हमारी सेहत के लिए अजवाइन बेहद फायदेमंद होती है। अगर हम इसका हर रोज यूज लें तो कई सेहत संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। अजवाइन ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ाती हैं। बल्कि हमारी सेहत के लिए गुणकारी हैं। चलिए आईये जानते हैं अजवाइन के सेहत राज के बारे में.
-क्या आप डायरिया से परेशान हैं तो आप दिन में 2 बार अजवाइन का पानी पीजिए। ऐसा करने से डायरिया में आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
-आमतौर पर अधिकांश लोग कब्ज या एसिडटी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अजवाइन का पानी का यूज करते हैं तो आपको कब्ज और एसिडटी से छुटकारा मिलेगा।
-क्या आप सर्दी, जुकाम और कफ की परेशानी से पीडित है तो आप अजवाइन का पानी का यूज कर छुटकारा पा सकते हैं। -क्या आपके सिर में दर्द रहता हैं। तो आप अजवाइन का पानी का यूज कीजिए। इससे आपको सिर दर्द से छुटकारा मिल सकता हैं।
-अगर आप हर रोज भूखे पेट अजवाइन का पानी पीएंगे तो इससे मधुमेह रोग में आपको राहत मिलेगी। -क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीजिए। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता हैं। जिसकी वजह से आपका वजन
डीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। सब्सक्राइबर्स को ध्यान में रखते हुए ट्राई ने ऑपरेटर्स को डीटीएच सर्विस और कीमत में जरूरी बदलाव करने को कहा है। इसके बाद से डीटीएच और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में काफी हलचल मची हुई है। लेकिन इन सब के बीच डीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। देश के कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने अपने चैनलों की कीमत को 7 रुपये तक कम कर दिया है। चैनल सब्सक्रिप्शन प्राइस को कम करने वाले ब्रॉडकास्टर्स में स्टार, जी, वायाकॉम 18 समेत कई अन्य ब्रॉडकास्टर्स भी शामिल हैं।
कम हुए कलर्स चैनल की कीमत
बता दें कि वायाकॉम 18 कलर्स के साथ ही कई दूसरे चैनल्स का भी ब्रॉडकास्ट करता है। इसमें कलर्स काफी पॉप्युलर है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कलर्स कन्नड़ और हिंदी GEC (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) को देखना सस्ता कर दिया है। अब इन चैनल को देखने के लिए हर महीने 12 रुपये ही देने होंगे जो पहले 19 रुपये थे। चैनल के सब्सक्रिप्शन को बढ़ाने के लिए कंपनी ने ‘हर दिन दिवाली’ नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की है। इसमें दर्शकों को सस्ती दरों पर कलर्स चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कहा जा रहा है।
जी एंटरटेनमेंट ने भी घटाए दाम
दूसरी तरफ ब्रॉडकास्टिंग कंपनी जी ने भी अपने चैनलों की कीमत को कम कर दिया है। फेस्टिव सीजन में जी एंटरटेनमेंट ने अपने 6 चैनलों की कीमत को घटा दिया है। इनमें जी मराठी, जी बांग्ला, जी तेलुगू, जी कन्नड़, जी सार्थक, जी टीवी शामिल हैं। इन चैनलों का सब्सक्रिप्शन चार्ज पहले 19 रुपये था जिसे अब 12 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
वहीं जी और वायाकॉम 18 की तरह स्टार इंडिया ने भी चैनल प्राइस को कम कर दिया है। कंपनी ने स्टार प्लस समेत कई अन्य चैनलों की कीमत को 19 रुपये से घटा कर 12 रुपेय प्रति माह कर दिया है।
डिस्काउंट कैप लाने की तैयारी में ट्राई
नए टैरिफ नियमों को ठीक करने के लिए ट्राई ने ब्रॉडकास्टर्स और ऑपरेटर्स को जरूरी आदेश दिए हैं। जानकारी दें कि ट्राई की कोशिश है कि वह सब्सक्राइबर्स को उनकी मर्जी के चैनल चुनने की आजादी दे। अभी ब्रॉडकास्टर्स अपने चैनल पैक के साथ सब्सक्राइबर्स को वे चैनल भी दे देते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती। ट्राई का मानना है कि सब्सक्राईबर्स के ऊपर चैनल पैक के नाम पर वे चैनल नहीं थोपे जाने चाहिए जिन्हें वे देखना नहीं चाहते। ट्राई 15% का डिस्काउंट कैप ला सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई अलग से किसी कीमत पर मिल रहा है, तो उसे चैनल पैक में 15% या ऑरिजनल कीमत से सस्ती दरों पर शामिल नहीं कर सकते। यानि ट्राई की कोशिश है कि ब्रॉडकास्टर्स अपने चैनल पैक को बेचने के लिए किसी a-la-carte चैनल के सब्सक्रिप्शन चार्ज को पैक से महंगा नहीं रख सकेंगे।
हिंदू पक्ष के वकील के परासरन ने कहा कि बाबर जैसे विदेशी आक्रमणकारी को हिंदुस्तान के गौरवशाली इतिहास को ख़त्म करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती.
