Home Blog Page 2409

एक्‍सरसाइज करने से हो सकते है ये बड़े नुकसान

0

आजकल अधिकतर लोगों की जिंदगी में एक्सरसाइज बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ज्यादा शारीरिक व्यायाम का सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करना नुकसानदायक हो सकता है और प्रमुख तौर पर इसका संबंध थकान एवं खराब परफॉर्मेंस से है। ‘करंट बायोलॉजी’ के जर्नल में प्रकाशित हुई एक स्टडी के अनुसार ज्यादा शारीरिक व्यायाम करने जैसे कि फिजीकल ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मस्तिष्क की क्षमता खासकर बौद्धिक क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है।

स्टडी के निष्कर्षों के अनुसार फ्रांस की इंसर्म रिसर्च इंस्टीट्यूट के मैथिअस पेसिग्निओन और उनकी टीम ने कहा कि उन्हें टॉप एथलीट्स में होने वाले ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम के कारणों को जानने में काफी दिलचस्पी थी। इसमें एथलीट्स खराब या कमतर प्रदर्शन करते हैं और बहुत जल्दी थक जाते हैं। इस सिंड्रोम से ग्रस्त व्यक्ति को अपनी परफॉर्मेंस में सुधार के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने का मन करता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि ओवरट्रेनिंग प्रयासों के कारण थकान और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस होता है।

स्टडी के लिए टीम ने 37 ट्रिएथलीट्स के साथ नौ सप्ताह बिताए। इन प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया था। पहले ग्रुप को हाई लेवल ट्रेनिंग और दूसरे ग्रुप को एक्सपेरिमेंट के आखिरी तीन हफ्तों तक एक्स्ट्रा ट्रेनिंग करने के लिए कहा गया जिसमें 40 फीसदी औसत सेशन शामिल थे। इससे शोधकर्ताओं को बहुत ज्यादा फिजीकल ट्रेनिंग और दिमाग के ज्यादा काम करने के बीच समानता का पता चला।

इससे ज्ञात होता है कि अत्यधिक फिजीकल ट्रेनिंग का संबंध मस्तिष्क और निर्णय लेने की कार्यक्षमता घटने से है। टॉप एथलीट के मामले में इसके परिणाम को आप इस तरह से देख सकते हैं कि किसी एथलीट का बीच रेस में ही ध्यान भटक गया हो या प्रतियोगिता के बीच अचानक से प्रदर्शन खराब होने लगा हो। इसकी वजह थकान हो सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि थकान और बौद्धिक क्षमता में गिरावट की वजह से भी पहले चरण में ‘बर्नआउट सिंड्रोम’ हो सकता है जो कि कई लोगों को प्रभावित करता है।

इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाना है जहर खाने के समान

0

ताजा भोजन खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अधिकतर घरों में यह देखा जाता है की जब भी खाना खाने से बच जाता है, तो उसे फ्रिज में रख देते हैं और फिर उसे ही दोबारा गर्म करके खाते हैं।

वैसे कहा जाता है की भोजन पकाने के बाद उसे बहुत देर तक नहीं रखना चाहिए, आप यदि ऐसा करते है तो इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं लेकिन कई सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें दोबारा गर्म करके कभी भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इन चीज़ों को दोबारा गर्म करके खाना विल्कुल ज़हर के समान खतरनाक हो सकता है।

आइए अब हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीज़ें है जिन्हें दोबारा गर्म करके खाना विल्कुल ज़हर खाने के समान है

1 – चिकन

ताज़ा बना हुआ चिकन खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन इसे दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए रत्यधिक घातक हो सकता है। चिकन को दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन विल्कुल नष्ट हो जाता है। चिकन को दोबारा गर्म करके खाने से पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

2 – आलू

आप सब जानते है की आलू सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्हें पकाकर बहुद देर तक कतई नहीं रखना चाहिए। पके हुए आलू का ज्यादा देर तक रखने से इनमें मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह समाप्त हो जाते हैं और इसे दोबारा गर्म करके खाने से पाचन क्रिया पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

3 – चुकंदर

चुकंदर को भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से इसमें मौजूद नाइट्रेट विल्कुल समाप्त हो जाता है। अगर खाने के बाद चुकंदर बच जाता है, तो इसे फ्रिज में रख दें और अगली बार खाने से कुछ घंटे पहले फ्रिज से बाहर निकाल दें और इसे गर्म किए बगैर ही खाएं।

