Home Blog Page 2427

बुरे फंसे बेचारे शॉपिंग करके, इन 6 तस्वीरों में देखिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का नतीजा…

0

ऑनलाइन क्रय (Online shopping), इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य (electronic commerce) का एक विशेष रूप है जिसमें उपभोक्ता वस्तु या सेवाओं को विक्रेता से सीधे इंटरनेट के माध्यम से खरीद सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग कि तो बहुत सारे लोगों के साथ गलत होता है। इसका कारण यह है कि उन्हें सही से ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करना आता। ऐसा नहीं है कि ऑनलाइन सामान सही नहीं मिलता। आज हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिनमें देखिए कुछ लोग ऑनलाइन शॉपिंग करके धोखे का शिकार बन गये।

1. ऐसा बनियान बिना मंगाये ही रह जाता। इन्होंने तो कुछ ओर ही भेज दिया।

2. इसे क्या पता था कि कुछ ऐसा निकलेगा। पैसे भी गये और काम की चीज भी नहीं मिली।

3. सारा कचरा भरकर दे दिया। ऐसा पंच बैग मंगाता ही नहीं तो अच्छा रहता। हद होती है यार।

4. बढ़िया चादर मंगाने की सोची और ये आफत आई। अब इसे ओढ भी नहीं सकते।

5. भाई कुर्सी की साइज देखकर तो भेज देते। इस पर बैठना तो दूर, कुछ कर भी नहीं सकते।

6. आप ही बताओ ये पूरे चेहरे पर आ जायेगा क्या, ये लोग कुछ समझते ही नहीं है।

शराब पीने वालों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, क्लिक कर जानें

0

शराब अक्सर हमारे समाज में आनन्द के लिए पी जाती है। ज्यादातर शुरूआत दोस्तों के प्रभाव या दबाव के कारण होता है और बाद में भी कई अन्य कारणों से लोग इसका सेवन जारी रखते है। जैसे- बोरियत मिटाने के लिए, खुशी मनाने के लिए, अवसाद में, चिन्ता में, तीव्र क्रोध या आवेग आने पर, आत्माविश्वास लाने के लिए या मूड बनाने के लिए आदि। इसके अतिरिक्त शराब के सेवन को कई समाज में धार्मिक व अन्य सामाजिक अनुष्ठानों से भी जोड़ा जाता है। परन्तु कोई भी समाज या धर्म इसके दुरूपयोग की स्वीकृति नहीं देता है।
शराब पीने वालों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी। दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते है, कि ये जानते हुए भी शराब शरीर के लिए हानिकारक है। फिर भी ज्यादतर लोग शराब का सेवन करने लगे है, तो यदि आप भी शराब पीते है, तो शराब पीने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, तो वो क्या बड़ी खुशखबरी आई है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे, तो आइये जानते है।
दोस्तों शराब पीने वालों के लिए ये बड़ी खुशखबरी शराब किराना की दुकान पर मिलने को लेकर आई है। दरअसल झारखंड आबकारी विभाग ने राज्य में किराने की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। मोदी सरकार की ओर से जल्द ही इसको पास किए जाने की उम्मीद है।
इन किराना दुकानों को शराब बेचने का दिया जा सकता है लाइसेंस
दोस्तों आबकारी विभाग के एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है, कि प्रस्ताव के अनुसार 30 लाख रुपये की आय पर जीएसटी दाखिल करने वाली किसी भी किराना दुकान को शराब बेचने का लाइसेंस दिया जा सकता है।

शाह : सरकार पुलिसकर्मियों के लिए काम का अच्छा माहौल सुनिश्चित करेगी…

0

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय सीमा में कदम उठाएगी कि पुलिसकर्मियों को काम का अच्छा माहौल मुहैया कराया जाए और उनकी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी चिंताओं को दूर किया जाए।

शाह ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैन्य बलों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि देश की समर्पण भाव से सेवा करने वाले खाकी वर्दी पहने पुरुष एवं महिलाएं ही विश्व के एक शक्तिशाली देश के रूप में भारत की छलांग को सुनिश्चित करते हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रति एक लाख नागरिकों के लिए 222 कर्मियों के न्यूनतम मानदंड की तुलना में मात्र 144 कर्मी मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि करीब 90 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को हर रोज 12 घंटे से भी अधिक समय तक काम करना पड़ता है और उनमें से तीन चौथाई कर्मी साप्ताहिक अवकाश भी नहीं ले पाते।

शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलों से कहा, ”मेरी सरकार ने पुलिस के कल्याण के लिए काफी काम किया है और मैं भरोसा दिला सकता हूं कि हम और काम करना जारी रखेंगे, आपके लिए निर्धारित समय सीमा में स्वास्थ्य, आवास, परिवार कल्याण और काम का अच्छा माहौल सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाएंगे।”

उन्होंने कहा कि वह और देश के नागरिक पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर कर्तव्य के पालन के लिए जीवन का बलिदान देने वालों और उनके परिवार को विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं।

शाह ने कहा, ”जब हम पुलिस को सामान्य तरीके से काम करते देखते हैं, तो यह सामान्य दिखता है लेकिन हम जब नजरिया बदलते हैं तो समझ आता है कि हमारा देश जो विकास कर रहा है वह इन पुलिसकर्मियों के समर्पण और उनकी मौन सेवा के कारण है।”

