Home Blog Page 2475

हरियाणा में आज PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी भरेंगे हुकार…

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए चुनावी रैलियां प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बल्लभगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नूह में, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह टोहाना, ऐलनाबाद, समालखा और नारनौंद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज चार रैलियां करेंगे। शाह टोहाना, ऐलनाबाद, समालखा और नारनौंद में जनता के सामने अपनी सरकार की योजनाओं को सामने रखेंगे। राहुल गांधी नूंह में चुनावी रैली कर लोगों को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। विधानसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी की यह पहली रैली है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस रैली में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भी चरखी दादरी में रैली को संबोधित करेंगे। नवगठित चरखी दादरी जिले में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए दादरी महेंद्रगढ़ रोड पर खेतों में करीब 50 एकड़ भूमि पर सभा स्थल बनाया गया है।

आपको बताते जाए कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा, इन वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

अयोध्या केस : आखिरी दौर में पहुंची सुनवाई, एहतियातन लगाई गई धारा 144…

0

अयोध्या मामले में संभवत: आख़िरी दौर की सुनवाई चल रही है. अगले तीन दिनों में सुनवाई पूरी कर ली जाएगी. जिसके बाद कोर्ट फ़ैसला सुरक्षित रख लेगा.

अयोध्या में एहतियातन फ़ैसले से पहले ही धारा 144 लगा दी गई है. अयोध्या के डीएम की ओर से जारी एक निर्देश में स्पष्ट कर दिया गया है कि शहर में कहीं भी एक साथ चार से ज़्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं.

इसके अलावा ड्रोन का इस्तेमाल कर किसी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी रोक लगा दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट में आज सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अपने सिविल सूट 4 पर दलील देगा. करीब 2 घंटे उसके पास दलीलें देने के लिए शेष हैं और वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन अपनी दलील पेश करेंगे कि आखिर क्यों सुन्नी वक्फ बोर्ड विवादित जमीन के हकदार है.

इसके बाद हिंदू पक्षकारों की ओर से सुन्नी बोर्ड के सिविल सूट 4 पर जवाब दिया जाएगा. करीब 2 से 3 घंटे प्रत्येक हिंदू पक्षकार यानी रामलला विराजमान, निर्मोही अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, हिंदू महासभा, गोपाल सिंह विशारद, राम जन्म स्थान पुनरुद्धार समिति समेत सभी अपना जवाब पेश करेंगे.

जबकि शिया वक्फ बोर्ड भी इस पर जवाब पेश करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने 4 अक्टूबर को कहा था कि इस मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए. जबकि पहले यह तिथि 18 अक्टूबर रखी गई थी.

माना जा रहा है कि सभी पक्षकार 16 अक्टूबर तक सुन्नी वक्फ बोर्ड के सिविल सूट 4 का जवाब पेश करेंगे. वहीं 17 अक्टूबर को मेमोरेंडम ऑफ रिलीफ पेश करेंगे. यानी हाईकोर्ट से इतर क्या फैसला हो सकता है, इस पर सभी पक्षकार अपनी दलील पेश करेंगे.

17 तारीख को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लेगा. माना जा रहा है कि 17 नवंबर को रिटायर हो रहे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई 15 नवंबर से पहले अपना फैसला दे देंगे.

संभावना है कि फैसला नवंबर के पहले दस दिनों के भीतर ही आ जाए. कुल पांच जजों की संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है. जिसने लगातार 4 अक्टूबर तक 37 दिन की सुनवाई में सभी पक्षकारों को सुना और आज 38वें दिन की सुनवाई शुरू हो रही है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगी.

सरकारी पोर्टल ‘जीईएम’ बन सकता है भारत का अमेजन, पीयूष गोयल ने iictf 2019 के समापन समारोह पर कही ये बातें…

0

 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि उनका मानना है कि सरकार का पोर्टल जीईएम गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) भारतीय उत्पादों को बेचने में अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरह काम कर सकता है। भारत अंतर्राष्ट्रीय सहकारी व्यापार मेला आईआईसीटीएफ) के समापन समारोह में रविवार को उन्होंने यहां कहा कि वह जीईएम पोर्टल को निजी कारोबार व निजी क्षेत्र के लिए खोलने पर विचार कर रहे हैं।

जीईएम विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के उपयोग में आने वाली वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है जिसका मकसद सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाना और उसकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ खरीद में तेजी लाना है।

