Home Blog Page 2395

छत्तीसगढ़ : ईवीएम और बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर गरमाई राजनीति

0

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा ने नया दांव खेला है। कांग्रेस सरकार नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के इस प्रयास पर भाजपा ने निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि ईवीएम से जनादेश हासिल कर बैलेट से चुनाव का निर्णय अनैतिक है। भाजपा इसके खिलाफ कैंपेन चलाएगी। राज्यपाल ने नगरीय निकाय संशोधन अध्यादेश पर मुहर लगा दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग को तय करना है कि चुनाव ईवीएम से होगा या बैलेट पेपर से। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने स्थानीय निकायों में महापौर/अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव पर प्रदेश कैबिनेट की मुहर लगाने को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया है।

कौशिक ने कहा कि समूचे प्रदेश में मतदाताओं से मेयर चुनने का अधिकार छीन लेना निंदनीय और लोकतांत्रिक प्रणाली पर कुठाराघात जैसा है। बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने के निर्णय को निहायत ही अनैतिक और बेतुका कहा है। ईवीएम से जनादेश हासिल करके सरकार उसी दिन बैलेट से चुनाव कराने के निर्णय पर मुहर लगाती है, जिस दिन उपचुनाव में जीत का जश्न मना रही होती है। जाहिर है यह जीत भी वोटिंग मशीन से ही मिली है। यह ऐसा ही हुआ जैसे लोकतांत्रिक प्रणाली से सत्ता हासिल कर कोई शासक लोकतंत्र को ही खत्म कर दे।

सरकार के पास एक भी बाजिब तर्क बैलेट पेपर से चुनाव कराने का नहीं है। सरकार को अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए। कौशिक ने कहा कि बूथ कब्जा को बढ़ावा देने के अलावा शासकीय तंत्र का दुरुपयोग, लंबी और उबाऊ चुनाव प्रक्रिया, तमाम काम को छोड़ शासकीय कर्मचारियों का लगे रहना, धन की बर्बादी के अलावा टनों कागज का इस्तेमाल आदि ऐसे दुष्प्रभाव हैं, जिनसे बचा जा सकता था। सरकार प्रदेश को पचास वर्ष पीछे ले जाना चाहती है।

कांग्रेस का बयान, भाजपा को जनता ने नकारा

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कौशिक के बयान से स्पष्ट हो गया कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में मैदान में उतरने से पहले ही पराजय को स्वीकार कर ली है। सरकार पर तथ्यहीन, मनगढ़त और वादाखिलाफी का आरोप लगाने वाले भाजपा के नेताओं के आरोपों को दंतेवाड़ा और चित्रकोट की जनता ने सिरे से नकार दिया। बैलेट पेपर से चुनाव की बात सुनकर भाजपा नेताओं को पसीना क्यों आता है? भाजपा आखिर बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने से डरती क्यों है? कौशिक को भूलना नहीं चाहिए कि वे भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से नेता प्रतिपक्ष चुने गये हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का चयन भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है। ऐसे में अगर महापौर का चयन भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है, तो भाजपा को पीड़ा किस बात की है?

पुनर्जन्म की कहानी से प्रेरित है ‘हाउसफुल-4’

0

बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल-4’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, राना दुग्गाबती ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। पुनर्जन्म पर आधारित यह फिल्म एक-दूसरे के साथ चलते हुए सन् 1419 और 2019 के दो टाइम लाइंस को दिखाती है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। फिल्म में चंकी पांडे, शरद केल्कर और जॉनी लीवर ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।

छत्तीसगढ़ : रेलवे को कमाई का आइडिया बताओ और पैसे कमाओ

0

रेलवे को कमाई का आइडिया बताकर आप पैसे कमा सकते हैं। रेलवे ने न्यू इनोवेटिव नॉन फेयर रेवेन्यू आइडियॉज स्कीम लांच किया है। इसके तहत रेलवे किराया को छोड़कर राजस्व बढ़ाने की कोई तकनीक, खर्च में कमी लाने की तकनीक, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की तकनीक, स्टार्टअप आदि पर आम आदमी, संगठन, संस्था से आइडिया मंगाए गए हैं। कोई भी मंडल कार्यालय को आवेदन भेज सकता है। जो आइडियाज मिलेंगे, उनका तीन अफसरों की कमेटी आकलन के बाद चयन करेगी। चयनित आइडिया से संबंधित व्यक्ति, संस्था, संगठन को 12 महीने तक रेलवे के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। अगर उनकी स्कीम सफल रही तो उन्हें राजस्व का हिस्सा मिलेगा और आगे जुड़े रहने का अवसर भी। बता दें न्यू इनोवेटिव नॉन फेयर रेवेन्यू आइडियॉज स्कीम के तहत रेलवे ने देश के सभी मंडल मिलाकर दो हजार करोड़ रुपये सालाना बचत करने का टारगेट रखा है।

