Home Blog Page 2387

छत्तीसगढ़ : शराब की तस्करी करते भाजपा नेता गिरफ्तार, 9 हजार लीटर शराब भी बरामद…

0

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ अक्सर इसी तरह की शिकायतें पुलिस को मिल रहीं थीं। मंगलवार को आखिरकार पुलिस ने इसे रंगे हाथ पकड़ ही लिया। राजहरा पुलिस ने इस मामले में कई जगहों पर छापामार कार्रवाई भी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइक में शराब ले जाते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोहन राव को पकड़ा। यह वार्ड क्रमांक 7 टीचर कालोनी में रहता है। 

आरोपी के पास से कुल 9060 लीटर शराब मिली है, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपए है। आरोपी को इस मामले में जेल भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर सियासी बयानबजी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता करते हैं। हाल ही में राजधानी रायपुर में विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा था कि भाजपा के नेता व विधायक शराबबंदी के मुद्दे पर होने वाली बैठकों में नहीं आते। इसके जवाब में भाजपा  विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था, कि शराबबंदी करनी है तो ऐसी बैठकों से क्या होगा, इसे सरकार लागू करे। 

छत्तीसगढ़ : पत्नी के हत्या कर भाग चुका था पति, दिवाली मनाने लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शख्स को पुलिस ने पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। यह आरोपी घटना के बाद गांव छोड़कर भाग चुका था। दिवाली के दौरान वह घर लौटा था, पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। मामला कुनकुरी के दोकड़ा इलाके का है। घटना 3 जनवरी 2018 को हुई थी। दोकड़ा चौकी क्षेत्र के  अंतर्गत ढोढ़ीबहार गांव के रहने वाले आरोपी स्वदेश राम उर्फ सुदेश ने  पैसे को लेकर हुए विवाद के चलते टांगी से मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। 

दोकड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रशासन ने मृतक के परिजन को मुवावजे के 10 हज़ार रुपये दिए। आरोपी सुदेश की पत्नी उस राशि को अपने पास रखना चाहती थी। घटना के दिन बात का झगड़ा मौत का कारण बना। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तरप्रदेश में रहकर काम कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिवाली मनाने घर आया हुआ है। इसके बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया। 

छत्तीसगढ़ – 25 लाख उधार देकर वसूले 72 लाख, 30 लाख और मांगने पर मामला पहुंचा थाने…

0

लोगों को उधार पैसे ब्याज वसूलने गुंडागर्दी करने के कई मामले छत्तीसगढ़ में सामने आ चुके हैं। रायपुर के बाद अब ऐसा ही एक मामला रायगढ़ पुलिस के पास आया है। इस मामले में 25 लाख रुपए उधार देकर आरोपियों ने 72 लाख रुपयों की वसूली कर ली। इसके बाद भी लालच खत्म नहीं हुआ तो 30 लाख और मांगने लगे। ब्याज वसूलने और राशि बकाया बताकर वसूली का दबाव बना रहे दो भाइयों पर कोतवाली पुलिस ने जबरन वसूली और कर्जा एक्ट का जुर्म दर्ज किया है। शहर में ढिमरापुर के दवा व्यवसायी ने कुछ महीनों पहले थाने में शिकायत की थी जिसके बाद मंगलवार को अपराध दर्ज किया गया।

पैसे न देने पर आत्महत्या कर फंसाने की धमकी

  1. जानकारी के मुताबिक कार्मेल स्कूल के नजदीक रहने वाले दवा विक्रेता नितेश अग्रवाल  ने रामभाटा रोड के नितीन अग्रवाल और नवीन अग्रवाल से 2014-15 से जून 2018 के बीच कई किस्तों में 25 लाख रुपए उधार लिए थे। इसकी एवज में नितेश, नितीन को 10 से 15 प्रतिशत ब्याज देता रहा । आरोप है कि नितीन ने ब्याज के नाम पर ही 72 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी उसने नितेश से 30 लाख रुपए बाकी होने की बात कही और रुपए मांगता रहा। नितेश ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की थी।
  2. नितिन ने बकाया रुपए नहीं लौटाने पर आत्महत्या करने तक की धमकी दी। वह 30 लाख बकाया बताकर वसूली के लिए लगातार दबाव बना रहा था। मध्यप्रदेश के लिए बना मनी लेंडिंग एक्ट 1934 ही छत्तीसगढ़ में प्रभावी है। इसमें 2010 में मामूली संशोधन किया गया। वसूली की शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की धारा 384 की तहत कार्रवाई की जाती है। यह गैर जमानती धारा है, अपराध सिद्ध होने पर तीन साल तक की सजा हो सकती है। 

