Home Blog Page 1097

इससे बचिए, आगे से ऐसा न हो… जब PM मोदी ने BJP विधायकों को दी हिदायत, कहा- टिफिन लेकर जाएं

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान भाजपा विधायकों को तबादलों की राजनीति से बचने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात में बीजेपी दफ्तर में विधायकों के साथ एक बैठक की और इस बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों को सलाह दी कि उन्हें तबादलों की सिफारिश से बचना चाहिए. भाजपा विधायकों को नसीहत देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा काम नीति बनाना है और लागू करवाना है.

भाजपा विधायकों संग बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारियों से अच्छा व्यवहार रखें. हमें अभी अच्छा व्यवहार न करने की एक-दो शिकायतें मिली हैं. याद रहे कि आगे से ऐसा न हो. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने भैरोंसिंह शेखावत और खुद का उदाहरण देकर विधायकों को समझाया और कहा कि शेखावत और वो कभी बी तबादलो की सियासत में नहीं पड़े. भाजपा दफ्तर में पीएम मोदी ने करीब ढाई घंटे तक समय दिया

पीएम मोदी ने विधायकों से कहा कि वो हर महीने एक गांव में रुकें. गांव में टिफिन लेकर जाएं और लोगों की तकलीफें समझें और कार्यकर्ताओं से मिलें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हर महीने विधायक ऐसा करते हैं तो पांच साल में साठ गांव में रात बिता सकते हैं. साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन में काम करते रहें. काम करने वाला कोई भी किसी पद पर जा सकता है. इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा से अलग से बात भी की.

Aditya L1 के लिए कल बड़ा दिन, शाम 4 बजे अंतिम मंजिल पर पहुंचेगा, ISRO की जोरदार तैयारी, जानें हर अपडेट

0

इसरो (ISRO) का सोलर मिशन आदित्य एल1 (Aditya L1) शनिवार को अपनी अंतिम मंजिल पर पहुंच जाएगा. इसरो ने कहा कि भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला (Solar Observatory) आदित्य एल 1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित उसकी अंतिम कक्षा में कल स्थापित करने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. गौरतलब है कि लैग्रेंज पॉइंट 1 (Lagrange point 1) या एल1 पॉइंट, पृथ्वी और सूर्य के बीच पांच संतुलन बिंदुओं में से एक है. इस बिंदु पर दोनों पिंडों के गुरुत्वाकर्षण बल समान होते हैं, जिससे वहां एक छोटी वस्तु स्थिर स्थिति में बनी रह सकती है.

पृथ्वी और सूर्य के बीच लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य के सामने की दिशा में स्थित है. इस बिंदु पर मिलने वाली शानदार स्थिरता के कारण इसरो का लक्ष्य आदित्य एल1 को लैग्रेंज पॉइंट 1 (एल1) पर स्थापित करना है. L1 पर गुरुत्वाकर्षण बल एक स्थिर वातावरण बनाते हैं. जिससे यह वैज्ञानिक अवलोकनों और अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक आदर्श स्थान बन जाता है. जिससे बड़े खगोलीय पिंडों के संबंध में सापेक्ष स्थिरता सुनिश्चित होती है.

आदित्य L1 हेलो कक्षा में कब प्रवेश करेगा?
इसरो अधिकारियों के मुताबिक अंतरिक्ष यान को शनिवार शाम करीब 4 बजे लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) के आसपास एक कक्षा में स्थापित किया जाएगा. यह आदित्य L1 को इच्छित कक्षा में बांध देगा और इसे सूर्य की ओर बढ़ने से रोक देगा. आदित्य एल1 मिशन का प्रमुख उद्देश्य सूर्य के ऊपरी वायुमंडलीय (क्रोमोस्फीयर और कोरोना) की गतिशीलता का अध्ययन करना है. सूर्य से कणों की गतिशीलता के अध्ययन के लिए डेटा प्रदान करते हुए आदित्य एल1 मौके पर ही कणों और प्लाज्मा के वातावरण का निरीक्षण करेगा.

