Home Blog Page 1178

कब मनाया जाएगा गणेश उत्सव, जानें बप्पा की पूजा शुभ मुहूर्त, विधि और जरूरी नियम|

0

हिंदू धर्म में ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. जिस गणपति की पूजा से ही किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत होती है, उनकी साधना पूरे साल कभी भी की जा सकती है लेकिन इसका महत्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन गौरीपुत्र गणेश का जन्म हुआ था.

यही कारण है कि बप्पा के भक्तों को इस पावन दिन का पूरे साल इंतजार बना रहता है. आइए गणेश उत्सव की सही तिथि और गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गणेश उत्सव की तारीख एवं शुभ मुहूर्त

देश की राजधानी दिल्ली स्थित पंचांग के अनुसार इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर 2023, मंगलवार से प्रारंभ होगा और बप्पा की विदाई या गणपति विसर्जन 28 सितंबर 2023 को होगा. पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12:39 से लेकर 19 सितंबर 2023 को 01:43 बजे तक रहेगी.

कब और कैसे करें गणपति की स्थापना

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी शुभ कार्य या पूजा को शुभ मुहूर्त में किया जाए तो वह शीघ्र ही सफल होता है. पंचांग के अनुसार 19 सितंबर 2023 को घर या किसी पंडाल में गणपति को स्थापित करने के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 11:01 से लेकर दोपहर 01:28 बजे तक रहेगा. गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर या किसी पंडाल में स्थापित करने से पहले तन और मन से शुद्ध हो जाएंं और उसके बाद किसी चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर देवाधिदेव भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद भगवान गणेश का प्रिय लाल रंग का पुष्प, दूर्वा, फल, मोदक आदि चढ़ाएं. इसके बाद भगवान श्री गणेश जी की मंत्र और आरती आदि से पूजा करें और अधिक से अधिक लोगों को उनका प्रसाद वितरित करें.

गणेश चतुर्थी पर न करें चंद्र दर्शन

सनातन परंपरा में तमाम तरह के व्रत एवं पर्व पर पूजा से जुड़े कुछ नियम बनाए गये हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं किया जाता है. ऐसा करना बहुत बड़ा दोष माना गया है, जिसके लगने पर भविष्य में तमाम तरह का कलंक लगने की रहता था.

गणेश उत्सव का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान गणेश की पूजा जीवन से जुड़े से सभी दुखों को दूर करके सुख और सौभाग्य दिलाने वाली मानी गई है. यही कारण है कि गणपति के भक्त अपने बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए गणेश उत्सव के 10 दिनों तक पूरे विधि-विधान से पूजा और जप करते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा करता है, उससे प्रसन्न होकर गणपति उसका घर खुशियों और धन-धान्य से भर जाता है.

सिर्फ टमाटर ही नहीं जून-जुलाई में ये फूड आइटम्स भी हो गए महंगे, जानें कितनी फीसदी बढ़ी कीमत

0

देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. इससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है. सोशल मीडिया से लेकर सभी जगहों पर सिर्फ महंगाई को लेकर ही चर्चा हो रही है. उसमें भी सबसे अधिक टमाटर चर्चा का केंद्र बिन्दु बना हुआ है.

लोगों को लग रहा है कि जून- जुलाई के बीच सिर्फ टमाटर ही महंगा हुआ है. लेकिन ऐसी बात नहीं है. टमाटर के अलावा दूध, दाल, गेहूं, आटा, प्याज और आलू की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. ये बात अलग है कि इन खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी टमाटर के मुकाबले काफी कम है. यहां तक कि कर्नाटक में सरकार ने नंदिनी दूध की कीमत बढ़ा दी. एक अगस्त से कर्नाटक में एक लीटर वाले नंदिनी दूध पर 3 रुपये बढ़ गए.

