Home Blog Page 246

ट्रंप ने होर्मुज की रक्षा के लिए मांगा 7 देशों का साथ, अपील पर नहीं मिला किसी का साथ…

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखा जा सके। बहरहाल, ईरान युद्ध के बीच तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद उनकी अपील पर अभी तक किसी देश ने ठोस प्रतिबद्धता नहीं जतायी है।

ट्रंप ने उन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, जो पश्चिम एशिया के कच्चे तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं और जिनसे अमेरिकी प्रशासन इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग 5वें हिस्से का व्यापारिक तेल गुजरता है।

मैं इन देशों से मांग कर रहा हूं कि वे आगे आएं

ट्रंप ने कहा, ”मैं इन देशों से मांग कर रहा हूं कि वे आगे आएं और अपने क्षेत्र की सुरक्षा करें क्योंकि यह उनका ही क्षेत्र है।” उन्होंने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि यह समुद्री मार्ग अमेरिका के लिए उतना जरूरी नहीं है, क्योंकि अमेरिका के पास तेल तक अपनी पहुंच है।

चीन को 90 प्रतिशत तेल इसी मार्ग से मिलता

ट्रंप ने कहा कि चीन को लगभग 90 प्रतिशत तेल इसी मार्ग से मिलता है, जबकि अमेरिका को वहां से बहुत कम तेल मिलता है। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या चीन इस गठबंधन में शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन से इसमें शामिल होने की अपील कर चुके हैं।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘सीबीएस’ से कहा कि तेहरान से ”कई देशों ने अपने जहाजों को सुरक्षित गुजरने देने के लिए संपर्क किया है लेकिन इस बारे में फैसला हमारे सैन्य अधिकारियों को करना है।”

‘कई देशों’ के कुछ जहाजों को गुजरने की दी अनुमति

उन्होंने कहा कि ‘कई देशों’ के कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई है, हालांकि उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। ईरान ने कहा है कि यह जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए नहीं।

अराघची ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका से बातचीत करने का उन्हें कोई कारण नजर नहीं आता, क्योंकि उनके अनुसार इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को समन्वित हमलों के साथ इस लड़ाई की शुरुआत की थी, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही थी।

चीन के दूतावास के प्रवक्ता ने क्या कहा

अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्ता लियु पेंग्यू ने कहा कि ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर और निर्बाध बनाए रखना सभी पक्षों की जिम्मेदारी है और चीन तनाव कम करने के लिए संवाद बढ़ाएगा। इधर युद्ध का असर पूरे क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। ‘इंटरनेशनल कमिटी फॉर रेड क्रॉस’ के अनुसार, ईरान में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें सैकड़ों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजराइल में भी ईरानी मिसाइल हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला और इजराइल के बीच संघर्ष में 820 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। सोमवार तड़के ईरान ने फिर इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इससे मध्य इजराइल और तेल अवीव क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ। इजराइली सेना का कहना है कि ईरान क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है, जो हवाई रक्षा प्रणालियों को चकमा देकर कई स्थानों पर छोटे विस्फोटक गिराते हैं।

बड़ी खबर LIVE: EC बंगाल की चुनी हुई सरकार को नुकसान पहुंचाने के लिए अधिकार का गलत इस्तेमाल…

0

ओडिशा- मयूरभंज में चक्रवाती तूफ़ान से भारी नुक़सान, अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गिरे हुए पेड़ों को हटाया

भुवनेश्वर: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान BJD और BJP के विधायकों के बीच झड़प हो गई

EC बंगाल की चुनी हुई सरकार को नुकसान पहुंचाने के लिए अधिकार का गलत इस्तेमाल कर रहा है- TMC सांसद सागरिका घोष

TMC सांसद सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल के DGP और गृह सचिव के तबादले पर कहा, “जिस तरह से चुनाव आयोग ने बंगाल के गृह सचिव और मुख्य सचिव का तबादला आधी रात को 4 बजे किया, वह बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक चुनी हुई सरकार है। चुनाव आयोग के पास इस समय ये अधिकार हैं, लेकिन वह बंगाल की चुनी हुई सरकार को नुकसान पहुँचाने के लिए इनका गलत इस्तेमाल कर रहा है। हमने इस मामले को सदन में उठाया है। हमारे नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने भी इस मुद्दे को उठाया, और इसके विरोध में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पूरे दिन के लिए संसद से वॉकआउट कर गई है।”

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13 प्रतिशत रही

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। इसके बढ़ने की वजह खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा होना है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी गई।

