Home Blog Page 1122

छत्तीसगढ़ : चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे किए हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता से वोट हासिल करने की इरादे से कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगाई है। कांग्रेस ने मुफ्त बिजली, धान खरीद आदि को लेकर बड़े-बड़े जनता से वादे किए हैं।

यह है कांग्रेस पार्टी की बड़ी घोषणाएं

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है

पहले की तरह इस बार भी कांग्रेस ने कर्ज माफी की घोषणा की है। 1 नवंबर से धान की खरीदी हो रही है जिसमें प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी की जा रही है।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ₹3200 कांग्रेस पार्टी देगी।

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में केजी क्लास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा फ्री में मुहैया कराई जाएगी। तीन तेंदूपत्ता प्रति बोरा ₹6000 मी उपलब्ध होगा जिसके लिए ₹2000 बढ़ाए गए। राज्य की जनता को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि साल 2018 के वादे सोच समझकर किए गए थे। इन 5 वर्षों के दौरान सरकार ने कुल 36 वादे किए थे जिनमें से 98% वादे या घोषणाएं पूरी कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार फ्रंट पेज के 31 में से 25 वाले भी पूरे नहीं किए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने 1 घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। राज्य सरकार के इस फैसले से 20 लाख किसानों के 10000 करोड रुपए माफ किए गए थे।

छत्तीसगढ़ : 5 साल मिलेगा फ्री राशन, 80 करोड़ लोगो को होगा फायदा… नरेंद्र मोदी का ऐलान!

0

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ऐलान किया है. शनिवार को दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए ‘प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना’ को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की.

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘मैंने निश्चय कर लिया है कि देश में मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी.’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस देश की जनता को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा . सामने सबसे बड़ा संकट ये था कि वो खुद क्या खाएं और बच्चों को क्या खिलाएं. उन्होंने कहा कि ऐसे में हमने फैसला किया कि देश की जनता को भूखे रहने नहीं दूंगा. दो वक्त का भरपेट भोजन मिले, इसके लिए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना शुरू की. जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा.

जातिगत जनगणना पर भी पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी हुए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों को खास तौर पर तरजीह दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने जातिगत जनगणना पर भी निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल को बांटने की साजिश कर रहे हैं.

कांग्रेस पर पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2014 में सरकार बनाने के बाद से ही उन्होंने देश के कल्याण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी.

कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर पलटवार किया. कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का भला हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा ही बनाए रखना चाहती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया. जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, हक का पैसा लूटकर अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही.

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसकी बनेगी सरकार? 7 और 17 नवंबर को जनता लेगी फैसला…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

वहीं 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले हैं। इस बीच 90 विधानसभा सीटों वाली छत्तीसगढ़ में कौन सी पार्टी जीत दर्ज करेगी यह तो चुनाव के परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएंगे।

बता दें कि एग्जिट पोल का आयोजन किया गया था। इस पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा 38 (+23) और कांग्रेस कांग्रेस 50 (-18) सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल का नाम महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ने लगा है, जिसपर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कटाक्ष किया था।

छत्तीसगढ़ : भाजपा की सरकार बनने के बाद ‘लव जिहाद” और ‘गौ तस्करी” के खिलाफ होगी कार्रवाई… ‘योगी आदित्यनाथ’…

0


छत्तीसगढ़ : 
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने के बाद ‘लव जिहाद’ और ‘गौ तस्करी’ के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तरह कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

योगी ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए, समाज के लिए और जनता के लिए समस्या है। योगी ने कवर्धा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कहा,

”छोटी सी गलती कितना नुकसान कर देती है। हमें सुनने को मिलता है कि यहां रामनवमी के जुलूस को सरकार प्रतिबंधित कर रही है। कितना दुख होता है कि ‘लव जिहाद’ का विरोध करने वाले एक कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी जाती है ..

