Home Blog Page 2460

छत्तीसगढ़ : सुपेबेड़ा में जांच कराने में हिचकते हैं ग्रामीण, किडनी के साथ दांत भी खराब हो रहे: मंत्री टीएस सिंहदेव

0

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के किडनी बीमारी से प्रभावित सुपेबेड़ा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है. मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जहरीले पानी से सुपेबेड़ा गांव में मौतों को सरकार ने गंभीर रूप से लिया है. लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के साथ ही स्थानीय युवक को स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी दी गई है. उन्होंने बताया कि कई वर्षों से लोग किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं. लोगों में बीमारी का इलाज कराने के लिए भी हिचक है.

टीएस सिंहदेव ने कहा कि सुपेबड़ा में बीमार लोगों की डायलिसिस करने के लिए स्थानीय युवक को सवास्थ्य केंद्र में नौकरी दी है. वहां लोगों मे अभी जागरुकता की कमी है. सरकार उसे भी दूर करने के प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि गांव में जो पानी के नल दूषित पाए गए हैं. उन्हें सील कर दिया गया है. इसके बाद भी गांव में पानी को जांचने का काम लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि गांव में दो बार वह खुद एम्स के निदेशक के साथ जाकर दौरा कर चुके हैं. पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जा चुके है. उन्होंने बताया कि आसपास के दूसरे गॉव भी फ्लोराइड की वजह से प्रभावित है. किडनी के साथ बच्चों के दांत भी खराब हो रहे हैं.

बीजेपी का मनोबल गिरा है
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चित्रकोट उपचुनाव में बीजेपी का मनोबल गिरा हुआ है. दंतेवाड़ा चुनाव में हार की वजह से बीजेपी का मनोबल टूटा हुआ है. सिंहदेव ने कहा कि इस परिस्थिति के बाद भी कांग्रेस चित्रकोट उपचुनाव को आसान नहीं मान रही है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के चुनाव प्रचार से दूरी पर उन्होंने कहा कि हो सकता है यह उनकी रणनीति हो, लेकिन जैसे स्थिति नजर आ रही उससे लगता बीजेपी ने चुनाव में सरेंडर कर दिया है. पार्टी को सलाह देते हुए कि चुनाव में अति आत्मविश्वास नही होना चाहिए, चुनाव जीतने के लिए मेहनत करें.

छत्तीसगढ़ : छेड़छाड़ की रिपोर्ट के बाद युवती पर लगाया शराब बेचने का आरोप, परेशान होकर पिया फिनाइल

0

. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती ने थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. युवती के परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद कुछ लोगों ने युवती पर शराब बेचने का आरोप लगाया और परेशान करने लगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ने एक भाजपा नेता पर डराने और धमकी देने का आरोप लगाया है. इससे परेशान होकर युवती ने फिनाइल पी लिया और खुदकुशी करने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. बताते हैं कि मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने कई लोगों के नाम का जिक्र किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है.

युवती से हुआ था छेड़छाड़

मिली जानकारी के मुताबिक शराब बेचने के लगे आरोपों से परेशान छात्रा ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. युवती को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने भाजपा नेता बिज्जू रॉव पर फर्जी शिकायत कर बदनाम करने और पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. सुसाइड नोट में गांव के 4 युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने और बीजेपी नेता बिज्जू राव द्वारा आरोपियों का साथ देते हुए अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से बदनाम किए जाने का जिक्र किया गया है. कहा जा रहा है कि इसी बदनामी के डर से पीड़ित छात्रा ने ये कदम उठाया है.

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किया जा रहा था परेशान

दरअसल पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक छात्रा के घर में ही एक किराना दुकान संचालित था. बीते 9 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दिन गांव के 4 युवक अनिल निषाद, मोनू, नशीब, छोटू, ने दुकान से सामान खरीदा और पैसे देने के समय युवती से छेड़छाड़ करने लगे. इसकी शिकायत पीड़िता ने 9 तारीख को तोरवा थाने में दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट पर युवकों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से छात्रा पर समझौता करने का दबाव और सार्वजनकि रूप से छात्रा पर शराब बेचने का आरोप लगाया गया. छात्रा ने अपने ऊपर लगे आरोप को बर्दाश्त नहीं कर पाया और मंगलवार सुबह फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. परिजनों को खबर लगते ही युवती को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं तोरवा पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