छत्तीसगढ़ – झीरम हमले के बाद सोनिया गांधी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, राज्योत्सव में स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति…

0

 छत्तीसगढ़ राज्य के 20वें स्थापना दिवस को राज्योत्सव 2019 के रुप में मनाया जाएगा। 1 से 3 नवंबर तक रायपुर के साइंस कालेज मैदान यह कार्यक्रम होगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। करीब 6 साल पहले हुए झीरम हमले के बाद यह सोनिया गांधी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, बस्तर के दरभा में नक्सलियों ने कांग्रेसी नेताओं की हत्या कर दी थी। कहा जा रहा है राज्योत्सव के इस दौरे के साथ ही सोनिया प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं से मुलाकात कर राज्य सरकार की सियासी स्थिति का जायजा भी लेंगी।

यह कार्यक्रम होंगे राज्योत्सव में

  1. कार्यक्रम का आरंभ मांगलिक मोहरी वादन से होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना गीत-अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति होगी। फिर लोकनृत्यों का कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्य के विभिन्न अंचलों के लोक नर्तक दलों की प्रस्तुति होगी। इस प्रस्तुति में पंथी, गेड़ी, गौरी-गौरा, राउत नाचा, करमा, सैला, गौर, ककसाड़, धुरवा, सुआ नृत्य का संयोजन होगा। इसी क्रम में पंडवानी गायन, रायगढ़ की कत्थक शैली में समूह नृत्य की प्रस्तुति होगी तथा रंगारंग लोकमंच के कार्यक्रम के साथ प्रथम दिवस की सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा।
  2. राज्योत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का आरंभ खंझेरी भजन से होगा। इसके पश्चात उत्तर छत्तीसगढ़ का सरहुल और सैला नृत्य, मध्य छत्तीसगढ़ का राउत नाच तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ का ककसार नृत्य होगा। इस क्रम में अल्फाज और आवाज गीत-गजलों का कार्यक्रम होगा। साथ ही पियानो एवं एकार्डियन तथा वाद्यवृंद की प्रस्तुति होगी। इसी दिन ओड़िसी और भरतनाट्यम के अलावा पारंपरिक भरथरी गायन तथा सरगुजिहा गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन लोकमंच के साथ होगा।
  3. राज्योत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आरंभ छत्तीसगढ़ी सुगम गायन से होगा। इस दिन पूर्वी छत्तीसगढ़ का करमा, उत्तरी छत्तीसगढ़ का लोहाटी बाजा, दक्षिण छत्तीसगढ़ का गेड़ी नृत्य तथा मध्य छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य होगा। इसके पश्चात कठपुतली का कार्यक्रम, कबीर सूफी गायन होगा। वाद्यवृंद में तालकचहरी तथा सेक्सोफोन एवं गिटार की प्रस्तुति होगी। पारंपरिक लोक गायन ढोलामारू के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति लोकमंच से होगी।

छठ पूजा से पहले जुटा लें ये सामग्री, व्रत में नहीं होगी परेशानी…जानिए

0

सूर्य और छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के के लिए रखा जाता है. छठ पूजा की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती हैं.

छठ पूजा की पूजा सामग्री विशेष होती है और महिलाएं बहुत पहले से ही इन सामग्रियों की लिस्ट बना लेती हैं. अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको बता रहे हैं कि छठ पूजा में किन-किन चीजों की जरूरत होती है. व्रत से पहले ही इन सामग्रियों का प्रबंध करने से आपको पूजा करने में आसानी होगी.

छठ पूजा सामग्री

– छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां खरीद लें.

– बांस या फिर पीतल के सूप.

– दूध तथा जल के लिए एक ग्लास, एक लोटा और थाली.

– 5 गन्ने, जिसमें पत्ते लगे हों.

– शकरकंदी और सुथनी.

– पान और सुपारी.

– हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा.

– बड़ा वाला मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती.

– पानी वाला नारियल और मिठाई.

– चावल, सिंदूर, दीपक, शहद और धूप.

– गुड़, गेहूं, चावल का आटा और ठेकुआ

– अपने लिए नए वस्त्र जैसे सूट या साड़ी.

