Home Blog Page 2449

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने केंद्र को भेजी सिफारिश, एस.ए. बोबडे हों अगले CJI

0

 भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शुक्रवार को अपने बाद इस पद का कार्यभार संभालने के लिए न्यायमूर्ति एस.ए.बोबडे के नाम की सिफारिश की है।

आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई भाषा को बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई ने विधि एवं न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति बोबडे को अगला प्रधान न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

न्यायमूर्ति गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। वह 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

करवा चौथ के दिन ही पति बना हैवान, ब्लेड से काटी पत्नी की जीभ…

0

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में करवा चौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जीभ काट दी. यह घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के सरैया गांव की है।

फिलहाल घायल पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव के लोगों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पति मो. शफीक को पोल से बांध दिया था, जिसे बाद में पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।

अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, बताई जा रही है एडमिट होने की ये वजह…

0

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की इन दिनों तबीयत ठीक नहीं चल रही है. पिछले तीन दिनों से वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें सुबह तीन बजे नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया. खबरों के मुताबिक उन्हें एक दो दिन और अस्पताल में लग सकते हैं. सम्भवता अमिताभ को रविवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है.

अमिताभ बच्चन को नानावती अस्पताल में काफी सीक्रेट रखा गया है. इसी के चलते बॉलीवुड के किसी स्टार्स को इसकी भनक नहीं लग पाईं. अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की वजह रूटीन चेकअप बताया जा रहा है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि यदि ये रूटीन चेकअप होता तो बिग बी को सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती क्यों किया जाता. हालांकि अस्पताल की ओर से अभी किसी भी तरह का कोई हेल्थ बुलेटिन शेयर नहीं किया गया है.

हालांकि अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं. वर्ष 2012 में भी सर्जकी की वजह से 12 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं. फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ को चोट लग गई थी. इस दौरान उन्हें 200 डोनर्स के जरिए 60 बोतल खून चढ़ाया गया था. जिसके चलते वो खतरें से बाहर आ गए थे. लेकिन तभी वो एक नई बीमारी के चपेट में आ गए थे.

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस दौरान जिन डोनर्स ने खून चढ़ाया था उसमें से एक को हेपेटाइटिस बी था. इसी के जरीए उन्हें भी हो गया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में एक रूटीन चेकअप में सामने आया कि मेरा लिवर इंफेक्टेड है. बताते चलें कि अमिताभ बच्चन अपने सिर्फ 25 प्रतिशत लीवर के सहारे जिंदा है.

हेपेटाइटिस की वजह से उनका तकरीबन 75 प्रतिशत लीवर खराब हो चुका है.बताते चलें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 11 में नजर आ रहे हैं. वहीं बॉलीवुड में वो अपनी आने वाली चार फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जिसमें गुलाबो-सिताबो, झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र शामिल है.

हरियाणा चुनाव LIVE UPDATES: अंतिम दौर में धुआंधार प्रचार, PM मोदी, राजनाथ, राहुल करेंगे रैलियां…

0

हरियाणा की सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी.

18 अक्टूबर 2019, 10:54 बजे

राहुल गांधी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली में शामिल होंगे. कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रैली में शामिल होने वाली थीं लेकिन किन्हीं कारणों से अब वह इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी.

18 अक्टूबर 2019, 10:41 बजे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मनोहर लाल खट्टर मुलाना में सुबह 11 बजे, लाडवा में दोपहर 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री चरखी दादरी और भिवानी में दो दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

18 अक्टूबर 2019, 10:36 बजे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. राजनाथ गांव छारा, बेरी में, गांव छायसा, पृथला में सुबह 11.30 बजे, दोपहर 1 बजे तावडू में एक रैली को संबोधित करेंगे.

18 अक्टूबर 2019, 10:32 बजे

पीएम मोदी हरियाणा में शुक्रवार को दो रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी गोहाना में दोपहर 12.45 बजे, हिसार में दोपहर 2.30 बजे में रैलियों को संबोधित करेंगे.