बचे हुए चावल से ऐसे बनाए स्पेशल फ्राइड राइस

0

सामग्री :

200 ग्राम चावल, 200 ग्राम गाजर, 200 ग्राम बीन्स, 150 ग्राम मटर के दाने, 150 ग्राम अंकुरित मूंग, नमक स्वादानुसार, एक टीस्पून पिसी कालीमिर्च, दो टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, डेढ़ टीस्पून व्हाइट वेनेगर, 100 ग्राम मक्खन

विधि :

खिले-खिले चावल पकाकर रख लें और मटर उबाल लें।
एक बर्तन में आंच पर चढ़ाएं और उसमें ऑलिव ऑयल डालें। जब वह हल्का गर्म हो जाए तो कर उसमें बारीक कटी गाजर और बीन्स डालकर 15-20 मिनट कर भून लें, फिर उसमें अंकुरित मूंग डालें।
करीब 15 मिनट तक सारी सब्जियों को पलटते हुए अच्छे से पकाएं। फिर उसमें व्हाइट वेनेगर, कालीमिर्च और नमक डालें।
अब मिश्रण में चावल डालकर 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। फिर उसमें मक्खन डाल दें। सबसे बाद में मटर डालकर दो मिनट और पका लें और आंच से उतार दें।

आलू भुजिया कैसे बनाते है जाने बनाने की विधि

0

आवश्यक सामग्री
1. आलू – 2 – 3 (उबले, छिले और कटे हुए )
2. बेसन – ½ कप
3. नमक – 1 चम्मच
4. लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
5. हिंग – ½ चम्मच
6. साइट्रिक एसिड – ½ चम्मच (या फिर आप 2 चम्मच नींबू का रस का भी उपयोग कर सकते हो)
7. हल्दी ¼ चम्मच
8. तेल – तलने के लिए आपको
बनाने की विधि
एक भगोना लेकर उसमे आलू, नमक, मिर्च पाउडर, हिंग, साइट्रिक एसिड और हल्दी डालकर एक मिश्रण तैयार करे। अब मिश्रण में बेसन डालकर सेव बनाने लायक आटा तैयार करे। आटा यदि ज्यादा मुलायम हो जाता है तो आप उसमे थोडा बेसन भी डाल सकते है। इसके बाद अपनी हथेलियों पर हल्का सा तेल लगाकर आटे को दोबारा गुंथे।गूंथने के बाद आटे को 15 मिनट तक अलग रख दीजिए। अब सेव बनाने की मशीन (सांचा या सेव मेकर) की भी ग्रीसिंग कर ले। इसके बाद सेव मेकर में पर्याप्त मात्रा में आटा भरे और उसे उपर से बंद कर दीजिए। दूसरी तरफ फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करे, ध्यान रहे की फ्राइंग पैन के एक इंच उपर तक तेल दिखना चाहिए।
तेल पूरी तरह से गर्म होना चाहिए। नोट : देखने के लिए जब आप आटे का थोडा टुकड़ा तेल में डालोगे तो तेल हल्का सा उछलने लगेगा और आटा धीरे-धीरे अपना रंग बदलने लगेगा। इसका मतलब है की तेल गर्म हो चूका है।
अब सेव मेकर को फ्राइंग पैन के उपर रखे, धीरे-धीरे हैंडल दबाये और ऐसा करने से भुजिया सेव सेव मेकर में से बाहर निकलने लगेगी और ऐसा करते हुए आप धीरे-धीरे पैन में सभी जगहों पर भुजिया डाले। एकबार में एकसाथ पुरे आटे की भुजिया डालने की कोशिश ना करे, जितनी भुजिया पैन में आती है उतनी ही डाले।
सेव को दोनों तरफ से अच्छी तरह से तले, जबतक की सेव का रंग सुनहरा भूरा नही हो जाता तबतक उसे तलते रहे। सुनहरे भूरे रंग की होने के बाद आपको भुजिया सेव तैयार है। अब गड्डो वाले चम्मच (झारे) का उपयोग कर सेव को पैन से निकाल ले।
अब किसी प्लेट में पेपर टॉवेल डालकर उसपे सेव डाले और सेव को ठंडा होने के लिए रख दीजिए। और बचे हुए आटे के साथ उपरोक्त प्रक्रिया दोहराए।
जैसे-जैसे सेव ठंडी होंगी वैसे-वैसे वह कुरकुरी होने लगेगी।
बनी हुई भुजिया सेव को हवा बंद डिब्बे में बंद करके आप हफ्तों तक रख सकते है।

