Home Blog Page 1100

लुट जाएगी जिंदगीभर की कमाई! आपके पास आया मैसेज फेक है या नहीं, ऐसे करें पता

0

जिटल पेमेंट का चलन बढ़ता जा रहा है. वहीं फर्जी मैसेज या कॉल के जरिए होने वाली ठगी भी बढ़ रही है. फेक मैसेज से आपको अलर्ट रहने की जरूरत रहती है. एक छोटी सी गलती होने पर जिंदगीभर की कमाई लुट सकती है. कई बार हम यह तय ही नहीं कर पाते हैं कि आखिर जो मैसेज हमारे पास आया है वो फेक है या फिर असली. अगर आप बैंक या पैसे से जुड़े फेक मैसेज से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिसके जरिए आसानी से पहचान सकते हैं कि मैसेज फेक है या नहीं.

ऐसे आदमी का मैसेज आए जिसे आप जानते ही नहीं है तो यह आपके लिए किसी खतरे की निशानी हो सकता है. फेक मैसेज की पहचान नाम और नंबर से की जा सकती है. बैंक से मैसेज आमतौर पर बैंक के नाम के साथ आता है जैसे VM-ICICI BANK, AD-iciceibn, JD-ICICIBK. कोई भी बैंक किसी निजी नंबर का इस्‍तेमाल नहीं करता है. ऐसे में पर्सनल दिखने वाले नंबर से आने वाला कोई भी मैसेज स्पष्ट रूप से एक फ्रॉड मैसेज हो सकता है.

ग्रामर या स्पेलिंग पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं ठग
फ्रॉड मैसेज करने वाले के कुछ वॉर्निंग साइन भी होते हैं. जिससे आप इसकी वैलिडिटी को आसानी से समझ सकते हैं. फेक मैसेज भेजने वाली की भाषा देखकर भी पहचान सकते हैं. फेक मैसेज में स्पेलिंग मिस्टेक या शब्दों में बेवजह कैपिटल लेटर होती है. ठग ग्रामर या स्पेलिंग पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं

उड़ाने होंगी सस्ती? सरकार ने घटाया एविएशन टरबाइन फ्यूल पर टैक्स, क्या पेट्रोल-डीजल भी होगा असर

0

भारत सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटा दिया है. वहीं, कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में वृद्धि की गई है. भारत सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है. कच्चे तेल पर विंडफॉल को बढ़ाकर ₹1,300 से बढ़ाकर ₹2,300 प्रति टन कर दिया गया है. वहीं, विंडफॉल टैक्स पर 0.5 रुपये प्रति लीटर घटा दिया गया है. विमान ईंधन यानी एविएश टरबाइन फ्यूल पर टैक्स 1 रुपये प्रति लीटर घटा दिया गया है.

गौरतलब है कि यह टैक्स निर्यात पर घटाया गया है. इसलिए इससे भारतीय कंज्यूमर्स को सीधा फायदा होता नहीं दिखता है. भारत ने जुलाई 2022 में क्रूड ऑयल प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल टैक्स लगा दिया था. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि घरेलू निजी रिफाइनरी स्थानीय स्तर पर ईंधन बेचने की बजाय रिफाइनिंग मार्जिन से लाभ कमाने के लिए विदेशों में ऊंचे दामों पर ईंधन बेचना शुरू कर दिया था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर दबाव
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है. एक समय 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच स्पॉट क्रूड ऑयल आज 70 डॉलर के आसपास पर पहुंच गया है. मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.96 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है.

देशभर में कोहरे की मार, राजधानी सहित 26 ट्रेनें लेट, देख लें पूरी लिस्ट

0

नए साल के जश्न में किसी ने थोड़ी सी खलल डाली तो वह था मौसम. राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरा उत्तर भारत कोहरे के आगोश में रहा. कोहरे के कारण सबसे ज्यादा हालात इंडियन रेलवे (Indian Railways) की हालात खराब है. कोहरे (Fog) के कराण इंडियन रेलवे की ट्रेनें घंटों (Train Late) देरी से चल रही हैं. कोहरे की स्थिति के बीच, राष्ट्रीय राजधानी आने वाली कम से कम 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

स्थिति यह है कि कोलकाता से नई दिल्ली आने वाली हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस घंटों देरी से चल रही है. बिहार के दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस आज सुबह सात बजे तक गोरखपुर भी नहीं पहुंची थी. बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज महज 23 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है.

बिहार के गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज साढ़े तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंचने की संभावना बताई जा रही है. इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे की देरी से चल रही है. 11841 गीता एक्सप्रेस भी 3 घंटे की देरी से चल रही है. 12189 महाकौशल एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से चल रही है

पीएम मोदी के लिए साल 2023 रहा बेमिसाल, बने कई कीर्तिमान

0

साल 2024 का आगाज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 भारत के लिए एक बेहतरीन साल रहा. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने देश दुनिया में बुलंदियों के झंडे फहराए हैं. जहां एक ओर 2023 की नींव पर आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. वहीं, पीएम मोदी के नेतृत्व में G-20 का सफल आयोजन कर साबित कर दिया है कि आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो या नया संसद भवन और भारत मंडपम का निर्माण हो, ये सारी 2023 की सफलता की गाथा बयां करती हैं.

