Home Blog Page 1171

मणिपुर हिंसा : 12 दिनों की शांति के बाद मणिपुर में फिर 3 लोगों की गोली मारकर हत्या…

0

मणिपुर में 12 दिनों की शांति के बाद शुक्रवार तड़के फिर से हिंसा भड़क उठी। हथियार से लैस बदमाशों ने उखरुल जिले में तीन ग्राम रक्षा कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय उखरूल शहर से लगभग 47 किमी दूर स्थित कुकी आदिवासियों के गांव थौवाई कुकी में सुबह 4:30 बजे के आसपास हुई।

इस इलाके में नागा जनजाति तांगखुल का प्रभुत्व है।

मणिपुर में 3 मई से इंफाल घाटी में बहुसंख्यक मैतेई और आसपास के पांच जिलों में प्रभावी आदिवासी कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़पें देखी जा रही हैं। इन झड़पों में 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है। लगभग 50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

आपको बता दें कि नागा राज्य की आबादी का लगभग 24% हैं। अभी तक झड़पों में शामिल नहीं हुए हैं। राज्य की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53% है जबकि कुकी लोगों की संख्या लगभग 16% है।

उखरुल के पुलिस अधीक्षक एन वाशुम ने पुष्टि करते हुए कहा, ”हमारी जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाशों का एक समूह पूर्व में स्थित पहाड़ियों से गांव में आया और ग्राम रक्षकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में गांव के तीन लोगों की मौत हो गई है। किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।”

उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। आपको यह भी बता दें कि 5 अगस्त को बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में दो समुदायों के बीच गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग मारे गए थे। इनमें तीन मैती और दो कुकी समुदाय के लोग शामिल थे।

भारत ने यूएई से रुपये देकर खरीदा तेल, क्या खत्म होगी डॉलर की बादशाहत?

0

करीब दो सालों से अमेरिका महंगाई को कम करने और डॉलर को मजबूत करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा करता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ग्लोबल इकोनॉमी में डॉलर को लेकर अलग से नैरेटिव भी क्रिएट हो रहा है वो ये कि अब डॉलर के बजाय दुनिया के बाकी देश अपनी-अपनी करेंसी को मजबूत करें.

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भारत यूएई आगे आ गए हैं. भारत ने यूएई से एक मिलियन ब्रैरल क्रूड ऑयल खरीदा है. जिसके लिए भारत ने यूएई को रुपये में भुगतान किया है. यह खरीद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के जुलाई में यूएई विजिट के बाद देखने को मिली है. इससे पहले दोनों देशों के बीच डॉलर में भुगतान होता था.

अब रुपये और दिरहम में ट्रांजेक्शन होने के एग्रीमेंट के बीच डॉलर या यूं कहें कि अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. साथ ही अमेरिका को भारत ने खाड़ी देशों में अपनी मजबूत स्थिति का भी अहसास करा दिया है. इसके अलावा उन देशों को भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में जिन भी देशों के साथ भारत के मजबूत कारोबारी संबंध हैं, उनसे वो रुपये में ही कारोबार करेगा.

ये होगा फायदा

दुनिया भर में अधिकांश कमोडिटी डील्स आमतौर पर डॉलर में तय होती हैं, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑयल इंपोर्टर और कंज्यूमर भारत ने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए, जिसमें डॉलर के बजाय रुपये का उपयोग करने का दरवाजा खोला गया, जो ट्रांजेक्शन से डॉलर कंजर्वन को हटाकर कॉस्ट को कम करेगा. दोनों क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए रियल टाइम पेमेंट मैकेनिज्म लागू करने पर भी सहमत हुए.

हाल ही रुपये में खारीदा था 25 किलो गोल्ड

सोमवार की डील भारत द्वारा यूएई को रुपये में कच्चे तेल का पहला पेमेंट है. हाल ही में भारत के खरीदार ने यूएई के एक गोल्ड कारोबारी से 25 किलो गोल्ड खरीदा है. जिसके रुपये में ही भुगतान हुआ है. यह कदम नॉन-वेस्टर्न देशों की ओर से डॉलर की बादशहत को खत्म करने के लिए लिया गया है. पिछले साल अमेरिका द्वारा रूस पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से डीडॉलराइजेशन में तेजी आई है, और चीन और भारत से लेकर फ्रांस और इजराइल तक सभी देशों ने इसमें अपनी गहरी इच्छा दिखाई है.