2024 में गडकरी तोड़ देंगे अपने सारे पुराने र‍िकॉर्ड, जानें क‍ितने KM हाईवे बनाने का लक्ष्‍य, आपका सफर आसान बनाने ये है प्लान

0

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 13,814 किलोमीटर हाईवे (Highway) बनाने का टारगेट हासिल करने का भरोसा जताया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को यह दावा किया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में जैन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारत में नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 2014 में 91,287 किमी. से दिसंबर 2023 तक 60 प्रतिशत बढ़कर 1,46,145 किमी. हो गई. जैन ने कहा कि “2023-24 में अब तक हाईवे बनाने की रफ्तार पिछले साल की तुलना में बेहतर रही है.

जैन ने कहा कि अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 6,217 किमी. नेशनल हाईवे का निर्माण किया, जो एक साल पहले के 5,774 किमी. से ज्यादा है. उनके मुताबिक सरकार 2023-24 में 10,000 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूर करने की योजना बना रही है. मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर, 2021-22 में 10,457 किलोमीटर और 2022-23 में 10,331 किलोमीटर हाईवे बनाया है. जैन ने यह भी कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है.

जैन ने यह भी कहा कि सरकार ने कंपनियों से 2023-24 में परियोजनाओं की मंजूरी देने की रफ्तार को बढ़ाने के लिए पहचानी गई परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने को कहा है. उन्होंने कहा कि चार लेन और उससे ऊपर के राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) की कुल लंबाई दिसंबर 2023 में 2.5 गुना बढ़कर 46,179 किमी. हो गई, जो 2014 में 18,387 किमी. थी. जबकि 2014 में हाई-स्पीड कॉरिडोर की कुल लंबाई 353 किमी. थी, जो 2023 में बढ़कर 3,913 किमी. हो गई

कब तक जारी रहेगा ठंड का कहर? IMD का UP सहित 5 राज्यों के लिए ‘कोल्ड डे’ अलर्ट! उत्तर भारत में छाया रहेगा कोहरा

0

आईएमडी (IMD) ने शुक्रवार को उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की आशंका. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में अगले दो दिनों तक पूरे उत्तर पश्चिम क्षेत्र में रात और सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, शुक्रवार सुबह 8.30 बजे दर्ज किया गया. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिनिमम टेंपरेचर 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

आईएमडी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक ‘कोल्ड डे’ से लेकर ‘गंभीर कोल्ड डे’ की स्थिति जारी रहने की संभावना है. इसके बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है.’

कोहरा
मौसम विभाग बताया कि 6 से 9 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ खास इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा 6 से 8 जनवरी तक पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में 6 और 7 जनवरी को कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

Hit and Run पर अब नहीं होगी सजा! केंद्र ने बनाया ऐसा प्‍लान, एक क्लिक में मिलेगा सबको समाधान

0

जमार्ग मंत्रालय ने ट्रक चालकों को एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करने की अनुमति देने का सुझाव दिया है, जिससे वे अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर सकें ताकि उसे नए कानून के तहत ‘हिट एंड रन केस’ न माना जाए. सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा, ‘यह मामला गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है और इस बारे में वही अंतिम निर्णय लेगा.’

उनकी यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता के तहत ‘हिट-एंड-रन’ मामलों के कड़े प्रावधानों के विरोध में ट्रक चालकों के हड़ताल पर जाने के कुछ दिनों बाद आई है. हालांकि यह नियम अभी तक लागू नहीं हुआ है. इस सप्ताह की शुरुआत में प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवर सरकार के साथ बातचीत के बाद फिर से काम पर चले गए हैं. जैन के मुताबिक, ट्रक ड्राइवरों को लगता है कि अगर वे किसी व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद पीड़ित की मदद करने के लिए रुकेंगे तो उन्हें वहां मौजूद लोग नुकसान पहुंचा देंगे

ड्राइवर को क्‍या करना होगा?
उन्होंने कहा, ‘हम इसका समाधान खोजने के लिए प्रौद्योगिकी का नवोन्मेषी ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं. हमने सुझाव दिया है कि चालक हादसे के बारे में अधिकारियों को सूचित करने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करें ताकि उसे हिट-एंड-रन मामला न माना जाए. उन्होंने कहा, ‘प्रौद्योगिकी प्रणाली पर अधिकारियों को सूचित करने के बाद ड्राइवर दुर्घटनास्थल से 25-50 किलोमीटर के दायरे में पुलिस को हादसे की सूचना दे सकता है.’

