Home Blog Page 2477

40 सालों से इस मदरसे में हो रही गौवंश की सेवा…

0

भोपाल के इस मदरसे का नाम है दारुल उल हुसैनी. तूमड़ा गांव में मौजूद इस गौशाला में दीनी तालीम दी जाती है। मदरसे के हाफिज़ और जिम्मेदार यहां गायों की खिदमत करते देखे जाते हैं। 1980 से ये गौशाला यहां बदस्तूर चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमदरसे के मुफ्ती मोहम्मद ऐजाज़ कहते हैं कि ना जाने ऐसा क्यों समझा जाता है कि गाय केवल हिन्दुओं के हिस्से में आती हैं. वे पैगम्बर हज़रत मोहम्मद ज़िक्र करते हुए कहते हैं कि नबी ने कहा है कि गाय का दूध अमृत के समान है. बेज़ुबानों की खिदमत करना चाहिए. इसलिए मुस्लिम कौम भी गाय की उतनी ही फिक्र करती है, जितना कोई हिन्दू। मदरसे की खास बात ये है कि यहां के बच्चों को भी गौसेवा की तालीम भी दी जाती है।

चीन दो साल में नेपाल को 56 अरब नेपाली रुपये की सहायता देगा…

0

चीन अगले दो साल के दौरान नेपाल को उसके विकास कार्यक्रमों तथा उसे जमीनी संपर्क मार्ग से जुड़ा देश बनाने के लिये 56 अरब नेपाली रुपये की सहायता देगा। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। शी ने यहां नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के साथ शनिवार को हुई बातचीत के दौरान यह घोषणा की।

23 साल में नेपाल का दौरा करने वाले पहले चीनी राष्ट्र प्रमुख

शी दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे। वह पिछले 23 साल में नेपाल का दौरा करने वाले चीन के पहले राष्ट्र प्रमुख हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद शी चिनफिंग शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने विद्या देवी के साथ नेपाल के राष्ट्रपति निवास ‘शीतल निवास’ में मुलाकात की।

नेपाल को 3.5 अरब युआन की मदद देगा चीन

नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध, आपसी हित तथा अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि शी ने बातचीत के दौरान नेपाल को अगले दो साल में 3.5 अरब युआन यानी 56 अरब नेपाली रुपये की सहायता देने की पेशकश की।

केरुंग-काठमांडू टनल रोड के निर्माण में मदद करेगा चीन

उन्होंने काठमांडू को तातोपानी ट्रांजिट प्वाइंट से जोड़ने वाले अर्निको राजमार्ग को दुरुस्त करने का भी वादा किया। यह राजमार्ग 2015 के भूकंप के बाद बंद है। उन्होंने कहा कि ट्रांस-हिमालयन रेलवे की वहनीयता को लेकर अध्ययन शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही चीन केरुंग-काठमांडू टनल रोड के निर्माण में भी मदद करेगा।

हमारी दोस्ती दुनिया में आदर्श है – चीनी राष्ट्रपति

शी ने विद्या देवी द्वारा शनिवार को दिये सरकारी रात्रिभोज में कहा, ”हमारी दोस्ती दुनिया में आदर्श है और दोनों देशों के बीच कोई विवाद नहीं है।” शी ने कहा कि वह और विद्या देवी दोनों देशों के बीच संबंध, दोस्ती और साझेदारी को विकासित करने पर सहमत हुए हैं, जो नेपाल की समृद्धि व विकास में मददगार साबित होगी।

नेपाल के सपनों को साकार करने में मदद करना चाहते हैं – शी

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच अधिक भरोसेमंद व बेहतर संपर्क सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। शी ने कहा, ”हम नेपाल के चौतरफा दूसरे देशों के भूभाग से घिरे देश के बजाय उसके जमीनी संपर्क मार्ग से जुड़़ा होने के सपने को साकार करने में मदद करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि चीन भूकंप के बाद के नेपाल के निर्माण में मदद करेगा, ‘नेपाल की यात्रा वर्ष 2020’ को बढ़ावा देगा, शिक्षा क्षेत्र में मदद मुहैया कराएगा और शहरी विकास में भी मदद करेगा।

नेपाल किसी को चीन के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देगा- विद्या देवी

विद्या देवी ने ‘एक चीन नीति’ को नेपाल का समर्थन दोहराया और कहा कि नेपाल किसी भी शक्ति को चीन के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देगा। उन्होंने नेपाल के विकास कार्यों में मदद के लिये चीन की सराहना की। उन्होंने रसुआगढ़ी-काठमांडू-लुम्बिनी रेलवे लाइन के निर्माण में चीन से मदद की भी मांग की। शी ने मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह अध्यक्ष कमल दहल ‘प्रचंड’ से भी मुलाकात की।

