Home Blog Page 1141

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की छह लोकसभा और 36 विधानसभा पर नरेन्द्र मोदी नजर…

0

रायपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्राथमिकता में छत्तीसगढ़ है। यही वजह है कि वह तीन महीने के भीतर लगातार तीसरी-चौथी बार क्रमश: बिलासपुर और बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री 30 सितंबर को बिलासपुर संभाग की चार लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों को साधेंगे। इसी तरह तीन अक्टूबर को बस्तर में दो लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों पर आदिवासियों के बीच भाजपा की पैठ मजबूत करेंगे। दोनों दौरों में प्रधानमंत्री की छह लोकसभा और 36 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश होगी।

बिलासपुर में यह है राजनीतिक समीकरण

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह के बहाने प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत 24 विधानसभा को साधेंगे। वर्तमान में यहां 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। सात सीटें भाजपा के पास, दो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) और दो सीटें बहुजन समाज पार्टी के पास हैं। यानी भाजपा का जनाधार यहां कम है।

इसी तरह लोकसभा सीट के हिसाब से देखें तो बिलासपुर संभाग में छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट में से चार लोकसभा सीटें केवल बिलासपुर संभाग में हैं। इनमें से तीन पर भाजपा का कब्जा और एक सीट कांग्रेस के खाते में है। बिलासपुर लोकसभा सीट में भाजपा सांसद अरुण साव हैं, जो कि वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं।

कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत, रायगढ़ लोकसभा सीट में भाजपा सांसद गोमती साय और जांजगीर-चांपा में भाजपा सांसद गुहाराम अजगले हैं। इसके अलावा इसी संभाग के जांजगीर-चांपा से विधायक नारायण चंदेल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। इसके पहले जून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिलासपुर में बड़ी सभा कर चुके हैं।

बस्तर में पिछले चुनाव में कांग्रेस ने लगाई थी सेंध

पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर में कांग्रेस ने सेंध लगाई थी। बस्तर की सीट पर भाजपा लगातार छह बार चुनाव जीतती रही है मगर लोकसभा चुनाव 2019 में यहां कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज सांसद बने। बैज अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बस्तर संभाग की कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद मोहन मंडावी हैं। बाकी बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाली सभी 12 विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास हैं। यही वजह है कि यहां अब तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभाएं ले चुके हैं। अब पीएम मोदी आ रहे हैं। गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में गोंड एवं अन्य आदिवासी जातियां सर्वाधिक रहती हैं। इंद्रावती के मुहाने पर बसा यह इलाका वनीय क्षेत्र है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का दौर जारी…

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के दौरों और रैलियों का दौर जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी, रायपुर पहुंचे.

इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया. सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में राहुल गांधी का स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी मेफेयर रिसोर्ट पहुंचे. यहां वो कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाक़ात करेंगे. इसके बाद 11:45 बजे रायपुर से बिलासपुर के कार से रवाना होंगे. बिलासपुर के तखतपुर में कांग्रेस आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे.

राहुल का स्वागत करने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा- “न्याय” के प्रतीक, जननायक श्री राहुल गांधी जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हम सब हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। अब घर का सपना साकार, कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

राहुल गांधी के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया
उधर, राहुल गांधी के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वो जो बोलते है वह खुद नहीं समझते है. राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ से कोई मतलब नहीं है.

उन्होंने दावा किया कि जो भी विकास हुआ वह पीएम नरेन्द्र मोदी के कारण है. राय ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल केवल लोगों को ठग रगे है. उन्होंने दावा किया आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में बीजेपी की सरकार भारी बहुमत से बनेगी.

राहुल गांधी : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत का किया दावा!

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की आलोचना की है. केंद्र सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन बीजेपी की ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों में से एक है.

भारत में मुख्य मुद्दे धन का संकेन्द्रण, भारी असमानता, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, निचली जाति के प्रति भारी अन्याय हैं. उन्होंने कहा कि ओबीसी और आदिवासी समुदायों के प्रति असमानता ये प्रमुख मुद्दे हैं. राहुल ने कहा अब बीजेपी इन मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ सकती है. राहुल ने इसपर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे में बीजेपी बिधूड़ी के बयान, एक साथ मिलें और एक साथ चुनाव कराएं. भारत का नाम बदलें जैसे मुद्दे सामने ला रही है. राहुल ने कहा कि यह सब ध्यान भटकाने वाला है . हम इसे समझते हैं. और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.