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ की सरकार है। वहां ‘लव जिहाद’ को पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। कोई अवैध रूप से धर्मांतरण नहीं कर सकता, करेगा तो खामियाजा भुगतना होगा।” भाजपा के नेता राज्य और केंद्र में पार्टी की सरकार को ‘डबल इंजन’ की सरकार कहते हैं।

मैं आपको कह सकता हूं कि यहां भी ‘डबल इंजन’ की सरकार आने दीजिए: CM योगी उन्होंने कहा, ”मैं आपको कह सकता हूं कि यहां भी ‘डबल इंजन’ की सरकार आने दीजिए। ये जो लोग ‘लव जिहाद’ के नाम पर, ‘गौ तस्करी’ के नाम पर, खनन माफिया के नाम पर, वन माफिया के नाम पर अव्यवस्था एवं अराजकता पैदा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं,

उत्तर प्रदेश की तरह ही यहां पर भी पूरी तरीके से कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगी। तब कोई समस्या नहीं होगी।” योगी ने कहा, ”छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का मधुर संबंध है। उत्तर प्रदेश वासियों के लिए छत्तीसगढ़ ननिहाल जैसा है। यह राज्य भगवान राम का ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है।

छत्तीसगढ़ के लोग अभिभूत होंगे ही जब अयोध्या में प्रभु राम 500 वर्षों के बाद अपने स्वयं के मंदिर में विराजमान हो रहे है।” योगी ने कहा, ”कवर्धा हमारे लिए काशी जैसी पवित्र है और शरारतन यहां पर अकबर (मंत्री मोहम्मद अकबर जो यहां के विधायक हैं) जैसे व्यक्ति को बिठा दिया है।

यह कांग्रेस की शरारत है कि काशी जैसी पवित्र नगरी में आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने के लिए ऐसे व्यक्ति को बिठाया गया है जिसको आपकी आस्था से मतलब नहीं है, आपके विकास से मतलब नहीं है और इसके संरक्षण में वे सभी तत्व फलते फूलते हैं जो लोग हमारी आस्था के प्रतीक, हमारे भगवा झंडा को रोकने का काम करते हैं .. आप सोचिये यदि यहां भाजपा की सरकार होती क्या उनका साहस होता।”

अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बना था छत्तीसगढ़ : CM योगी उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा, ”अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बना था।

छत्तीसगढ़ को भाजपा की रमन सिंह की सरकार ने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। लेकिन पांच वर्ष के भीतर कांग्रेस ने अपने संस्कारों के अनुरूप यहां के विकास को पूरी तरह बाधित कर दिया।

” योगी ने कहा, ”कांग्रेस देश के लिए समस्या है, समाज के लिए समस्या है, जनता के लिए समस्या है। देश के भीतर आतंकवाद कांग्रेस ने दिया, अलगाववाद कांग्रेस ने दिया, तुष्टिकरण की नीति कांग्रेस ने दी, नक्सलवाद कांग्रेस की देन है,

भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है और अराजकता कांग्रेस की देन है। जबकि भाजपा विकास, सुशासन और सुरक्षा को मानक बनाकर सरकार चलाने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत में हम इसका दर्शन कर सकते हैं।”

कांग्रेस राज्य में धोखा देने का काम कर रही: CM योगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य में लोक सेवा आयोग में, शराब में और गोबर खरीद में घोटाला किया है।

इससे पहले योगी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार है। वहां विकास सबका लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वहां सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाता है।

उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में हमने ‘लव जिहाद’ करने वालों को, धर्मांतरण करने वालों को, भ्रष्टाचारियों को, अराजकता फैलाने वालों को और जितने माफिया थे उनकी संपत्ति को लेकर गरीबों के लिए आवास बना डालें। वहां हमारा बुलडोजर पूरी तरीके से चलता है।

SBI : तीन महीने के प्रॉफिट पर लगा 2600 करोड़ का बड़ा झटका…

0


पहली तिमाही में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. साथ ही प्रॉफिट 17000 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया था. लेकिन इस बार एसबीआई ने काफी निराश किया है.

पहली तिमाही के मुकाबले बैंक के प्रॉफिट में करीब 2600 करोड़ रुपए की कमी देखने को मिली है. जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक को 8 फीसदी का फायदा हुआ है. वहीं ब्याज से होने वाली कमाई में 12 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एसबीआई के तिमाही के आंकड़े क्या बयां कर रहे हैं.

