Home Blog Page 2400

निरंकार सिंह का ब्लॉगः दुनिया को राह दिखाएगा आयुर्वेद

0

आयुर्वेद दुनिया की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है. पिछले कुछ वर्षो के ही दौरान विकसित की गई कुछ आयुर्वेदिक औषधियां एलोपैथिक दवाओं को भी मात देती हुई दिखाई दे रही हैं। जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए आज आयुर्वेद में कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं. औषधियों का विकास एवं अनुसंधान एक सतत प्रयोगात्मक प्रक्रिया है.

आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टि से तथ्यों की खोज या व्याख्या के उद्देश्य से इसे अध्ययन पूर्ण जांच या परीक्षा या प्रयोग के रूप में परिभाषित किया जा रहा है. दुनियाभर में एलोपैथिक दवा के साइड इफेक्ट के खतरे को देखते हुए अब सबका ध्यान आयुर्वेद पर गया है. पिछले कुछ दशकों के दौरान कुछ सरकारी और गैरसरकारी शोध संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों ने इस दिशा में शोध कार्य शुरू किए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले ठीक ही कहा था कि यदि आयुर्वेद की दवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है तो इसकी पैकेजिंग पर पूरा ध्यान देना होगा. आधुनिक तरीके से शोध कर इन दवाओं के असर को भी साबित करना होगा. इसके साथ ही आयुर्वेद विशेषज्ञों को शोधपूर्ण लेख तैयार कर स्वास्थ्य संबंधी अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में कम से कम 20 फीसदी जगह हासिल करनी होगी.

दिल्ली में आयोजित छठे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार आयुर्वेद सहित परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को पर्याप्त अहमियत देगी. संतोष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद के विकास की जरूरत को समझा है और इसके लिए अलग मंत्रलय आयुष का गठन किया है. आयुष विभाग के तहत आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां शामिल हैं. सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन शुरू करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. इसके लिए पांच हजार करोड़ रु. का बजट दिया गया है.

धोनी को लेकर चीफ सलेक्टर का बड़ा बयान, हम आगे बढ़ चुके हैं अब सिर्फ पंत पर ध्यान…

0

टीम इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि वे “आगे बढ़ रहे हैं”। इससे साफ जाहिर होता है कि वह अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को अपनी भविष्य की योजनाआें में शामिल नहीं करते। सलेक्शन कमेटी अब रिषभ पंत पर फोकस है जिन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। प्रसाद कहते हैं, अब पहले ही स्पष्ट कर चुके कि टीम का ध्यान सिर्फ रिषभ पंत पर है। विश्व कप के बाद हम केवल पंत पर बात करते हैं। जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के भविष्य पर सवाल दोहराया गया, तो मुख्य चयनकर्ता ने कहा, “मैंने विश्व कप के बाद यह स्पष्ट कर दिया कि हम आगे बढ़ रहे हैं। हम युवाओं को अवसर दे रहे हैं और देखते हैं कि वे खुद को अच्छे से स्थापित कर लें।

टीम का फोकस सिर्फ युवाआें पर
प्रसाद ने आगे कहा, पंत के अच्छा प्रदर्शन करने और संजू सैमसन के टीम में आने से मुझे यकीन है कि आपको हमारी प्रक्रिया अच्छे से समझ आ गर्इ होगी। बता दें सैमसन को हाल के समय में घरेलू सर्किट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद आगामी तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पंत को लेकर प्रसाद ने कहा, मैं इस पर बहुत स्पष्ट हूं, कि विश्व कप के बाद हमने रिषभ पंत का समर्थन करना शुरू कर दिया है। हम देखेंगे कि वह अच्छी प्रगति कर रहा है।

धोनी के संन्यास का उनका निजी फैसला
धोनी के भविष्य पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि माही क्रिकेट को कब अलविदा कहेंगे, यह उनका निजी फैसला होगा। प्रसाद आगे कहते हैं, घरेलू क्रिकेट में जाना, उनका टच बैक या रिटायरमेंट के बारे में विचार करना, सब कुछ उनका व्यक्तिगत फैसला है। हमने पहले से ही भविष्य के लिए रोडमैप तय कर रखा है, मुझे यकीन है कि आप देख सकते हैं कि हम टीमों का चयन किस तरह से कर रहे हैं।