दिल्ली दिल्ली में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा है. उन्होंने कहा कि सबक यह था कि बीजेपी ध्यान भटका कर और हमें अपनी कहानी बनाने की अनुमति नहीं देकर चुनाव जीतती है. उन्होंने कहा कि इसलिए हमने कर्नाटक में चुनाव इस तरह से लड़ा कि भाजपा कथा को परिभाषित नहीं कर सकी. राहुल ने कहा कि आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे यह सब भाजपा जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. राहुल ने कहा कि फिलहाल, हम शायद तेलंगाना जीत रहे हैं. हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ भी जीत रहे हैं, हम राजस्थान में बहुत करीब हैं और हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे.

दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के किसी भी व्यापारी से पूछा जाए कि अगर वे किसी विपक्षी पार्टी का समर्थन करते हैं तो उनके साथ क्या होता है. अगर उन्हें किसी विपक्षी पार्टी के लिए चेक लिखना हो, तो उनसे पूछें कि उनके साथ क्या होता है. इसलिए हम वित्तीय हमले, मीडिया हमले का सामना कर रहे हैं और हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं और हम भारत के विचार की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. और वह है हमने अपना नाम भारत क्यों रखा है.

Mann Ki Baat; मिशन चंद्रयान-3 और G-20 की सफलता पर देश को गर्व… जानें पीएम मोदी के भाषण में क्या कहा!

0

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आज मन की बात की. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 105वां एपिसोड के जरिये देश के लोगों से बात की. कई बातों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश उत्साहित है.

उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन और चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर ढेर सारे पत्र मिले हैं. पीएम ने कहा कि यह देश के आजादी का अमृतकाल है. उन्होंने कहा कि देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्य काल भी है. अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने जी 20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को इस समूह का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है.

पीएम मोदी ने अपने खास रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि अत्यंत गर्व की बात है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर से जुड़े शांतिनिकेतन और कर्नाटक के होयसल मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है. मन की बात के 105वें एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत का प्रयास है कि हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में मान्यता मिले.

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी संघ को G-20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है.

पीएम मोदी ने अपने खास मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रयान-3 की सफलता के साथ की. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उन्हें कई पत्र मिले. पीएम मोदी ने कहा कि इससे करोड़ों भारतीयों के गहरे लगाव का पता चलता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी 20 के सफल आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया और आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ तो अपने आप में एक ‘सेलिब्रिटी’ की तरह हो गया है जहां लोग जा रहे हैं, सेल्फी खींच रहे हैं और गर्व से उसे सोशल मीडिया मंचों पर साझा भी कर रहे हैं.

भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा को लेकर पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि इसमें भारत के सुझाव का भी उल्लेख किया और कहा कि आने वाले सैकड़ों वर्षों तक यह विश्व व्यापार का आधार बनेगा और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इसका सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ.

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इस सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को जी 20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है. जब भारत बहुत समृद्ध था तो उस जमाने में, हमारे देश और दुनिया में ‘सिल्क रूट’ की बहुत चर्चा हुआ करती थी. यह सिल्क रूट व्यापार व कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था.

जी 20 के आयोजन में भारत की युवा शक्ति के योगदान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान साल भर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कई कार्यक्रम हुए तथा इसी श्रृंखला में दिल्ली में एक और एक शानदार कार्यक्रम होने वाला है. उन्होंने बताया कि जी 20-यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के लाखों छात्र एक दूसरे से जुड़ेंगे और इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र भाग लेंगे.

आंध्र प्रदेश कौशल निगम घोटाला: TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से लगातार दूसरे दिन जेल में पूछताछ…

0

आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम कौशल विकास निगम घोटाले के संबंध में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से रविवार को राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत ने मामले में आगे की पूछताछ के लिए नायडू (73) को सीआईडी की हिरासत में भेज दिया था. नायडू से दो दिन (23 और 24 सितंबर) सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूछताछ की अनुमति दी गयी है. पुलिस महानिदेशक (जेल) एम आर रवि किरण ने बताया कि नायडू को अदालत की शर्तों के मुताबिक पूछताछ के लिए सीआईडी ​​अधिकारियों को सौंप दिया गया है.

नायडू की दो दिन की पुलिस हिरासत आज होगी समाप्त

अदालत द्वारा दी गई दो दिन की पुलिस हिरासत और न्यायिक रिमांड की अवधि आज समाप्त हो जाएगी. अदालत ने सीआईडी ​​अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे आज शाम पांच बजे तक ‘ब्लू जींस’ ऐप के माध्यम से चंद्रबाबू नायडू को उसके समक्ष पेश करें. तेदेपा प्रमुख को शनिवार को अदालत में पेश नहीं किया गया था.

