Home Blog Page 2457

अयोध्या केस में बहस पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित…

0

अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई पूरी होने पर हिंदू महासभा के वकील वरुण सिन्हा ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रखा है और यह स्पष्ट किया है कि इस मामले में 23 दिनों के भीतर फैसला आ जाएगा।”

अयोध्या केस में सभी पक्षों की बहस पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट पैसला लिखेगा। फैसला लिखने में कोर्ट को करीब एक हमीने का वक्त लगेगा।

सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई जारी है। मुस्लि पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि अगर हिंदू 1885 से टाइटल साबित करने में सक्षम हैं, तो मैं इसके जवाब में दो शताब्दियों से अधिक पहले से इस जगह का मालिक हूं।

वकील राजीव धवन ने हिन्दू पक्ष की दलील का जवाब देते हुए कहा कि यात्रियों की किताबों के अलावा इनके पास जमीन के मालिकाना हक का कोई सबूत नहीं है। धवन ने कहा कि इनकी विक्रमादित्य मन्दिर की बात मान भी लें तो भी यह राम जन्मभूमि मंदिर की दलील से मेल नहीं खाता।

‘कुछ कुछ होता है’ हमेशा खास रहेगी : करण जौहर…

0

करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज से ठीक 21 साल पहले 16 अक्टूबर के दिन ही रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल मुख्य भूमिका में थे। आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों में बसी हुई है। करण ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ पुरानी बातें याद की, उन्होंने लिखा, “पहली चीजें हमेशा खास होती हैं! फिल्म की कास्ट, क्रू, संगीत और दिल व इसकी आत्मा सारी चीजें बिल्कुल सही जगह पर थी। आज 21 साल बाद भी इस सफर को कालातीत बनाने के लिए आपका धन्यवाद।”

साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान भी अतिथि भूमिका में थे।

पिछले साल करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ के 20 साल पूरे होने की खुशी में एक पार्टी रखी थी। हाल ही में मेलबॉर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में यह फिल्म दिखाई गई थी।

एक महिला सब्जी खरीदने गई थी, अचानक बन गई करोड़पति जानिए कैसे…

0

अमरीका के मैरीलैंड की रहने वाली एक महिला की किस्मत ऐसी चमकी है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। महिला की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि हर कोई हैरान है। वनिस्सा नाम की ये महिला सब्ज़ी लेने फूड स्टोर गई थी। बाजार से गोभी खरीदने गई वनिस्सा को रास्ते में पता नहीं क्या सूझा कि उसने लॉटरी की दुकान से एक लॉटरी की टिकट खरीद ली।

वहां लगी भीड़ को देख उनके मन में लॉटरी का टिकट खरीदने की इच्छा जागी। उन्होंने लाइन में लगकर टिकट खरीदी और घर आ गईं। इसके बाद वनिस्सा ने लॉटरी का टिकट स्क्रैच किया तो वह हैरान रह गईं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने लॉटरी के टिकट की सबसे हाई प्राइस मनी जीती है।

उन्होंने लॉटरी के टिकट से 2,25000 डॉलर (1.5 करोड़ रुपए) की इनामी राशि जीती। वनिस्सा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, उनका कहना है कि वे लॉटरी में जीती धनराशि को रिटायरमेंट के लिए बचाकर रखना चाहती हैं। उनका बचपन से डिजनी वर्ल्ड घूमने का सपना था। उन्हें बहुत खुशी है कि वे अब अपना यह सपना पूरा कर सकेंगी।

बता दें कि, वनिस्सा अकेली महिला नहीं हैं जिनकी इतनी बड़ी लॉटरी लगी हो। इससे पहले इसी महीने अमरीकी शहर न्यूयॉर्क के रहने वाले रॉबर्ट बैली की 344 मिलियन डॉलर (24,70,43,60,000 रुपए) की जैकपॉट लॉटरी लगी थी।

SBI ने अपने ग्राहकों को दिया ‘झटका’! यहां जानिए पूरा मामला…

0

यदि आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में हैं, तो यह खबर जानना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि SBI ने आपके बचत बैंक डिपॉजिट यानी बचत खाते की राशि पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती कर दी है, जिसका खामियाजा लाखों-करोड़ों बचत खाताधारकों को उठाना पड़ेगा। यह नया नियम 1 नवंबर, 2019 से लागू होगा।

SBI अब तक सेविंग अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है , लेकिन अब नए नियमों के तहत बैंक अपने बचत खातों पर सिर्फ 3.25 प्रतिशत का ब्याज देगा। बैंक ने रिटेल डिपोजिट पर 0.10 प्रतिशत और थोक जमा पर 0.30 प्रतिशत की दर कम की है।