बातचीत से हल निकालना चाहती है सरकार
ट्रक ड्राइवरों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के प्रतिनिधियों ने गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा था कि नए ‘हिट-एंड-रन’ मामलों से संबंधित दंड प्रावधान को लागू करने का निर्णय एआईएमटीसी प्रतिनिधियों से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा.

नेवी के मार्कोस कमांडो का कमाल, अगवा जहाज पर धावा बोल सभी 21 बंधकों को छुड़ाया, 15 भारतीय शामिल

0

उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नॉरफ़ॉक (MV Lila Norfolk) के अपहरण की कोशिश को भारतीय नौसेना (Navy) ने तत्काल कार्रवाई करके नाकाम कर दिया है. जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, इनमें 15 भारतीय हैं. नौसेना के मार्कोस (MARCOS) कमांडो के मुताबिक जहाज पर अपहरण करने वाले मौजूद नहीं थे. भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफ़ॉक के करीब मौजूद है. उसके बिजली उत्पादन और उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके अगले बंदरगाह तक अपनी यात्रा शुरू करने में मदद दी जा रही है.

इससे पहले अगवा जहाज एमवी लीला नॉरफ़ॉकपर नौसेना के मार्कोस कमांडो का ऑपरेशन शुरू किया गया. नौसेना के कमांडो कमॉडों अगवा शिप पर चढ़ गए और जहाज की तलाशी का काम किया. नौसेना के वॉरशिप आईएनएस चेन्नई ने अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हटकर आज आगवा जहाज एमवी लीला नॉरफ़ॉक को रोक लिया था. इसको समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू9बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था.

भारतीय नौसेना ने इससे पहले अपहरण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अगवा जहाज को छोड़ दें. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नोरफोक’ के पास पहुंचते ही समुद्री डाकुओं को अलर्ट जारी कर दिया. जिसका कल देर शाम सोमालिया (Somalia) के तट के पास से अपहरण कर लिया गया था. अपहरण की रिपोर्ट यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने जारी की थी. यह एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है जो रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है. इस जहाज पर चालक दल के करीब 15 भारतीय सदस्य सवार हैं.

इससे नौसेना के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं. नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने अपने हेलिकॉप्टर के जरिये समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की थी. पिछले महीने ही नौसेना ने हाल में समुद्री हमलों के बाद उनको रोकने के लिए अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अरब सागर और लाल सागर में कई युद्धपोत तैनात किए थे. इन हमलों में भारत के तट के पास जहाज पर एक ड्रोन हमला भी शामिल था, जिसके लिए अमेरिका ने ईरान को दोषी ठहराया था

फोनपे, पेटीएम से भर पाएंगे अस्पताल में 5 लाख तक का बिल…सरकारी संस्थान ने बताया

0

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 10 जनवरी तक अस्पतालों और शैक्षिक सेवाओं के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन सीमा को बढ़ाकर ₹5 लाख करने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले का पालन करने का निर्देश दिया है. इसका मतलब है कि ग्राहक जल्द ही अस्पतालों में मेडिकल बिल या शैक्षिक सेवाओं की फीस जैसे खर्चों के लिए यूपीआई के माध्यम से ₹5 लाख तक का भुगतान कर सकेंगे.

अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, एनपीसीआई ने बैंकों, भुगतान सेवा प्रदाताओं (पीएसपी) और यूपीआई एप्लीकेशन को बताई गई मर्चेंट कैटेगरी (अस्पताल व शिक्षण संस्थान) के लिए लेनदेन सीमा बढ़ाने का निर्देश दिया है. एनपीसीआई ने स्पष्ट किया है कि ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की बढ़ी हुई सीमा केवल “वैरिफाइड मर्चेंट्स” पर लागू होगी.

सर्कुलर हुआ जारी
एनपीसीआई ने सर्कुलर में कहा है, “सदस्यों (पीएसपी और बैंक), यूपीआई ऐप्स, व्यापारियों और अन्य भुगतान प्रदाताओं से अनुरोध है कि वे…अपेक्षित बदलाव करें. सदस्यों से अनुरोध है कि वे 10 जनवरी, 2024 तक इसका अनुपालन सुनिश्चित करें.” व्यापारियों को बढ़ी हुई सीमा के साथ भुगतान मोड के रूप में यूपीआई को सक्षम करना आवश्यक है. अभी, नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा निर्धारित UPI लेनदेन की सीमा ₹1 लाख प्रति दिन है.

