Home Blog Page 2435

BJP नेता की बेटी बोली- मुझे बेहोशी का इंजेक्शन देते थे पिता…

0

BJP के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती ने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। भारती ने वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया है और कोर्ट से सुराक्षा की गुहार लगाई है।

वीडियो में कहा- पिता सुरेंद्र नाथ सिंह, मौसा और मौसा के बेटे सुशील मुझे 10 साल से टॉर्चर कर रहे थे। मेरे पिता मुझे बेहोशी का इंजेक्शन देते थे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है। जिसमें भारती ने कहा है कि वह मैं अपनी मर्जी से घर से बाहर आई हूं। उसने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, 10-20 बार पहले भी ऐसा हो चुका है। मैं क्या करु मेरे घरवाले मुझे इतना मानसिक परेशान करते हैं कि बार-बार घर से बाहर चली जाती हूं।

दयालु चोर ने महिला के माथे पर किया किस, कहा – नहीं चाहिए आपके पैसे

0

आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक चोर देखे होंगे, जो चोरी करने के लिए मारपीट या किसी की हत्या करने से भी गुरेज नहीं करते, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनने के बाद आप उसे दयालु चोर कहें तो गलत नहीं होगा। दरअसल, चोर ने महिला के माथे पर किस कर उससे पैसे लेने से मना कर दिया। यह घटना ब्राजील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां बंदूकधारी दो चोर लूटने के इरादे से अचानक दवाई की दुकान में घुस गए और दुकान के कर्मचारी से पैसे की मांग की। इस दौरान दुकान में एक उम्रदराज महिला भी मौजूद थी। वह भी अपने पैसे निकाल कर एक चोर को देने लगी, लेकिन उसने महिला से पैसे लेने से मना कर दिया।  चोर ने महिला के माथे पर किस किया और कहा, ‘नहीं मैम, आप शांत रहिए, मुझे आपका पैसा नहीं चाहिए।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर बाद में लगभग 71 हजार रुपये नकद और कुछ सामानों के साथ दुकान से फरार हो गए। इस अनोखी चोरी का वीडियो 17 अक्टूबर को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

15 साल में आठ बार हुआ दुष्कर्म, क्या आप जानते हैं कि कौन हैं सुनीता कृष्णन

0

शानदार सो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां महानायक अमिताभ बच्चन जी शो को दर्शकों के लिए खूब एंटरटेनमेंट से भरपूर बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कर्मवीर एपिसोड्स भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आज के कर्मवीर एपिसोड में इस बार समाज सेविका सुनीता कृष्णन मेहमान बनेंगी।

सुनीता कृष्णन एक समाज सेविका हैं, जिनका जन्म 1972 में हुआ था। सुनीता कृष्णन को बचपन से ही समाज सेवा करना पसंद था। बचपन से ही सुनीता अपने घर के पास स्थित गरीब बच्चों की मदद करती थी। महज 12 वर्ष की उम्र में सुनीता कृष्णन ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाना शुरू कर दिया था। हाल फिलहाल में वो एनजीओ प्रज्जवला की मुख्य अधिकारी और सह-संस्थापक भी हैं। सुनीता इस समय शारीरिक तस्करी की शिकार महिलाओं-लड़कियों के बचाव और उनके पुनर्वास के लिए काम करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुनीता कृष्णन ने 22 हजार से ज्यादा महिला और बच्चियों को शारीरिक तस्करी से मुक्त करवाया है।

दरअसल सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से केबीसी 11 का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुनीता कृष्णन अपने बारे में बताती नजर आ रही है। ऐसे में सुनीता कृष्णन एक ऐसी बात बताती हैं जिसे सुनकर हर कोई ठहर सा जाता है। सुनीता कहती हैं कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं तो उनके साथ 8 लोगों ने बालात्कार किया था। इसके साथ ही सुनीता बताती हैं कि उन्हें बुरी तरह पीटा भी गया था। इससे उनका एक कान खराब हो गया और उन्हें कम सुनाई देने लगा। लेकिन सुनीता ने हार नहीं मानी और समाज सेवा का काम जारी रखा।

गौरतलब है कि सुनीता कृष्णन को साल 2016 में देश के सर्वोच्च चौथे सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथह ही सुनीथा को मदर टेरेसा अवॉर्ड भी मिल चुक है। इसके साथ ही सुनीता का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