थोक महंगाई दर जनवरी में 1.81 प्रतिशत और पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 2.45 प्रतिशत था।

EC ने चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में DGP और कोलकाता CP को हटाया।

अबू धाबी के अधिकारियों ने अल बहिया इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है: रॉयटर्स

ड्रोन हमले से जोखिम उजागर होने के बाद दुबई हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें फिर से शुरू:

रॉयटर्स

पीएम पहले कहा करते थे कि रुपये के गिरने से देश की साख गिरती है, मुझे नहीं पता कि अब मोदी जी की गिर रही है की नहीं- प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर आर्थिक नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की लापरवाही और मिलीभगत के कारण 200 से अधिक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर बढ़ा दिया गया है, जबकि पहले इसे कम करने का दिखावा किया गया था।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और इसकी कीमत कई महीनों से गिरावट की ओर है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। पीएम पहले कहा करते थे कि रुपये के गिरने से देश की साख गिरती है, मुझे नहीं पता कि अब मोदी जी की गिर रही है की नहीं।

चुनाव की तारीखें बीजेपी की सुविधा के हिसाब से हुईं तय: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग की तरफ से घोषित की गई चुनाव तारीखों पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह तारीखें चुनाव आयोग ने नहीं बीजेपी ने तय की हों।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी- शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत

अगर स्थिति वास्तव में सामान्य होती, तो सरकार को गैस के दाम क्यों बढ़ाने पड़े- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में गैस संकट के बीच सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिए हैं।

खड़गे ने कहा कि अगर स्थिति वास्तव में सामान्य होती, तो सरकार को इस तरह की पाबंदियां लगाने और कीमतें बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हालात सामान्य होने का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गैस की कमी के कारण कई जगहों पर सिलेंडर खुलेआम कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं- खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में रसोई गैस की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब व कमजोर तबकों पर पड़ रहा है।

खड़गे ने कहा कि गैस की कमी के कारण कई जगहों पर सिलेंडर खुलेआम कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग मजबूरी में पांच हजार रुपये तक में गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भले ही हालात सामान्य होने का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार देश के कई हिस्सों में लोगों को गैस सिलेंडर हासिल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देश में रसोई गैस की कमी के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में रसोई गैस की कमी के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं और इसका असर आम लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है।

खड़गे ने कहा कि एलपीजी की कमी से पूरे देश में हाहाकार की स्थिति बन गई है। इसका सबसे अधिक प्रभाव गरीब और कमजोर वर्गों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही होटल, पीजी और अन्य वाणिज्यिक संस्थानों पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात करता है, ऐसे में आपूर्ति और प्रबंधन को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

एअर इंडिया की न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया उड़ान की हुई प्रेकॉशनरी लैंडिंग AI102 उड़ान को तकनीकी खरीबी के कारण इमरजेंसी लैंड कराया गया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समय अनुसार 4:30 बजे उड़ान को लैंड कराया गया फिलहाल उड़ान का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो भी मदद हो रही है वह एयरलाइंस कर रही है।

11 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है और चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद होने के कारण एमिरेट्स की तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली फ़्लाइट बीच रास्ते से ही लौट आई

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाज नहीं भेजेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने साफ कर दिया है कि वो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाज नहीं भेजेगी। ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री कैथरीन किंग ने सोमवार को ABC न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में कोई जहाज नहीं भेज रहे हैं। हम जानते हैं कि ये कितना महत्वपूर्ण है, लेकिन हमें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है और न ही हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं।’ ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से अपील की है कि वो मिलकर हॉर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करें।

ट्रंप का कहना है कि ईरान के हमलों से ये महत्वपूर्ण जलमार्ग लगभग बंद हो गया है, जिससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ट्रंप ने चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से वॉरशिप्स भेजने की बात कही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।

आगजनी के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक ईंधन टैंक के पास लगी आग लग गई। सिविल डिफेंस की टीमों ने सफलतापूर्वक इसपर काबू पा लिया है। मीडिया ऑफिस के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, जहाँ ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने से 10 लोगों की जान चली गई थी।

हम अन्य देशों के साथ जलडमरूमध्य की सुरक्षा और निगरानी के लिए मिलकर काम करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। – ट्रंप

हिमाचल के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

ओडिशा के कटक शहर में SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात बड़ी आग लग गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई।

CG: विधानसभा बजट सत्र के11वें दिन कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से संबंधित सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने किया दावा, 30 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल ;

छत्तीसगढ़  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे। .