हिंदू पक्ष के वकील के परासरन ने कहा कि बाबर जैसे विदेशी आक्रमणकारी को हिंदुस्तान के गौरवशाली इतिहास को ख़त्म करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती. अयोध्या में राम मंदिर का विध्वंस कर मस्जिद का निर्माण एक ऐतिहासिक ग़लती थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट को अब ठीक करना चाहिए.
परासरन ने कहा कि एक विदेशी आक्रमणकारी को ये हक़ नहीं दिया जा सकता है कि वो इस देश में आकर ख़ुद को बादशाह घोषित करे और कहे कि मेरी आज्ञा ही क़ानून है हालांकि इतिहास में अनेक शक्तिशाली हिंदू राजा भी रहे हैं पर किसी के विदेश में यूं आक्रमण करने का कोई उदाहरण नहीं मिलता. अयोध्या में राम मंदिर का विध्वंस कर मस्जिद का निर्माण एक ऐतिहासिक ग़लती थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट को अब ठीक करना चाहिए.
परासरन ने कहा कि एक विदेशी आक्रमणकारी को ये हक़ नहीं दिया जा सकता है कि वो इस देश में आकर ख़ुद को बादशाह घोषित करे और कहे कि मेरी आज्ञा ही क़ानून है हालांकि इतिहास में अनेक शक्तिशाली हिंदू राजा भी रहे हैं पर किसी के विदेश में यूं आक्रमण करने का कोई उदाहरण नहीं मिलता.
सुनवाई के दौरान परासरन ने कहा कि आज 39वां दिन है. CJI ने कहा और आखिरी दिन 40वां हैं. यानी कल ही अयोध्या मामले पर सुनवाई खत्म हो सकती है. राजीव धवन ने के परासरन को टोकते हुए कहा कि के परासरन नई बहस कर रहे हैं.
परासरन ने कहा कि हिन्दुओं ने भारत के बाहर जाकर किसी को तहस-नहस नहीं किया बल्कि बाहर से लोगों ने भारत में आकर तबाही मचाई, हमारी प्रवृत्ति अतिथि देवो भव की है. परासरन ने कहा कि हिंदुओं की आस्था है कि वहां पर भगवान राम का जन्म हुआ था, और मुस्लिम कह रहे है कि मस्जिद उनके लिए हैरिटेज प्लेस है.
परासरन ने कहा कि मुस्लिम दूसरी मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं. अयोध्या में 50-60 मस्जिदें है, लेकिन हिंदुओं के लिए यह भगवान राम का जन्म स्थान है. हम भगवान राम के जन्म स्थान को नहीं बदल सकते. परासरन ने कहा कि हिन्दुओं ने भगवान राम के जन्म स्थान के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी है. हमारी सदियों से आस्था है कि वह भगवान राम का जन्म स्थल है.
परासरन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए मंदिर को नष्ट करने के ऐतिहासिक गलत काम को रद्द करना चाहिए. परासरन ने कहा कि कोई शासक भारत में आकर ये नहीं कह सकता कि मैं सम्राट बाबर हूं और कानून मेरे नीचे है और जो मैं कहता हूं वो ही कानून है.