4 – मशरूम

आप ज्ञात होगा की मशरूम प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है. इसलिए हमेशा ताज़ा मशरूम खाना ही बहुत फायदेमंद होता है। मशरूम को दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद प्रोटीन का कॉम्पोजिशन बदल जाता है और ये सेहत के लिए विल्कुल ज़हर के समान साबित हो सकता है।

‘भारतीय भोजन पूर्णतया सुरक्षित, सेहतमंद’- रिसर्च

0

आल इंडिया नेटवर्क प्रोजेक्ट एंड पेस्टिसाइड रेसिड्यूस, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक क़े के. शर्मा ने कहा है कि भारतीय खाद्य पदार्थ पूरी तरह सुरक्षित और सेहतमंद है। क़े के. शर्मा बुधवार को भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर) लखनऊ द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा के विभिन्न आयाम विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि “भारतीय खाद्य पदार्थ पूरी तरह सुरक्षित और सेहतमंद हैं, जिसके जहरीले होने को लेकर बहुत-सी भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने के लिए वैज्ञानिकों को जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है।”

डा़ॅ शर्मा ने कहा, “देश में खाद्य पदार्थो में कीटनाशकों के अवशेष को लेकर बहुत-सी गलत जानकारियां फैलाई गई हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भारत कई देशों के मुकाबले 10 गुना कम कीटनाशकों का इस्तेमाल करता है। जैसा कि प्रचारित किया जाता है कि आर्गेनिक खाद्य पदार्थ बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थ के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं, बिल्कुल झूठ है।”

उन्होंने कहा कि “सच्चाई यह है कि हमारे कई वर्षो के निरंतर वैज्ञानिक अध्ययन में यह पाया गया है कि आर्गेनिक खाद्य पदार्थ के नमूनों में से 25 फीसदी अधिकतम स्तर के ऊपर कीटनाशकों के अंश पाए गए हैं और वहीं बाजार में उपलब्ध आम खाद्य पदार्थो के सिर्फ 15 फीसदी नमूने ही एमआरएल से ऊपर पाए गए। यहां यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि एमआरएल से अधिक कीटनाशक अंश का अर्थ यह नहीं है कि की यह जानलेवा या विषाक्त है।”

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर शालिनी चावला ने कहा कि “कोई भी देश अपने नागरिकों को जहरीला भोजन नहीं खिलाना चाहेगा। देश में कीटनाशक बड़ी ही गहन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही उपयोग के लिए नियामक संस्था सीआईबी की स्वीकृति पाते हैं। एक कीटनाशक के मॉलिक्यूल को स्वीकृत होने में 2000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश तथा 12 से 25 वर्षो का गहन अध्ययन होता है, जिसके बाद ही इन्हें स्वीकृति मिलती है।”

डॉ. अजित कुमार ने कहा, “देश का भोजन सुरक्षित है और इसके जहरीला होने की अफवाह वे फैला रहे हैं, जिनका विज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है। आज देश के वैज्ञानिकों को सामने आकर आम जनता को यह बताने की आवश्यकता है कि हमारे खाने में कीटनाशकों के अवशेष नहीं हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित है।”

नींबू पानी व तुलसी पीलिया के रोगियों के लिए रामबाण , जाने फायदें

0

बदलते माैसम में बेकार खानपान के कारण पीलिया ( Jaundice ) की समस्या हो जाती है. इसके शुरुआती लक्षणों में मरीज का शरीर पीला पड़ने लगता है. ऐसे मरीजों को पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. जितनी ज्यादा लिक्विड डाइट लेंगे उतनी ही जल्दी बीमारी से उबरेंगे. पका पपीता खाने से आराम मिलता है. पपीते में पाचक रस होते हैैं जो पीलिया के प्रभाव को कम करते हैं.

नींबू पानी व तुलसी
पीलिया के मरीज को प्रातः काल खाली पेट तुलसी की 4-5 पत्तियां खानी चाहिए जिनसे लिवर साफ होता है. पीलिया में नींबू का रस पीना लाभकारी होता है. प्रयास करें कि रोजाना खाली पेट एक ग्लास नींबू पानी लें.