हिन्दुस्तान अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मई से जुलाई महीने के बीच अगर किसी खाद्य पदार्थ की कीमतों सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है, तो वो है टमाटर. जून से जुलाई के बीच टमाटर की कीमत में 363.8 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है. इसी तरह प्याज भी महंगा हुआ है. इसकी कीमत में 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बात अगर आलू की करें, ये भी महंगाई में प्याज से कुछ ही कदम पीछे है. इसकी कीमत में भी 15.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

दूध की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

खास बात यह है कि बरसात के आगमन के बाद अरहर दाल की कीमत में कुछ ज्यादा ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, यह पहले से ही महंगी थी. लेकिन, मानसून की दस्तक के बाद जून से जुलाई महीने के बीच इसकी कीमत में 12.5 प्रतिशत की उछाल आई. इसी तरह उड़द दाल 3.9 प्रतिशत महंगी हुई. बात अगर की चावल की करें, तो इसकी कीमतों में 3.9 फीसदी का इजाफा हुआ. यही वजह है कि केंद्र सरकार को बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगाने के लिए गैर- बासमती चावल के निर्यात के ऊपर बैन लगाना पड़ा. इसी तरह गेहूं भी 2.2 प्रतिशत महंगा हुआ है. जबकि, दूध की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

प्याज अब 25 से 30 रुपये किलो मिल रहा है

बता दें कि मानसून के आगमन के बाद जून महीने में एकाएक टमाटर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई. दिल्ली में 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर 140 रुपये किलो हो गया. फिर जुलाई आते- आते कई शहरों में इसका रेट 300 रुपये किलो के पार पहुंच गया. इसी तरह प्याज भी महंगा हुआ है. 15 से 20 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब दिल्ली में 25 से 30 रुपये किलो मिल रहा है.

भ्रष्टाचार INDIA छोड़ो, परिवारवाद INDIA छोड़ो, तुष्टीकरण INDIA छोड़ो: गाँधीजी को याद कर PM मोदी ने दिया I.N.D.I.A. को मंत्र

0

महात्मा गाँधी को याद कर पीएम मोदी ने इंडिया को एक नया मंत्र दिया – भ्रष्टाचार INDIA छोड़ो, परिवारवाद INDIA छोड़ो, तुष्टीकरण INDIA छोड़ो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन और महात्मा गाँधी को याद कर इंडिया को एक नया मंत्र दिया है – भ्रष्टाचार INDIA छोड़ो, परिवारवाद INDIA छोड़ो, तुष्टीकरण INDIA छोड़ो।

9 अगस्त 1942 के ऐतिहासिक दिन की याद दिलाते हुए PM मोदी ने अब के इंडिया में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का मंत्र दिया।

Quit India मतलब ‘इंडिया छोड़ो आंदोलन’ को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (9 अगस्त 2023) को महात्मा गाँधी को याद करते हुए कहा:

“पूज्य बापू को याद करते हुए, आज समय की माँग है कि हमें उनकी इच्छाशक्ति को आगे बढ़ाना ही है। आज हमारे सामने विकसित भारत निर्माण का स्वप्न है, संकल्प है। इस संकल्प के सामने कुछ बुराइयाँ रोड़ा बनी हुई हैं। इसलिए आज भारत एक सुर में इन बुराइयों को कह रहा है – Quit India. आज भारत कह रहा है – Corruption Quit India मतलब भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ो। आज भारत कह रहा है – Dynasty Quit India मतलब परिवारवाद इंडिया छोड़ो। आज भारत कह रहा है – Appeasement Quit India मतलब तुष्टीकरण इंडिया छोड़ो।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट के तुरंत बाद भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। रविशंकर प्रसाद ने विस्तार से समझाया कि परिवारवाद क्या होता है। उनके अनुसार नेता का बेटा ही नेता बनेगा, परिवारवाद है। उन्होंने बताया कि साधारण कार्यकर्ता के लिए पार्टी में जब कोई जगह नहीं होती, तो ऐसे को परिवारवाद कहते हैं।

राहुल गाँधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव जैसे नेताओं पर निशाना लगाते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्षमता हो या न हो, अपनी पार्टी की ओर से पीएम/सीएम के दावेदार यही लोग बनेंगे. पूरी पार्टी के बॉस यही लोग रहेंगे।

क्या है I.N.D.I.A.

