Home Blog Page 2454

जानिए किस समय दिखाई देगा करवा चौथ का चांद..

0

माना जाता है करवाचौथ की कथा सुनने से विवाहित महिलाओं का सुहाग बना रहता है, उनके घर में सुख, शान्ति,समृद्धि और सन्तान सुख मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 70 सालों बाद इस करवाचौथ पर एक शुभ संयोग बन रहा है, जो सुहागिनों के लिए विशेष फलदायी होगा। आपको यह भी बता दें की करवा चौथ पर्व 27 साल बाद 17 अक्तूबर को अमर सुहाग योग में आ रहा है, जो फलदायी रहेगा।
इस प्रकार रहेगा आपके शहर में पूजन समय: –

मुंबई-
पूजा का समय – 06.10 से 07.25 बजे तक
चन्द्र उदय का समय- 08.54 PM

लखनऊ-
पूजा का समय – 06.48 से 07.40बजे तक
चन्द्र उदय का समय- 08.08 PM

दिल्ली –
पूजा का समय – 05.46 से 07.02 बजे तक
चन्द्र उदय का समय- 08.20 PM

कोलकाता-
पूजा का समय – 05.06 से 06.21 बजे तक
चन्द्र उदय का समय- 07.45 PM

Karwa Chauth 2019: शादी से पहले भी ये व्रत रखती थीं गीता बसरा, साक्षात्कार में बताया खास कारण

0

करवाचौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए काफी खास होता है। हिंदू मान्याताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। हालांकि इस व्रत को केवल विवाहित ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर पूरे विधि विधान के साथ इस व्रत को शादी से पहले रखा जाए तो मन के मुताबिक जीवनसाथी मिलता है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने भी करवाचौथ से जुड़ी कई बातें बताई हैं। एक समाचार वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही करवाचौथ का व्रत रखने का बहुत शौक था और इसी वजह से वह शादी से पहले भी इस व्रत को रखती थीं। साक्षात्कार में गीता ने बताया कि वह टेलिवीजन की अभिनेत्री या घर पर अपनी मां को जब भी इस व्रत को रखते देखती थीं, तो उनका भी इसे रखने का बहुत मन होता था।शादी से पहले व्रत रखना शुरू किया

इसी वजह से उन्होंने शादी से पहले ये व्रत रखना शुरू कर दिया था। उन्होंने शादी के बाद रखे पहले करवाचौथ के बारे में भी बात की। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि साल 2015 में 29 अक्टूबर को उनकी शादी हुई थी, और इसके अगले ही दिन यानी 30 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा था।

इस बारे में बताते हुए गीता बसरा ने कहा, ‘मेरी शादी के अगले ही दिन करवाचौथ था, जिसके लिए मैं काफी उत्सुक थी। हम रात भर इसकी तैयारी करते रहे और सोए नहीं। मुझे मेरी पहली सरगी मिली और हमने साथ में पूजा की। यही वजह है कि मेरा पहला करवाचौथ मेरे लिए अब तक का सबसे स्पेशल करवाचौथ था।’

कैसे हुई हरभजन से मुलाकात?

गीता बसरा ने साक्षात्कार में ये भी बताया कि उनकी मुलाकात हरभजन से कैसे हुई थी। वह कहती हैं कि हरभजन ने उनकी फिल्म का पोस्टर देखा था, जिसमें वह उन्हें काफी पसंद आईं। फिर भज्जी ने उनके बारे में अपने साथी क्रिकेटर से पूछा। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। गीता कहती हैं कि उनकी बेटी हिनाया हीर के आने के बाद से उनपर और भज्जी पर काफी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। पहले जहां वह अपने मुताबिक जीते थे, वहीं अब अपनी बेटी के मुताबिक जी रहे हैं।