छत्तीसगढ़ महापौर-अध्यक्ष चुनाव : राज्य सरकार के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत

0

पार्षदों द्वारा नगरीय निकाय में महापौर और अध्यक्ष पद का चुनाव किये जाने के राज्य सरकार के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारत की संसदीय प्रणाली में प्रधानमंत्री का चुनाव जनता द्वारा निर्वाचित सांसद और मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करते है तो पार्षदों द्वारा महापौर के चुने जाने पर भाजपा को आपत्ति क्यों है? भारतीय जनता पार्टी जान चुकी है कि उसके पार्षद जीत कर नहीं आने वाले हैं इसीलिये वह विरोध कर रही है। राजनीति में सक्रिय छोटे और आम कार्यकर्ता प्रत्यक्ष प्रणाली में महापौर हेतु चुनाव क्षेत्र बड़ा होने और खचीर्ली चुनाव प्रक्रिया के चलते सीधे तौर पर महापौर का चुनाव नहीं लड़ पाते और इस प्रकार से सक्रिय प्रतिभावान कार्यकर्ता पीछे रह जाते हैं। पार्षदों के माध्यम से महापौर के निर्वाचन में ऐसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अपनी काबिलियत को साबित करने का मौका मिलेगा जो स्वागत योग्य है। उन्होोंने कहा कि खरीद-फरोख्त की संभावना के आधार पर विरोध करने वाली भाजपा यह न भूले कि मोदी दो बार इसी प्रणाली से तो चुने गये हैं। नगरीय निकाय के अध्यक्ष पदों का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा होगा। अब पार्षद अपने नगर निगम या नगर पालिका, नगर पंचायत के प्रमुख का चुनाव करेंगे। नई प्रणाली से बहुत सारी विसंगतियां दूर होंगी। पूर्व में इस प्रणाली में कई बार महापौर एक दल के होते थे, पार्षदों में दूसरे दल का बहुमत हो जाता था। दूसरे परिणामस्वरूप लगातार टकराव की स्थिति देखने को मिलती थी, कई बार तो बजट तक पास करवा पाना महापौर के लिए मुश्किल होता था, अगर पार्षद और नगरीय निकाय का प्रमुख एक ही दल के होंगे तो काम करने में भी आसानी होगी।  शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के इस लोकहितकारी फैसले का विरोध भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक चरित्र को उजागर करता है। त्रिवेदी ने कहा है कि ईवीएम शुरू से ही संदिग्ध रही है। देश के भाजपा को छोड़कर बाकी सारे राजनैतिक दल ईवीएम का विरोध कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मतपत्र से चुनाव होता है तो कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है। 

छत्तीसगढ़ : खून की कमी से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजन करा रहे थे झाड़फूंक

0

लखनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोरता के एक 6 वर्षीय बच्चे की खून की कमी से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोरता झारपारा निवासी कलिंदर राम के 6 वर्षीय बच्चे रविन्द्र को बीमार अवस्था मे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया था,जहां शरीर मे खून की कमी हो जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 15 दिनों से रविन्द्र की हालत खराब थी,जिसके बाद पूर्व में ही बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकित्सको ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया था, जहां नौ दिनों तक चले इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया था,जिसके बाद लगतार अलग अलग जगहों पर परिजन झाड़फूंक कराते रहे ऐसे में बच्चे की हालत और भी खराब होती चली गई। इसके बाद पुनः बच्चे को लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना तंत्र से परिपूर्ण इस दौर में भी झाड़फूंक की बातें बेमानी सी प्रतीत होती हैं। बच्चे को अगर उचित चिकित्सीय सलाह तथा देखरेख में उचित चिकित्सा दिलाई जाती तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी। शासन प्रशासन के द्वारा इन सभी बातों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की बात महज कागजों में ही सिमट कर रह जाता है। इस घटना के बाद साफ साफ दिखाई देता है बावजूद इसके अब तक शासन प्रशासन बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं ला पाया है, जिससे लोग आज भी कई बीमारियों में झाड़फूंक के शरण में नजर आते हैं। इस संबंध में जब खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.पीएस केरकेट्टा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे की सिकलीन की बीमारी थी। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर मे खून की मात्रा एकदम कम हो जाती है। इस बच्चे के शरीर मे खून की मात्रा काफी कम थी, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ : ग्रामीण का पंच पर धोखाधड़ी का आरोप, दस किश्तों में निकाल लिया प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा, नहीं बनाया मकान