बोनस तो दूर वेतन के लिए परेशान हैं BSNL कर्मी, फीकी हो सकती है दिवाली…

0

केंद व प्रदेश सरकार दिवाली पर जहां केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों पर बोनस की सौगात लुटा रही है। वहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड के अफसरों-कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। दिवाली 27 अक्तूबर को है लेकिन इन कर्मचारियों-अफसरों को सितंबर का वेतन अब तक नहीं मिला है।

वेतन मिलने की तय तिथि बीतने के बाद और दिवाली नजदीक होने के बावजूद वेतन न मिलने से बीएसएनएल कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी वेतन के लिए शुक्रवार को जीएम दफ्तर परिसर में एक दिनी भूख हड़ताल सुबह दस बजे से करेंगे।

बीएसएनएल के सब एरिया कौशाम्बी और इलाहाबाद को मिलाकर 550 अधिकारी और कर्मचारी हैं। इन सब को अभी तक सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि फरवरी से लगातार वेतन में विसंगति हुई है। आठ माह पहले महीने के अंतिम कार्य दिवस को ही वेतन मिल जाता था। लेकिन पिछले सात माह से निर्धारित समय से 20 दिन बाद वेतन मिल रहा है। नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इम्प्लाइज बीएसएनएल के अध्यक्ष लालजी पटेल, एसएन पांडेय, राम बहादुर, बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के जिला सचिव रमाशंकर ने बताया कि दिवाली नजदीक होने के बावजदू अभी तक वेतन नहीं मिला है। बोनस के बारे में तो कर्मचारी सोच ही नहीं रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सभी संगठनों से जुड़े बीएसएनएलकर्मी एक दिनी भूख हड़ताल करेंगे।

रेलवे कर्मचारियों से अधिक मिलता था बोनस

बीएसएनएल कर्मचारी राम बहादुर, लालजी और एसएनए पांडेय ने बताया एक दशक पहले बीएसएनएल के कर्मचारियों को रेलकर्मियों से ज्यादा बोनस मिलता था। बताया कि रेलवे को अगर 72 दिन का बोनस मिलता था तो बीएसएनएल के कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलता था। आज वेतन के लिए लाले पड़ रहे हैं।

होशंगाबाद में बेकाबू होकर पलटी स्कूल बस, 22 बच्चे हुए घायल…

0

मध्य प्रदेश के होशांबाद के सांगाखेड़ा तिराहे के पास एक स्कूल बस पलट गई है। बस पलटने से 22 बच्चे घायल हो गए हैं। यह बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर पेड़ से टकराई और फिर पलट गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में 35 बच्चे सवार थे।

हादसे के बाद सांगाखेड़ा तिराहे पर चीखपुकार मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो और बच्चों को बस से निकलाने का काम शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घयाल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। यह बस होशंगाबाद के कैंपियन स्कूल की बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, स्कूल बस में सुरक्षा साधनों का अभाव था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 174 अंकों की बढ़त…

0

आज हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स अभी 174.68 अंकों की तेजी के साथ 39,226.74 और निफ्टी 48.90 अंकों की बढ़त के साथ 11,635.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विदेशी बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुझान देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन निफ्टी की शुरुआत नरमी के साथ हुई।

आज सुबह सेंसेक्स मजबूती के साथ 39,87.83 पर खुला और 39,135.73 तक उछला, हालांकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,963.6 रहा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 39,52.6 पर बंद हुआ था। निफ्टी हालांकि कमजोरी के साथ 11,58.3 पर खुला लेकिन आरंभिक कारोबार के दौरान 11,68 तक उछला। हालांकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,553.15 रहा। पिछले सत्र में निफ्टी 11,586.35 पर बंद हुआ था।

क्या है RCEP, जिसके खिलाफ आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं किसान…

