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासियों के साथ छल किया जा रहा है। माइनिंग के लिए आदिवासियों को जमीन से बेदखल किया रहा है। जल जंगल जमीन छीनी जा रही है। हसदेव जंगल उजड़ा जा रहा है। प्रदेश में यह हाल बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ : लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला…

0

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में बुधवार को EOW ने केस दर्ज कर लिया है. पूर्व चेयरमेन टामन सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव सहित कई कांग्रेस के नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने पीएससी घोटाला मामले की हाई लेवल जांच कराने का वादा किया था. इस मामले में 2 साल में 40 से ज्यादा शिकायतें भी हुई. विधानसभा सत्र के दौरान भी पीएससी घोटाले का मुद्दा सदन में उठा था. इस मामले में रिश्तेदारों को नौकरी देने से लेकर, परीक्षा में अनियमितता, फर्जीवाड़ा, रिजल्ट में गड़बड़ी से लेकर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) राज्य के विभिन्न विभागों में भर्तियां करता है. इसी के जरिए राज्य सरकार के प्रशासनिक पदों पर भी भर्ती होती है. इसी के तहत DSP, डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफिसर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर, एक्साइज सब-इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती की जाती है. CGPSC की ऐसी ही एक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया गया है. कई अभ्यर्थियों के सलेक्शन पर सवाल खड़े किए गए थे.

सरकार ने सीबीआई जांच का दिया था आदेश

मालूम हो कि राज्य शासन ने इस मामले की केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराए जाने का फैसला लिया गया था. फिर EOW और ACB को जानकारी दी गई थी कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा साल 2021 जो 170 पदों के लिए ली गई थी. इसका रिजल्ट 11 मई 2021 को जारी किया गया था. इसके बाद राज्य लोकसेवा आयोग पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ननकीराम कंवर और अन्य के माध्यमों से शिकायतें की गई थी.

शिकायती पत्र के आधार पर पाया गया कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक और अन्य लोगों ने अपने पद का दुरुपयोग किया. छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की चयन प्रक्रिया साल 2020 और 2021 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा में नियम विरूद्ध तरीके से अपने बेटे, बेटी और रिश्तेदारों को कई पात्र योग्य अभ्यार्थियों के बदले इनका चयन शासकीय पदों पर किया गया था.

छत्तीसगढ़: शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग, देखें डिटेल

0

छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में टीचर की पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग जारी है. तीसरे फेज के बाद चौथे चरण की काउंसिलिंग आज यानी 8 फरवरी के शुरू होगी. अभ्यर्थियों को इसकी सारी डिटेल विभाग के वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी.

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस काउंसिलिंग में कुल 1342 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है. शालाओं के आवंटन के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर/सरगुजा में किया जाएगा.

अभ्यर्थी को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे मूल प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड सहित निर्धारित समय सीमा में शिक्षा संभाग में उपस्थित होना होगा. दस्तावेज सत्यापन की तारीख की सूचना अभ्यर्थियों के लॉगिन आईडी और रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी अलग से दी जाएगी.

पोर्टल में देखें पूरी जानकारी

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में टीचर पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों की चौथे फेज की ऑनलाइन काउंसिलिंग 8 फरवरी दोपहर 12 बजे से 10 फरवरी शाम 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ के जरिए शुरू की जाएगी. इस काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की सारी जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है.

छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना के लाभ बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी, दो दिनों में ही 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन प्राप्त…

0

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी।

इस योजना के तहत दो दिनों में ही 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दूसरे दिन 6 फरवरी को 5 लाख 96 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सर्वाधिक 61 हजार 994 आवेदन जांजगीर जिले में भरे गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में 60 हजार 187 तथा दुर्ग जिले में 56 हजार 826 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से सहजता से आवेदन प्राप्त करने एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन के लिए सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रक्रिया में अधिक समय न लगे इसके लिए प्रशासन ने पात्रता संबंधी नियमों को बताने और जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

प्रदेश में हर तरफ महतारी वंदन का माहौल है। आवेदन भरने को लेकर सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस योजना के लाभ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी।

जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बालोद में 23391, बलौदाबाजार में 8791, बलरामपुर में 15522, बस्तर में 35590, बेमेतरा में 37847, बीजापुर में 2428, बिलासपुर में 37970, दंतेवाड़ा में 14719, धमतरी में 15863, दुर्ग में 56826, गरियाबंद में 21189, जांजगीर में 61994, जशपुर में 5367, कांकेर में 9706, कवर्धा में 30837, कोंडागांव में 27396, कोरबा में 23348, कोरिया में 8447, महासमुंद में 60187, मुंगेली में 16896, नारायणपुर में 926, रायगढ़ में 18828, रायपुर में 43126, राजनांदगांव में 32776, सरगुजा में 12735, सुकमा में 3063, सूरजपुर में 46682, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 24810, सक्ती में 16363, खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई में 8628, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 4159, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 5743, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41392 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।