साबुत धनिए का पानी
साबुत धनिए को रात भर पानी में भिगो दें. प्रातः काल उस पानी को छानकर पी लें. इससे लिवर से गंदगी साफ होगी व एनर्जी भी मिलेगी. गौ माता के दूध से बना पनीर और छेने का रसगुल्ला खाएं. मूली का रस भी लाभदायक होता है. मूली के रस में इतनी ताकत होती है कि वह खून व लिवर से अत्यधिक बिलरूबीन (दूषित तत्त्व) को निकाल सके. 2-3 मूली का रस पी सकते हैं.

टमाटर का रस देता है लाभ
टमाटर के रस में विटामिन सी होता है जो लाइकोपीन से रिच होता है. इसमें प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है. इसलिए टमाटर का रस लिवर को स्वस्थ बनाने में लाभदायक होता है. पीलिया में आंवले को कच्चा या फिर सुखाकर खाने से भी फायदा मिलता है. आंवले में विटामिन सी पाया जाता है जो लिवर साफ करने में मददगार होता है. इसका नियमित इस्तेमाल करें.

ऐसे रखें परहेज
पीलिया में तला-भुना, मिर्च-मसाले वाला भोजन हानिकारक होता है. इसलिए ऐसी चीजों को पीलिया होने के कम से कम 20-25 दिन तक तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. वसायुक्त भोजन से बीमारी अच्छा होने के बाद भी दूर रहना चाहिए. पीलिया में मिठाइयां, बेसन की चीजें, मैदा के व्यंजन, मांस, अंडे व मछली नहीं खाने चाहिए. शराब पीलिया के रोगियों के लिए जहर की तरह है. इसलिए शराब से तो तौबा करने में सारे शरीर की भलाई है. पीलिया में दूषित पानी व दूषित बासी भोजन को भी हर हाल में नहीं खाना चाहिए .

तापसी की बीमारी को लेकर कपिल ने उड़ाया मजाक, गुस्से में एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन

0

एक्ट्रेस तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर आजकल अपनी आने वाली फिल्म’सांड की आंख’ की प्रमोशन करने में काफी व्यस्त है। इसलिए के चलते वह अलग- अलग शो में शिरकत कर रही हैं। कुछ समय पहले वह बिग बॉस के घर पहुंची थी अब जल्द ही’द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म की रियल हीरो चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के साथ नजर आने वाली है।प्रोग्राम के दौरान मस्ती व मजाक करते हुए कपिल शर्मा ने सबसे कई तरह सवाल पूछे वहीं उन्होंने तापसी पन्नू से जूड़ा एक राज खोल। जिसे सुन कर तापसी ने एक दम से गुस्से में रिएक्शन दिया।

दरसअल बात यह है कि प्रोग्राम के दौरान कपिल ने तापसी की बीमारी का राज खोलते उनसे पूछा कि, आपके बारे में अफवाह है कि आपको भूलन की आदत हैं। इस वजह से आप अपने बॉयफ्रेंड को भी राखी बांध देती है। कपिल शर्मा की यह बात सुनकर तापसी पन्नू ने एकदम गुस्से में रिएक्शन देते हुए कहा कि, “कौन फैला रहा है यह अफवाह?”

तापसी का यह रिएक्शन देखकर कपिल ने कहा कि यह अफवाह लोग ही फैला रहे है। इसके अतिरिक्त शो में कई तरह की बातें की गई। बता दें कि तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर आजकल अपनी आने वाली फिल्म की प्रोमेशन में व्यस्त है। इस फिल्म में उन्होंने भूमि पेडनेकर व चंद्रो तोमर का किरदार निभाया है।

Diwali 2019: रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन से सजाएं अपना घर ( See Pics )