I.N.D.I.A.: Indian National Developmental Inclusive Alliance मतलब भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ 26 विपक्षी दलों का गठबंधन है यह।

  1. कॉन्ग्रेस (Congress)
  2. डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam)
  3. तृणमूल (All India Trinamool Congress)
  4. जदयू [Janata Dal (United)]
  5. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)
  6. राजद (Rashtriya Janata Dal)
  7. झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha)
  8. एनसीपी (शरद पवार ग्रुप) (Nationalist Congress Party – Sharad Pawar faction)
  9. शिवसेना (उद्धव ठाकरे) [Shiv Sena (UBT)]
  10. सपा (Samajwadi Party)
  11. आरएलडी (Rashtriya Lok Dal)
  12. अपना दल (कमेरावादी) [Apna Dal (Kamerawadi)]
  13. जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (Jammu and Kashmir National Conference)
  14. पीडीपी (Peoples Democratic Party)
  15. सीपीआई (मार्क्सिस्ट) [Communist Party of India (Marxist)]
  16. सीपाआई (Communist Party of India)
  17. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी [(Revolutionary Socialist Party (RSP)]
  18. एमडीएमके (Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam )
  19. विदुथलाई चिरुथिगल काची (Viduthalai Chiruthaigal Katchi)
  20. कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (Kongunadu Makkal Desia Katchi)
  21. सीपीआई (मार्क्सिस्ट-लेनिन) लिबरेशन [Communist Party of India (Marxist-Leninist) Liberation]
  22. मनिथनेया मक्कल काची (Manithaneya Makkal Katchi)
  23. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (Indian Union Muslim League)
  24. केरल कॉन्ग्रेस (एम) [Kerala Congress (M)]
  25. केरल कॉन्ग्रेस (जोसेफ) [Kerala Congress (Joseph)]
  26. ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक (All India Forward Bloc)

I.N.D.I.A. में शामिल ऊपर के तमाम दल किसी एक आदमी या परिवार के इशारे पर चलता है। हर एक दल के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। क्षेत्रीय, धार्मिक, भाषाई आधारों पर हर एक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

ED ने सीएम हेमंत को किस आधार पर किया समन, 9 महीने में दूसरी बार होगी पूछताछ

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी ने समन किया है। उन्हें 14 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय के रांची जोनल कार्यालय बुलाया गया है। हेमंत सोरेन को यह समन ईडी से जुड़े जमीन घोटाले के ईसीआईआर संख्या 25/23 में किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में 9 फरवरी और 15 फरवरी को बड़गाई अंचल का सर्वे किया था। इसके अलावा कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस कार्यालय का भी सर्वे किया गया था। इसके बाद ईडी ने 13 अप्रैल व 24 अप्रैल को जमीन घोटाले में छापेमारी की थी।

जांच में आए तथ्यों के आधार पर समन
जमीन घोटाले में सीएमओ में कार्यरत उदय शंकर के यहां छापेमारी के दौरान कई सारे दस्तावेज ईडी को मिले थे। उस छापे के बाद ईडी ने जमीन मालिकों और सरकारी पदाधिकारियों का बयान अलग-अलग तारीखों में दर्ज किया था। ईडी ने जांच में आए तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन किया है।

सोरेन परिवार के नाम जमीन की जांच
मुख्यमंत्री व परिवार के नाम पर आदिवासी जमीन की जांच कर रही ईडी ईडी के द्वारा रांची समेत अन्य जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार के नाम पर ली गई जमीनों की जांच की जा रही है। रांची में ईडी ने जांच में ऐसी कई आदिवासी प्रकृति की जमीनों को चिन्हित किया है, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार का कब्जा रहा है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 25/23 दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने ऐसी कई जमीनों की जानकारी जुटायी है, जिसका विवरण चुनावी हलफनामे में नहीं है। जबकि पूछताछ में जमीन के सोरेन परिवार के कब्जे में होने की बात सामने आयी है।

अवैध खनन केस में ईडी कर चुकी पूछताछ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ने पहली बार साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन व उससे जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में पूछताछ की थी। मुख्यमंत्री पहली बार 17 नवंबर 2022 को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे, तब उनसे 10 घंटे के करीब पूछताछ की गई थी। अवैध खनन केस के बाद सीएम को जमीन घोटाले में दूसरी बार समन हुआ है। जमीन घोटाले में ईडी मुख्यमंत्री व उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम अर्जित संपत्ति की भी जांच कर रही है।

बीजेपी ने की भारत मां की हत्या, रावण की तरह मोदी भी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं…राहुल के बयान पर हंगामा|

0

सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। सराकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए राहुल ने कहा कि रावण भी दो लोगों की सुनता था कुंभकर्ण और मेघनाद की, मोदी भी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी की।