आॅलराउंडर की तलाश हुर्इ शुुरु
भारत बनाम बांग्लादेश टी-20 सीरीज में पांच सदस्यीय पैनल ने युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को जगह दी है। इसको लेकर प्रसाद कहते हैं, पहले हमारे पास हार्दिक पांड्या थे, फिर हमने विजय शंकर की भी कोशिश की। हम सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि हमारी जो भूमिका है, वह (दुबे) बहुत अच्छी तरह से फिट बैठती है। वह आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हैं, वेस्टइंडीज में भारत ए सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। प्रसाद ने यह भी कहा कि वे सैमसन को एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं, जो निश्चित रूप से वह शीर्ष पर खेलेंगे।” सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना एकमात्र टी 20 खेला था।

फरीदाबाद – पलवल ने जताई भाजपा में आस्था, नौ में से सात सीटों पर खिला कमल…

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद और पलवल जिले के मतदाताओं ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आस्था जताई है। यहां के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से सात पर कमल खिला है। कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट गई है। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।

पलवल जिले की जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। यहां की पलवल, होडल और हथीन सीट में भाजपा ने परचम लहराया है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाने वाले भाजपा के नरेंद्र गुप्ता को कमतर आंका जा रहा था। मगर उन्होंने 21 हजार मतों के अंतर से जीत दर्जकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

गुप्ता ने कांग्रेस के लखन सिंगला को परास्त किया।

बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा दोबारा निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक आनंद कौशिक को हराया। जनता ने उनका पूर्व विधायक का तमगा बरकरार रखा। कौशिक 2009 में फरीदाबाद से विधानसभा चुनाव जीते थे। इस बार उन्हें बल्लभगढ़ से टिकट दिया गया। उन्होंने करीब 25 हजार और निर्दलीय उम्मीदवार दीपक चौधरीको करीब साढ़े 18 हजार वोट मिले।

पृथला सीट जरूर भाजपा के खाते में नहीं आई। टिकट वितरण में बरती गई उदासीनता का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। यहां से नयनपाल रावत को टिकट न देना भाजपा को भारी पड़ा। सोहनपाल छोकर की वजह से पार्टी की साख को बट्टा लगा। लोगों ने निर्दलीय और भाजपा के बागी नयनपाल रावत पर भरोसा जताया। वह करीब साढ़े 16 हजार वोटों से जीत गए। छोकर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 22 हजार वोट मिले। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के रघुबीर सिंह तेवतिया रहे। तेवतिया को करीब 48 हजार वोट मिले।

एनआईटी सीट भी भाजपा ने गंवा दी। यशवीर डागर को टिकट न देना पार्टी को महंगा पड़ा। नागेंद्र भड़ाना को टिकट देने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा की अंदरखाने मदद की और वह जीत गए। तिगांव सबसे हॉट सीट रही। यहां से केंद्रीयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र देवेंद्र चौधरी टिकट मांग रहे थे। मगर भाजपा ने राजेश नागर पर दोबारा भरोसा जताया। यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने पहुंचकर फिजा बदल दी। गुर्जर ने जमकर प्रचार किया। नागर करीब 33 हजार के मार्जिन से चुनाव जीत गए। कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर की हार का कारण भीतरघात रहा।

साल 2014 में 36 हजार वोटों के मार्जिन से जीतने वालीं भाजपा उम्मीदवार सीमा त्रिखा को इस बार काफी पसीना बहाना पड़ा। कांग्रेस के विजय प्रताप ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। किस्तम की धनी सीमा जीतने में कामयाब रहीं। पंजाबी वोटों ने सीमा त्रिखा की जीत में चार चांद लगा दिए।

दिवाली से पहले Jio का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 699 रुपये में खरीदें फोन…

0

रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले ग्राहकों को एक धमाकेदार ऑफर दिया है। दिवाली के लिए कंपनी ने जियोफोन के दाम को घटाकर मात्र 699 रुपये कर दिया है। यह जियो की तरफ से दिवाली पर ग्राहकों को दिया गया सबसे किफायती तोहफा है। जियो फोन को जुलाई 2017 में 1500 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके बाद बीते महीने कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर शुरू किया। इसके तहत यह फोन 501 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब दिवाली पर एक बार फिर से यह फोन नए ऑफर के साथ मार्केट में आया है।

‘जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर में फोन की कीमत 699 रुपये रखी गई है। रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 700 रुपये का फायदा होगा। इस फोन के साथ रिचार्ज के भी बेहतरीन ऑफर दिए गए हैं। इसमें अगर आप 800 रुपये देते हैं तो जियो फोन के साथ एक महीने का अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। जबकि 1000 रुपये देने पर 3 महीने का डेटा मिलेगा।