0

आज देश भर के किसान रीजनल कंप्रेहेंसिव इकनॉमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का प्रतिनिधिमंडल हर जिसे में आरसीईपी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर कार्यालयों को ज्ञापन सौंपेंगे। इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन राष्ट्रीय किसान महासंघ ने किया है।

जानिए क्या है आरसीईपीरीजनल कंप्रेहेंसिव इकनॉमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) कई देशों के बीच होने वाला एक मुक्त व्यापार समझौता है। जिसमें आसियान और एशिया के देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत की विकासशील देशों की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को एक दूसरे के विकास में सहायक बनाना है। इस समझौते में आसियान देशों के अलावा चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इन देशों के बीच में एक मुक्त व्यापार समझौता होने वाला है जिसके बाद इन देशों के बीच बिना आयात शुल्क दिए व्यापार किया जा सकेगा। हालांकि यह समझौता अभी तक पूरी तरह से अमल में नहीं लाया जा सका है।

क्यों विरोध कर रहे हैं किसान

किसान संगठन का कहना है कि इस मुक्त व्यापार समझौते में डेयरी उत्पाद को शामिल करने के प्रस्ताव है। अगर यह लागू हो गया तो विदेशों से भारत में दूध का आयात किया जाएगा। इससे दूध उत्पादन करने वाले भारतीय किसानों के आमदनी प्रभावित हो जाएगी।

देश में दूध के दाम में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस समझौते में शामिल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के किसानों के पास दूध का उत्पादन खपत से बहुत ज्यादा है। वे जैसे ही अपने डेयरी उत्पाद को भारतीय बाजार में प्रस्तुत करेंगे वैसे ही देशी दूध उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।

बिना बिज़नेस है करोड़पति, ऐसा है मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास का लाइफस्टाइल…

0

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास से बुधवार रात करोड़ों रुपये के छह असलहे और साढ़े चार हजार कारतूस बरामद हुए। लखनऊ क्राइम ब्रांच के साथ दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली के बसंतकुंज स्थित आवास पर की।

अब्बास नेशनल शूटर रहा है।उसके घर से बरामद रिवाल्वर,बन्दूक और कारतूस इटली, आस्ट्रिया, स्लोवेनिया से खरीदी हुई है। लखनऊ पुलिस ने उसके खिलाफ 12 अक्तूबर को महानगर कोतवाली में एक ही शस्त्र लाइसेंस पर पांच असलहे खरीदने और फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली स्थानान्तरित कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

बीते यूपी विधानसभा चुनाव मेंअब्बास अंसारी ने 4.4 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। तब की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी इनकम का सोर्स सोशल वर्क और शूटिंग स्पोर्ट है। अब्बास ने महज 12वीं तक की पढ़ाई की है। वे कभी कॉलेज नहीं जा सके। बिना कोई नौकरी या किसी अन्य बिजनेस के बावजूद अब्बास 25 की उम्र में करोड़पति हैं।

उनकी तिजोरी में 10 लाख रुपए की गोल्ड ज्वैलरी थी। अब्बास के पास 25 लाख रुपए की राइफल-पिस्टल रखते हैं। इसमें 2 शॉर्ट गन, 2 राइफल और 1 पिस्टल शामिल हैं। डॉन के नाम से पॉपुलर उनके पिता मुख्तार अंसारी खुद 18 करोड़ के मालिक हैं।

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्दः निर्मला सीतारमण

0

 भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होगा। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बात हो रही है। उन्होंने माना कि कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं जिन पर मतभेद हो सकते हैं।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत निवेश के लिए दुनिया में सबसे अच्छी जगह है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष मुख्यालय में बातचीत के एक सत्र में सीतारमण ने दुनिया भर के निवेशकों को आश्वासन दिया कि भारत सरकार नीतियों में लगातार सुधार कर रही है।

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार साप्ताहिक आधार पर कॉर्पोरेट सेक्टर और निवेशकों से जुड़ने के प्रयास कर रही है। सीतारमण से इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नि‌वेश की सीमा बढ़ाने की अपील की है।