CBI करेगी अस्पतालों में खराब गुणवत्ता की दवा केस की जांच, गृह मंत्रालय की हरी झंडी…केजरीवाल सरकार की बढ़ेगी मुसीबत

0

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खराब क्वालिटी की दवा पहुंचने के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है.

जॉर्डन में फंसे मजदूरों की बात सुन दहल जाएगा दिल, वतन वापसी की लगा रहे गुहार

0

जॉर्डन में काम करने वाले 120 भारतीय मजदूर वहा फंस गए हैं, जिनमें सीतामढ़ी जिले के पांच मजदूर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जॉर्डन में ये लोग जिस कंपनी में काम करने करते थे, वहां काम बंद हो गया. इसके बाद इन मजदूरों को मजदूरी की राशि भी नहीं दी गई. राशि मांगने पर इन मजदूरों का वीजा और पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया है. अब वतन लौटने लिए न तो इनके पास पैसे हैं और न ही वीजा और पासपोर्ट. ऐसे में मजदूर भारत सरकार से वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं.

जॉर्डन में फंसे मजदूरों में सुप्पी प्रखंड के बभनगामा रामनगर निवासी मोहम्मद कुर्बान 16 फरवरी 2022 को जॉर्डन गया था. राजेश कुमार 28 अगस्त 2021 को, राजू कुमार 15 अगस्त 2023 को, मोहम्मद जाकिर 30 अक्टूबर 2019 को और बथनाहा प्रखंड के चौधरी टोला निवासी 28 वर्षीय जुनैद बैठा 28 अगस्त 2021 को जॉर्डन गया था. सभी वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं तो वहीं इनके परिजन भी काफी चिंतित हैं.

बता दें कि जॉर्डन में फंसे 120 से ज्यादा भारतीय मजूदरों के साथ ही भारी संख्या में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के भी मजदूर शामिल हैं. भारत और भारत के पड़ोसी देशों के लगभग 500 मजदूरों के यहां फंसे रहने की जानकारी सामने आई है. इनमें से कुछ ऐसे देश के मजदूर भी हैं, जिनके साथ भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.

जॉर्डन में फंसे हुए मजदूरों का कहना है कि वे बहुत परेशान हैं और उन्हें खाना-पीना भी दूभर हो गया है. मजदूर बता रहे हैं कि खाने में दिक्कत तो किसी प्रकार झेल पा रहे हैं, लेकि पानी नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में उन्हें टॉयलेट जाने और नहाने जैसी अहम जरूरी दैनिक कार्यों के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है.

लक्षद्वीप से पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर, लोग गूगल पर लगे ढूंढने, 1 दिन में 50 हजार सर्चिंग

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के शुरुआती दिनों में तमिलनाडु, केरल के साथ-साथ लक्षद्वीप का भी दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में मौजूद बीच पर फुर्सत के कुछ पल गुजारे. साथ ही उन्होंने स्नोरकेलिंग भी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक हैंडल से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर की गईं. वहीं बीजेपी और पीएम मोदी के समर्थकों ने भी इन तस्वीरों को शेयर किया. इसके बाद गूगल पर लक्षद्वीप को लेकर सर्चिंग की बाढ़ सी आ गई.

लक्षद्वीप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत ने जिन शब्दों से सबसे अधिक लक्षद्वीप के बारे में जानने की कोशिश उनमें ‘Lakshadweep island’, ‘Andaman’, ‘Lakshadweep Flight’, ‘Lakshadweep airport’ और ‘Kochi to lakshadweep’ शामिल थे. बुधवार को, जब प्रधान मंत्री मोदी आईलैंड पर थे. तब भारत के लोग गूगल पर नई ट्रैवल डेस्टिनेशन की खोज में थे. बुधवार को ‘लक्षद्वीप’ भारत में गूगल पर नौवां सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला शब्द था. उस दिन 50,000 से अधिक सर्चिंग हुई.

बता दें कि पीएम मोदी कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन करने और कई विकासात्मक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे. अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने आईलैंड की सुंदरता का आनंद लिया और यात्रियों से इसे देखने का आग्रह किया. इसे लक्षद्वीप के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है.