गुजरात में अमरेली जिले में एक रिहायशी मकान के दरवाजे पर सो रहे एक कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। 42 सेंकेड की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुए ने कुत्ते को निशाना बनाया। यह वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने पर पता चलता है कि घर के बाहर सिर्फ कुत्ता ही था, जबकि मकान मालिक और उसका पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था।
वीडियो में तेंदुआ एक काले कुत्ते पर हमला करते दिख रहा है। कुत्ता तब मुख्यद्वार पर नींद में था, तभी तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला किया। सीसीटीवी कैमरे में यह वीडियो 29 सितंबर, रविवार की रात 2.17 बजे रिकॉर्ड हुई। तेंदुआ एशियाई प्रजाति का था और जो कि वहां खड़ी कार के पास से चुपके से चलकर काले कुत्ते की ओर गया।
तेंदुए ने जैसे ही कुत्ते पर हमला बोला, कुत्ता डर से चिल्लाया। इससे तेंदुए उछल पड़ा और कुत्ता वहां से उठकर भागने लगा। हालांकि, कुत्ते ने पीछे मुड़कर देखा तो तेंदुआ फिर उसके पीछे दौड़ा। बाद में कुत्ते के साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इस वीडियो को देखने पर कई लोगों की सांसें थम गई होंगी। यह काफी डरावना अनुभव रहा।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर श्रीनगर में प्रदर्शन किया गया है। सिविल सोसायटी ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बहन सफिया और उनकी बेटी भी शामिल थीं, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लाल चौक पर कई कश्मीरी महिलाओं ने धारा 370 को हटाने का विरोध किया है।
रिटायरमेंट के बाद पेंशन का पैसा बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आप सरकारी कर्मचारी होकर पेंशन संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. अगर आपको लगातार शिकायत करने के बावजूद बैंक या सरकारी विभाग जवाब नहीं दे रहा है तो आप अपनी शिकायत इस पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं. यह पोर्टल पेंशन पाने वालों की शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है. अगर किसी पेंशन पाने वाले व्यक्ति को संतोषजनक जवाब नहीं मिला है या उसे पेंशन संबंधित समस्याओं के लिए नहीं पता कि कहां जाया जाए, तो यह पोर्टल उन लोगों की मदद करेगा. पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए अपने पास पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नंबर रखें ताकि सरकार की ओर से जल्दी जवाब मिल सके.
जानिए क्या है तरीका-
>> सबसे पहले www.pensionersportal.gov.in और CPENGRAMS पर क्लिक करें.
>> यहां पर इंडिविजुअल पेंशनर्स पर क्लिक करें और इसके बाद लॉज ए कंप्लेंट पर जाएं.
>> अगले स्टेप में नया टैब खुलेगा. इस पोर्टल पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. साथ ही यहां से आप रिमाइंडर भी भेज सकते हैं. अगर निर्धारित अवधि में आपकी शिकायत पर कोई जवाब नहीं आता है और अपनी शिकायत की प्रोसेसिंग का स्टेटस भी देख सकते हैं.
>> शिकायत दर्ज करने के लिए लॉड योर ग्रीवन्सेज के विकल्प पर क्लिक करें. एक नया टैब खुलेगा और आपके सामने ग्रीवन्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा. इस फॉर्म में विकल्प के आगे (*) और (#) जैसे निशान का इस्तेमाल किया गया है. जिनके आगे (*) ये लगा है उन्हें भरना अनिवार्य है जबकि (#) वाले विकल्प इसलिए भरे जाने चाहिए ताकि आपकी शिकायत का जल्द निवारण किया जा सके.
>> इस फॉर्म में आपसे पेंशन और शिकायत संबंधित मंत्रालय या विभाग के बारे में पूछा जाएगा. अगर विभाग का नाम लिस्ट में नहीं है तो पोर्टल से ‘Not Known/Not Listed’ के विकल्प को चुने. अगर पेंशनर को शिकायत दर्ज करने में दिक्कत आ रही है तो वह अपनी जगह किसी ओर से भी शिकायत दर्ज करवा सकता है.
>> फॉर्म में सभी जानकारी सही भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें. शिकायत रजिस्टर करते ही कंप्लेंट नंबर दिया जाएगा इसे संभाल कर रखें. यह भविष्य में काम आएगा.
>> अगर फॉर्म में आपने अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उल्लेख किया है तो कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमएस और ई मेल जरिए भी भेज दिया जाएगा. इसलिए कोशिश करें कि अपने पते के अलावा अन्य संपर्क जानकारी का भी फॉर्म में उल्लेख करें. शिकायत का निवारण होने के बाद आपको एसएमएस के जरिए सूचित कर दिया जाएगा.