गोयल ने कहा कि अमेजन और फ्लिकार्ट की तरह जीईएम भारत का अपना ई-कॉमर्स पोर्टल बन सकता है जिसके जरिए भारत में निर्मित परंपरागत व विरासत की वस्तुओं के साथ-साथ सहकारी क्षेत्र की वस्तुओं को बेचा जा सकता है। सहकारी क्षेत्र के उत्पादों के लिए व्यापक बाजार मुहैया करवाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जीईएम स्वेदसी वसतओं के लिए देश-विदेश में एक आउटलेट का काम कर सकता है।

गोयल ने कहा कि 6,500 रेलवे स्टेशनों पर पारदर्शी तरीके से को-ऑपरेटिव उत्पादों के लिए स्टॉल खोले जा सकते हैं। उन्होंने इसी तरह के स्टॉल हवाई अड्डों और बस अड्डों पर खोले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नए मॉलों में सहकारी या हस्तशिल्प की दुकानों के लिए किफायती दरों पर जगह उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

रिलायंस जियो का नया धमाका : दिवाली से पहले ग्राहकों को दिया ये बड़ा तोहफा…

0

रिलायंस जियो ने दीपावली से पहले ही अपने ग्राहकों के फायदें के लिए एक बार फिर बड़ी घोषणा कर की है। जियो की इस घोषणा के अनुसार अब कंपनी के जिन ग्राहकों ने 9 अक्टूबर या उससे पहले अपने नंबर पर कोई रिचार्ज कराया है वो ग्राहक उस रिचार्ज प्लान के समाप्त होने तक नॉन जियो उपभोक्ताओं को भी फ्री में कॉलिंग कर सकेंगे।

रिलायंस जियो ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। हालांकि, इस प्लान के खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को अन्य कंपनी के उपभोक्ताओं को कॉल करने के लिए पैसे देने होंगे।

आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने 9 अक्टूबर को घोषणा की थी कि अब जियो यूजर्स को नॉन जियो यानी अन्य कंपनियों की सर्विस लेने वाले उपभोक्ताओं को कॉल करने के लिए पैसे देने होंगे। इस नई स्कीम के तहत जियो के उपभोक्ताओं को 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कीमत चुकानी होगी।

सड़क दुर्घटना में चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन अन्य घायल…

0

 मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी के पास आज सड़क हादसे में कार सवार चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इटारसी थाना क्षेत्र के रेसलपुर गांव के पास तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस वजह से चार खिलाड़ियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ये चारों खिलाड़ी यहां हॉकी के टूर्नामेंट में मैच खेलने आ रहे थे। इनमें से एक खिलाड़ी का जन्मदिन था और बताया गया है कि वे सभी अपने साथी का जन्मदिन मनाने के लिए कल रात इटारसी गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

घटनास्थल इटारसी से लगभग पांच और होशंगाबाद से चौदह किलोमीटर दूर है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बघेल से छत्तीसगढ़ सर्वसमाज महासंघ ने की मुलाकात…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में आज छत्तीसगढ़ सर्व समाज महासंघ के प्रतिनिधियों ने भेंट-मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में आरक्षण के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी और इसके नये प्रावधान पर बहुत-बहुत आभार जताया। सर्व समाज महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की अस्मिता और उनके स्वाभिमान को जगाने के लिए की जा रही पहल की सराहना भी की गई।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए यहां हर वर्ग और समाज के लोगों की भलाई हमारी प्राथमिकता में है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके उत्थान के लिए नये-नये कार्यक्रम तथा योजनाएं लागू की गई है। सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम छोर तक लोगों को उनके हित में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों का भरपूर लाभ मिले और वे तेजी से आगे बढ़ें। इस अवसर पर सर्वसमाज महासंघ के सर्वश्री सोहन पोटाई, एल.एल. कोसले, बी.पी.एस. नेताम, नवल किशोर मंडावी, विपीन साहू, रमेश यदु, मन्नूलाल यदु, सूरज निर्मलकर, आर.पी. भतपहरी, ओमप्रकाश साहू, सुरेश दिवाकर, राधेश्याम टंडन, अश्वनी कुर्रे, रामचरण सोनकर, विजय कुर्रे, विनोद कोसले, योगेश्वर साहू, संतोष कुमार, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।   

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय व्यापार एवं कृषि खाद्य मेला के पोस्टर का किया विमोचन

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आज राजधानी रायपुर में 8 से 12 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय व्यापार एवं कृषि खाद्य मेला के पोस्टर का विमोचन किया। मेला का आयोजन रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में किया जाएगा। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र जग्गी तथा श्री चन्द्रशेखर शुक्ला आदि उपस्थित थे।    