‘CG: राजधानी से बिलासपुर के बीच सफर को अब और सुरक्षित व सुगम बनाने की तैयारी: (एनएचएआई)’ नया इडस्ट्रियल कॉरीडोर बनेगा’

0

राजधानी से बिलासपुर के बीच सफर को अब और सुरक्षित व सुगम बनाने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आरंग से दर्री तक लगभग 95 किलोमीटर लंबी 6 लेन नई सड़क का डीपीआर और पूरा खाका तैयार कर लिया है, जिस पर करीब 3800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के लिए जल्द टेंडर जारी होने की संभावना है। खास बात यह है कि यह सड़क न केवल रायपुर-बिलासपुर के बीच ट्रैफिक दबाव कम करेगी, बल्कि विशाखापट्टनम और धनबाद कॉरिडोर को भी सीधे जोड़ेगी, जिससे छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

वर्तमान में रायपुर-बिलासपुर के बीच करीब 127 किलोमीटर लंबा सिक्स और फोर लेन मार्ग है, लेकिन बढ़ते ट्रैफिक के कारण सफर में दो घंटे या उससे अधिक समय लग जाता है। एनएचएआई का दावा है कि नई 6 लेन सड़क बनने के बाद यह दूरी दो घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी। यदि आरंग से सीधे बिलासपुर के लिए 6 लेन सड़क बन जाती है तो शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक स्मूथ होगा और हादसों की आशंका कम होगी। आरंग के पास पारागांव में रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का जंक्शन प्रस्तावित है, जिससे यह परियोजना प्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

जशपुर को सीधे विशाखापट्टनम से जोड़ेगा

आरंग से दर्री तक प्रस्तावित 95 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क सिर्फ रायपुर-बिलासपुर के सफर को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि इसका असर प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक दिखाई देगा। नई सड़क तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर को भी सीधे विशाखापट्टनम कॉरिडोर से जोड़ा जा सकेगा।

नया इडस्ट्रियल कॉरीडोर बनेगा

राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग को रायपुर तक जोड़ने की मांग पहले रखी गई थी। इससे धनबाद से आने वाले वाहनों की कनेक्टिविटी मुंबई-हावड़ा मार्ग से हो जाएगी। भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत रायपुर-धनबाद-धनबाद-रायपुर से आने-जाने वाली गाडि़यों की लिंक मुंबई हावड़ा से होने की वजह से इकोनॉमिक कॉरीडोर को बड़ा फायदा होगा और एक्सेस कंट्रोल रोड होगा। कनेक्टिविटी मिलने से लौह अयस्क, कोयला, स्टील और सीमेंट के परिवहन में सुविधा होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कनेक्टिविटी केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे जशपुर, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर अंचल में औद्योगिक निवेश, कृषि उत्पादों की सप्लाई और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। समुद्र तटीय शहर विशाखापट्टनम तक सीधा रोड कनेक्शन बनने से निर्यात के अवसर भी बढ़ेंगे।

रायपुर-बिलासपुर नई 6 लेन सड़क का डीपीआर तैयार हो चुका है। जल्दी ही टेंडर जारी किया जाएगा। यह विशाखापट्टनम-धनबाद कॉरिडोर को कनेक्ट करेगा। इससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

 

CG: प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम का ताजा अपडेट…

0

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है. हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के मौसम का ताजा अपडेट और किन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई.

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है. साथ ही 15 और 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश के आसार भी बने हुए हैं.

प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. गर्मी का असर कई जिलों में महसूस किया जा रहा है, जिससे दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा जा रहा है.

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है.

15-16 मार्च को तेज हवा और गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 15 और 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट संभव

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

रायपुर का मौसम रहेगा आंशिक मेघमय

राजधानी रायपुर में 16 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान लगभग 25°C के आसपास रहने का अनुमान है.

CG: एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से उपभोक्ताओं को परेशानी, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें…

0

अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई में कमी का असर अब देश के गैस बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई में कमी का असर अब देश के गैस बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोगों को सिलेंडर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनियों ने सिलेंडर की आपूर्ति पर फिलहाल कोटा सिस्टम लागू कर दिया है। इसके चलते एजेंसियों को पहले के मुकाबले कम सिलेंडर मिल रहे हैं। यदि किसी एजेंसी की औसत मासिक बिक्री लगभग 10 हजार सिलेंडर होती थी, तो अब उसे करीब 20 से 25 प्रतिशत कम आपूर्ति मिल रही है। यानी पहले जहां 10 हजार सिलेंडर की सप्लाई होती थी, वहीं अब लगभग 7500 सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कंपनियों ने एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तय कोटे से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल संभव नहीं है। यदि किसी क्षेत्र में अतिरिक्त सप्लाई दी भी जाती है, तो उसे अगले महीने की आपूर्ति से समायोजित किया जाएगा। इससे गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के सामने सप्लाई संतुलित रखने की चुनौती बढ़ गई है।