जियो फोन की खासियत की बात करें तो सिंगलसिम जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240×320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसके अलावा बैक साइड में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। लेकिन यह फोन के हिसाब से काफी सही है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

अयोध्या में इस साल बनेगा साढ़े 5 लाख दीए जलाने का रिकार्ड…

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से 26 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी में लाखों दीये सजाए गए हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे। इस बार साढ़े पांच लाख दीये जलाने की तैयारी है, जो एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है।

रामचरितमानस का लेजर शो, 13 देशों की रामलीला, साढ़े 5 लाख दीपों का कीर्तिमान और सतरंगी लाइट्स इस बार अयोध्या का मुख्य आकर्षण बनने जा रहे हैं। इस बार राम की पैड़ी को भी नए तरीके से सजाया गया है। सरयू के साफ पानी को राम की पैड़ी में लाने की तैयारी की गई है। किनारों को चौड़ा कर दिया गया है, जहां दीयों की तादाद बहुत ज्यादा होगी। सिर्फ राम की पैड़ी ही नहीं, बल्कि सरयू किनारे भी दीपोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंचने लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचेंगे।सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई देशों के प्रतिनिधि रामलीला को देखेंगे। रामलीला के अलावा भगवान राम, सीता और लक्ष्मण एक बार फिर पुष्पक विमान से आएंगे, जहां योगी आदित्यनाथ उनका राजतिलक करेंगे, पूजा करेंगे और फिर कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

अयोध्या में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां हो रही हैं। जिस तरीके से लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या को अंजाम दिया गया था, जिस तरीके से खुफिया इनपुट सरकार को मिले हैं, इसके बाद सरकार विशेष सतर्कता बरत रही है।

अयोध्या पहले से ही संवेदनशील और आतंकियों के निशाने पर रहा है, ऐसे में जगह-जगह सरकार की तरफ से सावधानी बरतने, लावारिस चीजों के बारे में जानकारी देने और सतर्क रहने के पोस्टर लगाए गए हैं। इस बार दीपोत्सव में कई देशों की रामलीला मंडलियां रामलीला का अयोध्या में मंचन करेंगी।

सांप-सीढ़ी खेल में देवोलीना ने शहनाज के बेड शेयरिंग पर किया कमेंट, हाथापाई में जड़ा थप्पड़…

0

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नॉमिनेटड कंटेस्टेंट को अपने आपको सुरक्षित करने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया. यह टास्क सांप सीढ़ी खेल का था. इस खेल के दौरान सभी घरवालों को मिट्टी से सीढ़ी बनानी थी. इसी दौरान घर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. हर एक की जुबां पर यही बात है कि आखिर देवोलीना ने ऐसा क्यों किया?

23 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में देवोलीना ने शहनाज कौर गिल के थप्पड़ जड़ दिया. एपिसोड में दिखाया गया था सभी आठ नॉमिनेटड कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने सुरक्षित होने का मौका दिया था. खास बात है कि इस टास्क में जो भी विजेता होगा वो सुरक्षित कंटेस्टेंट में से किसी एक की जगह ले सकता है और उसे नॉमिनेट कर सकता है.

सांप सीढ़ी टास्क के दौरान सभी नॉमिनेटड सदस्यों को मिट्टी से सीढ़ी बनानी थी. जिसकी सीढ़ी लंबी होगी संचालक उस नाम की घोषणा करेगा और उसे सांप सीढ़ी खेल में पासा फेंकने का मौका मिलेगा. जो भी कंटेस्टेंट 50 नंबर तक पहुंच जाएगा वह विजेता होगा. लड़कों में इस हफ्ते आसिम रियाज और लड़कियों में आरती सिंह फिलहाल सुरक्षित हैं. लड़कों में सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धार्थ डे और पारस नॉमिनेट हुए हैं. जबकि लड़कियों में रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, शेफाली बग्गा, देवोलीना भट्टाचार्य और माहिरा शर्मा बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुई हैं.

इस टास्क के दौरान सबसे पहले पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला की बनी सीढ़ियों को बिगाड़ा. यहां तक कि जिस बॉक्स पर उन्होंने सीढ़ियां बनाई थी उसे नीचे भी गिरा दिया. सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया और उन्होंने सभी की बनी सीढ़ियों को बिगाड़ना शुरू कर दिया. जैसे ही सिद्धार्थ देवोलीना के पास आए तो वह उन्हें ऐसा करने से मना करने लगीं.