आयुष्मान खुराना के साथ काम करना चाहती हैं गीता

गीता ने साक्षात्कार में बताया कि उन्हें क्रिकेटरों में भज्जी के अलावा विराट कोहली काफी पसंद हैं। इस दौरान जब गीता से पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किस अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा कि वह आयुष्मान खुराना के साथ काम करना चाहेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म और अभिनय दोनों ही उन्हें काफी पसंद हैं। वह कहती हैं कि किसी भी फिल्म को उसकी कास्ट के बजाए उसकी स्क्रिप्ट और विषय से ही आंका जाना चाहिए।

VIDEO : जब आधी रात को घर की छत पर चढ़ गया सांड फिर मचा हड़कंप, बुलानी पड़ गई पुलिस

0

फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में आधी रात को एक मकान की छत पर आवारा सांड चढ़ गया, सुबह जब मकान में रह रहे लोगों को पता चला कि छत पर सांड है तो उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद मकान मालिक ने डायल 100 को सूचना दी।सीढ़ी का दरवाजा रह गया था खुला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को नीचे उतारने की कोशिश करने लगी। कई घंटों की मसक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा जा सका। पूरा मामला थाना शिकोहाबाद के सब्जी मंडी कटरा बाजार का है, जहां विशाल गुप्ता का पुराना मकान है और वहां उनका पूरा परिवार रहता है। विशाल गुप्ता के मकान की छत पर देर रात घर का दरवाजा खुला रहने के कारण आवारा सांड किसी तरह उनके मकान की छत पर चढ़ गया।

सुबह घर के लोगों ने देखा

सुबह जब परिजन सो कर उठे तो देखा कि सांड उनके घर के छत पर चढ़ा हुआ है। इसके बाद परिवार वालों ने मोहल्ले वालों की मदद से सांड को उतारने का प्रयास किया, लेकिन उनके उतारने में सफल नहीं हो सके। विशाल गुप्ता ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी सांड को नीचे उतारने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की मेहनत के बाद सांड को उतारा जा सका।

अचानक गिरने लगी सीढ़ी की दीवार

इसी बीच जब सकरी सीढ़ियों से जबरन सांड को नीचे उतारा जा रहा था तभी एक बड़ा हादसा होने से बचा। सकरी सीढ़ियों से सांड के उतरते समय अचानक सीढ़ी की दीवार भरभरा कर गिरने लगा, वहीं नीचे से इस घटना को देख रहे तमाशबीन लोग बाल-बाल बचे।

बाबरी मस्जिद पर फैसला आने से पहले इक़बाल अंसारी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- नहीं..?

0

देश के सबसे पुराने और विवादित मुकदमों में शुमार अयोध्या की राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद भूमि विवाद समाधान के आखिरी पड़ाव में है। इस केस पर 40 दिन तक रोजाना चली सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दीवाली के बाद किसी भी दिन इस मामले पर फैसला सुनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस पर फैसला जल्द आ सकता है।

खबर के अनुसार, अयोध्या विवाद मामले में वादी इकबाल अंसारी ने ऐलान किया है कि वह राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद शीर्षक मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेंगे और फैसले को चुनौती देने वाली कोई याचिका दायर नहीं करेंगे।

इकबाल अंसारी, जिनके पिता हाशिम अंसारी जो बाबरी मस्जिद मामले में सबसे पुराने मुकदमेबाज थे, उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि मामला अपने तार्किक निष्कर्ष पर पहुंच रहा है। लगभग 70 सालों तक, अयोध्या ने इस मामले पर सिर्फ राजनीति देखी है, अब मुधे उम्मीद है कि यहां कुछ विकास होगा।

इकबाल अंसारी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता द्वारा शुरू की गई लड़ाई को निभाने की कसम खाई थी और उन्होंने अपना वादा पूरा किया।मेरे पिता की मृत्यु जुलाई 2016 में हुई थी। वह 95 साल के थे। उन्होंने एक दर्जी के रूप में काम किया और फिर एक साइकिल मरम्मत की दुकान खोली।

वह 1949 से बाबरी टाइटल सूट से जुड़ा था और सार्वजनिक सौहार्द को भंग करने के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों में भी उनका नाम था, जब मस्जिद में राम की मूर्तियां लगाई गई थीं। हाशिम अंसारी को 1952 में विवादित स्थल पर नमाज़ के लिए ‘अजान’ देने के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