चीन कर रहा है कोशिश

ब्रिक्स देशों के लीडर्स, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं – ने अपनी स्वयं की करेंसी पर विशेष जोर दिया है. इस बीच, चीन डॉलर का मुकाबला करने के लिए युआन का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है और उसने ब्राजील और अर्जेंटीना के साथ करेंसी डील की है. जबकि डॉलर भुगतान के तरीके के रूप में प्रमुख बना हुआ है, यूरीजोन एसएलजे कैपिटल के मुख्य कार्यकारी स्टीफन जेन ने इस साल की शुरुआत में एक नोट में लिखा था कि 2022 में ग्लोबल रिजर्व में डॉलर की हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट आई है, जो पिछले दो दशकों में देखी गई औसत गति से लगभग 10 गुना कम हो गई है.

Explainer: ऐसे बदलेगी देश के धोबी, कुम्हारों और कामगारों की किस्मत, सस्सा लोन, ट्रेनिंग और 500 रुपए हर रोज की मिलेगी सौगात

0

Explainer: ऐसे बदलेगी देश के धोबी, कुम्हारों और कामगारों की किस्मत, सस्सा लोन, ट्रेनिंग और 500 रुपए हर रोज की मिलेगी सौगात

15 अगस्त को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया. लगे हाथ बुधवार को यानी 16 अगस्त को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी भी दे दी गई. माना जा रहा है कि इस योजना से देश के 30 लाख कारीगरों को लाभ मिल सकेगा.

उन्हें केवल 5 फीसदी के ब्याज पर 1 लाख रुपए तक का लोन इस योजना के तहत मिलेगा. आखिर क्या है ये योजना. किसे और कैसे मिलेगा इसका लाभ. आइए समझते हैं.

दरअसल इस योजना की घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 की बजट में की थी. सरकार ने बजट कहा था कि इस योजना के लिए सरकार 13 से 15 हजार रुपए खर्च करेगी. 17 सितबंर 2023 को विश्वकर्मा पूजा के दिन इसे लांच किया जाएगा.

किसे मिलेगा इस योजना का फायदा

विश्वकर्मा योजना का फायदा देश के 30 लाख कारीगरों को मिलेगा. इसमें बढ़ई, कुम्हार, सोनार, मूर्तिकार समेत वो सब लोग शामिल होंगे जो कारीगरी का काम करते हैं. इस योजना का मकसद कारीगरों के साथ-साथ देश की अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी समेत कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाना है. देश में इन जातियों में एक बड़ा तबका कारीगर का काम करके अपना जीवन-यापन करता है. लेकिन फंड न होने की वजह से उसका काम एक छोटे से हिस्से में सिमट कर रह जाता है. सरकार की कोशिश है कि इन्हें सस्ते दर पर लोन मिल सके ताकि ये अपने काम का विस्तार कर सके.

Small Workers

कितना मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत देश के कारीगरों को 1 लाख रुपए तक लोन मुहैया कराया जाएगा. इस लोन पर 5 फीसदी का ब्याज देना होगा. पहले चरण के तहत देश के कारीगरों को 1 लाख रुपए का लोन मिलेगा. वहीं इसके दूसरे चरण में भी कारीगर 1 लाख रुपए का अतिरिक्त लोन का लाभ ले सकते है. मगर शर्त ये है कि एक बार में केवल 1 लाख रुपए का ही लोन मिल सकेगा. सरकार का मानना है कि चाहे वो चाबी बनाने वाला हो, धोबी हो. कुम्हार हो. इनका रोल देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अहम है. इनके काम को आगे बढ़ाने के मकसद से सरकार ने इस योजना को हरी झंडी दी है.

Small Workers.jpg 2

कैसे मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत सरकार कारीगरों और शिल्पकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड जारी करेगी. इसका मकसद उनके काम को अलग पहचान दिलाने का है. इस कार्ड और प्रमाणपत्र के जरिए देश के कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी. इस योजना से जरिए सरकार देश के कारीगरों के स्किल को बढ़ाने के लिए इसेंटिव और मार्केटिंग सपोर्ट भी करेगी.

लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने किया संबोधित

ट्रेनिंग भी मुहैया कराएगी सरकार

एक तरफ इस योजना के तहत सरकार 1 लाख रुपए का सस्ता लोन तो देगी ही. वही दूसरी और स्किल डेवलप करने के लिए सरकार कारीगरों को ट्रेनिंग भी मुहैया कराएगी. इसमें बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग शामिल होंगी. ट्रेनिंग के दौरान सफल उम्मीदवारों को सरकार स्टाइपन के तौर पर हर रोज 500 रुपए की मदद भी करेगी. यह रकम केवल ट्रेनिग पीरियड के दौरान मिलेगी.

छत्तीसगढ़ में मानसून गर्मी से मिलेगी राहत जानें मौसम विभाग का अनुमान!

0

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है. आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में एक फिर जमकर बारिश होगी. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानो मानसून रूठ से गया है लेकिन, अनुमान है कि फिर एक बार छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होगा.

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई हैं.

आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी
दरअसल, छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि जैसे मानसून छत्तीसगढ़ से रूठ गया हो. सावन के महीने में लोग बेचैनी और उमस से परेशान है. लोगों ने जो कूलर और पंखे चलना बंद कर दिए थे वे फिर से चलाना शुरू कर दिए है. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया. लेकिन मौसम विभाग ने अब आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मानसून एक्टिव हो जाएगा जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

जानी है पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में एक दो स्थानों में हल्की से मध्यम तथा रामानुजगंज में भारी वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0°C ARG डोंगरगढ़ तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 °C जगदलपुर में दर्ज किया गया है. छत्तीसगढ़ में आज की तारीख की बात की जाए तो प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं. कहीं धूप और कहीं छाव की स्थिति बनी हुई है. उम्मीद है कि शाम रात तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के इन इलाकों में हुई बारिश
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों पर बारिश दर्ज की गई है जिनमें से रामानुजगंज -7, कुसमी -6, ओड़गी, महासमुंद -3, अंबिकापुर, राजपुर, दरभा, प्रतापपुर -2, तिल्दा, जगदलपुर, लाभांडी, बलौदा बाजार, लोरमी, कुआकोंडा – 1 सेंटीमीटर बारिश तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम का हाल
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण – पश्चिम बांग्लादेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को अनुमान लगाया है कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी किया है मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव; कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) की चुनावी तैयारी तेज…

0

 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election) के पहले कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) की चुनावी तैयारी तेज हो गई है. अगले महीने 2 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) छत्तीसगढ़ दौरे पर आने की संभावना है.

इसको लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने जानकारी दी है. इसके अलावा बीजेपी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं. इसकी भी चर्चा हो रही है. इस लिहाजा ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ राजनीति का अखाड़ा रहने वाला है.

2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ सकते है राहुल गांधी
दरअसल, बीते 13 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जांजगीर चांपा में चुनावी शंखनाद कर दिया है. अब राष्ट्रीय नेताओं के दौरे छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे है. 20 अगस्त को भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की आने की संभावना है. क्योंकि 20 अगस्त को कांग्रेस पार्टी महासमुंद जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन ग्रामीण मजदूर न्याय योजना के किस्त के पैसे जारी करने वाली है. ये राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसलिए इस बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. वहीं आने वाले 2 सितंबर को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा लगभग तय माना जा रहा है.

महासमुंद में होगा कांग्रेस सरकार का बड़ा प्रोग्राम
सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 20 अगस्त को हमारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन ग्रामीण मजदूर न्याय योजना का राशि वितरण होगा. ये कार्यक्रम महासमुंद जिले में करेंगे. कोशिश यही है की इसमें कोई राष्ट्रीय नेता आ जाए. इसके बाद जैसे-जैसे समय मिलेगा वैसे-वैसे नेताओं का कार्यक्रम बनेगा और सितंबर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी की आने की भी संभावना है.