इनका नहीं होना चाहिए उल्लंघन

स्कीम में सावधानी और सुरक्षा के उपायों को काफी महत्व दिया गया है। किसी भी परियोजना में निर्धारित स्वच्छता, निर्माण, अग्नि-सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। परियोजना राजनीतिक या धार्मिक रूप से प्रेरित नहीं होनी चाहिए। इसके तहत कोई स्थायी संरचना का निर्माण नहीं होना चाहिए।

मंडल ने जारी की गाइड लाइन

मंडल ने आइडिया के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। खास यह कि इसमें यात्री सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन न हो। अगर किसी व्यक्ति का आइडिया अच्छा है तो उस पर काम करने के लिए संबंधित संस्थाओं को आमंत्रित भी किया जाएगा।

छह नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि

रायपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रस्ताव-स्कीम 12 माह की अवधि के लिए आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि छह नवंबर है।

ऐसे आइडियाज जो रेलवे के राजस्व, यात्री सुविधा बढ़ाने वाले हों, आमंत्रित किए गए हैं। क्योंकि कई लोग, संस्था, संगठन तमाम पहलुओं पर कुछ अलग सोचते हैं। उनकी योजनाएं काफी कारगर होती हैं। -तन्मय मुखोपाध्याय, सीनियर डीसीएम

दिवाली पर यहां सोना खरीदने पर मिलेगी ‘डबल चांदी’

0

 दीपावली पर ग्राहकों को लुभाने ओर बुलाने को दुकानदार नये नये ऑफर दे रहे है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल्स एवं इलेक्ट्रानिक्स के दुकानदार सामान की खरीद पर उपहारों की बौछार कर रहे है।

वहीं, अब ज्वैलर्स ने भी सोना खरीद पर दोगुनी चांदी देने का ऑफर दिया है। यानि एक तौला सोने की खरीद पर दो तौला चांदी उपहार में मिलेगी। इनसब के चलते बाजार में खासी बिक्री होने की संभावनायें बनी हुई है।

रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जायेगा। पर्व को मनाने को लोग खासे उत्साहित है। उन्होंने धनतेरस से दीपावली तक पर्व को मनाने को नये नये प्रोग्राम बनाये है। दुकानदारों के आकर्षक ऑफर एवं उपहारों की बौछारों के कारणलोगों ने धनतेरस पर नगर के बाइक शो रूम होंडा एवं बजाज पर करीब एक सौ बाइकें बुक कराई है। वहीं, इलेक्ट्रिोनिक्स की दुकानों से भी जमकर खरीदारी की है। वहां पर लोगों ने कोंबो पैक खरीदें। मोबाइलों की दुकानों पर भी सस्ते मोबाइलों की धूम रही।

साथ ही मोबी सिटी सैमसंग शो रूम पर प्रत्येक मोबाइल पर पांच सौ रूपये की छूट ग्राहकों कर दी जा रही है। शिव होंडा के स्वामी नवदीप विश्नोई, अंकुर विश्नोई ने बताया कि बाइक के साथ साथ ई स्कूटी पर एक हजार रूपये की छूट ओर हैलमेट ग़िफ्ट में दिया जा रहा है। ई रिक्शा पर पांच हजार की छूट अथवा एलईडी,दस ग्राम चांदी, लंच बाक्स उपहार स्वरूप ग्राहकों का मिलेंगे। मेन बाजार स्थित पाल ज्वैलर्स के स्वामी मोनू अरोरा ने बताया कि धनतेरस ओर दीपावली पर वह इस बार सोने की खरीद पर दुगनी चांदी उपहार में ग्राहकों देंगे। यानि एक तौले सोने पर दो तौला चांदी ग्राहकों को दीपावली के तोहफे के रूप में मिलेगी। बाजार में अन्य दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए उपहार योजनायें चला रखी है।

कारों की भी हुई बुकिंग

जसपुर। दीपावली को यादगार बनाने को नगर में कई लोगों ने कारों की बुकिंग कराई। धनतेरस पर ऐसे लोग कार लेकर घर जाते हुए दिखे। बताया गया है कि अधिकांश लोगों ने कारों को काशीपुर, मुरादाबाद एवं हल्द्वानी से बुक कराया है।जसपुर के शो रूम से भी कई कारों की बिक्री हुई।

