Home समाचार भारत को मिल गई पहली LNG ट्रेन…

भारत को मिल गई पहली LNG ट्रेन…

3
0

देश की पहली LNG ट्रेन 27 सितंबर को गुजरात के साबरमती से शुरू की गई।

देश की पहली LNG ट्रेन ने 27 सितंबर को साबरमती से मेहसाणा तक अपनी पहली जर्नी की। आठ नॉन-एसी चेयर कार कोच वाली इस ट्रेन का सफर 62 किलोमीटर का था। इसमें दो पावर कार लगाई गई हैं, जिनकी कैपेसिटी 1,400-1,400 हॉर्सपावर है। यह ट्रेन पूरी तरह LNG पर नहीं चलती। LNG से चलाने के साथ इसमें जरूरत पड़ने पर डीजल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

LNG (Liquefied Natural Gas) को डीजल के साथ इस्तेमाल किया जाता है। मौजूदा सिस्टम में इससे डीजल की खपत 40 फीसदी तक कम हो सकती है। इससे रेलवे के ईंधन खर्च में भी कमी आ सकती है। एक बदली हुई पावर कार से हर साल करीब 11.9 लाख रुपये की बचत हो सकती है। वहीं आठ कोच वाली पूरी ट्रेन से सालाना 23.9 लाख रुपये लगभग बच सकते है। LNG से चलने वाली इस ट्रेन से कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और दूसरे प्रदूषक कम हो सकते है।

फिलहाल LNG ट्रेन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है। इसमें रेलवे इसके परफॉर्मेंस, फ्यूल की बचत और पॉल्यूशन में होने वाली कमी को देखेगा। फिर इनके रिजल्ट के बेस पर आगे LNG ट्रेनों को रोज चलाने और दूसरे रूट पर इस्तेमाल करने का फैसला लिया जायेगा।