हिंदू परिषद का बड़ा आरोप – सलमान दे रहे लव जिहाद को बढ़ावा…

0

हिंदू परिषद का आरोप है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। शो में अलग-अलग समुदाय के लोगों को बिस्तर साझा करने के लिए कहकर अश्लीलता फैलाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपरिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में कानपुर में पिछले रविवार को प्रदर्शन किया गया था और सलमान का पुतला फूंका गया था।

PM मोदी : कांग्रेस में हिम्‍मत है तो ऐलान करे कि तीन तलाक वापस लाएंगे…

0

महाराष्‍ट्र के जलगांव में पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनसभाएं तो लोकसभा चुनाव के दौरान भी बहुत हुई हैं, लेकिन जलगांव की जनसभा अद्भुत है।

पीएम मोदी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में गठबंधन सरकार के लिए एक बार फिर आपका समर्थन मांगने के लिए आया हूं।

पीएम मोदी का यह बयान शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। दरअसल, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना सीएम पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर करती रही है। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आये हैं।

पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि 5 अगस्त को आपकी भावना के अनुरूप भाजपा-एनडीए सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लिया। एक ऐसा फैसला जिसके बारे में सोचना भी असंभव लगता था।

इस कंपनी ने बनाया दुनिया का पहला 18 कैरेट सोने का ATM कार्ड, लाखों में है कीमत…

0

ब्रिटिश सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी ‘द रॉयल मिंट’ ने दुनिया का पहला ऐसा एटीएम कार्ड बनाया है, जो पूरा सोने का बना है। कंपनी ने बताया कि इसमें 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल हुआ है। इसकी कीमत 18750 यूरो (करीब 14 लाख 70 हजार रुपए) है। इसे ‘रेरिस’ नाम दिया गया है।

लग्जरी पेमेंट कार्ड्स की श्रेणी
इस डेबिट कार्ड पर ग्राहक का नाम लिखा जाएगा और उसके साइन होंगे। इसकी खासियत यह है कि कार्ड में कोई ट्रांजेक्शन फीस नहीं लगेगी। साथ ही किसी प्रकार की फॉरेन एक्सचेंज फीस भी नहीं देनी होगी। इस कारण इसे लग्जरी पेमेंट कार्ड्स की श्रेणी में रखा गया है। दावा है कि इसे सीमित ग्राहकों को ही दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कार्ड कितने लोगों को दिया गया है। इस सोने के कार्ड की खास बात ये है कि यह 18 कैरेट सोने से बना है। इसकी अनेक खासियतों की वजह से इसे लग्जरी पेमेंट कार्ड्स की श्रेणी में रखा गया है।

ये है खासियत
इस डेबिट कार्ड पर ग्राहक का नाम और हस्ताक्षर होंगे, जो लोगों को इसे खरीदने के लिए और भी आकर्षित करते हैं।
सोने के इस कार्ड से लेन-देन करने पर कोई ट्रांजेक्शन फीस भी नहीं लगती है।
इस कार्ड का ग्राहक कईं तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहकों को कोई फॉरेन एक्सचेंज फीस नहीं देनी होगी।

बनाएं जाएंगे लिमिटेड कार्ड
कार्ड की दो किस्में हैं, रोज गोल्ड और येलो गोल्ड। ऐसे केवल पचास लिमिटेड कार्ड बनाए जाएंगे। इसकी प्योरिटी, निष्ठा और दुर्लभता के प्रतीक के रूप में मार्केटिंग की जा रही है। कंपनी अपने कार्डधारकों से वादा करती है कि मास्टरकार्ड वर्ल्ड एलीट खाताधारक के रूप में यह 24 घंटे विश्वसनीय सेवा मुहैया कराता रहेगा। इसकी आधिकारिक वेबसाइट ने कहा कि लग्जरी डेबिट कार्ड को खरीदने वाले को रारिस (Raris), जिसे प्रिमियम अकाउंट माना जाता है, उस तक एक्सेस करने की इजाजत मिल जाएगी।

लोगों ने की कार्ड को लेकर प्रतिक्रिया
रॉयल मिनंट की सीईओ एनी जेसपॉप ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा, ‘रॉयल मिंट लगातार कुछ नया कर रहा है और ब्रिटेन के प्रमुख कीमती धातु समाधान मुहैया कराने के तौर पर पूरी तरह सोने से बने लग्जरी रारिस कार्ड को लॉन्च करने पर बेहद उत्साहित हैं।’ रॉयल मिंट की सोने वाला लग्जरी डेबिट कार्ड जारी करने की घोषणा ने काफी लोगों को चकित कर दिया है। हालांकि, इस लग्जरी सोने के कार्ड को लेकर लोगों के भिन्न-भिन्न मत है। कई लोग इसे अपने साथ रखने को जोखिम मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इसका इस्तेमाल बेवकूफी और पैसे की बर्बादी है। कई तो इसे लेकर व्यग्य से भरी प्रतिक्रिया दी है।