ये शख्स बनेगा दुनिया का पहला ‘टर्मिनेटर’, बोला- मर नहीं रहा, बस बदल रहा हूं

0

ब्रिटेन के रहने वाले वैज्ञानिक डॉ. पीटर स्कॉट मॉर्गन दुनिया के पहले टर्मिनेटर यानि आधा मानव और आधा मशीन बनने जा रहे हैं। उन्होंने खुद को विज्ञान के हाथों सौंप दिया है। मॉर्गन का कहना है कि मौत के सामने झुकने के बजाय उससे लड़ना बेहतर है।

दरअसल डॉ. मॉर्गन मांसपेशियों की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए उन्होंने एक अनोख तरीका अपनाया है। इसके तहत लंदन के डॉ. पीटर अब इंसान से सायबोर्ग (आधा इंसान, आधा रोबोट) में तब्दील होने का अपना आखिरी चरण पूरा करने जा रहे हैं।

क्या होते हैं सायबोर्ग ऐसे रोबोट को सायबोर्ग कहा जाता है जिसमें इंसानी दिमाग और उसके कुछ अंग सामान्य तरीके से काम करते रहते हैं। जबकि शरीर के कुछ हिस्सों को मशीनों से बदल दिया जाता है। डॉ. पीटर ने दो साल पहले खुद को सायबोर्ग में बदलने का फैसला लिया था। दरअसल डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें मोटर न्यूरॉन डिसीज है। इस बीमारी में मरीज की मांसपेशियां धीरे-धीरे पूरी तरह काम करना बंद कर देती हैं।

मौत के इंतजार के बजाय चुनौती मंजूर डॉ. पीटर ने अपनी बीमारी का पता चलने के बाद मौत का इंतजार करने के बजाय इसके इलाज को एक चुनौती के तौर पर स्वीकार किया। उनकी मंशा है कि वह पूरी तरह से एक रोबोट में तब्दील हो जाएं और लोग उन्हें पीटर 2.0 के नाम से पुकारें।

शरीर के तीन हिस्सों में लगे यंत्र डॉ. पीटर दुनिया के पहले ऐसे शख्स हैं, जिनके शरीर के तीन हिस्सों में यंत्र लगाए जा चुके हैं। इसके लिए जून, 2018 में पीटर को कई सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा। ऑपरेशन कर उनकी खाने की ट्यूब को सीधे उनके पेट से जोड़ा गया। उनके ब्लैडर से कैथेटर जोड़ दिया गया, ताकि मूत्र साफ हो सके। एक और वेस्ट बैग को पेट से जोड़ा गया है, जिससे मल की निकासी में परेशानी न हो। उनके चेहरे के आकार के लिए भी सर्जरी की गई है।

ब्रिटेन के रहने वाले वैज्ञानिक डॉ. पीटर स्कॉट मॉर्गन दुनिया के पहले टर्मिनेटर यानि आधा मानव और आधा मशीन बनने जा रहे हैं।

Apple ला रहा है अबतक का सबसे सस्ता iPhone, जानिए क्या होगी कीमत और फीचर

0

Apple अबतक का अपना सबसे सस्ता iPhone लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन का नाम होगा iPhone SE 2 अब इस फोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ है. दरअसल, जाने-माने एनालिस्ट मिंग-चींग-को ने इस फोन की कीमत को लेकर दावा किया है. को के मुताबिक, iPhone SE 2 की कीमत करीब 28,355 रुपये यानी 2399 डॉलर होगी. यही नहीं इस फोन की कीमत के अलावा इसके फीचर्स की भी जानकारी मिली है.

जानकारी के मुताबिक Apple के iPhone SE 2 64 और 128 जीबी वेरिएंट में बाजार में आएगा. ऐसा माना जा रहा है कि फोन की स्क्रीन iPhone SE से बड़ी होगी. बता दें कि iPhone SE की स्क्रीन 4 इंच की थी. लेकिन iPhone SE 2 की डिस्प्ले स्क्रीन 4.7 इंच का होगी.