स्थिति यह है कि कई वितरण केंद्रों पर मांग और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर रोजाना करीब 2500 सिलेंडर की मांग आ रही है, जबकि वहां लगभग 500 सिलेंडर प्रतिदिन ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में औसतन पांच दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है और कई स्थानों पर पांच से छह दिन का बैकलॉग बन गया है।

इस बीच गैस कंपनियों ने आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए हैं। स्कूल, अस्पताल, धार्मिक संस्थान, सीआरपीएफ कैंटीन और सेना जैसे संस्थानों को पहले सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इंतजार का समय और बढ़ सकता है।

हालांकि सरकार और गैस कंपनियां स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सीमित सप्लाई, कोटा प्रणाली और बढ़ती मांग के कारण फिलहाल बाजार में दबाव की स्थिति बनी हुई है।

World Consumer Rights Day पर विशेष लेख जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान…

0

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आज के दौर में जब बाजार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, वैश्वीकरण और डिजिटल तकनीक के कारण खरीद-बिक्री के तरीके नए रूप ले रहे हैं, ऐसे समय में उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

उपभोक्ता अधिकार दिवस की पृष्ठभूमि

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की प्रेरणा 15 मार्च 1962 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति श्रवीद  F& Kennedy द्वारा अमेरिकी संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण से मिली। इस भाषण में उन्होंने पहली बार उपभोक्ताओं के चार मूलभूत अधिकारों सुरक्षा का अधिकार, जानकारी पाने का अधिकार, विकल्प का अधिकार और सुने जाने का अधिकार का उल्लेख किया था। बाद में इन सिद्धांतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया और वर्ष 1983 से 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत में उपभोक्ता संरक्षण की व्यवस्था

भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण बाजार वाले देश में उपभोक्ता अधिकारों का महत्व और भी अधिक है। यहां करोड़ों लोग प्रतिदिन विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग करते हैं, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कानून और संस्थागत व्यवस्था आवश्यक है  उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भारत सरकार ने  Consumer Protection Act, 2019 लागू किया, जिसने पुराने  World Consumer Rights Day पर विशेष लेख का स्थान लिया। यह कानून उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों, घटिया या दोषपूर्ण उत्पादों, सेवा में लापरवाही, अधिक मूल्य वसूली और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं से सुरक्षा प्रदान करता है।
इस कानून के तहत जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता आयोगों की स्थापना की गई है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर न्याय प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता मामलों के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) जैसी संस्थाएं भी कार्यरत हैं, जो बाजार में अनुचित व्यापारिक गतिविधियों पर निगरानी रखती हैं।

उपभोक्ताओं के प्रमुख अधिकार

उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें सुरक्षित और न्यायपूर्ण बाजार व्यवस्था प्रदान करना है। प्रमुख अधिकारों में शामिल हैं-
सुरक्षा का अधिकार – जीवन और संपत्ति के लिए हानिकारक वस्तुओं से सुरक्षा पाने का अधिकार।
जानकारी पाने का अधिकार – वस्तु या सेवा की गुणवत्ता, मात्रा, मूल्य और उपयोग से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त करने का अधिकार।
विकल्प का अधिकार – प्रतिस्पर्धी मूल्य पर विभिन्न विकल्पों में से वस्तु या सेवा चुनने का अधिकार।
सुने जाने का अधिकार – अपनी शिकायत या सुझाव को उचित मंच पर प्रस्तुत करने का अधिकार।
क्षतिपूर्ति का अधिकार – किसी भी प्रकार के नुकसान या शोषण की स्थिति में मुआवजा पाने का अधिकार।
उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार – अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार।
स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार – स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में जीवन जीने का अधिकार।

डिजिटल युग में नई चुनौतियां

आज के डिजिटल युग में ई-कॉमर्स, ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल भुगतान का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इससे उपभोक्ताओं को सुविधा तो मिली है, लेकिन साथ ही कुछ नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। फर्जी वेबसाइट, नकली उत्पाद, साइबर ठगी और डेटा चोरी जैसे मामले उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
इन समस्याओं से निपटने के लिए सरकार ने कई डिजिटल पहल शुरू की हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए  National Consumer Helpline  proतथा  E&Daakhil Portal जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। इनके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जागरूकता ही सबसे बड़ी शक्ति