शाहरुख खान ने बचाई ऐश्वर्या राय के इस करीबी इंसान की जान- पार्टी में हुआ था हादसा…

0

सुपरस्टार शाहरुख खान को आपने आजतक फिल्मों काफी जबरदस्त एक्शन करते और लोगों को बचाते हुए देखा होगा लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि वो रील नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो बन गए हैँ। दरअसल शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद की जान बचाई। गौरतलब है कि ये मौका था बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी का जहां पर कई सितारों के साथ साथ शाहरुख खान भी मौजूद थे।

इसी समय कुछ ऐसा हुआ है कि दिए अर्चना सदानंद के लंहगे में आग लग गई लेकिन शाहरुख खान उनको बचाने कूद गए। इसके बाद शाहरुख खान की काफी ज्यादा तारीफ की जा रही है।

हालांकि अर्चना सदानंद थोड़ा जल गई हैं जिसके बाद उनको मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अर्चना काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर हैं और उनका सारा काम वही देखती हैं।

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने दिवाली की काफी शानदार पार्टी दी थी। इस मौके पर जलसा और बच्चन परिवार की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं जिनकों फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के इस काम को लेकर काफी चर्चा हैं। शाहरुख खान काफी जल्दी किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं।

शाम होते ही मां-बाप बेटियों को कपड़े उतारने के लिए करते हैं मजबूर, हैरान करने वाली सच्चाई…

0

भारत परंपरावादी देश है। यहां औरतों का पहनावा सालों से सभ्यतापूर्ण रहा है। हीरोइन हो या आम लड़की, अभद्र कपड़ों की भारत में हमेशा टिका हुई है। कपड़ों को शरीर ढंकने के लिए उपयोग किया जाता है, यहां तक की आज भी भारत के कई शहर-गावों में आज भी घूंघट प्रथा कायम है। लड़की की छेड़खानी हो या उसके साथ दुर्व्यवहार, लड़की के पोशाक पर पहले टिका होती है। लेकिन, क्या आप जानते है हमारे इसी भारत देश में एक ऐसी जगह है जहां खुद मां-बाप या घरवाले लड़की को कपड़े उतारने के लिए मजबूर करते है!

जी हां, आज हम आपको भारत की ही एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां लड़कियों को कपड़े उतरवाकर उनको घर से बाहर भेजा जाता है। बिहार की एक ऐसी जगह हैं जहां पर लड़कियों को कपड़े उतारकर घर से बाहर निकलना पड़ता हैं और इसमें लड़कियों के घरवाले ही उनको मजबूर करते है। इस जगह की सारी लड़कियां हर रोज सूरज डूबने के बाद अपने-अपने घरों से कपड़े उतारकर बहार निकल जाती हैं।

कम बारिश होने पर लोग कई धारणाएं अपनाते हैं। वैसे ही बिहार की इस जगह पर लोग अपने घर की बेटियों को नग्न हो कर घर से बहार भेज देते है। इनका मानना है की ऐसा करने से देवता शर्मशार हो जाएंगे और बारिश हो जाएगी और फसल अच्छी होगी। यह लोग अपनी बेटीयों को ऐसा करने के लिये कहते है। यहां के लोगो का मानना है कि ऐसे अपने घर की लड़कियों को बिना कपड़ो के अपने-अपने खेतों में भेजने से बारिश के देवता को शर्मिंदा किया जा सकता है। यहां के लोग जब तक ढंग से बारिश नहीं होती तब तक ऐसा ही करते है।

सोहा और कुणाल की बेटी इनाया ने क्यूट अंदाज में गाया गायत्री मंत्र, वायरल हुआ वीडियो

0

कल यानि 29 अक्टूबर को देशभर में भाई दूज का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. वहीं इस त्योहार को मनाने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे. कई नामी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कीं. इसी बीच एक वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी को अपनी प्यारी सी आवाज में गायत्री मंत्र गाते हुए सुन और देख सकते हैं. इनाया के इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं और कई तो उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं.

इस वीडियो को कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कुणाल की बहन भाई दूज के मौके पर गायत्री मंत्र गाते हुए उनकी आरती उतार रही है. इसी बीच वह इनाया से गायत्री मंत्र गाने के लिए कहती हैं और तभी छोटी और प्यारी सी इनाया अपनी तोतली आवाज में गायत्री मंत्र को बहुत ही सरलता के साथ गाने लगती है.

