Home विदेश बीमा कंपनी इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस में नए CEO की नियुक्ति…

बीमा कंपनी इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस में नए CEO की नियुक्ति…

3
0

इफको-टोकियो में नया नेतृत्व”

साधारण बीमा कंपनी इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को तात्सुया फुजिमोटो को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की जानकारी दी।

उन्होंने सुब्रत मंडल की जगह ली है। इससे पहले, फुजिमोटो कंपनी में निदेशक (परिचालन) के पद पर कार्यरत थे। कंपनी के एक बयान के अनुसार, निदेशक (परिचालन) बनने से पहले, फुजिमोटो ने नवंबर 2024 से जून 2025 तक वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक और मुख्य जोखिम अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।

फुजिमोटो ने जुलाई 1998 में टोकिओ मरीन ग्रुप के बिक्री विभाग से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने 28 साल के करियर में उन्होंने समूह के भीतर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

फुजिमोटो ने कहा, ‘प्रबंध निदेशक और सीईओ का पद संभालना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं हमारी उत्कृष्ट टीम को विकास के अगले चरण में ले जाने और भविष्य में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हूं।’

इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी, भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लि. (इफको) और जापान के टोकिओ मरीन समूह के बीच 51:49 के अनुपात में एक संयुक्त उद्यम है।