इस कांग्रेसी नेता की वजह से टूट गया था सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता…

0

बॉलीवुड के ऐसे कई राज है जिसकी हमको खबर तक नहीं था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा राज बताने जा रहे हैं उसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। जी हां सलमान खान से ये मामला जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी एक अभिनेत्री का एक बड़े कांग्रेसी नेता के साथ अफेयर था। जी हां आपको इस बात पर शायद विश्ववास नहीं होगा लेकिन ये बात सही है।

आई खबरों में ऐसा कहा गया है कि इसी वजह से सलमान खान ने अपनी इस गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया था। आइए जानते हैं उस अभिनेत्री का नाम ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी है। संगीता बिजलानी ने 20 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी है। सलमान खान जब अपने करियर के शुरूआती दौर में थे तो उस वक्त उनका अफेयर संगीता बिजलानी के साथ चला था।

दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला भी ले लिया था लेकिन दोनों के बीच एक कांग्रेसी नेता आ गया। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड तक छप चुके थे।

यह बात सलमान खान ने खुद एक बातचीत में बताई थी। हालांकि इसी दौरान उनका दिल सोमी अली पर आ गया था। इसी बीच संगीता का भी अफेयर एक बड़े कांग्रेसी नेता से शुरू हो गया जो उस समय क्रिकेटर था।

यहां पर जिस नेता की बात की जा रही है वो कोई और नहीं बक्लि टीम इंडिया के कप्तान रहे चुके अजहरूद्दीन है। वो मुरादाबार के सांसद रह चुके हैं और अभी कांग्रेस में हैं। संगीता सलमान को छोड़कर अजहर के पास आ गई और साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों का साल 2010 में तलाक हो चुका है।

एफएटीएफ ने पाक को अक्टूबर तक आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी….

0

 फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने जून में टेरर फंडिंग (आतंकवाद को वित्त पोषण करने) रोकने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान को फटकार लगाई थी और अक्टूबर तक मानदंडों पर खरा नहीं उतरने की स्थिति में कार्रवाई की धमकी दी थी। सात औद्योगिकी देशों (जी-7) द्वारा 1989 में गठित संगठन एफएटीएफ का काम टेरर फंडिंग और धन शोधन पर रोक लगाना है। एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान इन मुद्दों पर इस साल जनवरी और मई तक कार्रवाई करने में असफल रहा है।

वैश्विक संस्था ने चेतावनी दी थी, “एफएटीएफ दृढ़ता के साथ पाकिस्तान से अपनी कार्रवाई अक्टूबर 2019 तक पूरी करने के लिए कहता है, जब कार्य योजनाओं का अंतिम भाग खत्म होने वाला है। अन्यथा एफएटीएफ तब अपर्याप्त प्रगति के लिए अगला कदम उठाएगा।”

पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे सूची में पहले से ही है, जिसका मतलब है कि उस पर निगरानी चल रही है और उस पर काली सूची में डाले जाने का खतरा है, जिसके बाद उसे आईएमएफ और विश्व बैंक जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से आर्थिक सहयोग या ऋण नहीं मिलेगा।

यह मामला पेरिस में रविवार से 18 अक्टूबर तक चलने वाली एफएटीएफ की बैठक में देखा जाएगा।

जून में बैठक के बाद एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान को सभी 1267 और 1367 घोषित आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लक्षित वित्तीय प्रतिबंधों का प्रभावी क्रियान्वयन दिखाना चाहिए। इस क्रियान्वयन के तहत उनकी संपत्तियों को जब्त करने (चल या अचल) और उन्हें आर्थिक मदद या आर्थिक सेवाओं से वंचित करना भी शामिल है।

1267 का संबंध संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध कमेटी से है, जिसने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर उनके संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया है।

एफएटीएफ ने कहा कि पाकिस्तान को यह भी दिखाना होगा कि उसने संबंधित व्यक्ति को अपने संसाधनों और संसाधनों के उपयोग से वंचित किया है।

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई टीम नहीं कर पाई ये बड़ा कारनामा…

0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहा टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम को पारी और 137 रनों के हरा दिया है. इस जीत के साथ ही विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वो इतिहास रच दिया है जो आज तक कोई भी नहीं कर पाया है. भारत ने साल 2012 के बाद से घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज को जोड़ दे तो भारत लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ है जब कोई टीम अपने घर पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीती हो. इससे पहले तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और भारत ने नाम संयुक्त रूप से था लेकिन अब भारत ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ आगे निकल गया है. ऑस्ट्रेलिया ने दो बार लगातार 10-10 सीरीज जीती है.