क्या है ब्लू जींस ऐप

किरण ने कहा, ‘ब्लू जींस’ एक ऐप है जहां कैदियों को ऑनलाइन माध्यम से अदालतों में पेश किया जाता है. पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जांच के दौरान ब्रेक लेने और अदालत के आदेश के अनुसार एक वकील तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी.

नायडू से पूछताछ के दौरान मौजूद रहे पेशेवर वीडियोग्राफर

अदालत ने पूछताछ में सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा के तीन पुलिस उपाधीक्षक के साथ छह कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एक पेशेवर वीडियोग्राफर और दो आधिकारिक मध्यस्थों को भाग लेने की अनुमति दी है. अदालत ने पूछताछ के दौरान हर एक घंटे की पूछताछ के बाद पांच मिनट के उचित अंतराल पर नायडू के लिए वकीलों की एक टीम की सहायता की भी अनुमति दी. अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और उम्र पर विचार करते हुए उनसे जेल परिसर में ही पूछताछ करने की अनुमति दी है ताकि वे राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार से मंगलागिरि में सीआईडी कार्यालय जाने तक की 200 किलोमीटर की यात्रा से बच सकें.

क्या है नायडू पर आरोप

नायडू को कौशल विकास निगम में कथित अनियमितताओं के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. ऐसा आरोप है कि इन अनियमितताओं से राजकोष को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ.

सीएम भूपेश : राजधानी रायपुर, सुकमा और कोंडागांव में करोड़ों के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जायेगा…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी साल में आज छत्तीसगढ़ के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे. जिसमें राजधानी रायपुर, सुकमा और कोंडागांव जिला शामिल है. सीएम बघेल राजधानी रायपुर में राज्य संगोष्ठी ‘सी.जी. फिजियोकॉन 2023’ में शामिल होंगे, उसके बाद सुकमा और कोंडागांव जिलों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे.

सी.जी. फिजियोकॉन 2023 में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानि 24 सितंबर को राजधानी रायपुर सहित सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.05 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित राज्य संगोष्ठी ‘सी.जी. फिजियोकॉन 2023’ इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सुकमा में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा दोपहर 12.40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.10 बजे सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ पहुंचेंगे. सीएम बघेल छिंदगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे. इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का लोकार्पण और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है.

कोंडागांव में आदिवासी विश्राम गृह का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छिंदगढ़ से दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और कोण्डागांव में दोपहर 3.10 बजे सेंट्रल लाईब्रेरी, आदिवासी विश्रामगृह भवन का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे. सीएम बघेल शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे. मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.35 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में जय बूढ़ी मां गाड़ा महासभा द्वारा आयोजित ‘नुवाखाई जोहार भेंटघाठ’ मिलन समारोह 2023 में शामिल होंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: पीएम मोदी बोले- डिजाइन महादेव को समर्पित, देश का मिजाज बना- जो खेलेगा वही खिलेगा!

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको अपने संसदीय क्षेत्र काशी को शिवालय रूपी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात दी. उन्होंने गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी.

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगा. यह स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो उसमें एक साथ 30 हजार से ज्यादा लोग बैठकर मैच देख सकेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से इस स्टेडियम की तस्वीर बाहर आई है, हर काशीवासी गदगद हो गया है. महादेव की नगरी में स्टेडियम का डिजाइन स्वयं महादेव को समर्पित है.

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने रचा इतिहास

पीएम मोदी ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि आज फिर से बनारस आवे के मौका मिलल हौ, जो आनंद बनारस में हौ, वह कहीं नहीं हौ. पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने इतिहास रचा है. इन गेम्स के इतिहास में पिछले कई दशकों में भारत ने कुल मिलाकर जितने पदक जीते थे, उससे ज्यादा पदक सिर्फ इस साल जीतकर दिखा दिए हैं.

बेट‍ियों को स्‍पोर्टस की ट्रेन‍िंग के ल‍िए नहीं जाना होगा दूर

पीएम मोदी ने कहा क‍ि देश में जो नया स्पोर्ट्स इंफ्रेस्‍टेक्‍चर तैयार हो रहा है उसका लाभ बेट‍ियों को म‍िलेगा. अब बेट‍ियों को स्‍पोर्टस की ट्रेन‍िंग के ल‍िए दूर नहीं जाना होगा. इसी के साथ जो नई एजुकेशन पॉल‍िसी बनाई गई है उसमें भी स्‍पोर्टस को एक अहम स्‍थान द‍िया गया है. देश के सभी राज्‍यों में स्‍पोर्टस को बढ़ावा द‍िया जा रहा है. उत्‍तर प्रदेश को भी खेलों को बढ़ावा देने के ल‍िए हजारों करोड़ रुपए का बजट द‍िया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत का पहला बहुस्तरीय खेल परिसर है जो दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि स्टेडियम से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. सरकार ने देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई. अब खेल को लेकर समाज की सोच बदली है.

