भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 मैच आज खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर एंड टीम के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है, हालांकि टीम इंडिया वैसे भी सीरीज जीत नहीं सकती. सीरीज के बचे दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम इसे ड्रा पर खत्म कर सकती है, लेकिन अगर कोई मैच बारिश से धुला तो इंग्लैंड सीरीज जीत जाएगी.
जानिए आज के मैच में क्या बारिश की संभावना है, मौसम कैसा रहेगा?
कहां है IND vs ENG चौथा T20?
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर 2018 में भारत ने अपना एकमात्र टी20 मैच खेला था, जिसमें इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. इस ग्राउंड पर 7 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिसमें से 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है और 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम.
कितने बजे से शुरू होगा IND vs ENG 4th T20?
ब्रिस्टल के समयनुसार मैच शाम को 5:30 बजे शुरू होगा, टॉस 5 बजे होगा. भारतीय समयनुसार भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 रात 10 बजे से शुरू होगा, 9:30 बजे टॉस होगा.
IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम के लिहाज से भारत के लिए अच्छी खबर है, आज ब्रिस्टल में बारिश की संभावना बहुत कम है. टॉस के समय तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. हवाएं भी 10 km प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलेंगी, जो बल्लेबाजों के लिए राहत भरी खबर है. हालांकि दूसरी पारी के दौरान यहां बारिश की संभावना है, लेकिन सिर्फ 5 प्रतिशत. तापमान भी घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन हवाएं तेज नहीं चलेंगी.
भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड का स्क्वॉड
लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद, सोनी बेकर.