पहले साल 1994/95 – 2000/01 के बीच ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा किया था और उसके बाद टीम ने साल 2004 – 2008/09 के बीच यह कारनामा किया था. वहीं तीसरे नंबर पर लगातार घर पर सीरीज जीतने के मामले में वेस्टइंडीज है जिन्होंने साल 1975/76 – 1985/86 के बीच घर पर लगातार 8 सीरीज जीती थी.

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, दौलत से भर जाएगा आपका घर

0

धनतेरस का त्योहार नजदीक है, ऐसे में आपने धनतेरस पर खरीददारी करने का प्लान भी बना लिया होगा कि इस बार धनतेरस पर क्या खरीदें जिससे घर में सुख-समृद्धि आए और वह शुभ हो. धनतेरस के मौके पर पीली वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है. जिनमें सोना और पीतल शामिल है. इस दिन इन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है.

जिससे इंसान की किस्मत बदलती है और मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं. इसके अलावा धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति लाना भी शुभ माना जाता है. इससे पूरे साल घर में अन्न की कमी नहीं होती और घर धन-धान्य से भर जाता है.

बता दें कि धनतेरस के मौके पर अगर आप सोने की किसी चीज को खरीदने में असर्थ हैं तो फिर आप छोटा चम्मच भी खरीद सकते हैं. लेकिन इस चम्मच को अपनी बरकत समझकर नियमित तौर पर पूजा में शामिल करें. इससे आपकी समृद्धि में बढ़ोतरी होगी. यही नहीं इस दिन आप धनिया के बीज भी खरीद सकते हैं जो आपके लिए शुभफलदायी होगा. इससे समृद्धि भी बढ़ेगी.

लक्ष्मी पूजा के समय धनिया के बीज लक्ष्मी मां को चढ़ाएं और पूजा के बाद किसी बर्तन या बगीचे में धनिया के बीज बो दें. कुछ बीज गोमती चक्र के साथ अपनी तिजोरी में रखें. धनतेरस के दिन शादीशुदा महिलाओं को सोलह श्रृंगार का तोहफा देना शुभ माना जाता है. इसके अलावा लाल रंग की साड़ी, सिंदूर के साथ देना भी अच्छा माना जाता है.

इससे भी लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं. अगर आपकी जान-पहचान में कोई शादीशुदा महिला नहीं है तो आप किसी कुंवारी लड़की को भी ये गिफ्ट दे सकते हैं. बता दें कि यह जरूरी नहीं है कि इस दिन आप कुछ खरीदें. लेकिन इस दिन भूलकर भी एल्युमीनियम या कांच के बर्तन ना खरीदें क्योंकि इन्हें राहु से संबंधित माना जाता है और इन्हें घर पर लाने का मतलब है कि मां लक्ष्मी के आगमन से पहले आप राहु को अपने घर पर बुला चुके हैं.

धनतेरस के दिन जरूरी नहीं है कि आप कुछ खरीदें. लेकिन इस दिन भूलकर भी एल्युमीनियम या कांच के बर्तन ना खरीदें क्योंकि इन्हें राहु से संबंधित माना जाता है और इन्हें घर पर लाने का मतलब है कि मां लक्ष्मी के आगमन से पहले आप राहु को अपने घर पर बुला चुके हैं. धनतेरस के दिन अपने व्यवसाय से जुड़ीं कोई चीज भी जरूर खरीदनी चाहिए. इससे आपको साल भर व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती रहेगी.

मेरठ में गोकशी कर भागते बदमाशों की यूपी पुलिस से मुठभेड़, 2 जख्मी, गौमांस से भरी कार जब्त….

0

 प्रदेश में गोकशों के खिलाफ जारी यूपी पुलिस की ताजा कार्रवाई मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में हुई। आज तड़के यहां दो पशु तस्करों का सामना पुलिस से हो गया। सेंट्रो कार में वे दोनों जने गौमांस लिए सरधना-दौराला मार्ग से जा रही थे, तभी सीओ की गाड़ी आ गई। बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मारी और आगे भागे। हालांकि, कुछ दूरी पर उनकी कार ओवरटेक कर ली गई। कार से उतरते ही दो जनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वे दोनों घायल हो गए।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पकड़ में आए लोग गौ तस्कर थे। उनके नाम दिलबाज और उस्मान हैं। वे मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले हैं। उनके पास से पुकलस को दो तमंचे-कारतूस एवं काफी मांस बरामद हुआ। गोली से घायल होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई आज तड़के हुई थी।