उन्होंने कहा कि लंका को हनुमान ने नहीं जलाया बल्कि रावण के अहंकार ने जलाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मणिपुर में देश की हत्या की है और आप लोग देशद्रोही हो।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल ने कहा कि इन लोगों ने मेरी भारत मां की हत्या की है। आप पूरे देश में केरोसीन भेज रहे हो, मणिपुर में केरोसीन भेजी, चिंगारी से आग लगा दी और अब हरियाणा में कर रहे हो… पूरे देश में आग लगाना चाहते हो। राहुल की इस बात पर बीजेपी सांसदों ने उनसे माफी मांगने को कहा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को टोका। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा है और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

अडानी के जिक्र के साथ शुरू किया भाषण
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत सूफी संत जलालुद्दीन रूमी के संदेश से की। उन्होंने गौतम अडानी को लेकर सरकार पर तंज कसा और कहा, ‘अध्यक्ष महोदय, मुझे लोकसभा में बहाल करने के लिए आपका धन्यवाद। जब मैंने आखिरी बार यहां बात की थी तो शायद मैंने आपको ठेस पहुंचाई थी। मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं। मैंने पिछली बार अडानी के मुद्दे पर जोर से बोला था। उससे आपके सीनियर नेता को कष्ट हुआ। आपको भी तकलीफ हुई। आज मैं अडानी पर नहीं बोलने जा रहा, आप आराम कर सकते हैं और शांत रह सकते हैं।’ राहुल ने कहा कि रूमी कहते हैं कि जो शब्द दिल से आते हैं, वो शब्द दिल में जाते हैं। इसलिए मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलना चाह रहा हूँ और मैं आज आप लोगों पर उतना आक्रमण नहीं करने जा रहा हूं। एक-दो गोले जरूर मारूंगा, पर उतना नहीं मारूंग।

हिन्दुस्तान में अहंकार नहीं चलता
भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘यात्रा के दौरान बहुत से लोगों ने मेरे से पूछा कि आप कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा क्यों कर रहे हो, शुरू में मुझे भी जवाब मालूम नहीं था। लेकिन, थोड़े दिनों में मुझे बात समझ में आने लगी। सालों से मैं 8-10 किलोमीटर दौड़ता हूं तो मुझे लगा कि दिन में 25 किलोमीटर चलना मेरे लिए कोई मुश्किल नहीं है। ये मेरे अंदर अहंकार था, लेकिन भारत अहंकार को तुरंत मिटा देता है। पहले दो-तीन दिनों में ही घुटने के दर्द से मेरा अहंकार खत्म हो गया। जो हिन्दुस्तान को अहंकार से देखने निकला था, उसे रोज लगने लगा कि मैं कल चल पाऊंगा कि नहीं। जब भी ये दर्द बढ़ता था कोई न कोई शक्ति मेरी मदद करती थी।’

किसान और महिलाओं का दर्द बयां किया
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 7-8 बजे तक लोग मिलते थे। एक दिन मेरे पास एक किसान आया, उसके हाथ में रूई थी। उसने मुझे रूई का बंडल दिया और मेरी आंखों में देखकर उसने कहा कि मेरे खेत का यही बचा है और कुछ नहीं बचा। मैंने उससे पूछा कि क्या आपको बीमा का पैसा मिला, तो उस किसान ने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि राहुल जी मुझे बीमा का पैसा नहीं मिला, देश के बड़े उद्योगपतियों ने हमसे छीन लिया। उसका दर्द मेरे सीने में उतर गया।

इसके बाद राहुल गांधी ने अपने मणिपुर में दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं मणिपुर राहत शिवर पहुंता तो वहां महिलाओं और बच्चों से बात की, जो हमारे प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं की। मैंने बहुत सारी महिलाओं से बात की पर मैं दो उदाहरण आपको देता हूँ। एक महिला ने बताया कि एक ही बच्चा था मेरा और उसको मेरी आँखों के सामने गोली मार दी। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही और मुझे डर लगा तो मैंने अपना घर और जो कुछ भी था सब छोड़ दिया। दूसरे कैंप में मैंने एक अन्य महिला से जैसे ही मैंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ तो वो कांपने लगी और बेहोश हो गई। मैंने सिर्फ आपको दो उदाहरण दिए हैं। इनकी राजनीति ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है।’