पूरा हिंदुस्तान फ़िदा है इन 6 अभिनेत्रियों की आँखों पर, यकीन न हो तो खुद देखें तस्वीरें

0

दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी आंखें उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देती हैं l तो आइए उन अभिनेत्रियों के नाम जानते हैं।

6. जैकलीन फर्नांडिज

जैकलीन फर्नांडिज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री में मशहूर है। श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी नशीली आंखों और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है।

5. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट मौजूदा समय में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। बहुत ही कम उम्र में आलिया ने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। बता दे कि आलिया अपनी आंखों से ही हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है।

4. श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। श्रद्धा ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। श्रद्धा कपूर की खूबसूरती बेमिसाल है और उनकी गहरी कटीली आंखें उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाती है।

3. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों का जिक्र हो और दीपिका पादुकोण का नाम ना लिया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दीपिका बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है और उनकी लंबी काली आंखें उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

2. ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ मिस वर्ल्ड रह चुकी है। ऐश्वर्या बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग नीला है, जो उनकी खूबसूरती को कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है।

1.सनी लियोन

सनी लियोन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री हैं l सनी लियोन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लाखों दर्शकों के दिलों को जीत चुकी है l बेहद ही कम समय में सनी लियोन बॉलीवुड में एक बड़ी पहचान बना चुकी है l जैसा कि आप खुद इस तस्वीर में देख सकते हैं कि, सनी लियोन की आंखें दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक है l जिसे देख दर्शक सनी लियोन के दीवाने हो जाते हैं l

बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद: हिन्दू पक्षों ने अब ये हलफनामा दाखिल किया!

0

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, हिंदू महासभा एवं अन्‍य पक्षों का कहना है कि संपत्ति का प्रबंधन कैसे किया जाए इस बारे में अदालत अपना आदेश दे सकती है। मामले में मुस्लिम पक्षकार भी संयुक्त रूप से ‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ’ पर अपनी वैकल्पिक मांगों को सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर चुके हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में फैसला सुरक्षित रखते समय सभी पक्षकारों को मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर तीन दिन में लिखित हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

वहीं, विवादित ढांचा के पक्षकार हाजी महबूब ने सुप्रीम कोर्ट से बाहर शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि यदि फैसला मुस्लिम पक्ष में आता है तो भी उक्‍त जगह पर मस्जिद का निर्माण नहीं होगा।

हम इस जमीन की बाउंड्री करके छोड़ देंगे। मैं सोचूंगा और विचार करूंगा कि उस जमीन पर क्या करना चाहिए। देश के हक में अमन और चैन रहे मेरी यही इच्‍छा है।

मोल्डिंग ऑफ रिलीफ का प्रावधान सिविल सूट वाले मामलों के लिए होता है। इसका मतलब यह हुआ कि याचिकाकर्ता ने जो मांग अदालत से की है यदि वह नहीं मिलती तो एवज में कौन से विकल्‍प उसे दिए जा सकते हैं।

यानी यदि हमारे पहले दावे को नहीं माना जा सकता है तो किन नए दावों पर अदालत विचार कर सकती है। जहां तक अयोध्‍या मामले का सवाल है तो यदि विवादित जमीन का मालिकाना हक किसी एक पक्ष जाता है तो अन्‍य पक्षकारों को इसके बदले क्या मिले… हलफनामे के जरिए वे मांगों को रखते हैं।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े ब्रैंड की लिस्ट, जानिए क्यों इस लिस्ट से बाहर हुआ फेसबुक

0

 दुनिया के 10 सबसे बड़े ब्रैंड की लिस्ट जारी हो गई है. कंसल्टेंसी फर्म इंटरब्रैंड ने साल 2019 के लिए नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) को टॉप रखा गया है. वहीं, गूगल (Google) दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर अमेजन ( Amazon )आती है. इसके अलावा चौथे पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और पांचवें नंबर पर कोका कोला (Coca Cola) है.

दुनिया के 10 सबसे बड़े ब्रैंड की लिस्ट यहां देखें

(1) ऐपल(2) गूगल
(3) अमेजन
(4) माइक्रोसॉफ्ट(5) कोका कोला
(6) सैमसंग
(7) टोयोटा
(8) मर्सिडीज
(9) मैक डॉनल्ड्स
(10) डिज्नी

क्यों इस लिस्ट से हुई बाहर फेसबुक-आपको बता दें कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गई है. फेसबुक को 100 की लिस्ट में 14वां स्थान मिला है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्राइवेसी संबंधी विवादों और उसकी जांच के कारण कंपनी को यह झटका लगा है.