को के मुताबिक ये फोन अलग-अलग कलर वेरिएंट में आएगा. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone SE 2 सिल्वर, स्पेस ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में आएगा. साथ ही इसमें 3GB रैम और लेटेस्ट A13 बायॉनिक चिपसेट होगा. बता दें कि A13 प्रोसेसर वही चिपसेट है जो लेटेस्ट आईफोन 11 सीरीज में दिया गया है.

अगर इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें सिंगल रियर कैमरा हो सकता है. वहीं फोन के दूसरे फीचर्स की अगर बात करें तो इस फोन में ग्लास बैक और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. हालांकि इस फोन के बारे में अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं. लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple हर महीने iPhone SE के हर महीने 20-40 लाख मॉडल बनाएगा. ये फोन अगले साल यानी 2020 में लॉन्च हो सकता है.

श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम से जानी जाएगी देश की सबसे लंबी टनल, नितिन गडकरी ने दी जानकरी

0

 भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को देश की सबसे लंबी चिनैनी-नाशरी टनल को जम्मू-कश्मीर के लिए बलिदान देने वाले डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया है। गडकरी ने कहा, जम्मू कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान, एक निशान की मांग को लेकर बलिदान देने वाले श्याम प्रसाद जी को ये हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा उनके ‘वन नेशन वन फ्लैग’ से राष्ट्रीय एकीकरण में बहुत योगदान दिया है। चिनैनी-नाशरी टनल को अब से श्याम प्रसाद मुखर्जी टनल के नाम से जाना जाएगा।

बता दें कि, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर भी इसको अपनी तरफ से श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित किया था। अब चिनैनी-नाशरी टनल का नाम बदलकर उनके नाम पर रखने को भी सरकार ने उन्हें दूसरी बड़ी श्रद्धांजलि दी है। मालूम हो कि, देश की सबसे लंबी टनल (9.28 किलोमीटर) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में है। टनल का नाम श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव सांसद जितेंद्र सिंह ने नितिन गडकरी के सामने रखा था जिसे अब उन्होंने मंजूरी दे दी है।

चिनैनी-नाशरी टनल (श्याम प्रसाद मुखर्जी टनल) का उद्घाटन पीएम मोदी ने 2 साल पहले किया था उस समय भी पीएम मोदी के सामने जितेंद्र ने यह प्रस्ताव रखा था। उस समय की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ति द्वारा इसका विरोध करने पर यह प्रस्ताव टल गया था। अब जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हैं और वहां राष्ट्रपति सासन लगा हुआ है, लिहाजा केंद्र सरकार ने अब बिना बाधा टनल का नाम श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रख दिया है। जितेंद्र ने बताया कि, लखनपुर में मुखर्जी को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें चिनैनी-नाशरी मार्ग से ही श्रीनगर में की जेल में कैद करने के लिए लाया गया था। इसलिए यहां बने टलन का नाम उनके नाम पर रखना श्याम प्रसाद मुखर्जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी।

जम्मू-कश्मीर में राजनेता के नाम पर होगी यह दूसरी सुरंग

बेहद अत्याधुनिक माने जाने वाले इस सुरंग की खासियत यह है कि इसे हर मौसम में बिना बंद हुए चालू रहने के हिसाब से तैयार किया गया है। इस सुरंग के कारण चेनानी और नाशरी के बीच की यात्रा में लगने वाला समय कम से कम दो घंटे कम हो गया है। क्योंकि, ऊंचे बर्फीले रास्तों से गाड़ियों को पहले जो 41 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था, वह दूरी अब घटकर सिर्फ 9.2 किलोमीटर की रह गई है। यह भारी बर्फबारी में खुला रहने में सक्षम है।

अयोध्‍या मामले में मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट: मुस्लिम पक्ष दावा छोड़ने को तैयार, लेकिन कुछ शर्तों के साथ

0

अयोध्‍या के ऐतिहासिक भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को 40वें दिन पूरी हुई जिसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मध्यस्थता पैनल ने कोर्ट को सूचित किया है कि वह समझौते तक पहुंच चुका है. आपको बता दें कि यह विवाद 2.77 एकड़ की जमीन के बंटवारे को लेकर है. पैनल के अनुसार मुस्लिम पक्ष राम मंदिर के लिए विवादित भूमि पर दावा छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन उसकी कुछ शर्तें हैं.

सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्वाणी अखाड़ा, निर्मोही अनी अखाड़े का एक प्रतिनिधि (ये सभी 8 निर्मोही अखाड़े इसके तहत आते हैं), हिंदू महासभा और राम जन्मस्थान पुनरुद्धार समिति ने समझौते पर अपनी सहमति दे दी है. इन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर करने का काम भी किया है. इस समझौते के तहत मुस्लिम पक्ष ने राम मंदिर को उचित स्थान देने के बदले कुछ शर्तों का भी उल्लेख किया है.

सूत्रों के अनुसार मुस्लिम पक्ष ने शर्त रखी है कि 1991 के कानून का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए जिसके तहत 15 अगस्त 1947 से जारी व्यवस्था के अनुसार यह जगह सबके लिए प्रार्थना स्थल के तौर पर उपयोग में लाया जाता था. यही नहीं अयोध्या में सभी मस्जिदों की मरम्मत और खासतौर पर दूसरे स्थान पर वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिए जगह देने की भी शर्त मुस्लिम पक्ष ने रखी है. हालांकि समझौते के लिए हुई मध्यस्थता में विवादित भूमि के दो बड़े दावेदार शामिल नहीं हुए. पहला वीएचपी समर्थित राम जन्मभूमि न्यास जबकि दूसरा रामलला विराजमान और जमीयत उलेमा…

सूत्रों के अनुसार मुस्लिम पार्टियों ने अपना दावा छोड़ दिया है. यही नहीं उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए सहमति भी दे दी है.

यह स्मार्टफोन 64GB रैम के है उपलब्ध, जानिए क्या है कीमत और अन्य फीचर

0

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल बैक कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन कीमत और फीचर्स में 6,999 की कीमत पर उपलब्ध होता है और इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन स्टोर पर आप खरीद सकते हैं और यह बेहतरीन फीचर्स के साथ में दमदार कीमत में उपलब्ध कराया जाता है|

इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है और यह स्मार्टफोन 12 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है| इस फोन में प्रति महीने 584 देने होंगे| जिसमें एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड के पेमेंट करने पर 5% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है| इसके अलावा एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड के द्वारा 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है|

यह स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 5200 तक का बेनिफिट में मिलेगा और जिसमें जियो में 2,200 के डिस्काउंट कूपन और क्लियर ट्रिप के साथ में यह शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होता है| इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्ले डिस्प्ले दी गई है और यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलिओ पी22 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया जाता है| इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर ऑपरेशन जैसे विकल्प भी मौजूद है और यह स्मार्टफोन 64GB रैम के साथ में उपलब्ध कराया जाता है| इस स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है और स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ में उपलब्ध होता है|

अवैध रूप से पटाखे बनाते समय हुआ धमाका, मकान हुआ धराशायी, तीन घायल

0

 मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय जोरदार धमाका हुआ, जिससे मकान की छत उड़ गई और पूरा मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घर से अवैध रूप से पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला बारूद व अन्य सामान जब्त कर लिया है।

बैराड़ थाना पुलिस के मुताबिक, नगर में आजाद खान का परिवार बीती देर रात अपने घर में अवैध रूप से चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे उनके मकान की छत हवा में उड़ गई और मकान की दीवार धराशायी हो गई। हादसे के वक्त मौके पर तीन लोग मौजूद थे, जो बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बैराड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में मकान मालिक आजाद खान, उसकी पत्नी रुखसाना और बेटा इसराइल शामिल है। आजाद खान को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर किया गया है, जबकि अन्य दोनों घायलों का बैराड़ में ही उपचार जारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।