आज की तारीख में ही चंद्रयान हुआ था लैंड, पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनेगा स्टेडियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है. शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था. एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टेडियम भगवान की थीम पर बनेगा. खेल को लेकर समाज की सोच बदली है. आज जो खेलेगा वही खिलेगा. आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है. नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं. जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है. जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी. तब वाराणसी का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा. ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है.

शिवशक्ति का एक स्थान चंद्रमा पर और दूसरा काशी में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है. दूसरा शिवशक्ति का स्थान काशी में भी है. जब खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका न केवल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत होता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से पूर्वांचल के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा. इसमें प्रैक्टिस व मेन विकेट सहित सात पिच, लाउंज, कमेंट्री बॉक्स, प्रेस गैलरी सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा टैलेंट को तलाशना और तराशना जरूरी है. पीएम ने कुछ साल पहले और वर्तमान समय का जिक्र कर कहा कि अब धारना बदली है. अब जो खेलेगा वही खिलेगा. जनसभा में मौडूद लोगों ने मोदी-मोदी के मारे लगाए. इससे पहले मशहूर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को नमो लिखा टी-शर्ट भेंट किया.

हर-हर महादेव के साथ भाषण का समापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण का जयघोष हर-हर महादेव के साथ खत्म किया. उन्होंने कहा कि ऊं नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव. इस जयघोष के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लोगों से नाता जोड़ा. इससे पहले उन्होंने महादेव का नाम लेकर भोजपुरी में संबोधन शुरू किया. प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आगमन से पहले कहा कि मैं इन कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर बेहद उत्सुक हूं. इन परियोजनाओं से वाराणसी के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में और तेजी आएगी.

साढ़े नौ वर्षों में देश के विकास को मिली नई ऊंचाई: योगी आदित्यनाथ

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्ष के दौरान दुनिया की सबसे प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में अविनाशी काशी के समग्र विकास को देश और दुनिया के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नई दिशा और ऊंचाई मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री अनेक उपहार के साथ काशी में आए हैं और पहली बार उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण का कार्य हो रहा है, आज इसकी आधारशिला रखी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी खेल प्रेमियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन है.

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी क्रिकेटर्स रोजर बिन्नी, पूर्व क्रिकेटर व अध्यक्ष बीसीसीआई, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, कर्सन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, गुंडप्पा विश्वनाथ, गोपाल शर्मा आदि का स्वागत किया. कार्यक्रम में बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह और वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला मौजूद रहे.

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, खरगे ने बताया कैसे होगी तैयारी!

0

Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge In Jaipur: जयपुर में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय के भवन की आधारशिला रखी और शिलान्यास की पट्टिका का अनावरण किया.

कांग्रेस का यह कार्यालय शहर के मानसरोवर इलाके में बनाया जाएगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि इसकी प्रस्तावित इमारत चार मंजिला होगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह ने यह भी बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें पार्टी के राज्य से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए. वहीं, मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एक जगह बुलाया जाएगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के सभी युवा कमेटी के सदस्यों को प्रदेश कार्यालय बुलाया गया है. साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए यह बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एक जगह बुलाया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में समझाया जाएगा.

राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस प्रमुख मलिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी मौजूद रहेंगे. साथ ही मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है. उन्होंने कहा कि संसद चर्चा के लिए है, प्रदर्शन के लिए नहीं. वहीं, महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि हम पहले महिला आरक्षण विधेयक लाए थे, लेकिन तब भाजपा ने इसका विरोध किया था, उनकी नियत और नीति साफ नहीं है. साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया, कहा कि प्रत्येक कांग्रेस उम्मीदवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खड़े किए गए चार उम्मीदवारों – भाजपा, ईडी, आईटी, सीबीआई से लड़ना होगा.

प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं? राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को जातिगत जनगणना के आंकड़े देश के सामने रखने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि संसद व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को आज ही लागू किया जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन व नयी जनगणना का बहाना बनाकर इसे 10 साल टालना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिला आरक्षण आज ही लागू हो.

पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना की वकालत की और कहा, ‘अगर हम अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भागीदारी देने की बात करते है तो बिना जातिगत जनगणना के यह नहीं किया जा सकता है. अगर प्रधानमंत्री 24 घंटे ओबीसी की बात करते हैं… ओबीसी की इज्जत की बात करते हैं… तो फिर प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं?’

एक देश-एक चुनाव के लिए गठित समिति की बैठक पूरी, बयान में कहा- सभी दलों की ओर से…

0

One Nation-One Election : एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनी कमिटी की पहली बैठक देश के पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में पूरी हुई. देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नीत उच्च-स्तरीय समिति ने अपनी कार्य योजना पर निर्णय लेने और हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के वास्ते शनिवार को यहां बैठक की.

समिति की बैठक के बाद बयान में कहा गया है कि एक साथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए गठित समिति ने इस मुद्दे पर विचार जानने के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्य दलों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है. साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि समिति एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर सुझाव देने के लिए विधि आयोग को भी आमंत्रित करेगी. बता दें कि सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर सिफारिश करने के लिए दो सितंबर को आठ सदस्यीय ‘उच्च-स्तरीय समिति’ अधिसूचित की थी.

सूत्रों ने यह भी बताया कि यह बैठक प्रारंभिक प्रकृति की थी और (समिति के) सदस्य समिति को दी गई शक्ति के संदर्भ में आगे बढ़ने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी. हितधारकों के साथ विचार-विमर्श, विषय पर शोध और दस्तावेज तैयार करने के तौर-तरीकों पर चर्चा बैठक के एजेंडे में थी. गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह समिति के सदस्यों में शामिल हैं.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी इसके सदस्य

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी इसके सदस्य थे. लेकिन उन्होंने हाल में गृह मंत्री शाह को लिखे एक पत्र में समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. अधीर रंजन चौधरी ने पत्र में कहा था, ”मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है, जिसका कार्यक्षेत्र उसके निष्कर्षों की गारंटी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है. यह पूरी तरह से छलावा है.”

सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि समिति तुरंत ही कामकाज शुरू कर देगी और यथाशीघ्र सिफारिश करेगी, लेकिन रिपोर्ट सौंपे जाने की समय सीमा तय नहीं है. विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ ने सरकार के इस फैसले को देश के संघीय ढांचे के लिए एक खतरा करार दिया है. उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों में लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष काश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी हैं.

कानून सचिव नितिन चंद्रा समिति के सचिव

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शरीक होंगे, जबकि कानून सचिव नितिन चंद्रा समिति के सचिव होंगे. समिति पड़ताल करेगी और संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा एक साथ चुनाव कराने के उद्देश्य के लिए अन्य कानूनों या नियमों में संशोधन की जरूरत पर विशेष संशोधनों की सिफारिश करेगी. संविधान में कुछ विशेष संशोधन करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्य विधानसभाओं से अनुमोदन की जरूरत होती है.

समिति एक साथ चुनाव कराने पर त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किये जाने या दलबदल जैसी स्थिति उभरने पर भी गौर करेगी और सिफारिश करेगी. संसद की एक समिति ने हाल में कहा था कि एक साझा मतदाता सूची खर्च घटाने में मदद करेगी और एक ऐसे कार्य पर मानव संसाधन को तैनात करने से रोकगी, जिस पर दूसरी एजेंसी पहले से ही काम कर रही है. निर्वाचन आयोग (ईसी) को संसदीय और विधानसभा चुनाव कराने का अधिकार है, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को स्थानीय निकाय चुनाव कराने का अधिकार है.

अमित शाह और मेघवाल की रामनाथ कोविंद से मुलाकात

मूल प्रस्ताव लोकतंत्र के तीनों स्तरों – लोकसभा (543 सांसद), विधानसभा (4,120 विधायक) और पंचायतों एवं नगर पालिकाओं (30 लाख सदस्य) के लिए एक साथ चुनाव कराने का है. समिति की अधिसूचना जारी होने के बाद अमित शाह और मेघवाल ने कोविंद से मुलाकात भी की थी. सूत्रों ने कोविंद के साथ उनकी मुलाकात को ”शिष्टाचार भेंट” बताया था.

AI chatbot : भारत सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए एक एआई चैटबॉट लॉन्च किया!