SBI ने 10 अक्टूबर से MCLR दरों में 0.10% की कटौती की घोषणा की है। 4 अक्टूबर को, RBI ने रेपो दर में 0.25% की कटौती की घोषणा की थी। रेपो रेट 0.25 प्रतिशत की कमी के साथ 5.05 प्रतिशत पर आ गया। इसके बाद, SBI ने घोषणा की है कि बैंक त्योहार के दिनों में उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ देने के लिए MCLR दर में 0.10 प्रतिशत की कमी कर रहा है।

अब एक साल के लिए नई MCLR दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गई है। बैंक ने लगातार छठे वित्तीय वर्ष में दरों में कटौती की है।

इनवेस्‍टर ने ग्राहकों को महिलाओं के प्राइवेट पार्ट जैसा बताया, कहा- उनसे डील करना लड़की के पैंट के अंदर जाने के समान…

0

एक निवेशक ने अंतरराष्‍ट्रीय कॉन्‍फ्रेंस में एक ऐसी टिप्‍पणी कर दी है जिसके बाद विवाद पैदा हो गया है। इन निवेशक ने नए ग्राहकों की तुलना महिलाओं के जननांगों से कर डाली है। इनका नाम है केन फिशर और यह अमेरिका के अरबपति निवेशक हैं। फिशर ने नए क्‍लाइंट्स के साथ डील करने को बिल्‍कुल किसी लड़की के पैंट के अंदर जाने के समान बताया है। फिशर ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्‍को में जारी एक कॉन्‍फ्रेंस के दौरान यह टिप्‍पणी की है। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्‍होंने अपनी सफाई भी पेश की है।क्‍या थी फिशर की टिप्‍पणी

फिशर ने कॉन्‍फ्रेंस में कहा था, ‘मैं नहीं चाहता कि आप मुझे एपस्टिन के साथ कन्‍फ्यूज करें जो महिलाओं का पैंट उतार देता था। मगर मैं बिल्‍कुल भी बूढ़े लड़कों के क्‍लब में शामिल नहीं होना चाहता हूं।’ रेचेल रोबास्किोटी जो वहां पर मौजूद थीं, उन्‍होंने फिशर की इस टिप्‍पणी को सुना था। फिशर अपनी बात के जरिए उस आरोपी की तरफ इशारा कर रहे थे जो लगातार सेक्‍स क्राइम में शामिल था। इस कार्यक्रम की मेजबानी टिब्‍यूरॉन स्‍ट्रैटेजिक एडवाइजर्स की तरफ से की गई थी। इसमें एंट्री के लिए प्रति व्‍यक्ति 25,000 डॉलर की फीस तय की गई थी और आमंत्रित ज्‍यादातर लोग इनवेस्‍टमेंट प्रोफेशनल्‍स थे। रोबास्किोटी ने बताया कि 220 में से सिर्फ 15 ही महिलाएं थीं। कुछ लोगों ने फिशर की टिप्‍पणी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

फिशर की टिप्‍पणी से हर कोई दुखी

फिशर की इस टिप्‍पणी के बाद उस तरफ ध्‍यान गया है कि किस तरह से निवेश के क्षेत्र में शामिल महिलाओं को अक्‍सर सेक्सिज्‍म का सामना करना पड़ता है।रोबास्किोटी ने कहा कि जब हम लोगों को बताते हैं कि उन्‍हें महिलाओं को इस नजरिए से देखना है तो फिर हम भी बाकी पुरुषों की ही तरह हो जाते हैं जिनकी सोच बहुत छोटी होती है। उन्‍होंने कहा कि फिशर इस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि जो लोग सफल नहीं हैं, उन्‍हें दुनिया को किस तरह से देखने की कोशिश करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हर कोई दुखी था और किसी ने भी इस तरह की बात कभी नहीं सुनी थी।

अपनी बात से मुकरते फिशर

फिशर ने अपनी इस टिप्‍पणी के लिए हालांकि माफी मांग ली है। उनका कहना है कि उन्‍हें इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए थी। फिशर के शब्‍दों में, ‘मेरे कुछ शब्‍द जो मैंने अपनी बात रखने के लिए प्रयोग किए वह गलत थे और मुझे इस तरह की टिप्‍पणी नहीं करनी चाहिए थी। मुझे अहसास हुआ कि इस तरह की भाषा का हमारी कंपनी या फिर इंडस्‍ट्री में कोई स्‍थान नहीं है। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।’ वहीं कुछ लोगों ने दावा किया है कि फिशर ने ब्‍लूमबर्ग को दिए अपने इंटरव्‍यू में अपनी टिप्‍प्‍णी को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं।