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से लेकर उग्रवादियों एवं नक्सलियों से निपटना और सड़क पर यातायात नियंत्रित करना, यह सब पुलिसकर्मी करते हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार स्वतंत्रता के बाद से 35,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है और पिछले एक साल में (सितंबर 2018 से इस साल अगस्त तक) 292 कर्मियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है या ड्यूटी के दौरान अप्राकृतिक कारणों से उनकी मौत हुई है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की एक नई वेबसाइट का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीकरण के बाद राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का पिछले साल इसी दिन उद्घाटन किया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इस स्मारक में एक नया संग्रहालय भी बनाया गया है।

लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में 1959 में चीन सेना द्वारा घात लगाकर किए गए एक हमले में शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों के सम्मान में यह दिवस आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर उन सुरक्षा कर्मियों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपनी जान की कुर्बानी दी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्नी कंचन के साथ नागपुर में वोट डाला…

0

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Maharashtra and Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019) के लिए मतदान आज हो रहा है। दोनों राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है।।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा “महायुति एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी ‘जजपा के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाये गए हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

तामिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने किया मतदान…

0

नागपुर- तामिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सुबह अपने परिजनों के साथ जाकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया.

राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल तथा उनकी पत्नी वर्षा पटेल ने किया मतदान…

0

राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल तथा उनकी पत्नी वर्षा पटेल ने गोंदिया के NMD कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया..

नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय ने किया मतदान…

0

सोमवार 21 अक्टूबर को शहर के पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय ने भी लोकतंत्र को मजबूत करने मतदान किया

जानिए इस खूबसूरत अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे शमी कपूर…

0

एक समय बॉलीवुड के स्टार कलाकारों में शूमार रहे शमी कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 21 अक्टूबर, 1931 को मुम्बई में हुआ। अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष जगह बनाने वाले शमी कपूर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया था। उनका निधन 14 अगस्त, 2011 को मुम्बई में हुआ था।

आज हम उनके जीवन से जुड़ी एक बात का खुलासा करने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। शमी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज को अपना दिल दे बैठे थे। वह उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन मुमताज ने उनसे विवाह न कर उनका दिल तोड़ दिया था।

इस बात का जिक्र मुमताज ने एक बार खुद ही किया था। मुमताज ने एक साक्षात्कार में बताया था कि मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं वो मुझसे शादी करना चाहते थे।

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू, जानें पूरा चुनावी गणित…

0

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों, 17 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में लोकसभा की दो और 51 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में काबिज होने की जुगत मैं है और विपक्षी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 5 साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद सत्ता में लौटने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

चुनावी मैदान में विभिन्न दलों के 3,237 उम्मीदवारों के होने के साथ 288 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में विशेष रूप से कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। उनमें से प्रमुख हैं, 49 वर्षीय मुख्यमंत्री देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस जो लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटकर सरकार के पहले गैर-कांग्रेसी प्रमुख बनकर इतिहास रचने की उम्मीद पाले हुए हैं।

वह प्रतिष्ठित नागपुर दक्षिण दक्षिण-पश्चिम सीट से कांग्रेस के अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी आशीष देशमुख और सात निर्दलीय सहित 18 अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं। बीजेपी के नेता पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि फडणवीस के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में जीतना और भाजपा को राज्य में सत्ता में फिर लाना बहुत आसान होगा।

वहीं, कराड दक्षिण से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज दैजिसाहेब चव्हाण का मुकाबला बीजेपी के अतुलबाबा सुरेश भोसले और सात निर्दलीय सहित 11 अन्य उम्मीदवारों से है। भोकर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री, अशोक शंकरराव चव्हाण बीजेपी के श्रीनिवास उर्फ बापूसाहेब देशमुख गोर्तेकर और दो निर्दलीय सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

एनसीपी के कद्दावर नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजीत अनंतराव पवार बीजेपी के गोपीचंद कुंडलिक पाडलकर और पांच निर्दलीय सहित आठ अन्य के खिलाफ अपने पारिवारिक गढ़ बारामती को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

एनसीपी के एक अन्य पूर्व उप-मुख्यमंत्री छगन चंद्रकांत भुजबल अपने गढ़ येवला से फिर चुनाव जीतने की फिराक में हैं। उनके खिलाफ एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के संभाजी साहेबराव पवार और तीन निर्दलीय सहित छह अन्य उम्मीदवार खड़े हैं। अन्य प्रमुख दावेदारों में विधानसभा में विपक्ष के नेता, विजय नामदेवराव वाडेत्तिवार कांग्रेस से और काउंसिल में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे राकांपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