श्री बघेल – सेक्सोफोन वाद्ययंत्र की धुनों से न जाने जुड़ी हैं कितनी स्मृतियां : सेक्सोफोन में सुना अरपा पैरी के धार

0

भिलाई में कला मंदिर में आयोजित सेक्सोफोन की दुनिया में इस सुमधुर वाद्ययंत्र की धुनों को सुनने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्सोफोन की दुनिया में शामिल होना अद्भुत अनुभव है। संगीत मन को शांत करता है। छत्तीसगढ़ संगीत में बहुत समृद्ध है। हमारे लोकगीतों की धुन अद्भुत हैं। संगीत हमारे जीवन में रचा बसा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गायक किशोर कुमार को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार सोनी खुद किशोर के गाने बहुत अच्छा गाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर की साधना की तरह ही संगीत की साधना है। हमारी अध्यात्मिक चेतना भी संगीत से जागृत होती है।
    इस मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि संगीत का इतना सुंदर आयोजन अद्भुत है। ऐसा लग रहा है कि यह आयोजन देर तक चलता रहे। इस मौके पर जब गुजरे दौर के शानदार गीतकारों और संगीतकारों द्वारा सृजित किये गीतों और धुनों की प्रस्तुति सेक्सोफोनिस्ट ने दी तो लोग मंत्र मुग्ध हो गए। लोगों ने पूरी तन्मयता से उन्हें सुना और जब वे दर्शकों के बीच पहुंचे तो उन्हें वैसा ही प्यार मिला जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों को मिलता है। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। गानों का चयन भी शानदार था। ऐसे गाने जो भारत में अनेकता में एकता की मिसाल पेश करते हैं। अलग-अलग सम्प्रदाय के लोगों द्वारा लिखे गानों पर जिन पर धुन भी अलग-अलग तरह के लोगों ने बनाई। सेक्सोफोन की दुनिया कार्यक्रम ने लोगों में उस दौर की याद ताजा करा दी जब शंकर जयकिशन और ओपी नैय्यर जैसे संगीतकार अपनी पूरी टीम और संगीतकारों के साथ अपने स्टूडियो में संगीत का शाहकार रचते थे।
इस मौके पर इंदिरा कला एवं संगीत विश्व विद्यालय के फाइन आर्ट्स के छात्रों ने श्रोताओं के स्केच भी बनाये। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री सीके खेतान, आईजी श्री हिमांशु गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण एवं अन्य नागरिकगण मौजूद थे।
इन गीतों से रचा माहौल-
    अरपा पैरी के धार और सुन-सुन मोर मया पीरा के जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों को सेक्सोफोन पर सुनकर लोग अभिभूत हो गए। कार्यक्रम के संचालक श्री राजकुमार सोनी इन गीतों की तथा इनके धुनों की पृष्ठभूमि भी बता रहे थे। उन्होंने बताया कि अरपा पैरी के धार मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के पिता श्री नरेन्द्र देव वर्मा ने लिखी है। सुन-सुन मोर मया पीरा की रचना हरि ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कश्मीर की कली फिल्म के गीत ये दुनिया उसी की से हुई। फिर एक से बढ़कर एक सुन्दर गीतों की लड़ी श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत की गई।

छत्तीसगढ़ : पिकल बॉल का पहला शॉट लगाया मुख्यमंत्री ने, फुटबाल स्टेडियम में गोल पोस्ट की ओर मारी किक…

0

छत्तीसगढ़ में 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के गुर सीखाने वाले स्वर्गीय श्री राजेश पटेल को श्रद्धांजलि देने की इससे अच्छी पहल कुछ नहीं हो सकती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण के अवसर पर आए और इस अवसर पर स्वयं बास्केटबॉल एवं फुटबॉल में हाथ आजमाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान पूरे एशिया में है। इसकी पहचान पढ़ाई को लेकर भी है और खेलों को लेकर भी है। खेलों को बढ़ावा देने हमने खेल प्राधिकरण का गठन किया है। हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा बहुत है लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में यह प्रतिभा उभर नहीं पाती थी। अब प्राधिकरण के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और डाइट मिल सकेगा। इसमें सीएसआर का सहयोग भी होगा। स्वर्गीय राजेश पटेल की स्मृति में बना यह स्टेडियम खिलाडियों के लिए काफी उपयोगी होगा। इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि स्टेडियम शानदार बना है। भिलाई में बेहतर खेल अधोसंरचना की दिशा में यह प्रमुख भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य श्री राजेश पटेल जी की स्मृति में हुआ है। स्टेडियम के बन जाने से खिलाड़ियों को विशेष सुविधा होगी। इस मौके पर विधायक और महापौर श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पटेल की इच्छा थी कि एक अच्छा बास्केटबॉल का स्टेडियम यहां हो। हमें खुशी है कि उनके नाम पर यहां स्टेडियम का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने कई बार बेस्ट कोच का सम्मान प्राप्त किया। 67 स्वर्ण पदक उनके सिखाये खिलाड़ियों को मिले। महापौर ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्टेडियम तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों को विशेष डाइट की सुविधा निगम की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बेल्जियम से आयातित एस्ट्रो ग्रास लगाई गई है। इसमें वर्षों तक संधारण की जरूरत नहीं होगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल के दो कोर्ट बनाये गए हैं। यहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।