अमित शाह का 2 महीने चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरा
इसके अलावा अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर भी सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि यहां आते है और बीजेपी के कार्यालय में चले जाते है. 2- 3 बार आ चुके है. अब वो आ रहे है वो शासकीय कार्यक्रम है. बताया जा रहा है की इसी महीने अमित शाह फिर से छत्तीसगढ़ आने वाले है. अमित शाह के दौर को लेकर बीजेपी की बैठक भी चल रही है. जल्द ही दौरे के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी. आपको बता दें की 22 जून के बाद अमित शाह का ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा. इस लिहाजा अमित शाह के दौरे को भी अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी की रायगढ़ में हो सकती है बड़ी सभा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा जल्द होने वाला है. इसको लेकर रायगढ़ जिले के कोड़ा तराई में तैयारी चल रही है. संभावना है की इसी महीने पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है. इससे पहले पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर में एक बड़ी आम सभा को संबोधित कर चुके है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों का पूरा फोकस छत्तीसगढ़ में है. चुनाव जीतने के लिए दोनों ही पार्टी एड़ी चोटी का जोर लग रही है.

G20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल!

0

अगले महीने देश-विदेश के नेताओं की G20 शिखर सम्मेलन में मुलाकात होनी वाली है। ये सम्मेलन कई दिनों तक होने हैं।

G20 शिखर सम्मेलन अगले महीने दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस कारण कुछ इलाकों में वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है और लोगों को 4 दिनों के लिए केवल जरूरी यात्रा और गतिविधियों की अनुमति दिए जाने की संभावना है। इस दरमियान दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस 4 दिनों के लिए बंद रह सकते हैं या ऑनलाइन हो सकते हैं।

हजारों लोग होंगे शामिल

शिखर सम्मेलन के दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे, जिस दिन गतिविधियां बंद रहेंगी, हालांकि, 11 सितंबर की दोपहर तक शहर में सामान्य गतिविधि फिर से शुरू हो सकती हैं। G20 सदस्यों के ग्रुप में हजारों लोग होंगे, इसलिए सरकार शहर भर में उनके लिए ट्रैफिक-फ्री यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी कर रही है। प्रतिनिधिमंडल शहर के अपने होटलों से प्रगति मैदान इंटरनेशनल प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक भी जाएंगे, जहां सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ट्रैफिक बंद रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, इससे रेगुलर ट्रैफिक बाधित होगा और लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।

इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल

G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कनाडाई राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों और राजनयिकों के भाग लेने की उम्मीद है। जबकि, अधिकांश नेताओं के शिखर सम्मेलन के समापन के बाद 11 सितंबर को देश छोड़ने की संभावना है।

इनको भी मिला न्योता

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) जैसे इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा, भारत ने इंटरनेशनल सोलर एलाइंस, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, एशियाई विकास बैंक और बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।

Go First की सभी उड़ानें 18 अगस्त तक के लिए रद्द

0

नई दिल्ली, 16 अगस्त। आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने अब अपनी सभी उड़ानें 18 अगस्त तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने पिछले 3 मई से लगातार अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर रखा है।

कंपनी ने एक्स पोस्ट पर ट्वीट कर बताया कि परिचालन कारणों से 18 अगस्त तक गो फर्स्ट की सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। गो फर्स्ट ने कहा कि असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए सभी ग्राहक https:horturl.at/jlrEZ पर जा सकते हैं। किसी तरह के संशय या सवाल मन में होने पर आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं।

इससे पहले जुलाई के आखिर में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दो महीने से बंद पड़ी गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी को 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के संचालन की अनुमति दी थी। साथ ही एयरलाइन से कहा था कि अंतरिम फंडिंग की उपलब्धता और नियामक से उड़ान कार्यक्रम की मंजूरी के साथ परिचालन शुरू कर सकता है। गो फर्स्ट एयरलाइन मई से लगातार अपनी सभी उड़ानों को कैंसिल कर रही है। इससे पहले कंपनी ने 16 अगस्त तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया था। एयरलाइन के पास करीब 4,200 कर्मचारी हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक…

0

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

कांग्रेस की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि आज पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी अध्यक्ष ने बुलाई। इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल समेत दिल्ली के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इससे पहले भी कांग्रेस आलाकमान अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठकें कर चुके हैं।

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र; भाग्यशाली लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान अचानक होती है धन की प्राप्ति!