फिशर की बातें परेशान करने वालीं

ब्‍लूमबर्ग को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा, ‘मैं बहुत सी बातें कहता रहता हूं, कई बार और कई जगहों पर और इस तरह की बातों को कोई ज्‍यादा प्रतिक्रिया नहीं देता है और न ही कभी प्रतिक्रिया दी गई।’ कॉन्‍फ्रेंस में आए एलेक्‍स शेलकियन जो इनवेस्‍टमेंट फर्म लेक एवेन्‍यू फाइनेंशियल के फाउंडर हैं उनका कहना है कि फिशर ने जो कुछ भी कहा वह वाकई डराने वला है। उन्‍होंने कहा कि फिशर ने महिलाओं के जननांगों पर टिप्‍पणी की। उन्‍होंने एक लड़की का जिक्र किया और जेफ्री एपस्टिन की बात की। यह वाकई डराने वाला और परेशान करने वाला है।

बीमारी में दवाओं के साथ आपकी डाइट का होता हैं बेहद महत्व

0

किसी भी बीमारी में दवाओं के साथ आपकी डाइट का भी बेहद महत्व होता है. ऐसे में दवाएं भी तभी प्रभाव करती हैं, जब आप अपनी डाइट का जिम्मेदारी के साथ चुनाव करें. डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अहम होता है ब्लड शुगर लेवल को मेंटेंन करना. यही वजह है कि इसके मरीजों को खान-पान को लेकर खास सावधानी बरतनी पड़ती है. आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए-


केला
केले को एनर्जी फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह शुगर लेवल को बढ़ाते हुए तुरंत शरीर को बूस्ट देता है. इसकी यही क्वॉलिटी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेकार है क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ता है.

आम
एक आम में ही करीब 45 ग्राम नेचुरल शुगर होती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज के लिए दो आम भी बहुत खतरनाक है.

चेरी
एक कप चेरी में 18 ग्राम शुगर होती है. मीठी चेरी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक है.

अंगूर
एक कप अंगूर खाने पर शरीर में 23 ग्राम शुगर जाती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस फल को सीमित मात्रा में खाना ही आपके लिए बेहतर है.

लीची
लीची भी हाई शुगर लेवल वाले फ्रूट्स में से एक है. एक कप लीची में 29 ग्राम नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हुए आपकी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है.

संसार की सबसे धनी कंपनी भारत पेट्रोलियम को खरीदने के लिए आई आगे, जाने वो कंपनी का नाम…

0

दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी (World Largest oil Company Saudi Aramco) अब हिंदुस्तान में कंपनी खरीदने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,देश की बड़ी सरकारी सरकारी महारत्न ऑयल व गैस कंपनी बीपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) को सऊदी अरामको (Saudi Aramco) खरीद सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये डील 510 रुपये से 1100 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। इस समाचार के बाद BPCL के शेयर में जोरदार तेजी आई है। NSE (National Stock Exchange) पर BPCL का शेयर 5 प्रतिशत बढ़कर 515 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की BPCL में 53.29 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ने पिछले दिनों BPCL नाम नहीं लेते हुए हिस्सा बिक्री के लिए एडवाइजर नियुक्त करने का एडवरटाईजमेंट दिया था।

क्या करती हैं सऊदी अरामको-आपको बता दें कि सऊदी अरब की ऑयल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) संसार की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने पहली बार अपने फाइनेंशियल डाटा का बॉन्ड इन्वेस्टर्स के सामने खुलासा किया है।

अरामको का 2018 में प्रॉफिट 111.1 अरब डॉलर रहा, जो इस पृथ्वी पर किसी भी तरह के बिजनेस से जुड़ी किसी भी अन्य कंपनी का नहीं है। इस कंपनी की स्थापना अमरिकी ऑयल कंपनी ने की थी। अरामको यानी ‘अरबी अमरीकन ऑइल कंपनी’ का सऊदी अरब ने 1970 के दशक में राष्ट्रीयकरण कर दिया था। हालांकि यह कंपनी पारदर्शिता को लेकर विवादों में भी रही है।

क्या है सरकार की योजना – सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय की BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) में भाग बेचना चाहती है। BPCL में सरकार की हिस्सेदारी 53.29 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार हिंदुस्तान के इतिहास में सबसे बड़ी निजीकरण बोली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अपनी 53.29% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसे सऊदी अरामको खरीद सकती है।