कुछ ऐसे देखने को मिले तिमाही नतीजे

भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बैंक को नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में नेट प्रॉफिट में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है और आंकड़ा 14,330 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. जबकि जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 16884 करोड़ रुपए देखने को मिला था.

सका मतलब है कि कंपनी को करीब 2600 करोड़ रुपए मुनाफा कम हुआ है. वहीं मिलने वाले ब्याज और खर्च होने वाले ब्याज के बीच का अंतर 12 फीसदी बढ़कर 39,500 करोड़ रुपये हो गया. वहीं दूसरी ओर सितंबर तिमाही में बैंक का रेवेन्यू बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26.4 फीसदी बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

प्रोविजंस और कंटीजेंसीस में बड़ी गिरावट आई है और कम होकर 115.28 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 3,039 करोड़ रुपये था. बैड असेट्स प्रोविजंस भी 2011 करोड़ रुपए से कम होकर 1,815 करोड़ रुपये हो गया.

सितंबर के अंत तक ग्रॉस एनपीए रेश्यो 2.55 फीसदी देखने को मिला जो एक साल पहले 3.52 फीसदी और पहली तिमाही में 2.76 फभ्सदी था. सितंबर एंड में नेट एनपीए असेट्स रेश्यो 0.64 फीसदी था, जो एक साल पहले 0.80 फीसदी और पहली तिमाही में 0.71 फीसदी था.

लोन में हुआ इजाफा

एसबीआई ने प्रेस रिलीज में कहा कि दूसरी तिमाही में क्रेडिट कॉस्ट सालाना आधार पर 6 आधार अंक बढ़कर 0.22 फीसदी हो गई. तिमाही में डॉमेस्टिक नेट इंट्रस्ट मार्जिन सालाना 0.12 फीसदी घटकर 3.43 फीसदी हो गया.

हालाँकि, सितंबर में समाप्त छह महीनों के लिए मार्जिन सालाना आधार पर 0.06 फीसदी बढ़कर 3.45 फीसदी हो गया. सितंबर तिमाही में लोन में सालाना आधार पर 12.39 फीसदी इजाफा हुआ है, एडवांस में 13.2 फीसदी की वृद्धि हुई. डॉमेस्टिक एडवांस में इजाफा एसएमई लोन द्वारा 23 फीसदी की दर से हुई, इसके बाद रिटेल पर्सनल लोन में 16 फीसदी की वृद्धि हुई.

एग्री और कॉर्पोरेट लोन में क्रमशः 15 फीसदी और 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. बैंक डिपॉजिट में सालाना 12 फीसदी का ग्रोथ देखने को मिला है. जिसमें से CASA डिपॉजिट में सालाना 5 फीसदी की वृद्धि हुई. सितंबर के अंत तक CASA रेश्यो 41.88 फीसदी था. शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एसबीआई के शेयर 1 फीसदी बढ़कर 578.15 रुपये पर बंद हुए.

छत्तीसगढ़ : दुर्ग में पीएम मोदी… सभा को कर रहे संबोधित…

0

छत्तीसगढ़ : देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी के स्वागत में दुर्ग में खासा माहौल देखने को मिल रहा है। यहां एक बच्चा मोदी के गेटअप में पहुंचा हुआ है। एक युवक मोदी और उनकी माता की पेंटिंग बना कर लाया है। सभा स्थल में बहुत से कार्यकर्ता मोदी का मुखौटा पहने नजर आए तो वहीं, मंच के सामने छत्तीसगढ़ी महातरी और कमल फूल की रंगोली भी बनाई गई है।

प्रदेश में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। तो दूसरी ओर मतदाओं को साधने के लिए राष्ट्रीय नेताओं का धुआंधार दौरा जारी है।

आज पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा है। वे आज दुर्ग में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और छत्तीसगढ़ को भाजपा ही सवारेंगी।

न्होंने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भराना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतो को नौकरियां बाटना। आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। पीएसी घोटाले में कांग्रेस ने यहीं तो किया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने आपके बच्चों को बाहर कर दिया और अपने बच्चों को भर्ती किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो एक ही बात बोलता है 30 टका कका आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है।

पीएम मोदी ने जनता से कहा कि मुझपर भरोसा करो, 3 दिसंबर को आपको मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की चिंता करना मैं अपना धर्म मानता हूं।

नेपाल : 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से आए जोरदार भूकंप में अब तक 130 लोगों की मौत की पुष्टि!