छत्तीसगढ़ : जागरूकता से राजधानी की हवा हुई थोड़ी साफ, पिछले साल से घटा प्रदूषण…

0

राजधानी की हवा में मौजूद धूल के महीन कण थोड़े कम हुए हैं। प्रदूषण की मात्रा पिछले साल से एक से डेढ़ मिलीग्राम प्रति घनमीटर तक कम हुई है। इससे शहर की हवा साफ हुई है। पॉल्यूशन बोर्ड ने मई 2018 से मई 2019 के बीच 13 महीनों में की गई जांच की रिपोर्ट जारी की है। उसी रिपोर्ट में शहर की हवा में मौजूद पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा कम होना बताया गया है। प्रदूषण में आई इस कमी को सड़कों की सफाई और सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ लोगों की जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। 


रिपोर्ट के अनुसार धूल के महीन कणों के अलावा अपेक्षाकृत मोटे डस्ट भी अब पहले की तुलना में कम उड़ने लगे हैं। इसे पीएम 2.5 और पीएम-10 नाम दिया गया है। जानकारों के अनुसार वातावरण में प्रदूषण बढ़ने की कई वजह है। इसमें सबसे बड़ा कारण वाहनों से निकलने वाला कार्बन है। इसके अलावा किसी भी निर्माण के तोड़फोड़ से उड़ने वाली धूल तथा उद्योगों से निकलने वाला धुंआ है। सरकारी एजेंसियां प्रदूषण बढ़ाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसकी वजह से लोगों में जागरुकता भी आई है। यही वजह है कि हवा में धूल के कणों की मात्रा कम हो रही है।  

पीएम यानी हवा में मौजूद सूक्ष्म कण : पीएम यानी पार्टिकुलेट मैटर हवा में ठोस या तरल रूप में मौजूद अति सूक्ष्म कण हैं। जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है उसे पीएम 2.5 और जिनका व्यास 10 माइक्रोमीटर से कम होता है उसे पीएम 10 कहते हैं। इन कणों में कार्बन मोनोआक्साइड, कार्बन डाईआक्साइड तथा लेड आदि घुले होते हैं जो जहरीले होते हैं। 

कार्रवाई का असर : महापौर
महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि शहर में प्रदूषण को लेकर जागरूकता आई है। निगम सड़कों पर निर्माण सामग्री बिखेरने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। सड़कों की सफाई के मामले में काफी सख्त निर्देश हैं। पुराने मकान-निर्माण इत्यादि तोड़ने के दौरान घर धूल और डस्ट रोकने के पर्याप्त इंतजाम किए बगैर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा-करकट जलाने को लेकर भी अब जागरूकता बढ़ी है। पहले शहर में कहीं भी कचरे जला दिए जाते थे। अब लोग खुद होकर इसकी सूचना देते हैं। 

प्रदूषण जांच के नतीजे 13 महीने में
माह    पीएम 2.5पीएम-10

  •   मई     32.8156.54 (2019)
  •  अप्रैल     35.46     56.03 (2019)
  •  मार्च     32.20      66.37 (2019)
  •  फरवरी     32.34    71.81 (2019)
  •  जनवरी     30.2770.34 (2019)
  •  दिसंबर     31.9461.74 (2018)
  •  नवंबर      29.6067.83 (2018)
  •  अक्टूबर    16.4233.56 (2018)
  •  सितंबर     14.1031.81  (2018)
  •  अगस्त      17.69      30.93 (2018)
  •  जुलाई      18.2834.38 (2018)
  •  जून         26.8548.44  (2018)
  •  मई           33.3859.87  (2018)