मुस्लिम छात्राओं ने बनायी ‘भगवान शिव’ की रंगोली

0

नगर पंचायत महुआडाबरा स्थित कालेज में बीएड, पॉलिटेक्निक, बीए, बीएससी के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। रगोंली में छात्रों ने सोशल मीडिया का कमाल, ऊर्जा सरक्षंण, भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं भविष्य का मशीनीकरण जैसे विषयों पर रंगोली के माध्यम से संदेश दिये।

इसमे बीएड प्रथम सेमेस्टर की टोली शालिनी, शबाना, मोनिका रूही अंजुम, दीपा, मोहसीन, सुलेमान, मीनाक्षी, आकांशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पालिटेक्निक के छात्र दीपक कुमार की टोल्दूसरे स्थान पर आई। बीएसी प्रथम सेमेस्टर की नाजिश परवीन की टोली ने तीसरे स्थानी पर रही। कालेज के चेयर मैन राजकुमार सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्राचार्य डा. ममता सिंह, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य आकाश सक्सेना, अतुल शर्मा, कौशल कुमार, मुबीन अहमद, डा. नीलम सिंह, नीतू, राजीव कुमार, सूर्यप्रताप, मुनाजिर मुस्तफा, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, इम्तियाज, सबिहा नाज, रिजवान, हिमांशी चैहान, आदिति गहलौत, ज्योति पंत, नौशाद, विजेंद्र कुमार, सैफ, समर सिंह,सतेंद्र सिंह, मोहित कुमार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद मौजूद रहे।

दिवाली पर कैसी हो गई है इस एक्ट्रेस की हालत, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

0

दिवाली को लेकर पूरे देश में क्रेज देखते ही बन रहा है। ऐसे में न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स भी काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ सेलेब्स अपने दिवाली प्लान्स फैंस के साथ शेयर कर रहे तो वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हमेशा की तरह कुछ डिफरेंट ही किया है।

दरअसल ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दिवाली को लेकर काफी फनी पोस्ट किया है। ऋचा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें दिवाली की सफाई का नजारा दिख रहा है।

छोटे से फनी मीम में आप देख सकते हैं कि वीडियो में दो पार्ट्स हैं। पहले पार्ट में जहां वो सफाई करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे पार्ट में वो सफाई से परेशान सी नजर आ रही हैं। यानी दिवाली की सफाई जब पूरी नहीं हो पाती है तो कैसी हालत होती है। इस मीम को ऋचा ने शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- ‘इस हफ्ते मेरी ऐसी हालत होने जा रही है। क्या आप इसे महसूस कर सकते हैं ?’

ऋचा का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ऋचा के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी जमकर तारीफ हो रही है। वैसे बता दें कि ये मीम सुपरहिट फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर का है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज वाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, राजकुमार राव, विनीत कुमार सिंह, पीयूष मिश्रा, हुमा कुरैशी जैसे सितारे नजर आए थे।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म सेक्शन 375 थी। वहीं उनकी अगली फिल्म अय्यर तिवारी के साथ ‘पंगा’ है। प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा बता दें कि ऋचा एक्टर अली फजल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कुछ फिल्मों में साथ नजर भी आ चुके हैं।

रेलवे को कमाई का आइडिया बताओ और मिलेंगे पैसे

0

रेलवे को कमाई का आइडिया बताकर आप पैसे कमा सकते हैं। रेलवे ने न्यू इनोवेटिव नॉन फेयर रेवेन्यू आइडियॉज स्कीम लांच किया है। इसके तहत रेलवे किराया को छोड़कर राजस्व बढ़ाने की कोई तकनीक, खर्च में कमी लाने की तकनीक, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की तकनीक, स्टार्टअप आदि पर आम आदमी, संगठन, संस्था से आइडिया मंगाए गए हैं।

कोई भी मंडल कार्यालय को आवेदन भेज सकता है। जो आइडियाज मिलेंगे, उनका तीन अफसरों की कमेटी आकलन के बाद चयन करेगी। चयनित आइडिया से संबंधित व्यक्ति, संस्था, संगठन को 12 महीने तक रेलवे के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा।

अगर उनकी स्कीम सफल रही तो उन्हें राजस्व का हिस्सा मिलेगा और आगे जुड़े रहने का अवसर भी। बता दें न्यू इनोवेटिव नॉन फेयर रेवेन्यू आइडियॉज स्कीम के तहत रेलवे ने देश के सभी मंडल मिलाकर दो हजार करोड़ रुपये सालाना बचत करने का टारगेट रखा है।