0

दिवाली के त्योहार पर हर कोई अपने घर की साफ-सफाई कर लाइट, लड़ियों से डेकोरेट कर रहे है। कुछ लोग इन दिन अपने घर को फूलों की मालाओं के साथ सजाते है लेकिन आंगन में तो रंगोली ही बनाए जाती है। चाहे आजकल मार्किट में रंगोली के बने हुए डिजाइन के पोस्टर मिल जाते है जिसे फर्श पर लगाया जा सकता है लेकिन अभी भी बहुत से लोग अपने हाथ से रंगोली बनाना पसंद करते है। रंगोली बनाने के लिए कलर के साथ बुरादा, फूल व सूजी का प्रयोग करते है। इस दिवाली अगर आप कुछ अलग व ट्रेंडी रंगोली बनाने के बारे में सोच रहे है तो आप यहां से आइडिया ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री नितिन गडकरी से की मुलाकात…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने बिलासपुर-पतरापाली अधूरे पुल निर्माण की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर श्री गडकरी ने इमर्जेंसी प्रावधान का उपयोग करते हुये जल्द पुल निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की घोषणा की। इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर राजमार्गों का परीक्षण कराया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों की टीम दौरा कर जांच करेगी। उन्होने लंबित निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराए जाने की बात कही है। इस दौरान श्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ का ऑर्गेनिक राइस भी भेंट की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर शहर के टाटीबंध चौक में फ्लाई ओवर, रायपुर से धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण, बिलासपुर-अम्बिकापुर, चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग और पत्थलगांव-कुनकुरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही है। श्री बघेल ने कहा कि राज्य के इन मार्गों के अपूर्ण होने से जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री गडकरी को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर शहर के टाटीबंध चौक स्थित है, जो रायपुर-दुर्ग, रायपुर-सिमगा, टाटीबंध-आमानाका एवं टाटीबंध-भनपुरी पांच मार्गों का जंक्शन है। आपके द्वारा 10 सितम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 100 करोड़ रूपए की लागत से फ्लाई ओवर निर्माण करने घोषणा के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि टाटीबंध चौक शहर का व्यस्तम चौक होने एवं जंक्शन का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। यहां सुगम यातायात फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए शीघ्र कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य मई 2018 से पूर्णतः बंद है और निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के कई हिस्सों में आधी चौड़ाई में सड़क निर्मित कर छोड़ दिया है। सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आम जनता को यातायात में बड़ी असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने रायपुर-धमतरी फोरलेन सड़क का काम शीघ्र शुरू कर पूरा कराने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री से किया है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

‘दीपोत्सव’ पर 133 करोड़ रुपये खर्च करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

0

अयोध्या में इस सप्ताह के अंत में होने वाला बहुप्रचारित ‘दीपोत्सव’ अब एक आधिकारिक समारोह होगा और आयोजन का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अयोध्या में होने वाले ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम का खर्च पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग उठाने वाला था, लेकिन अब राज्य सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से सीधे समारोह के लिए धनराशि देगी।

सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन पिछले दो वर्षो से पर्यटन विभाग कर रहा था, लेकिन आगे से यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल के ‘दीपोत्सव’ के लिए 133 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जिसमें 26 अक्टूबर को 5.51 लाख से अधिक ‘दीये’ जलाए जाएंगे।

‘दीपोत्सव’ अब एक राज्य-प्रायोजित कार्यक्रम है, इस आयोजन पर खर्च होने वाले धन का मानदंडों के अनुसार ऑडिट किया जाएगा।

राज्य सरकार ने ‘दीपोत्सव’ के लिए विस्तृत व्यवस्था की है, 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में फिजी के संसद अध्यक्ष के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रक्षामंत्री से की मुलाकात…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नया रायपुर में एयरफोर्स के एयरबेस कैंप की स्थापना की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया। श्री बघेल ने बताया कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स का एयरबेस स्थापित करने के संबंध में पूर्व में भारत सरकार द्वारा सहमति दी गयी थी। उन्होंने रक्षामंत्री से एयरबेस स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। इस दौरान श्री राजनाथ सिंह ने एयरबेस से संबंधित लंबित प्रकरणों को जल्द हल कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस की स्थापना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि आवंटन और भू अर्जन को लेकर प्रक्रिया काफी समय से लंबित है। मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने एयरबेस कैंप की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को छत्तीसगढ़ के ऑर्गेनिक चावल और राज्य के बुनकरों द्वारा बनाया गया नेचुरल डाई से तैयार कोसे का कुर्ता भी भेंट किया।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी श्रीमती सोनिया गांधी…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रीमती सोनिया गांधी से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिसे श्रीमती सोनिया गांधी ने सहर्ष स्वीकार किया और राज्योत्सव में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की।