स्पीकर ने राहुल को टोका

तीखे तेवरों के साथ राहुल ने कहा, ‘आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं….इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मार दिया है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो।’ इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत माता के बारे में कोई भी ऐसा शब्द नहीं बोला जाना चाहिए जो उचित नहीं हो।’ इसके जवाब में राहुल ने कहा, ‘भारत माता मेरी भी माता हैं। मेरी एक माता (सोनिया गांधी) यहां बैठी हुई हैं और दूसरी भारत माता हैं।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज की सच्चाई है कि मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है।’

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मुरीद हुए AAP चीफ अरविंद केजरीवाल, दिल खोलकर की तारीफ|

0

दिल्ली में सेवा पर नियंत्रण से जुड़े विधेयक पर साथ देने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी की तारीफ की है।

केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेटर लिखकर ना सिर्फ उनका आभार जताया बल्कि दिल खोलकर प्रशंसा भी की है। उम्र और खराब स्वास्थ्य की बाधाओं को तोड़कर भी व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे पूर्व पीएम की उन्होंने सराहना की है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लिखे लेटर में अरविंद केजरीवाल ने जीएनसीटीडी (अमेंडमेंट) बिल 2023, पर साथ देने के लिए आभार जताया और दिल्ली की 2 करोड़ जनता की ओर से कृतज्ञता जाहिर की। राहुल और खड़गे के लिए एक जैसे लेटर लिखने वाले केजरीवाल ने पूर्व पीएम के लिए अधिक लंबा खत लिखा और उनकी जमकर तारीफ की।

केजरीवाल ने कहा, ‘मैं इस बात को रिकॉर्ड पर लाते हुए दिल से आपकी सराहना करता हूं कि राज्यसभा में आपने दिल्ली की जनता के अधिकारों की बात की। उम्र और खराब स्वास्थ्य के बावजूद हमारी ओर से आपकी मौजूदगी, सभी बाधाओं के बावजूद भारत के लोकतंत्र और संघीय ढांचे को संरक्षित करने के लिए शांति, अनुग्रह और दृढ़ विश्वास की कहानी बताती है। राज्यसभा में आपकी मौजूदगी ने साफ संदेश दिया कि भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध पार्टी लाइन से ऊपर उठकर किया जाएगा।’

केजरीवाल ने आगे कहा कि संविधान के सिद्धांतों के प्रति आपकी अटल निष्ठा को दशकों तक याद रखा जाएगा और आने वाली संसदीय पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा, ‘हम दिल्ली के नागरिकों की अधिकारों की रक्षा के लिए नए फेज में प्रवेश कर रहे हैं, हम संविधान की अनदेखी कर रही ताकतों के खिलाफ लड़ाई में आपके समर्थन और गाइडेंस की अपेक्षा करते हैं।’

CGBSE Result 2023 DECLARED: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link से करें चेक|

0

CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2023 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने CG Board कक्षा 10वीं, 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Supplementary Result) जारी कर दिया है.

छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे CG Board की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2023) चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की गई थी.

CGBSE कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 6 जुलाई से 14 जुलाई तक और CGBSE कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 6 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की गई थी. इस साल, छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं. CGBSE कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 10 मई को घोषित किया गया था. कक्षा 12वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.96% था और कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05% था.

यहां से चेक करें रिजल्ट

CGBSE 10th Supplementary Result 2023 Direct Link

CGBSE 12th Supplementary Result 2023 Direct Link

CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2023 ऐसे करें चेक

CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर दर्ज करें.

CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2023 चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 12 दिनों तक रहेंगी रद्द, लिस्ट में शामिल हैं ये रेलगाड़ियां|

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से होकर गजरने वाली 19 ट्रेनों (Rail) को रेलवे प्रशासन ने 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया है. रेलवे (Railways) ने कारण बताते हुए कहा है कि हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का काम चल रहा है.

इस दौरान सक्ती स्टेशन की रिमॉडलिंग और चौथी लाइन से जोड़ने का कामकिया जाएगा. रेलवे को यह काम पूरा करने में 22 अगस्त तक का समय लगेगा.

10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर, रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसके बाद 9 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. वहीं, 10 से 23 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 9 से 21 अगस्त, 2023 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर- एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

इन गाड़ियों को किया गया है रद्द
9 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, 13 अगस्त रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, 12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, 14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस, 11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 13 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस, 14 अगस्त को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस, 16 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर- एक्सप्रेस और 10 तारीख को गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.