0

Lifestyle Desk: हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र की एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें हाथ की रेखाओं, चिन्हों, आकृतियों, चिन्हों के माध्यम से व्यक्ति का भविष्य बताया जाता है। ये रेखाएं, चिन्ह जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन आदि के बारे में बताते हैं।

चूँकि लगभग हर इंसान अमीर बनने की चाहत रखता है, लोग हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि वे अमीर बनेंगे या नहीं। आज हम हथेली में बनने वाले कुछ ऐसे ही शुभ योगों के बारे में जानते हैं, जो बताते हैं कि व्यक्ति भाग्यशाली है और अपने जीवन में खूब नाम और धन कमाता है।

हथेली का यह शुभ संयोग आपको करोड़पति बनाता है
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ये रेखाएं और चिन्ह बता सकते हैं कि आपके जीवन में करोड़पति बनने की क्षमता है या नहीं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में पैसों की अलमारी का होना बहुत शुभ माना जाता है। यह खजाना हथेली में भाग्य रेखा, स्वास्थ्य रेखा और मस्तक रेखा से बनता है। इन 3 रेखाओं से बनने वाले त्रिकोण को मनी बॉक्स कहा जाता है। यदि हाथ में यह त्रिभुज हो तो व्यक्ति के पास बहुत धन होता है। यह निश्चित रूप से व्यक्ति को धनवान बनाता है लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि त्रिकोण बंद हो, खुला त्रिकोण धन के साथ-साथ खर्च और हानि भी देता है।

त्रिकोण के अंदर क्रॉस का चिह्न हो तो व्यक्ति करोड़पति बनने के बाद दोबारा रास्ते पर आ जाता है। किसी न किसी वजह से उसकी संपत्ति नष्ट हो जाती है।

हाथ में कमल का निशान हो तो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की अपार कृपा मिलती है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में अपार धन, यश, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोग नेतृत्व क्षमता में निपुण होते हैं और उच्च पद प्राप्त करते हैं।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा पर मछली का चिन्ह बना हो तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। इन्हें पैतृक संपत्ति भी मिलती है।

Gold Silver Rate; सोने के दाम में गिरावट, चांदी की बढ़ी चमक- चेक करें लेटेस्ट रेट्स…

0

Gold Silver Rate: सोने के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है और ये पिछले ट्रेडिंग सेशन से सस्ता होकर मिल रहा है. सोना जहां गिरावट पर है वहीं चांदी में हल्की तेजी बनी हुई है. कीमती मेटल्स के दाम देखें तो इनमें आज भी गोल्ड के रेट में कमजोरी बनी हुई है.

वहीं रिटेल बाजार में भी सोना आज तेज गिरावट पर कारोबार कर रहा है.

एमसीएक्स पर किन भाव में है सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 109 रुपये या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. एमसीएक्स पर सोना आज 58865 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. इसके नीचे में दाम 58802 रुपये तक गए थे और ऊपर में इसके रेट्स 58869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचे थे. सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए हैं.

चांदी में क्यों दिख रही है चमक

चांदी की डिमांड बढ़ने से आज इसके रेट भी चढ़ रहे हैं. एमसीएक्स पर चांदी में हालांकि 41 रुपये प्रति किलो की ही तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी के दाम आज 69995 रुपये के रेट पर हैं. आज ऊपरी भाव में चांदी 70036 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही थी. वहीं नीचे में चांदी के भाव 69833 रुपये प्रति किलो के रेट पर थे.

रिटेल बाजार में चांदी के दाम

रिटेल बाजार में भी आज सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है और ये 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी सस्ता हुआ है. जानें चार महानगरों और आपके शहर में आज सोने के क्या दाम हैं-

दिल्लीः 24 कैरेट शुद्ता वाला सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 59430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
मुंबईः 24 कैरेट शुद्ता वाला सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 59400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
कोलकाताः 24 कैरेट शुद्ता वाला सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 59950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
चेन्नईः 24 कैरेट शुद्ता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 54450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.