देश की कई कंपनियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बूते अपनी ब्रांड वैल्यू कायम की है. आइए जानते हैं देश के टॉप 5 ब्रांड्स के बारे में जिनकी मार्केट वैल्यू कई अरब रुपये है.
ब्रांड्ज़ 75 की रिपोर्ट के मुताबिक HDFC देश का सबसे भरोसेमंद और वैल्यू वाला ब्रांड है. 1994 में स्थापित हुए एचडीएफसी की वैल्यू 1612.05 अरब रुपये है.
रिपोर्ट के मुताबिक देश का दूसरा सबसे वैल्यू वाला ब्रांड LIC है. इसकी स्थापना 1956 में हुई थी. आज इसकी वैल्यू 1429 अरब से ज्यादा है.
देश का तीसरा सबसे वैल्यू वाला ब्रांड टाटा कंसल्टेंसी है. इसकी स्थापना 1961 में हुई थी. इसकी वैल्यू 1289.43 अरब रुपये है.
चौथे सबसे ज्यादा वैल्यू वाले ब्रांड में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का नाम आता है. इसकी स्थापना 1995 में हुई थी. 2018 में इसकी वैल्यू 730.30 अरब रुपये थी.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे टॉप पांचवां ब्रांड है. रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में इसकी वैल्यू 596.96 अरब रुपये थी.
अमेज़न पर फिर से Amazon Great Indian Festival सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 13 अक्टूबर को शुरू हुई है और 17 अक्टूबर को इसका आखिरी दिन है. इस सेल में सैमसंग, शियोमी, ओप्पो के बजट स्मार्टफोन्स के साथ प्रीमियम फोन iPhone XR पर भी भारी छूट दी जा रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर और कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं आप…
Apple iPhone XR पर ऐसे पाएं भारी छूट अमेज़न सेल में मिल रहे ऑफर के मुताबिक iphone XR के 64GB वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इस फोन को 49,900 रुपये में लॉन्च किया था.
डिस्काउंट के अलावा 64 जीबी वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,900 रुपये की छूट दी जा रही है. इसके अलावा इस पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इसमें ग्राहक हर iPhone XR को हर महीने 2118 की EMI पर खरीद सकते हैं.
128GB वेरिएंट और 256GB वेरिएंट भी सस्ते में… iPhone XR के 128 जीबी वेरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी असल कीमत 54,900 रुपये है. इसके अलावा इसके 256 जीबी स्टोरेज स्टोरेज पर भी सेल में 31,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी असल कीमत 91900 रुपये है, जिसे सेल में 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
टीवी के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. कपिल के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आए दिन यूं तो कई सेलेब्रिटीज पहुंचते हैं लेकिन हाल ही में कोई ऐसा पहुंच गया, जिन्होंने कपिल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा कर डाला. ये सेलेब्रिटी और कोई नहीं बल्कि मशहूर संगीतकार उदित नारायण हैं. हाल ही में वो इस शो पर पहुंचे और कपिल के साथ जमकर मस्ती की. इस दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में कपिल शर्मा की फीस को लेकर भी खुलासा कर डाला. जिसे सुनकर कपिल शर्मा की बोलती बंद हो गई.
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कपिल शर्मा अपने शो पर आए उदित नारायण के साथ मस्ती मजाक कर रहे थे. इस दौरान कपिल ने उदित नारायण के चेहरे पर कमेंट करते हुए कहा, ‘आपकी जितनी प्यारी आवाज है, उतना ही मासूम आपका चेहरा भी है. आपके चेहरे को देखकर ऐसा लगता है कि आपने कभी किसी के पैसे नहीं मारे होंगे आज तक. ऐसा भी लगता है कि आपके पैसे हर कोई मार लेता है.’ कपिल की ये बात सुनकर सभी हंस पड़े.
वहीं कपिल का कमेंट सुनकर उदित नारायण तुरंत बोले, ‘आपको तो स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं है, सुना है कि एक-एक एपिसोड के 1-1 करोड़ लेते हो आप.’ उदित नारायण का ये शानदार जवाब सुनकर सभी बुरी तरह ठहाके लगाने लगे और कपिल शर्मा की बोलती बंद हो गई. जिसके बाद से ऐसी खबरें उड़ने लगीं कि कपिल शर्मा 1 एपिसोड के लिए 1 करोड़ की मोटी फीस चार्ज करते हैं. हालांकि ये बात उदित नारायण ने मजाक में बोली है या सच है, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है.