वाडेत्तिवार अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के संदीप वामनराव गद्दामवर, आम आदमी पार्टी की प्रसिद्ध कार्यकर्ता पारोमिता प्रनगोपाल गोस्वामी, और चार निर्दलीय उम्मीदवारों सहित आठ अन्य लोगों के साथ ब्रह्मपुरी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मुंडे अपनी चचेरी बहन और भाजपा मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे को परली सीट पर चुनौती दे रहे हैं, जहां से 14 अन्य उम्मीदवार खड़े हैं। पार्टी के दो शीर्ष प्रमुख भी चुनावी मैदान में हैं। सबसे पहले कोठरुड से बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत बच्चू पाटिल हैं, जिन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वकील किशोर नाना शिंदे और पांच निर्दलीय सहित नौ अन्य ने चुनौती दी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष विजय उर्फ बालासाहेब भाऊसाहेब थोराट अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के साहेबराव रामचंद्र नवले के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में भी दो प्रमुख पार्टी अध्यक्ष चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी के मंगलप्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से कांग्रेस के हीरा नवाजी देवासी और आठ अन्य (3 निर्दलीय) के खिलाफ खड़े हैं और अनुशक्तिनगर से राकांपा के नवाब मलिक को शिवसेना के तुकाराम रामकृष्ण केट और 13 अन्य से चुनौती मिली है।

एक अन्य प्रमुख उम्मीदवार मुंबई के मेयर और शिवसेना नेता विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर मौजूदा विधायक तृप्ति प्रकाश सावंत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भाई के पोते रोहित पवार का मुकाबला कर्जत-जामखेड सीट पर भाजपा के राम शंकर शिंदे और 10 अन्य (6 निर्दलीय) से हैं। रोहित पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

नाला सोपारा से पूर्व एनकाउंटर विशेषज्ञ प्रदीप रामेश्वर शर्मा शिवसेना के टिकट पर मौजूदा विधायक, बहुजन विकास आघाड़ी के क्षितिज हितेंद्र ठाकुर और 12 अन्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं। चुनाव मैदान में उतरे कुल 3,237 उम्मीदवारों में से सिर्फ 236 महिलाएं हैं और बाकि 3,001 पुरुष हैं।

भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में, सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र अहेरी और सबसे छोटा मुंबई में धारावी है, लेकिन मतदाताओं के लिहाज से, 554,827 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा पनवेल सबसे बड़ा क्षेत्र है और 27,980 मतदाताओं के साथ वर्धा सबसे छोटा है। जहां चिपलून में केवल तीन उम्मीदवार हैं वहीं, नांदेड़ दक्षिण में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं।

उम्मीदवारों में बीजेपी ने 164, शिवसेना ने 126, कांग्रेस ने 147, राकांपा ने 121, मनसे ने 101, बीएसपी ने 262, वीबीए ने 288, सीपीआई ने 16, सीपीआई (एम) ने 8, अन्य पंजीकृत दलों ने 604 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि शेष 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

राज्य के कुल 8.97 करोड़ मतदाताओं में से 4.68 करोड़ पुरुष और 4.28 करोड़ महिलाएं हैं, साथ ही 2,634 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 966,661 मतदान केंद्र बनाए हैं और राज्य में मतदान के लिए वीवीपैट ईवीएम की कुल संख्या 135,021 होगी।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भी सोमवार को वोटिंग होगी। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक हजार 169 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए 16 हजार 357 केन्द्र बनाए गए हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन 81 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

हरियाणा चुनाव बीजेपी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए लिटमस टेस्ट है, जो राज्य में ‘राम राज्य’ के सिद्धांत को शासन का आधार मानते हैं। गैर-जाट खट्टर बीजेपी में 1994 से हैं और वह सुरक्षित सीट करनाल से फिर से मैदान में हैं।

बीजेपी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से राष्ट्रवादी कार्ड खेला, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को रद्द करने जैसे बड़े फैसलों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने विकास के मुद्दों को उतनी तरजीह नहीं दी। वहीं राज्य में कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, नोटबंदी और जीएसटी से होने वाले नुकसान और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों को कांग्रेस ने अपना एजेंडा बनाया। इन मुद्दों पर कांग्रेस ने खट्टर सरकार को जमकर घेरा।

पिछले विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी 47 सीटें जीती थी और राज्य में पहली बार सरकार बनाया था। इस बार बीजेपी का लक्ष्य 75 से ज्यादा सीटें जीतने का है।

विपक्ष के नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर से अपने गढ़ रोहतक जिले के गढ़ी सापला-किलोई से लड़ रहे हैं। हुड्डा का मानना है कि उनकी पार्टी राज्य में बढ़ी बेरोजगारी की वजह से सत्तारूढ़ बीजेपी पर बढ़त बना सकती है, जो अनुमान के मुताबिक, 8.4 फीसदी के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 28.7 फीसदी हो गई है। हुड्डा से मुकाबले के लिए भगवा पार्टी ने आईएनएलडी से दलबदल कर आए सतीश नंदलाल को खड़ा किया है, जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं।

सोमवार को मतदान के बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों पर UP पुलिस ने घोषित किया 2.5 लाख का इनाम…

0

कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2.5-2.5 लाख का इनाम घोषित किया है. यूपी पुलिस डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हत्याकांड के दोनों आरिपोयों असफाक और मोइनुद्दीन पठान को पकड़ने वाले को ये राशि दी जाएगी। बीते शुक्रवार को लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की हत्या में ये दोनों आरोपी हैं और अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।