अगले साल भी कई रिकॉर्ड बनायेंगे अक्षय कुमार

0

अक्षय कुमार सिनेमाजगत में 28 वर्षों से राज कर रहे हैं. इतने लंबे अरसे में अक्षय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. साल 2019 अक्षय के लिए अब तक बेहतरीन रहा. इस साल अक्षय की दो फिल्में ‘केसरी’ और ‘मिशन मंगल’ रिलीज हो चुकी हैं और एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. ‘केसरी’ और ‘मिशन मंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया.

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज होने वाली फिल्म भी अच्छा कलेक्शन करेगी. खास बात है कि अक्षय ने अगले साल की दिवाली और क्रिसमिस के लिए बुकिंग अभी से कर ली है. 2019 की तरह अगले साल यानी 2020 में भी अक्षय का जलवा बरकरार रहने वाला है. क्योंकि अगले साल जून में अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज होगी.

इस फिल्म में अक्षय का लुक भी सामने आ चुका है. इस तस्वीर में अक्षय लाल साड़ी पहने नजर आये. इस तस्वीर के आने के बाद अक्षय का लुक चर्चा में बना हुआ है. रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सीरीज की चौथी कड़ी ‘सूर्यवंशी’ अगले साल मार्च में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह के अलावा कई और सितारे हैं.

अक्षय की ‘पृथ्वीराज’ फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आयेंगे. वहीं अगले साल क्रिसमस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी सामने आ चुका है. ‘बच्चन पांडे’ तमिल फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक है.

बड़ी खबर : सेना के जवान ने अपने ही साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, आठ की मौत

0

रूस के साइबेरियन मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने शुक्रवार को अपने ही साथी सैनिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, आठ जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है। आरोपी की पहचान रामिल शाम्सुतदिनोव (20) के रूप में हुई हैं।

कौन हैं UT जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नियुक्त लेफ्टिनेंट गवर्नर

0

केंद्र सरकार ने शुक्रवार रात नए बन रहे केंद्रशासित प्रदेशों में लेफ्टिनेंट गवर्नरों की नियुक्ति कर दी. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी गिरीश चंदर मुर्मू को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया है. वहीं पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर को रणनीतिक रूप से अहम लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है.

31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर का विभाजन दो केंद्रशासित प्रदेशों में हो जाएगा. जम्मू-कश्मीर विधान सभा वाला केंद्रशासित प्रदेश बन जाएगा. लद्दाख बिना विधान सभा वाला केंद्रशासित प्रदेश बनेगा.

गिरीश चंदर मुर्मू

गिरीश चंदर मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद करीबी अधिकारियों में गिना जाता है. वो फिलहाल व्यय सचिव हैं. मुर्मू 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही उन्हें इस अहम पद की जिम्मेदारी दी गई है. मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वो नरेन्द्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते वक्त उनके अतिरिक्त प्रधान सचिव थे. मुर्मू को 31 अक्टूबर को श्रीनगर में शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद वो जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक प्रमुख बन जाएंगे. मुर्मू की नियुक्ति के साथ ही राज्य के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकारों- के विजय कुमार, खुर्शीद गनाई, के सिकंदन और केके शर्मा का कार्यकाल खत्म हो सकता है. ये सभी नए लेफ्टिनेंट गवर्नर से सर्विस में सीनियर हैं.

आरके माथुर

वहीं लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त आरके माथुर पूर्व रक्षा सचिव हैं. वो 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. पिछले साल माथुर मुख्य सूचना अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं. उन्हें भी 31 अक्टूबर को लेह में शपथ दिलाई जाएगी.

मलिक का गोवा ट्रांसफर

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को उनके बचे हुए कार्यकाल के लिए गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. मलिक को सितंबर, 2017 में पहली बार बिहार का राज्यपाल बनाया गया था. इसके बाद पिछले साल अगस्त में उन्हें जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदार सौंपी गई थी. गोवा में मलिक मृदुला सिन्हा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल अगस्त में पूरा हो चुका है. लेकिन वो 23 अक्टूबर तक इस पर बनी रहीं.

मिजोरम में नया राज्यपाल

बीजेपी की केरल इकाई के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. असम के राज्यपाल जगदीश मुखी के पास अब तक मिजोरम का अतिरिक्त कार्यभार था.