भारत में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए “जागो ग्राहक जागो” जैसे व्यापक अभियान चलाए गए हैं। इन अभियानों का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि बाजार में सुरक्षित और समझदारी से व्यवहार करना उनकी जिम्मेदारी भी है। किसी भी वस्तु या सेवा को खरीदते समय बिल अवश्य लेना, एमआरपी देखना, गुणवत्ता की जांच करना और नियम-शर्तों को ध्यान से पढ़ना जैसे छोटे-छोटे कदम उपभोक्ताओं को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हमें यह संदेश देता है कि जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज और मजबूत अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। जब उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाएंगे, तभी बाजार व्यवस्था पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बन सकेगी।

उपभोक्ता जागरूकता केवल व्यक्तिगत हितों की रक्षा नहीं करती, बल्कि यह समाज में नैतिक व्यापार, पारदर्शिता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत बनाती है। यही कारण है कि आज के समय में जागरूक उपभोक्ता को सशक्त राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।

CG: साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील…

0

विद्युत उपभोक्ता रहे सतर्क, सतर्कता ही समझदारी’ ‘मोर बिजली मोबाइल एप केवल Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें’

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के पंजीयन अथवा किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए किसी अनजान वॉट्सएप, मेल अथवा एसएमएस पर क्लिक करने से बचें। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर किसी भी लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी अपनी किसी भी योजना अथवा सेवा के लिए कभी भी कोई एपीके पाइल अथवा कोई वेब लिंक नहीं भेजती है।

छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी से के एमडी श्री भीम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना को आम उपभोक्ता तक पहुँचाने पॉवर कंपनी मैदानी स्तर पर शिविर का करेगी। उपभोक्ता अपना कोई भी भुगतान सिर्फ मोर बिजली एप, कंपनी की वेबसाइट, एटीपी सेंटर अथवा नजदीकी कार्यालय में ही करें, किसी मैदानी कर्मचारी को भी नकद भुगतान न करने की सलाह दी गई है। पंजीयन राशि के भुगतान की सुविधा केवल मोर बिजली एप, एटीपी केंद्र और संबंधित विद्युत कार्यालय के माध्यम से ही उपलब्ध कराई गई है। बिजली बिल भुगतान हो या कोई अन्य सूचना पॉवर कंपनी अपने उपभोक्ताओं को संदेश सिर्फ CSPDCL-S सेंडर ID से ही भेजती है।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना अथवा विद्युत सेवा से संबंधित किसी अन्य जानकारी  के लिए पॉवर कंपनी की केंद्रीकृत कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता कॉल कर सकते हैं, अथवा नजदीकी सीएसपीडीसीएल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

CG: मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान…

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि से न केवल आपके विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय और एक बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर स्कूल के संचालक श्री सिद्धार्थ सिंह, कमांडेंट (सेवानिवृत्त) कर्नल श्री आर.के. वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के सैनिक स्कूल भाग लेते हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल, रायपुर ने इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

यह प्रतियोगिता जिला स्तर से प्रारंभ होकर राज्य स्तरीय, जोन स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है।छत्तीसगढ़ दक्षिण जोन का हिस्सा है, जिसमें केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के सैनिक स्कूल शामिल होते हैं।

CG: कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका…

0

छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य में गौधाम योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां बेसहारा और घुमंतू गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शासकीय भूमि पर स्थापित सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। इन गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन तथा गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार करने से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से विशेष संबंध है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक रामभक्तों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जा चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थस्थलों का दर्शन कराया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला तथा कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के पदाधिकारियों सहित सभी आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, पत्रकार शिरीष मिश्रा, राजेश मिश्रा अरविन्द अवस्थी, मोहन तिवारी, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कान्यकुब्ज समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य में गौधाम योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां बेसहारा और घुमंतू गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शासकीय भूमि पर स्थापित सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे।  इन गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन तथा गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार करने से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से विशेष संबंध है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक रामभक्तों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जा चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थस्थलों का दर्शन कराया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला तथा कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के पदाधिकारियों सहित सभी आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, पत्रकार शिरीष मिश्रा, राजेश मिश्रा अरविन्द अवस्थी, मोहन तिवारी, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कान्यकुब्ज समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।