इंडिपेंडेंट रिसर्च फर्म पोनेमॉन इंस्टिट्यूट द्वारा 2018 में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, कैंब्रिज एनालिटिका डेटा स्कैंडल के बाद फेसबुक पर यूजर्स के विश्वास में 66% की कमी आई है. अब केवल 28% यूजर का ही भरोसा है कि कंपनी प्राइवेसी के प्रति प्रतिबद्ध है, जो पहले 79 फीसदी था.

एमेजन ने ‘ग्रेट इंडिया फेस्टिवल-दिवाली स्पेशल सेल’ का ऐलान किया

0

 एमेजन इंडिया ने शनिवार को ग्रेट इंडिया फेस्टिवल-दिवाली स्पेशल सेल की घोषणा की, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, बड़े उपकरणों, रसोई उत्पादों सहित और कई भी चीजों पर ऑफर्स और बेहतरीन सौदों की पेशकश की जाएगी। इस स्पेशल सेल की शुरुआत 21 अक्टूबर को मध्यरात्रि से होगी और सेल 25 अक्टूबर की रात के 11.59 तक चलेगा।

एमेजन प्राइम के सदस्य इन लुभावने ऑफरों का लाभ 20 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे से ही उठा पाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सेल के दौरान यूजर्स एप्पल, शाओमी, वनप्लस, सैमसंग, विवो, हॉनर और भी कई ब्रांड्स पर सौदों का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें वनप्लस 7टी, सैमसंग एम30 और विवो यू10 शामिल है।

उपकरणों और टेलीविजन पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफरों और फ्री इंस्टॉलेशन व डिलीवरी सहित 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

उपभोक्ताओं को डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स, बजाज फिनसर्व कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई से कई प्रकार के वित्त विकल्प मिलेंगे व एमेजन पे और आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड पर असीमित रिवॉर्ड प्वॉइंट्स भी मिलेंगे।

इसके साथ ही एलजी (43) 4के स्मार्ट टीवी, व्हर्लपूल कन्वर्टिबल डबल डोर रेफ्रिजेटर, सैमसंग फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन और हाल ही में लॉन्च हुए सैन्यो कैजेन एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी सहित कई और टॉप प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स होंगे।

अलग अलग धर्मो के लोग क्यों करते है अलग अलग रंगों का इस्तेमाल, जानिए इसका राज..

0

१ ईसाई धर्म – ईसाई धर्म में सफेद रंग का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है. फिर सफेद रंग को शांति तथा सादगी का रंग माना जाता है और कहा जाता है कि सफेद रंग के प्रयोग से मन में शांति पैदा होती है। यही कारण है कि पूरी दुनिया के अधिकतर चर्च सफेद रंग के होते हैं। खास बात तो यह हैं कि ईसाई धर्म के धार्मिक कार्यों में भी सफेद रंग का ही अधिक प्रयोग किया जाता है तथा शादी में भी सफेद रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग किया जाता है।

२ हिंदू धर्म – हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही केसरिया रंग का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है और इसे हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पवित्र भी माना गया है। हिंदू धर्म में इस रंग का उपयोग सबसे ज्यादा सन्यासी करते हैं और किसी भी शुभ कार्य पर इस रंग का प्रयोग किया जाता है। असल में इस रंग का संबंध अग्नि से है और इस रंग का प्रयोग करने से मन में ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए हिंदू धर्म में इसका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

३ सिख धर्म – सिख धर्म में भी केसरिया रंग को ही प्रमुख और पवित्र रंग माना जाता है। गुरू गोविंद सिंह जी ने सिक्ख धर्म के लोगों को देश तथा धर्म के लिए बलिदान देने का संदेश दिया था और यह केसरिया रंग उसी बलिदान संदेश का प्रतीक प्रतिनिधि है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि बौद्ध धर्म में भी केसरिया रंग को विशेष महत्व दिया जाता है। यहां बौद्ध धर्म में केसरिया रंग को आत्म त्याग तथा बंधन से मुक्त करने वाले रंग के प्रतीक रूप में माना जाता है। इस कारण ही बौद्ध धर्म के सन्यासी भी केसरिया रंग को ही धारण करते हैं।