0

भारत सरकार ने पीएम-किसान योजना (PM-Kisan scheme) के लिए एक एआई चैटबॉट (AI chatbot) लॉन्च किया है. यह चैटबॉट फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, उड़िया और तमिल में उपलब्ध है.

इसे जल्द ही देश की सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा.PM Kisan Yojana

भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि क्षेत्र को तकनीक के साथ जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लिए एआई चैटबॉट (AI ChatBot) पीएम किसान मित्र (PM Kisan Mitra) लॉन्च हुआ है. एआई चैटबॉट का लॉन्च पीएम-किसान योजना की पहुंच बढ़ाने और किसानों को उनके सवालों का स्पष्ट, सटीक और त्वरित जवाब देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

सरकार के कृषि मंत्रालय ने अलग-अलग भाषाओं में AI चैटबॉट के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मोबाइल के जरिये करने की पहल कर उनकी शिकायतों का निपटान करने का एक महत्वपूर्ण काम किया है. यह बड़ा कदम किसानों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पीएम किसान एआई चैटबॉट लॉन्च किया.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड गवर्नेंस के तहत तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया है और यह पहल उसमें मील का पत्थर साबित होगी. कृषि राज्य मंत्री ने आगे कहा कि आज कृषि में तकनीक के इस्तेमाल का ही प्रभाव है कि किसान ड्रोन के माध्यम से खेती कर रहे हैं, जिसके चलते युवा भी कृषि की ओर आकर्षित हो रहे हैं. इसी के चलते देश में कृषि के क्षेत्र में नये-नये स्टार्टअप सामने आ रहे हैं.

पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से सुलभ एआई चैटबॉट को भाषिनी के साथ एकीकृत किया गया है, जो पीएम किसान लाभार्थियों की भाषाई और क्षेत्रीय विविधता को पूरा करते हुए बहुभाषी समर्थन प्रदान करता है. वर्तमान में चैटबॉट अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, उड़िया और तमिल में उपलब्ध है. कुछ ही समय में यह देश की सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध होगा. एडवांस टेक्नोलॉजी के इस एकीकरण से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि किसानों को सूचित फैसले लेने में भी सशक्त बनाया जाएगा.

पीएम किसान चैटबॉट को ईकेस्टेप फाउंडेशन और भाषिनी के सहयोग से विकसित और बेहतर बनाया जा रहा है. यह केंद्र सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजना के साथ एकीकृत पहला एआई (AI) चैटबॉट है. एआई (AI) चैटबॉट माध्यम से देश भर के किसानों को निर्बाध सहायता और समर्थन प्रदान की जाएगी. योजना की जानकारी तक पहुंचने और शिकायतों को हल करने में किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानते हुए, कृषि और किसान कल्याण विभाग ने पीएम किसान के लिए एआई चैटबॉट पेश करने के लिए एक प्रगतिशील कदम उठाया है.

पीएम-किसान शिकायत प्रबंधन प्रणाली में एआई चैटबॉट (AI Chatbot) की शुरुआत का उद्देश्य किसानों को उपयोगकर्ताओं के अनुकूल और सुलभ प्लैटफॉर्म के साथ सशक्त बनाना है. विकास के अपने पहले चरण में, एआई चैटबॉट किसानों को उनके आवेदन की स्थिति, भुगतान विवरण, अपात्रता की स्थिति और अन्य योजना से संबंधित अपडेट की जानकारी प्राप्त करने में सहायता करेगा. मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि एआई चैटबॉट लॉन्च पीएम-किसान योजना की दक्षता और पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसकी मदद से देश के किसान अपने प्रश्नों के लिए त्वरित, स्पष्ट और सटीक प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकेंगे.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) भारत में भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों की सहायता करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है. यह योजना प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) मोड के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये का वार्षिक वित्तीय लाभ प्रदान करती है. इसकी स्थापना के बाद से अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.61 लाख करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं. इसकी गिनती वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में से होती है.

भारत सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) की सुविधा वाला एक मोबाइल ऐप भी डेवलप किया है. यह पहला मोबाइल ऐप है, जो सरकार की किसी भी लाभ योजना में फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी सुविधा का उपयोग करता है. इस मोबाइल ऐप का उपयोग करना बहुत आसान है और यह गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप के जरिये अब किसान घर बैठे देश के दूर-दराज के इलाकों में भी बिना किसी ओटीपी या फिंगरप्रिंट के सिर्फ अपना चेहरा स्कैन करके अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही, वे अपने आसपास के 100 अन्य किसानों को भी ई-केवाईसी पूरा करने में सहायता कर सकते हैं.