Home छत्तीसगढ़ cg” कलेक्टर ने नामांकित पार्षदों को दिलाई एल्डरमेन की शपथ…”

cg” कलेक्टर ने नामांकित पार्षदों को दिलाई एल्डरमेन की शपथ…”

2
0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हॉल में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नामनिर्दिष्ट (एल्डरमेन) सदस्यों (पार्षदों) को शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने नामांकित पार्षद श्री नागेश यदु, श्रीमती करूणा राजपूत, श्री हर्ष रामटेके, श्री सुर्यकांत श्रीवास, श्रीमती मंजु यादव, श्री भीषम देवांगन, श्रीमती कृषि बोरकर, श्री देवाशीष झा को एल्डरमेन पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्री कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम एवं अन्य पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।