इतने छोटे बच्चे द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण सुन हर कोई अचंभित है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर तरफ इनाया की काफी तारीफ हो रही है.

सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश, 22 युवकों ने दिया बच्चे को जन्म…

0

ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल 22 पुरुषों ने बच्चों को जन्म दिया है। इस बारे में हाल ही में जारी आंकड़ों से जानकारी मिली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस ने बर्थ रेट से संबंधित डाटा जारी किया है, जिसमें यह बताया गया है कि जन्म देने वालों में से 22 ट्रांसजेंडर पुरुष थे।

इसके साथ ही इन पुरुषों का नाम उन 228 पुरुषों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने पिछले एक दशक में बच्चों को जन्म दिया था और इस बारे में आधिकारिक पुष्टि भी की थी। इससे पहले साल 2009 तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी या आंकड़ा सामने नहीं आया था। हालांकि एक मामला जरूर हाइलाइट हुआ था, जिसे अननोन के रूप में क्लासीफाइड किया गया था।

सेक्स चेंज से मर्द बनने के बाद भी बच्चे को जन्म देने के मामले सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे मर्दानगी पर सवाल करार दिया है। उनका कहना है कि यदि कोई पुरुष बच्चे को जन्म देता है, तो वह असल में कभी मर्द हो ही नहीं सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सोच को मेलबर्न यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर ने नकारा है। उनका कहना है कि मर्दानगी का मतलब हर किसी के लिए अलग होता है।

यहां तक कि पुरुषों की सोच भी इस मामले में एक-दूसरे से अलग हो सकती है। उन्होंने कहा कि संभव है कि जिसने सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया हो, वह इस बारे में सोचता हो, लेकिन उसके सोचने का तरीका उतना रूढ़ीवादी न हो, जैसा अन्य लोगों का होता है। उसे शायद बच्चे को जन्म देने में कोई दिक्कत नहीं है और न ही वह इसे मर्दानगी पर सवाल मानता है। प्रोफेसर ने सलाह दी कि अब समय आ गया है कि समाज जेंडर को लेकर अपनी सोच बदले।

महिला ने की है एक दर्जन से ज्यादा शादी, कपड़ों की तरह बदलती थी पति…

0

हाल ही में अपराध का एक मामला ऐसा सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। इस मामले में युवती अपनी पसंद का मर्द देखकर प्रपोज करती थी और उसके बाद स्वीकृति मिलते ही शादी भी कर लेती थी, लेकिन ज्यादा दिन किसी के साथ टिकती न थी।

जी हां, बताया जा रहा है सालभर या 6 माह में उसे अपना पति बासी लगने लगता था और वह पति का घर छोड़ मां के पास वापस लौट आती। वहीं इस मामले में आगे बताया गया कि कुछ दिन वह मां के पास रहती फिर नए पति की या दूसरे शब्दों में नए मर्द की तलाश में निकल पड़ती। वहीं नया मर्द पसंद आते ही शादी कर लेती, कुछ समय बाद उसे भी छोड़कर फिर मां के पास लौट आती।

खबरों के मुताबिक़ इस कहानी को महिला ने कई बार दोहराया और अंत में उसकी लाश पुलिस को मिली। खबरों के मुताबिक 30 साल की होने तक युवती करीब एक दर्जन पति बदल चुकी थी और युवती के बारे में इस तरह की बातें इन दिनों मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराढ़ थाना क्षेत्र में जगह -जगह सुनाई दे रही हैं। वहीं अब इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक बीते 25 जुलाई को पुलिस को बैराढ़ थाना क्षेत्र के पचीपुरा स्थित तालाब में पानी में तैरती एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी और युवती की लावारिश लाश जली हुई हालत में थी।

वहीं बीते बुधवार को एक महिला ने थाने पहुंचकर अपनी युवा बेटी के गायब होने की सूचना दी तो, पुलिस ने तालाब में मिली लावारिश लाश के कपडे दिखाए और महिला ने कपडे अपनी बेटी के माने, तब लाश जमींन खुदवाकर निकलवाई गई। इस मामले में महिला ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी उम्र 35 साल, निवासी ग्राम रजौआ थाना बैराढ़ के रूप में कर दी। वहीं अब पुलिस उसके कथित पतियों का पता लगाने में जुटी है और उसकी हत्या के बारे में जांच जारी है।