2023 की 4 प्रमुख सफलता
1. भारत बना दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि आज अर्थव्यवस्था के फ्रंट पर भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल होता जा रहा है. भारत का सकल घरेलू उत्पाद 2023 में 3.75 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है, जो 2014 में 2 लाख करोड़ रुपये के करीब था. भारत अब विश्व की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. मौजूदा समय में GDP के आकार हिसाब से भारत से 4 देश- अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान आगे हैं. वहीं, भारत ने ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, रूस और ऑस्ट्रेलिया को GDP के आकार के हिसाब से पीछे छोड़ दिया है.

2. जी 20 का सफल आयोजन
2023 में ही भारत ने G20 का सफल आयोजन कर दुनिया को दिखा दिया कि भारत में दम खम है. ना केवल भारत ने इस सम्मलेन का आयोजन किया बल्कि इस बैठक के सारे एजेंडे को सफल तरीके से जमीन पर उतार दिया. भारत ने इस बैठक के जरिये दुनिया के सामने ग्लोबल साउथ के लीडर के तौर पर खुद को स्थापित भी कर दिया.

3. नया संसद भवन
इस साल स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि नए संसद भवन का निर्माण है. भारतीयों द्वारा अभिकल्पित और निर्मित यह उत्कृष्ट भवन संपूर्ण देश की संस्कृति, गौरव एवं उमंग को समाहित करता है और एक बड़े संसद भवन की भारतीय लोकतंत्र की दीर्घकालिक आवश्यकता के लिए तैयार कर दिया है. भारत का संसद भवन रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है.

जापान में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में आए 155 झटके, कम से कम 8 लोगों की मौत, हटाया गया सुनामी का अलर्ट

0

जापान में लोग काफी दहशत में हैं, जहां सोमवार से अब तक करीब 18 घंटों में 155 भूकंप आ चुके हैं. इसमें सबसे तेज झटके इशिकावा में महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 7.6 तथा दूसरे की तीव्रता 6 से अधिक थी. जापान के मौसम विज्ञान कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम 4 बजे (स्थानीय समय) के बाद से आए ज्यादातर भूकंप रिक्टर पैमाने पर 3 से अधिक तीव्रता के थे. उन्होंने यह भी कहा कि इन भूकंपों की तीव्रता हालांकि धीरे-धीरे कम हो गई, फिर भी मंगलवार को कम से कम छह बड़े झटके महसूस किए गए.

जापानी के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि नए साल के दिन मध्य जापान में आए भूकंप से ‘व्यापक’ क्षति हुई और कई लोग हताहत हुए. उन्होंने कहा कि अधिकारी पीड़ितों को बचाने के लिए पूरी मशक्कत कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एएफपी ने किशिदा के हवाले से बताया, ‘(भूकंप से) बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत, इमारत ढहना और आग शामिल है.’

भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 8 की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान ने हालांकि सुनामी की सभी चेतावनियां हटा ली हैं. सोमवार को आए भीषण भूकंप में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उठीं. भूकंप से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगह भीषण आग लग गई, जिससे रात भर में भारी नुकसान हुआ. अधिकारी अभी भी सोमवार के भूकंप से हुए नुकसान के पैमाने का आकलन कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में ठंड कम, इस संभाग में हल्की बारिश की संभावना

0

छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों उतार चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक बढ़ गया है. आने वाली पश्चिमी हवा के प्रभाव से इसमें आगामी दिनों में और बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं. अभी आने वाले हवा नमी युक्त है, जिसके असर से दिन में भी बादल छाए हुए हैं और धूप का असर कम है.

राजधानी में ठंड बेहद कम हो गई है, केवल बाहरी इलाकों में इसका प्रभाव दिख रहा है. आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादलों की वजह से रात का तापमान लगतार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में रायपुर का पारा 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग ने इसके और अधिक होने की संभावना जताई है. मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद कम है.

बारिश की संभावना बन रही
उन्होंने बताया कि राज्य में अब दो दिशाओं से हवा का आगमन हो रहा है. जिसकी वजह से बनने वाले विंड शेयर जोन से कुछ इलाकों में छाए बादल भी बरसेंगे. अगले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के एक-दो जिलों में बूंदाबांदी अथवा हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. इसके बाद बदले हुए मौसम का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी होगा. राज्य में ठंड की वापसी के लिए सप्ताहभर तक इंतजार करना होगा.