0

पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम बरतरई निवासी जेठूराम धनुहार ने क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके गांव के पंच ने उनके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा हड़प लिया है लेकिन मकान नहीं बनवाया है। जेठू के मुताबिक पीएमएवाई के तहत उसके बैंक खाते की राशि को गांव के पंच ने छलपूर्वक आहरण कर लिया है। पीडि़त हितग्राही जेठूराम ने बैंक लेनदेन का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया है कि बिच्छोपारा के पंच जयकरण ने उसके खाते से करीब दस किश्तों में पूरी राशि आहरित कर ली है। जबकि मकान का निर्माण भी नहीं कराया गया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने पोड़ी-उपरोड़ा के एसडीएम को मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पंच पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने जिपं सीईओ से भी दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

इस अभिनेत्री को बॉयफ्रेंड की वजह से लग गई थी ऐसी लत, अब किया खुलासा

0

फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे है जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर बात फैंस के ​साथ शेयर करते रहते हैं लेकिन कुछ ऐसे हैं जो अपनी बातों को किसी से शेयर नहीं करते है। ऐसी ही अभिनेत्री है श्रुति हासन जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा नहीं बोलती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसमे उन्होंने कई सारी बातें भी बताई है। जिसमे उन्होंने अपनी शराब की लत के बारे में भी था।

हाल ही में श्रुति, एक्ट्रेस लक्ष्मी मंचू के तेलुगू चैट शो ‘फीट अप विद द स्टार्स’ पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल से लेकर अपनी शराब की लत के बारे में खुलकर बातें की।

अभिनेत्री ने बताया कि एक वक्त पर शराब की लत थी। हालांकि अब अभिनेत्री की आदत छूट गई हैं। 2 सालों से उन्होंने शराब को छुआ नहीं है।

लेकिन उनके लिए शराब छोड़ना बहुत कठिन था। श्रुति हासन ने बताया कि, ‘मैं कुछ वक्त तक ठीक नहीं थी लेकिन ये मेरा पर्सनल मामला है इसलिए मैं किसी से शेयर नहीं करती थी।’

बॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘मैं बहुत कूल टाइप की लड़की हूं मैं उस वक्त मासूम भी थी, इमोशनल भी थी। इसलिए मेरे आसपास हर कोई बॉस बनने की कोशिश करता रहता था। हालांकि ये रिलेशनशिप मेरे लिए वाकई एक अच्छा एक्सपीरिएंस रहा।’

जान्हवी कपूर को बनना है शाहिद कपूर, करना है ‘कबीर सिंह’ का रोल

0

 जान्हवी कपूर के पास फिलहाल फिल्में ही फिल्में है। वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’, राजकुमार राव के साथ ‘रूही अफजा’, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल बायोपिक और मल्टी-स्टारर तख्त में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल के साथ काम कर रही है। हाल ही में बोनी कपूर ने भी ‘बॉम्बे गर्ल’ नाम की फिल्म की घोषणा की थी जिसमें जान्हवी टीनएजर के रोल में है। लेकिन लगता है कि जान्हवी इतने से ही संतुष्ट नहीं है। वह संदीप रेड्डी वांगा की ‘कबीर सिंह’ के इस लीड किरदार का फीमेल वर्जन करना चाहती है। यानी कि शाहिद कपूर ने जिस तरह कबीर सिंह की भूमिका निभाई है, वैसी ही लेडी कबीर सिंह बनकर निभाने की इच्छा रखती है।