0

नेपाल में आए जोरदार भूकंप में अब तक 130 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से उत्तर भारत भी हिल गया।

बीते कुछ महीनों में कई बार दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में इंडियन टेक्टोनिक और यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव की वजह से कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।

सीस्मोलॉजिस्ट ने कहा है कि नेपाल में केंद्रीय बेल्ट में ऐक्टिव एनर्जी रिलीजिंग सेक्टर है।

उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को भी नेपाल में लगातार कई भूकंप के झटके लगे थे। यह भूकंप भी उसी इलाके में आया था जहां अब आया है। यह इलाका नेपाल की सेंट्रल बेल्ट में पड़ता है।

Onion Rates: आज इन 20 स्थानों पर मिलेगा सस्ता प्याज!

0

Onion Rates: बाजार में जब प्याज की कीमतें 60 से 80 रुपए तक पहुंच चुकी हैं तब लखनऊ के प्रमुख स्थानों पर बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कम दाम पर बिक्री की जा रही है।

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की ओर से शुक्रवार को मोबाइल वैन से तय स्थानों पर प्याज लदी गाड़ियां पहुंचीं। इनमें से एक हजरतगंज अशोक मार्ग जवाहर भवन के बाहर पहुंचकर हिन्दुस्तान टीम ने व्यवस्था देखी।

डाला के बाहर लाइन लगाकर करीब 40 महिलाएं-पुरुष खड़े थे। कर्मचारी लाइन में लगे हर व्यक्ति को थैले, पॉलीथीन में अधिकतम दो किलो प्याज 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दे रहे थे।

कर्मचारियों ने बताया कि बिना आधार या किसी आईडी के ही प्याज वितरण के निर्देश हैं। हॉफ डाला में कुल 35 बोरी प्याज लेकर रोजाना जवाहर भवन के बाहर पहुंच रहे हैं।

आज इन 20 स्थानों पर मिलेगा सस्ता प्याज
एनसीसीएफ के निदेशक एके सिंह ने बताया कि शनिवार को 20 स्थानों पर 25 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जाएगा। इनमें नवीन सब्जी मंडी दुबग्गा व सीतापुर रोड मुख्य गेट, एनसीसीएफ डी 79 विज्ञानपुरी महानगर, अलीगंज केंद्रीय भवन, महानगर गोल मार्केट पुलिस चौकी, गोमती नगर मिठाई वाला चौराहा, इंदिरा नगर शालीमार चौरहा, कपूरथला नगर निगम ऑफिस, आशियाना पराग चौराहा, जवाहर भवन, विकास नगर मामा चौराहा, जानकीपुरम डीपीएस स्कूल, सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन, मुंशीपुलिया अरविंदो पार्क, चौक घंटाघर, राजाजीपुरम ए ब्लॉक मार्केट, सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन, चिनहट चौराहा फैजाबाद रोड, कल्याणपुर मैकाले व कुर्सी रोड स्पोर्ट्स कॉलेज शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : PM मोदी ने निभाया ‘ बेटी’ से किया वादा, चिट्ठी लिख दिया आशीर्वाद…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उनका स्केच लेकर आने वाली लड़की के लिए चिठ्ठी लिखी है। उन्होंने बच्ची से किया वादा निभाया और अकांक्षा को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी ने अकांक्षा को लिखी चिठ्ठी में कहा है कि उन्हें स्केच मिल गया है। प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में छत्तीसगढ़ के लोगों से मिले प्यार का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने देश की प्रगति में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है।

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक रैली कर रहे थे। रैली के दौरान एक बच्ची उनका स्केच लेकर बहुत देर से खड़ी थी। पीएम मोदी की नजर उस बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्ची पर प्यार लुटाया और वादा किया कि वो उसे चिट्ठी जरूर लिखेंगे।