सरकार की हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अतिरिक्त कंटेनर कॉर्प व शिपिंग कॉर्प में विनिवेश के जरिये 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

BPCL में अपनी पूरी 53.3 प्रतिशत बेचकर सरकार का लक्ष्य 65 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके लिए ससंद से भी मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी।

पिछले वर्ष सरकार ने ओएनजीसी पर एचपीसीएल के अधिग्रहण के लिए दबाव डाला था।

इसके बाद संकट में फंसे आईडीबीआई बैंक के लिए निवेशक नहीं मिलने पर सरकार ने पिछले वित्त साल में एलआईसी को बैंक का अधिग्रहण करने को बोला था।

सरकार विनिवेश प्रक्रिया के तहत संसाधन जुटाने के लिये एक्सचेंज ट्रेडिड फंड (ईटीएफ) का भी सहारा लेती आई है

आँखों को पूरी तरह बर्बाद कर देती है ये गलतियाँ जो आप डेली करते है….

0

आँख या नेत्र जीवधारियों का वह अंग है जो प्रकाश के प्रति संवेदनशील है। यह प्रकाश को संसूचित करके उसे तंत्रिका कोशिकाओ द्वारा विद्युत-रासायनिक संवेदों में बदल देता है। उच्चस्तरीय जन्तुओं की आँखें एक जटिल प्रकाशीय तंत्र की तरह होती हैं जो आसपास के वातावरण से प्रकाश एकत्र करता है; मध्यपट के द्वारा आंख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की तीव्रता का नियंत्रण करता है; इस प्रकाश को लेंसों की सहायता से सही स्थान पर केंद्रित करता है (जिससे प्रतिबिम्ब बनता है); इस प्रतिबिम्ब को विद्युत संकेतों में बदलता है; इन संकेतों को तंत्रिका कोशिकाओ के माध्यम से मस्तिष्क के पास भेजता है।
हमारे जीवन में आँख का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है. क्यों की हम आँख से ही सब कुछ देखते है. जरा आप ही सोचिए की एक दिन अचानक आपकी आँखे चली जाए और आप कुछ नहीं देख पाएं, तो कैसा लगेगा. जिंदगी नर्क हो जाएगी. बिना आँखों के आप कुछ काम नहीं कर पाएंगे और खुद के साथ साथ औरों पर भी बोझ बन जाएँगे. इसीलिए हमें अपने आँखों की सुरक्षा करनी चाहिए. हम रोज अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर जाते है, जिससे हमारे आँखों को बहुत नुकसान पहुंचता है. इसका असर हमें तुरंत तो नहीं दीखता पर बढ़ते उम्र के साथ हमारी आँखे कमजोर होने लगती है. और आगे चलकर आँखों की रोशनी के जाने का खतरा बना रहता है. इसीलिए आज हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जानेंगे जिसे हम रोज करते है. जिससे हमारी आँखे ख़राब हो सकती है. और आँखों का केयर कैसे करे यानि सुरक्षित कैसे रखें इसके बारे में भी जानेंगे.

गलतियाँ

मोबाइल का इस्तेमाल जादा करना : आज के इस आधुनिक युग में मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत जादा होने लगा है. हर कोई इनका इस्तेमाल करता है. और यही हमारे आँखों के लिए सबसे बड़ी समस्या है. ये चीजें हमारे आँखों को बहुत नुकसान पहुंचाते है. इनके स्क्रीन से निकलने वाली रेडिएशन हमारे आँखों के आयरिश यानि लेंस पर डायरेक्ट पड़ती है. जो हमारे आँखों में रोशनी पहुँचाने वाले धमनियों को नुकसान पहुंचती है. इसके अलावाइनका इस्तेमाल करते समय हमारी आँखें इनके स्क्रीन पर लगातार टिकी रहती है. जिससे हमारी आँखें जरुरत के अनुसार पलक नहीं झपका पाते. क्यों की हम आँखे फाड़ फाड़ कर स्क्रीन पे लगातार देखते रहते है. इससे पलक झपकने की मात्रा में कमी आ जाती है. जिसके कारण हमारी आँखें कमजोर होने लगती है.इसीलिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल जादा नहीं करना चाहिए.
आराम न देना : कई लोग ऐसे भी होते है जो रात में सोने के बजाय काम करते है या फिल्म देखते है. रात में सोते समय हमारा शरीर खुद को रिकवर करता है, आँखे भी. इसीलिए अगर आप रात में नहीं सोएंगे तो आपके आँखों को तो नुकसान होगा ही साथ में पुरे शरीर को भी नुकसान होगा. और इससे तो आँखे दुगुनी तेजी से ख़राब होती है. इसीलिए रात की पूरी नींद जरुर लेनी चाहिए.
मसलना : कई बार हमारे आँखों में कुछ चला जाता है या खुजली होती है, तब हम अपने आँखों को मसलने लगते है. इससे हमारे आँखों पर प्रेशर पड़ता है. जिससे आँखें जल्दी ख़राब होती है. मसलने के बजाय आप आँखों में पानी के छींटे मारकर साफ़ कर सकते है. और हल्का हल्का मसाज भी कर सकते है.
केयर
पलकों को जादा से जादा झपकाएं
जादा लाइट में पढ़ना या कोई और काम न करें
सूरज की तेज किरणों से आँखों को बचाएं
पूरी नींद लें
धुम्रपान, तंबाकू, पान मसाला आदि का सेवन न करें
रोजाना हरी सब्जियां खाए
जादा से जादा पानी पिए
आँखों का व्यायाम करें
जादा टेंशन न लें (इससे आँखों पे बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है.)
रोज सुबह जल्दी उठ के आँखों में पानी के छींटे मारें
कंप्यूटर, टीवी या मोबाइल को नजदीक से न देखें, और जितना जरुरत हो उतना ही इस्तेमाल करें.