Jio MAMI Film Festival 2019 में जान्हवी कपूर ने कहा कि जान्हवी कपूर ने कहा कि वह चाहती थीं कि फीमेल एक्टर्स को अलग तरह के रोल्स मिलें। उन्होंने शाहिद कपूर की Kabir Singh और Joaquin Phoenix की Joker का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि स्क्रीन पर महिलाओं के उन्मुक्त किरदार भी होने चाहिए। उन्हें किसी एक इमेज में बांधना नहीं चाहिए। जैसे कबीर सिंह या जोकर का फीमेल वर्जन।

बता दें कि जान्हवी ने साल 2018 में ईशान खट्टर के साथ ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह मराठी फिल्म सैराट की रीमेक थी।

संदीप रेड्डी वांगा की Kabir Singh ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हो लेकिन इस फिल्म को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मर्दानगी को महिमामंडित करने और हिंसक, शॉर्ट-टेम्पर्ड लीड किरदार दिखाने पर फिल्म को सोशल मीडिया और क्रिटिक्स से काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। फिल्म साल 2017 की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर बनाएं ये लजीज परंपरागत व्यंजन

0

करवा चौथ के दिन अवसर महिलाएं निर्जला व्रत रखती है, लेकिन इसके बावजूद अपने परिवार के लिए विशेष व्यंजन बनाती है। करवा चौथ के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जायकेदार व्यंजन बनाए जाते हैं। अब हम बात करते हैं कुछ खास परंपरागत व्यंजनों के बारे में।

फेनी की खीर

सामग्री – करीब एक लीटर दूध, 100 ग्राम भुनी हुई फेनी , स्वाद के अनुसार चीनी, किशमिश, पिस्ता की कतरन, बादाम की 4-5 छिलकर काटी हुई गिरी , काजू कटे हुए, इलायची पावडर, केसर ।

विधि – सबसे पहले दूध में केसर डालकर उसको अच्छी तरह से उबाल लें। उबलते हुए दूध में सारे सूखे मेवे डाल दें। जब किशमिश, बादाम और काजू अच्छी तरह से उबल जाएं तो चीनी डाले और उसमें भुनी हुई फेनी डाल दें। खीर के पकने पर चूल्हे पर से उतार लें और पिस्ते की कतरन से उसकी सजावट करें। अब चांद की पूजा के बाद खीर का सेवन करें।

नमकीन केसरी पुलाव

सामग्री -250 सामग्री बासमती चावल, आधा चम्मच केसर, एक चम्मच घी, आधा चम्मच जीरा, काली मिर्च और लौंग, एक छोटा दालचीनी का टुकड़ा, दो बड़ी इलायची, किशमिश, कुछ कटे हुए काजू, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, कश्मीरी मिर्च।

विधि – चावलों को साफ पानी से धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके साथ ही आधे चम्मच पानी में केसर को भीगो दें। कुकर में घी डालकर गरम करें और उसमें जीरे को फ्राइ करें। इसके बाद उसमें काली मिर्च, लचीनी, इलायची के दाने, काजू, किशमिश और लौंग डाल दें। काजू के हल्के ब्राउन में आने और किशमिश के फूलने तक इसको भूने। अब इस मसाले में चावल डालकर 2 मिनट तक भूनिए। चावल से दोगुना पानी कूकर में डालकर उसमें नमक और केसर डालें। कुकर बंद कर धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं। आपके डिनर के लिए लजीज नमकीन केसरी पुलाव तैयार है।

रमास चावल

सामग्री – आधा कप रमास या चवला के दाने, एक कप चावल, किशमिश, काजू, मूंगफली के दाने, एक चम्मच घी और चीनी।

विधि – रमास बनाने के लिए रमास या चवला के दाने को रातभर भिगोकर रख दें। इन रमास या चवला के दाने को कुकर में उबाल लें। इसको निकलकर अलग रख लेवें। अब कुकर में घी डालकर काजू, किशमिश और मूंगफली के दानों को हल्का भून लें। इनको भूनने के बाद भिगोए हुए चावल कूकर में डाल दें। अब नमक और चीनी डालकर उबले हुए रमास मिलाएं और कुछ देर तक कूकर में पकने दें। इस तरह से जायकेदार रमास चावल तैयार है।