नए साल पर खुशखबरी, रसोई गैस की कीमतों में कटौती, ये हैं नई कीमतें

0

नए साल के पहले दिन लोगों के लिए खुशखबरी आई है. कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG Price Cut) की कीमतों में 1.50 रुपये 4.50 रुपये तक की कटौती की गई है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया है. हालांकि, घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी.

तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं. 1 जनवरी 2024 को भी बेहद मामूली लेकिन कीमतों में बदलाव किया गया है. दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1.50 रुपये घटाई गई है. कीमतों में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1755.50 रुपये हो गई है. इससे पहले दिल्ली में यह 1757 रुपये में मिल रहा था.

क्या है बाकी जगहों का हाल
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. यहां इसकी कीमत 1869 रुपये हो गई है. मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1710 रुपये स 1708.50 रुपये हो गया है. वहीं, चेन्नई में एलपीजी की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये हो गई है. आप अपने शहर में कमर्शियल एलपीजी की कीमतें IOCL की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

जनवरी में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर

0

दिसंबर का महीना खत्म हो गया है. आज से नए साल की शुरुआत हो गई है. देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं. यह बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं. ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है. 1 जनवरी से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं. इनका सीधा संबंध आपकी जेब से है.

नए सिम कार्ड नियम लागू
1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब सिम कार्ड खरीदने पर सिर्फ डिजिटल KYC ही होगी. इससे पहले डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता था.

इनएक्टिविट यूपीआई आईडी का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
नए साल से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई (NPCI) नई पॉलिसी लागू कर रहा है. इसके तहत एक या उससे ज्यादा साल से इनएक्टिविट यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा.

1 जनवरी को एलपीजी के रेट होंगे अपडेट
क्या घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नया साल 2024  राहत लेकर आएगा? एलपीजी के रेट में अमूमन हर महीने की 1 तारीख को बदलाव होता है. इसी कड़ी में आज (1 जनवरी, 2024) एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे. गौरतलब है कि चुनावी साल 2019 में पेट्रोलियम कंपनियों ने उपभोक्ताओं को नए साल का गिफ्ट देते हुए 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये कम कर दिए थे.

म्युचुअल फंड और डीमैट अकाउंट वालों को बड़ी राहत
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्युचुअल फंड और डीमैट खाता में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले नॉमिनी बताने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी. अब 6 महीने का समय और दे दिया गया है. अब नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 कर दी गई है.

नामी कंपनी के 17 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, 2 दिन में 4 साल की FD वाला रिटर्न, इस खबर से भागा ये स्टॉक

0

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. महज 2 दिन में यह शेयर 30 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है. शुक्रवार को इस वोडा आइडिया के स्टॉक में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया था जबकि आज भी यह शेयर 10% से ऊपर चला गया है.

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में पिछले 4-5 साल में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी पर कर्ज के चलते यह शेयर बुरी तरह गिर गया था. लेकिन, पिछले एक साल में यह शेयर 102 फीसदी चढ़ गया है यानी इसने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. आइये आपको बताते हैं कि इस शेयर में मौजूदा तेजी के पीछे आखिर क्या वजह रही.

शेयर में क्यों आई तूफानी तेजी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट्स से पता चला है कि शेयर की कीमत में आई तेजी कंपनी के प्रमोटरों द्वारा कथित इक्विटी निवेश का नतीजा है. वहीं, CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार को अभी भी कंपनी की फंड जुटाने की योजना पर स्पष्टता का इंतजार है. मैनेजमेंट ने सितंबर तिमाही इस बारे में बताया था. इस दौरान प्रमोटर्स कहा था कि दिसंबर तिमाही के अंत तक ₹2,000 करोड़ तक की राशि निवेश करेंगे.
इस साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा था कि कंपनी 5G रोलआउट के लिए अगली कुछ तिमाहियों में अहम निवेश करेगी. हालाँकि, इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं दी थी.

13 साल और 18 हजार मौत… फिर से मचेगी 2011 वाली तबाही….जापान में भूकंप का दंश

0

दुनिया के अलग-अलग जगहों पर भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में पहले नेपाल और अब जापान में धरती कांप गई. नए साल के मौके पर जापान में 7.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. वहीं नेपाल में 31 दिसंबर की रात 4.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. साल 2023 भूकंप के लिहाज से काफी गंभीर रहा है. पहले तुर्की और सीरिया में और उसके बाद अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई.

वैसे तो जापान में आए दिन भूकंप आते रहते हैं लेकिन साल 2011 में आए भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई थी. 2011 में भीषण भूकंप के चलते आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था. बता दें कि पृथ्वी के टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमा बनाने वाली रिंग ऑफ फायर पर स्थित जापान भूकंप के लिए बहुत ही संवेदनशील है. साल 2011 में 11 मार्च को उत्तर पूर्वी जापान के तट पर 9 की तीव्रता से भूकंप आया था, जिससे पैदा हुई सुनामी ने हजारों लोगों की जान ले ली और जापान में तबाही का मंजर छा गया.