रोज सुबह भुने चने के साथ करें गुड़ का सेवन, शरीर में आ जायेंगे ये 4 बदलाव…

0

चने की ही एक किस्म को काबुली चना या प्रचलित भाषा में छोले भी कहा जाता है। ये हल्के बादामी रंग के काले चने से अपेक्षाकृत बड़े होते हैं। ये अफ्गानिस्तान, दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ़्रीका और चिली में पाए जाते रहे हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में अट्ठारहवीं सदी से लाए गए हैं, व प्रयोग हो रहे हैं।
गुड़ के साथ भुने हुए चने कई बार मेवों से अधिक फायदेमंद होते हैअगर आप सिर्फ स्वाद के लिए भुने हुए चने खाते हैं तो इसके कई बेहतरीन फायदों से अंजान हैं, भुने हुए चने अगर गुड़ के साथ खाए जाएं तो इससे गजब के फायदे मिल सकते है, गुड़ और चना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत है, आइए जान लेते हैं भुने हुए चने और गुड़ खाने से क्या लाभ मिलते हैं। 1- भुने चने को हर रोज खाने से वजन कम होता है, और मोटापा घटता है, यह शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मददगार साबित होता है।
2- इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है, मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए, जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेंगे।
3- गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है, मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।
4- शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, ऐसे में गुड़ और भूने चने खाएं, इसमें फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर, बस इसे खाना शुरू कर दो, चेहरा भी चमक उठेगा…

0

पेट दर्द अथवा उदरीय दर्द, क्षणिक बीमारी अथवा गंभीर बीमारी का एक लक्षण हो शकता है। पेट दर्द के कारण से एक निश्चित निदान करना कठिन हो सकता है, क्योंकि कई बीमारियों में ये लक्षण देखा जा शकता है। पेट दर्द एक आम समस्या है। पेट दर्द में सबसे अक्सर कारण सौम्य और / या आत्म – सीमित है, लेकिन और अधिक गंभीर कारण के अन्दर तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता हो सकती है।
अगर हर 10 दिन में आँतों और पेट की सफाई होते रहे तो आंते नए सिरे से काम करने लगती हैं, हम जो भी चीजे खाते पीते हैं, चाहे वो भोजन, हो, फल हो, सब्जी हो या पानी हो, वो सब हमारे पेट में पहुँचते हैं, जहाँ पोषक तत्व शरीर में मिल जाते हैं और गंदगी बाहर निकल जाती है। लेकिन कई बार पेट की गंदगी पूरी तरह बाहर नही निकल पाती है और हमारा पेट खराब रहने लगता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, गैस, जलन, खट्टी डकारें और कई अन्य परेशानियाँ होने लगती हैं, इसीलिए पेट का साफ रहना बहुत जरूरी होता है।
पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है, त्रिफला चूर्ण आंवला, हरड़ और बहेड़ा को बराबर मात्रा में मिलाकर बनाया जाता है, इसे पाउडर की एक चम्मच मात्रा को गुनगुने पानी के साथ भोजन के बाद लेने से पेट की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं, इसके नियमित सेवन से खून भी साफ होता है, जिससे चेहरा कांतिमय बनता है।