Home Blog Page 163

CG” संपत्ति कर की बड़ी दरो पर पुनर्विचार होगा – मधुसूदन यादव’

0

उत्तर दक्षिण एवं पार्षद दल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से चर्चा उपरांत महापौर ने प्रतिक्रिया दी।

राजनांदगांव” आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के अध्यक्ष सुमित भाटिया, चंद्रभान जघेल,दक्षिण मंडल से जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी प्रवीण शुक्ला,सुरेश साहू,पार्षद दल के रानू जैन एवं पारस वर्मा ने शहर में बड़े हुए संपत्तिकर की विसंगतियों के बारे में विस्तार से महापौर को अवगत कराया और बताया कि आम लोग इस बढ़े हुए दर से बहुत परेशान हैं ।

इस पर महापौर मधुसूदन यादव ने तत्काल ही इस पर सहमति व्यक्त करते हुए बड़े हुए संपत्ति कर पुर्नविचार करने का आश्वासन दिया ।

महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से संपत्ति कर की दरें नहीं बढ़ाई गई थी इसलिए जो निर्णय लिया गया है, वह जनता के हित में व्यावहारिक नहीं है क्योंकि कई क्षेत्रों में एक तरफा वृद्धि की गई है,जो तर्कसंगत नहीं है,इसलिए जनता की भावनाओ का ध्यान रखते हुए, जनता के हित में संपति कर का पुनः निर्धारण किया जाएगा । महापौर के सकरात्मक आश्वासन पर उत्तर, दक्षिण एवं पार्षद दल के नेताओं ने महापौर का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गुलदस्ता भेंट किया ।

CG” जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ’

0

– जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 मई से होगा शुरू’

राजनांदगांव” जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल राजनांदगांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, आंकड़ा संकलन की विधि तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियां जिले में तेजी से जारी हैं। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होते हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

CG” डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई जनजागरूकता पदयात्रा रैली’

0

राजनांदगांव” जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया।

पदयात्रा रैली महावीर तालाब से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक से होते हुए गोलबाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान नारी शक्ति ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।

साथ ही हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है संदेश के साथ समर्थन व्यक्त किया गया तथा मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रावधान का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नारी शक्ति ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिक परिषद श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लता सिन्हा, सभापति नगर पालिका परिषद श्रीमती रेखा वाघोरते, श्री जसमीत सिंह बन्नोआना, श्री विनय बंसल, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा कोठारी, श्रीमती कनक दुबे, श्रीमती बबीता, सुश्री शिवांगी, श्रीमती शारदा यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

CG” मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना’

0

राजनांदगांव” मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2025-26 कक्षा 12वीं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों से लक्ष्य की सीमा में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण समय-सीमा में वृद्धि की गई है। सत्रांत 31 मार्च के पूर्व लक्ष्य 336 के विरूद्ध प्राप्त 300 पात्र आवेदन की अंतरिम सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं अन्य जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थान से प्राप्त की जा सकती है।

CG” सीसीई एग्जामिनेशन की कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित’

0

सीसीई एग्जामिनेशन की कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित’

राजनांदगांव” भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के संबंध में जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव द्वारा नि:शुल्क सीसीई एग्जामिनेशन की कोचिंग प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है।

प्रशिक्षण का आयोजन 4 मई से 4 जून 2026 तक की जाएगी। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथि तक https://erojgar.cg.gov.in/ या गूगल फॉर्म https://forms.gle/EbD8ReSaa3MPZw788 के माध्यम से दर्ज करायी जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

CG” जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर किया गया त्वरित निराकरण’

0

– प्रगतिरत नवीनीकरण सड़क कार्य के साथ होगा नाली निर्माण कार्य

राजनांदगांव” कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम मासूल में 250 मीटर और आश्रित ग्राम मानपुर में 200 मीटर पक्का नाली निर्माण एवं ग्राम पंचायत जुरलाखुर्द के आश्रित ग्राम खपरीचमार में 200 मीटर पक्की नाली निर्माण के लिए जनदर्शन में आवेदन प्राप्त हुआ था। कलेक्टर के निर्देश पर प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा वर्तमान में प्रगतिरत नवीनीकरण सड़क कार्य के साथ-साथ मांग की गई नाली निर्माण कार्य को जोड़ा गया है। वर्षाकाल पूर्व नाली निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

CG” सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से करें पालन सुनिश्चित : कलेक्टर’

0

– कलेक्टर ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में हुए हादसे के मद्देनजर जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की बैठक ली
– भविष्य में ऐसे हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान रखें आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था
– निरीक्षण के दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में कमियां को एक सप्ताह में प्राथमिकता से ठीक करने के दिए निर्देश
– सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान को जल संरक्षण के लिए वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण करने कहा
– पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण के दिए निर्देश

