Home छत्तीसगढ़ cg” आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…”

cg” आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…”

1
0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तुफान से 26 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 5 हजार रूपए, अतिवृष्टि व आंधी तुफान से मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत सर्पदंश से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।