पीएम मोदी ने बच्ची के पास खड़े सुरक्षा कर्मचारियों से स्केच लेने के लिए कहा था। स्केच पर बच्ची से उसका पता लिखने के लिए भी कहा था। पीएम मोदी ने बच्ची से वादा किया था कि वो चिट्ठी लिखेंगे। शनिवार को पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखने का अपना वादा निभा दिया है।

इस चिट्ठी में उन्होंने आकांक्षा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ही देश का उज्जवल भविष्य हैं। आपसे मिलने वाला यह स्नेह और अपनापन राष्ट्र की सेवा में मेरी ताकत है।

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे पर थे। इस दौरान बच्ची को स्केच लिए खडे़ देखकर उससे चिट्ठी लिखने का वादा किया था।

पीएम मोदी के अलावा बीते कई दिनों से नेता राज्य में लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता भी छत्तीसगढ़ में दौरे कर रहे हैं। राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। 3 दिसंबर को पांच राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ चुनावों का परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दावा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टेबाजी एप में 508 करोड़ रुपए का भुगतान…

0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों द्वारा अब तक 508 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है.

एजेंसी चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास (38) के पास से 5.39 करोड़ रुपए बरामद करने के बाद उसे गुरुवार को रायपुर से गिरफ्तार कर चुकी है.

ईडी ने कहा कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि 7 और 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है.

ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली. ईडी ने कहा कि ऐप के प्रवर्तकों ने ‘विशेष रूप से, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने को लेकर’ दास को कथित तौर पर यूएई (दुबई) से भेजा था.

एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया, “असीम दास ने स्वीकार किया है कि महादेव ऐप के प्रवर्तकों ने जब्त की गई धनराशि छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव में होने वाले खर्चों के लिए एक नेता ‘बघेल’ तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी.

” एजेंसी ने कहा, “असीम दास से पूछताछ, उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं.

पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं और अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.”

जांच के दौरान असीम दास के फ़ोन से खुलासा हुआ है कि वह महादेव ऐप मामले में मोस्ट वॉन्टेड शुभम सोनी (प्रमोटर का करीबी) के संपर्क में था.

असीम दास के फोन से दोनों के बीच वॉइस नोट के जरिये बातचीत के सबूत भी मिले हैं, जिसमें भूपेश बघेल को पैसा देने की बात है. पुलिस कांस्टेबल भीम यादव के दुबई जाने का खर्च रैपिड ट्रेवल्स जोकि महादेव ऐप का हवाला का कारोबार संभालती है, इसी ने उठाया था.

दास और पुलिस कांस्टेबल भीम यादव (41) की हिरासत की मांग करते हुए अदालत में दायर अपने रिमांड आवेदन में, ईडी ने कहा कि बघेल पर लगे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने की आवश्यकता है.

हिरासत अनुरोध के साथ दास के आईफोन से बरामद एक ऑडियो क्लिप की प्रति भी साझा की गई, जिसमें सोनी को विशेष रूप से असीम दास को छत्तीसगढ़ के आगामी चुनावों में खर्च के लिए ‘बघेल’ को धन की आपूर्ति करने के लिए तत्काल रायपुर जाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है. एजेंसी ने पहले कहा था कि ऐप से अर्जित कथित अवैध धन राज्य में नेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत के रूप में दिया गया था.

ईडी के वकील सौरभ पांडे ने कहा कि महादेव ऐप से जुड़ी जांच में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हमें और भी नईं बातें पता चली है. उन्होंने कहा, “भीम सिंह यादव और असीम दास के बारे में जांच से पता चला कि ये कहीं न कहीं महादेव ऐप से जुड़े हुए थे.”

ईडी के वकील ने कहा, “भीम सिंह यादव 3 बार दुबई गया और और महादेव ऐप का जो मुख्य कार्यकर्ता है उनसे मुलाकात करके जो पैसा है, उसे राजनेताओं के साथ ही और भी कई जगह पर ट्रांसफर करने की भूमिका थी. अभी जांच चल रही है.” उन्होंने बताया कि महादेव ऐप से जो पैसा आया है, उसमें पता चला है राजनीतिक पार्टियों और राजनीति के लोगों में यह पैसा ट्रांसफर हुआ.