ये गाड़ियां देरी से चलेंगी
12 अगस्त को 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना होगी. 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर चार घंटे और 30 मिनट देरी से रवाना होगी. वहीं, 10 से 22 अगस्त तक सक्ती रेलवे स्टेशन के स्थान पर जेठा पैसेंजर हाल्ट में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

हाल ही में सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी
ट्रेनों के रद्द होने और ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 7 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. सीएम भूपेश बघेल ने अनुरोध करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द किए जाने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र और दुराअंचल क्षेत्रों से से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सीएम बघेल ने पत्र में यह भी जिक्र किया था कि वह रेल मंत्री को भी इस बात से अवगत करा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है.

जीवनदान सेवा संस्था ने आयोजित की राजनांदगांव में प्रथम डाक कावड़ यात्रा|

0

*जीवनदान सेवा संस्था ने आयोजित की राजनांदगांव में प्रथम डाक कावड़ यात्रा*
आज श्रावण मास के पांचवे सोमवार से जीवनदान सेवा संस्था द्वारा के अगुवाई में डाक बम कावड़ की शुरुआत राजनांदगांव की गई।

इस यात्रा का पौराणिक महत्व है जो शिव पुराण में वर्णित हैं,वर्तमान में देवस्थान हरिद्वार एवं बैजनाथधाम में वर्षों से कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। विशेष तथ्य यह है की यह डाक कावड़ एक बार जल धारण करने के बाद अपने लक्ष्य शिव जी के पहुंचते तक रुकती नहीं,जिसे सफल बनाने शिवभक्त पारी बदल बदल के भागते हुए यह यात्रा पूरी करते हैं।

यात्रा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्निहोत्री जी एवं विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा विभाग प्रमुख राज बहादुर सिंह जी द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद सीटी बजा कर की गई। जिसके पश्चात जीवनदान सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र लाल जंघेल प्रदेश महासचिव हरीश भानूशाली, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण वैष्णव, बजरंग दल के जिला गौ प्रमुख श्री अंशुल कसार, बजरंग दल नगर संयोजक प्रशांत हाथी बेड एवं संस्था के सदस्य श्री विपिन सेंगर जी श्री अमर सिंह राजपूत जी श्री विवेक अग्रवाल जी श्री आलोक गट्टानी जी शिवम ओझा ,दिव्यांश साहू ,उज्जवल पंचोली ,विनायक गुप्ता ,यस साहू, सत्यम ओझा, सूरज गुप्ता पंकज गुप्ता आदि शिवभक्तो ने मिलकर मोहारा नदी से जल लेकर शहर भ्रमण कर करीब 9 किलोमीटर दौडते हुऐ रायपुर नाका बागेश्वर महादेव धाम मंदिर में जाकर जलाभिषेक कर के पूजा अर्चना की एवं जगत कल्याण की मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

इस आयोजन में हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, देव स्थान मां पाताल भैरवी बर्फानी धाम,बागेश्वर महादेव धाम, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर महावीर चौक,गौ करुणा सेवा समिति एवम अन्य हिंदू संस्थाओं ने डाक कावड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया एवम शामिल हुए।आगामी सोमवार को पुनः डाक कावड़ यात्रा आयोजित की जाएगी जिसमे ज्यादा से ज्यादा शिवभक्तो को यात्रा में जुड़ने की संस्था ने अपील की है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब तक 616.1 मिमी हुई बारिश, रायपुर समेत छह जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा।

0

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब तक 616.1 मिमी हुई बारिश, रायपुर समेत छह जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब तक 616.1 मिमी हुई बारिश, रायपुर समेत छह जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा

रायपुर । प्रदेश में एक जून से लेकर पांच अगस्त तक 616.1 मिमी बारिश हुई है,इनमें रायपुर समेत छह जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साथ ही 16 जिलों में सामान्य बारिश व पांच जिलों में कम वर्षा हुई है।

रायपुर जिले में 775.2 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 36 फीसद ज्यादा है।

इसी प्रकार बीजापुर में सर्वाधिक 1074.6 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बीते सप्ताह हुई बारिश को देखते हुए अगस्त माह में भरपुर वर्षा होने की उम्मीद की जा रही है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर भटिंडा, जिंद, मेरठ, हरदोई, निम्न दाब के केंद्र, शांतिनिकेतन और मिजोरम पार करते हुए बांग्लादेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी संभावित है।