४ इस्लाम धर्म – इस्लाम में हरे रंग को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाती है और बहुत से इस्लामिक धार्मिक स्थानों पर भी हरे रंग का ही सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है और इसके अलावा इस्लाम में हरे रंग के झंडे को भी पवित्र माना जाता है। माना यह जाता है कि हरा रंग शांति, समृद्धि तथा खुशहाली का रंग है और इसके प्रयोग से जीवन में खुशी आती है।

छत्तीसगढ़ : किसान चिंतित, बारिश से खड़ी फसल को नुकसान

0

अंचल में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है। बादल छाए रहने और बारिश होने से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे चलते किसानों के चेहरे में मायूसी दिख रही है। अचानक तेज बारिश हो रही है। खेतों में पक चुकी धान फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। हालांकि बारिश से पहले कुछ किसान धान कटाई प्रारंभ कर दिए हैं। इस समय किसानों के फसल तैयार हो गई है तो खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं हैं ऐसे क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। अब यहां मौसम कितने दिनों में साफ होगा, किसानों को समझ नहीं आ रहा है। लेकिन जब तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता तब तक किसानों को चिंता रहेगी। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम के चलते फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ गया था। धान की फसल में पहले से तना छेदा, माहो खतरा बना हुआ है। कोई भी दवा का असर नहीं दिखाई देता है। दूसरी तरफ फसल के बीच अपना ऐसे में किसानों के पास कोई उपाय नहीं है। अभी अपनी फसल की कैसे बचा सकते एक बार फिर मौसम जब तक बारिश नहीं रुकेगी, तब तक साफ नहीं होगा, तब तक धान कटाई के लिए खतरा बना रहेगा, वहीं किसानों के लिए चिंता का विषय है।

दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक को लगा तगड़ा झटका, देना होगा 3500 करोड़ डॉलर का जुर्माना

0

अमेरिका की एक अदालत ने फेसबुक की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उस पर इलिनोइस के नागरिकों के फेशियल रिकग्निशन संबंधी डाटा के कथित दुरुपयोग के खिलाफ 3500 करोड़ डॉलर क्लास-एक्शन मुकदमा दायर किया गया था। टेकक्रंच की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में नौ सर्किट वाले न्यायाधीशों की तीन न्यायाधीशीय पैनल ने फेसबुक की याचिका को खारिज कर दिया है। अब मामले की सुनवाई तभी होगी, जब सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया, “मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि इलिनोइस के नागरिकों ने अपलोड किए गए अपने फोटो के फेशियल रिकग्निशन संबंधित स्कैन करने की अनुमति नहीं दी और न ही उन्हें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 2011 में मैपिंग शुरू होने पर डाटा कितनी देर तक सुरक्षित रहेगा।” फेसबुक को 70 लाख लोगों के हिसाब से प्रतिव्यक्ति 1000 से 5000 डॉलर जुर्माने के तौर पर देना होगा, ऐसे में उस पर लगे जुर्माने की राशि 3500 करोड़ डॉलर तक होगी। फेसबुक ने साल 2011 में फेशियल रिकग्निशन संबंधित स्कैन तकनीक का इस्तेमान शुरू किया था, जिसमें फेसबुक के यूजर्स से पूछा जाता है कि उनके द्वारा अपलोड की गई तस्वीर में जो लोग टैग किए गए हैं, उन्हें वे जानते हैं या नहीं।

न्यायधीशों ने कहा, “फेशियल रिकग्निशन संबंधित स्कैन तकनीक लोगों के निजता पर हमला है।” वहीं कोर्ट के कागजात के अनुसार, “फेसबुक की फेशियल रिकग्निशन तकनीक इलिनोइस के बायोमेट्रिक इंफरेमेशन प्राइवेसी एक्ट (बीआईपीए) का उल्लंघन करता है।” वहीं इस बारे में फेसबुक ने बयान दिया है कि “फेसबुक ने हमेशा लोगों को फेस रिकग्निशन तकनीक के उपयोग के बारे में बताया है और उन्हें इसे नियंत्रित करने के बारे में भी बताया गया है। फिलहाल हम अपने पास बचे विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं और अपना बचाव करते रहेंगे।”