कपिल के घर आने वाला है नया मेहमान
बात करें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की तो इस शो पर बीते दिनों गोविंदा अपनी पत्नी और बेटी के साथ आए थे. इस दौरान सभी ने मिलकर मस्ती-मजाक के साथ दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. शो पर गोविंदा ने खुद से जुड़े कई राज खोले थे और अपने बारे में खुलकर बातें की थीं. वहीं कपिल शर्मा की बात करें तो उनके घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. हाल ही में उनकी पत्नी के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी गई थी.
आलिया भट्ट अक्सर बिना सोचे समझे बोलने के चलते सुर्खियों में रहती हैं. आपको करण जौहर का वह चैट शो तो याद ही होगा, जिसमें आलिया ने एक सवाल का जवाब कुछ ऐसा दिया कि सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हुई थीं. उसके बाद से ही आलिया का अक्सर मजाक भी बनाया जाता है. एक बार फिर आलिया की जुबान स्टेज पर बोलते-बोलते फिसल गई. अजीब इत्तेफाक है कि इस बार भी आलिया, करण जौहर के ही एक सवाल का जवाब दे रही थीं और माइक पर ऐसा अश्लील शब्द बोल गईं कि दर्शकों ने भी शोर मचा दिया.
दरअसल रविवार को आलिया भट्ट, करीना कपूर के साथ जियो मामी मूवी मेला विद स्टार्स 2019 में पहुंचीं. यहां निर्देशक करण जौहर उनसे सवाल कर रहे थे. करण के एक सवाल के जवाब में आलिया करीना कपूर की तारीफ करती नजर आ रही थीं.
आलिया ने कहा, ‘उन्होंने सिर्फ फिल्में ही फिल्म की हैं. लोग कहते हैं कि आपकी शादी हो जाती है तो जिंदगी थोड़ी स्लो हो जाती है, लेकिन ऐसा इनके साथ नहीं हुआ. आपके बच्चा होगा तो ऐसा होगा, लेकिन ऐसा भी करीना के साथ नहीं हुआ. वह हमेशा से मेरे और मेरे दोस्तों के लिए एक प्रेरणा रही हैं. हम जब भी उनकी तस्वीरें देखते हैं तो सोचते हैं कि वो कितनी हॉट हैं, वो कितनी सुंदर हैं. यहां तक की वो चप्पल, ट्रैक पैंट और टीशर्ट में भी खूबसूरत लगती हैं.’ तभी बोलते-बोलते आलिया के मुंह से एक भद्दा शब्द निकल गया और यह सुनते ही वहां बैठे दर्शकों ने भी शोर मचा दिया.
हालांकि शो के होस्ट करण जौहर आलिया का यह शब्द सुन नहीं पाए और उन्होंने पूछा कि क्या कह गईं आलिया तो करीना ने उन्हें बताया. ये सुनते ही करण जोर-जोर से हंसने लगे और आलिया को छेड़ते हुए बोले, ‘मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है.’ आप भी देखें ये वीडियो…
बता दें कि करण जौहर के चैट शो में आलिया भट्ट से महाराष्ट्र के उस समय के सीएम का नाम पूछा गया था. जिसके जवाब में आलिया ने कहा था, ‘पृथ्वीराज चौहान’. आलिया के इस जवाब के बाद काफी मजाक उड़ाया गया था. जियो मामी मूवी मेला विद स्टार्स 2019 में करण जौहर ने आलिया भट्ट से पूछा कि क्या उन्होंने कभी भी सोचा था कि एक दिन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उनकी ननद बनेंगी? इस पर करीना बीच में ही बोल उठीं, ‘मैं दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की होऊंगी.’
हालांकि करण के इस सवाल पर शर्माते हुए आलिया ने जवाब दिया, ‘सच कहूं, तो मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था. वैसे मैं अब भी इसके बारे में क्यों सोचूं. जब हम यहां पहुंचे हैं, हम यह ब्रिज पार कर चुके हैं.’ हालांकि आलिया के इस टालमटोल वाले जवाब के बाद करण चुप नहीं रह सके और उन्होंने कहा, ‘जब भी ऐसा होगा, करीना और मैं बहुत खुश होंगे और थाली लेकर खड़े होंगे.