राजनांदगांव” कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में हुए हादसे के मद्देनजर जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मापदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं मशीन की व्यवस्था होनी चाहिए। भविष्य में ऐसे हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके के लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में कमियां पाई गई है, जिन्हें एक सप्ताह में प्राथमिकता से ठीक करें।

उन्होंने अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, मशीनों का उचित संचालन, उपकरण, रखरखाव, बायलर, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा मापदण्ड, कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में तकनीकी प्रक्रियाओं एवं कार्यों का सतत निरीक्षण होना चाहिए।

वायु प्रदूषण से संबंधित उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एएसपी अंतर्गत, डस्ट संग्रहण, बैग फिल्टर, बैग हाऊस, वेट स्क्रबर, उद्योगों में संभावित प्रदूषण के दृष्टिगत जल छिड़काव व्यवस्था होनी चाहिए। जल प्रदूषणकारी उद्योगों में जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ईटीपी, न्यूट्रालाईजेशन पिट, सेटलिंग टैंक होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जल संरक्षण के लिए वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे मिशन जल रक्षा अंतर्गत जल के संरक्षण के लिए विभिन्न तरह के रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हं।

उन्होंने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 15 मई तक वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर, रैन वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के दृष्टिगत पौधरोपण के लिए निर्देश दिए।

इस दौरान प्रजेंटेशन के माध्यम से इंजेक्शन वेल, बोरवेल रिचार्ज, रिचार्ज किट एवं रिचार्ज साफ्ट, उद्योगों में पानी का पुन: उपयोग, स्लम वाटर ड्रेनेज प्रबंधन, परकोलेशन टैंक रिचार्ज, मिनी परकोलेशन टैंक एवं वाटर स्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी दी गई।

अग्निशामक यंत्रों के विभिन्न प्रकार एवं सुरक्षा के विभिन्न उपायों के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू वी वर्गीस सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

CG” भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई…

0

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई


राजनांदगांव” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव,भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के अनुशंसा से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गायकवाड ने अपनी कार्यकारिणी एवं  पदाधिकारीयो की तथा मंडल अध्यक्ष की सूची जारी की है,जिसके अनुसार

 ( कृपया पीडीएफ देखे )

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की सूची

महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी

CG” डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई जनजागरूकता पदयात्रा रैली’

0

राजनांदगांव” जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया। पदयात्रा रैली महावीर तालाब से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक से होते हुए गोलबाजार में संपन्न हुई।

रैली के दौरान नारी शक्ति ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है संदेश के साथ समर्थन व्यक्त किया गया तथा मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रावधान का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नारी शक्ति ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिक परिषद श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लता सिन्हा, सभापति नगर पालिका परिषद श्रीमती रेखा वाघोरते, श्री जसमीत सिंह बन्नोआना, श्री विनय बंसल, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा कोठारी, श्रीमती कनक दुबे, श्रीमती बबीता, सुश्री शिवांगी, श्रीमती शारदा यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

“महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण बयान”

0

महिला आरक्षण विधेयक का महत्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो देश की आधी जनसंख्या को नीति निर्धारण में शामिल करने का मौका प्रदान करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह विधेयक राजनीतिक दृष्टिकोण से देश की दिशा और दशा को निर्धारित करेगा। मोदी ने यह स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण को राजनीतिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है, और अतीत में जिन लोगों ने इसका विरोध किया, उन्हें महिलाओं ने माफ नहीं किया।

महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता

मोदी ने कहा कि राष्ट्र के जीवन में कुछ क्षण महत्वपूर्ण होते हैं, और समाज की मानसिकता और नेतृत्व की क्षमता उस क्षण को एक मजबूत धरोहर में बदल देती है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के संसदीय इतिहास में यह एक ऐसा क्षण है, जब महिला आरक्षण को 25-30 साल पहले लागू किया जाना चाहिए था। आज हम इसे एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

विकसित भारत की परिकल्पना

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल बुनियादी ढांचे और आर्थिक प्रगति नहीं है, बल्कि इसमें सभी का साथ और विकास का मंत्र शामिल होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या को नीति निर्धारण में शामिल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग महिला आरक्षण का विरोध करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि महिलाएं अब अपनी आवाज उठाने लगी हैं।

राजनीतिक जागरूकता का महत्व

मोदी ने बताया कि पिछले 25-30 वर्षों में, जो महिलाएं पंचायत चुनावों में जीतकर आई हैं, उनमें राजनीतिक जागरूकता बढ़ी है। पहले वे चुप रहती थीं, लेकिन अब वे अपनी बात कहने में संकोच नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीतिक प्रगति चाहते हैं, उन्हें यह मानना होगा कि ये महिलाएं अब निर्णय प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।