इसी दौरान दोनों की बहस शुरू हो गई. तभी देवोलीना ने सिद्धार्थ को शहनाज के साथ बेड शेयर करने को लेकर कमेंट किया.देवोलीना के इतना कहते ही शहनाज भड़क उठीं. दोनों में हाथापाई हुई. यहां तक कि देवोलीना ने शहनाज के थप्पड़ भी जड़ दिया. हालांकि शहनाज को बहस में इस बात का अहसास नहीं हुआ लेकिन आसिम ने आरती और सिद्धार्थ शुक्ला को कहा कि मैंने अपने आंखों से देखा उसने थप्पड़ मारा था.

कमलेश तिवारी हत्याकांड : मुख्य आरोपितों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया…

0

लखनऊ। कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपितों को लखनऊ पुलिस ने गुचचुप तरीके से कोर्ट में पेश किया। हत्यारों से पूछताछ के लिए पुलिस दो दिन की रिमांड मिली है।

एटीएस सूत्रों के मुताबिक गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार मुख्य हत्यारोपित अशफाक और मोइनुद्दीन को बुधवार को गुजरात की कोर्ट में पेश कर लखनऊ लाने के लिए तीन दिन की ट्रांजिड रिमांड मिली थी। गुरुवार को यहां की एटीएस ने गुचपुप तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को कोर्ट में पेश किया। हत्यारोपितों से पूछताछ और साजिशकर्ताओं से उनका आमना-सामना कराने के लिए पुलिस रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने पुलिस को दो दिन की रिमांड पर आरोपितों को भेजा है।

सलमान खान की Dabangg 3 के ट्रेलर में हुई ये बड़ी गलती, मजाक उड़ा रहे लोग…

0

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ (Dabangg 3) चर्चा में आ गई है. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इस फिल्म के चर्चा में आने की वजह ये ट्रेलर ही है. इस ट्रेलर को पहले तो काफी तारीफें मिलीं, लेकिन फिर ये अचानक सोशल मीडिया पर ट्रोल गया है. वहीं जब आपको इसके ट्रोल होने की वजह पता चलेगी तो आप हैरान रह जाएंगे. हैरानी बात तो ये भी है कि इसके बारे में ना तो सलमान को पता चल पाया और ना ही इस फिल्म के मेकर्स को कोई खबर हुई.

मेकर्स की एक गलती के कारण ‘दबंग 3’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, इस फिल्म के ट्रेलर के आखिर में जहां पर ‘दबंग 3’ की रिलीज डेट दी गई है वहां पर दिसंबर की स्पेलिंग गलत लिखी है. वहीं, सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में लोगों ने जब इस बेवकूफाना गलती को देखा तो सलमान खान से ही सवाल करने शुरू कर दिए. लोग इस ट्रेलर में गलती का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा कि पहले फिजिक्स को बर्बाद किया और अब अंग्रेजी की बारी है… “DECEMEBER”.. भाई आप महान हो. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘अंग्रेजी को मेरी श्रद्धांजलि’. एक अन्य ने लिखा ‘दबंग 3 की टीम के द्वारा की गई लापरवाही की हद. इस ट्रेलर में दिसंबर कि स्पेलिंग देखें’. इसके साथ ही ट्विटर पर #Dabangg3 और #Dabangg3Trailer ट्रेंड कर रहा है. वाकई एक गलती ने ‘दबंग 3’ के मेकर्स की काफी फजीहत करवा दी है.

बात करें फिल्म की तो इसमें सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी नजर आएंगे. इस फिल्म से अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. 20 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है. फिल्म में सलमान खान सिर्फ चुलबुल पांडे ही नहीं बल्कि कई और अवतारों में भी नजर आएंगे.

पुलिस बुलानी है तो 100 नहीं डॉयल करना होगा 112, जानें नई व्यवस्था के बारे में सबकुछ…

0

किसी भी मुश्किल में फंसने के बाद अब 100 नहीं 112 डॉयल करना होगा। यह नई व्यवस्था कल यानि सोमवार 26 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।100 नंबर को 112 नंबर में तब्दील करने की सारी प्रक्रियापूरी हो चुकीहै। बीतेरविवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इस व्यवस्था के बारे मेंसर्कुलर जारी कर सभी को सूचित किया था। एडीजी यूपी 100 असीम अरुण ने बताया था कि कुछ मोबाइल नेटवर्क से 112 डायल करने में समस्या थी, जिसका समाधान किया जा चुका है। साथ ही 112 इंडिया एप से भी यूपी की आपातकालीन सेवाओं को जोड़ दिया गया है। 112 नंबर पर कॉल करने से नेविगेशन में निश्चित लोकेशन मिलेगी। इस सेवा से फायर सर्विसेज, एंबुलेंस और एसडीआरएफ को भी जोड़ा गया है। पुलिस की गाड़ियों और साइन बोर्ड से यूपी 100 का लोगो हटाया जाएगा और इसकी जगह 112 लगाया जाएगा।

आपातकालीन नंबर 112 का प्रचार-प्रसार के दौरान 100 नंबर को भी चालू रखा जाएगा क्योंकि यह काफी पहले से चला आ रहा है। एप के माध्यम से भी पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपी 100 की जगह लागू होने जा रहे यूपी 112 के हर कॉल पर थाना भी पूरी कार्रवाई करेगा। प्रदेश के चार जिलों में पिछले एक हफ्ते से इसका परीक्षण भी चल रहा है।एडीजी यूपी असीम अरुण ने बताया कि नागरिकों की संतुष्टि के लिए साफ्टवेयर में यह प्रावधान किया गया है। इसके तहत पीआरवी की कार्रवाई के बाद थानाध्यक्ष भी इस कार्रवाई की रिपोर्ट को अंकित करे। वरिष्ठ अधिकारी इस पूरी कार्रवाई की गुणवत्ता का विशेष आकलन करेंगे और उनके स्तर से पूरा प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हों। इसका यह मतलब यह भी नहीं है किहर केस में एफआईआर की जरूरत पड़ेगी।

यदि दो पड़ोसियों का झगड़ा हुआ तो एफआईआर से लेकर एनसीआर या 151 के तहत गिरफ्तारी तक की कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में थानाध्यक्ष को तय करना है कि किस परिस्थिति में क्या उपयुक्त होगा। इसके लिए हर थाने पर कनेक्टिविटी व साफ्टवेयर स्थापित किया गया है, जिस पर थानाध्यक्ष इंट्री करेंगे जो लखनऊ स्थित 112 सेंटर के सर्वर पर अपडेट होगी। प्रदेश के चार जिलों बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात व अयोध्या में इस व्यवस्था का पिछले एक हफ्ते से परीक्षण किया गया। वहां के सभी थानों में यह सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद इसे सभी जिलों में शुरू किया जाएगा।

दो राज्यों में हार के बाद भी क्यों चुप हैं राहुल गांधी, अबतक नहीं आया कोई बयान…

0

हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के बाद भी अबतक राहुल गांधी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है यह कई सवाल खड़े कर रहा है।

 दो राज्यों(महाराष्ट्र और हरियाणा) के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने भले ही इन राज्यों में अपनी स्थिति में सुधार किया हो लेकिन वह दोनों राज्यों में सरकार बनाने में नाकाम रही है। चुनावी नतीजे आने के बाद हर किसी ने इसपर अपनी बात कगी लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।हरियाणा में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, उसने भाजपा को चुनावों में कड़ी टक्कर दी है। इस वजह से हरियाणा में त्रिशंकू विधानसभा के लिए मजबूर होने पड़ा है। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में जरूर सुधार किया है।

लेकिन चुनावों में इस हालत के बावजूद राहुल गांधी की ओर से अबतक कोई बयान सामने नहीं आया है, जो बेहद चौंकाने वाला है।सोनिया गांधी ने चुनाव नतीजों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बात की। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह नतीजों से खुश हैं।लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर भी कोई नया ट्वीट नहीं है। राहुल गांधी ने आखिरी ट्वीट 23 अक्टूबर को MTNL और BSNL के विलय के मुद्दे पर किया था।

इस बीच राहुल गांधी चुनाव परिणामों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले।गांधी परिवार की ओर से सिर्फ राहुल गांधी ने चुनावों में प्रचार किया था।पार्टी के एक नेता ने कहा कि नतीजे उत्साहजनक हैं क्योंकि जनता का मूड बदलता दिख रहा है, लेकिन हो सकता है कि राहुल गांधी इस बार थोड़ा सतर्क हों। परिणाम पार्टी के आंतरिक कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। चुनावों में, यह देखा गया कि दिग्गजों ने लड़ाई का नेतृत्व किया, जबकि युवा पीढ़ी अलग रह गई और कुछ मामलों में शत्रुतापूर्ण भी हो गई। फिलहाल सभी को राहुल गांधी के बयान का इंतजार है।