Home Blog Page 2478

BJP का घोषणा पत्र जारी, जेपी नड्डा ने कहा, ‘अगले 5 वर्षों में सभी वर्गों के सपनों को साकार करेंगे’

0

इस मौके पर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘हरियाणा में मनोहर लाल जी की सरकार ने राज्य में कॉस्मेटिक चेंज नहीं, बल्कि फंडामेंटल चेंज किया है. हरियाणा भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद का राज था मगर आज हरियाणा इस सबसे मुक्त हुए हुआ है.’

जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र को सीरियस डॉक्यूमेंट बताया. उन्होंने कहा, ‘यह संकल्प पत्र समाज से सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है. यह संकल्प पत्र में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है.’बीजेपी नेता इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को बताया. उन्होंने कहा, ‘जय जवान के लिए मोदी के नेतृत्व में बेहतर काम किया गया. वन रैंक वन पेशन का एक भी मामला बाकी नहीं है. वन रैंक वैन पेंशन के 12 हजार करोड़ देकर 22 लाख मामले निपटाए गए. जय किसान को ध्यान में रख कर बेहतर काम किया गया.’

जेपी नड्डा ने कहा अब क्यालिटी एजुकेशन की तरफ हम ध्यान देंगे. 2000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं जिसका मकसद है कि कोई बीमार ही ना हो. मेडिकल कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी करेंगे. इज आफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा को पहले स्थान पर लाना लक्ष्य है. हरियाणा को अगले पांच साल में अनीमिया मुक्त करेंगे. 2022 में हरियाणा को टीबी फ्री करेंगे.

देश ने बड़े बदलाव देखे हैं: नड्डा
केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी नेता ने कहा, ’36 रफेल हमारे बेड़े में शामिल हो रहे हैं और अब हमें पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बल्कि भारत की धरती से बालाकोट हो जाएगा.
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने की भारत से ज्यादा ख़ुशी जम्मू कश्मीर के लोगों को है. जम्मू कश्मीर में मुस्लिम, गुजर और बकरवाल राष्ट्र भक्त हैं. उनको जम्मू कश्मीर की विधान सभा में जगह नहीं थी. अब लोकसभा और विधानसभा में बकरवाल और गुर्जर पहुंचेगा.

बीडीसी चुनाव पर विपक्ष पर हमला
जम्मू कश्मीर हो रहे ब्लॉक डेवलप्मेंट काउंसिल (BDC)के चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस पंचायत के चुनाव लड़ने से भी भाग गए. उमर अब्दूला 21वीं सदी के नेता कहलवाते हैं और 13वीं सदी की करतूत कहते हैं. एट्रोसिटी एक्ट और पोक्सो एक्ट और डॉमेस्टिक वॉयलेंस एक्ट कश्मीर में नहीं लगता. जम्मू कश्मीर बैंक घोटाला में जो लोग शामिल होंगे सब पर कार्रवाई होगी. जम्मू कश्मीर के लोग 370 हटने के बाद आजाद हुए है

राहुल गांधी पर भी किया वार
जेपी नड्डा ने कहा कि पकिस्तान सिक्योरिटी काउंसिल में जो तकरीर रखता है उसमे राहुल गांधी के ब्यान को कोड करता है. कांग्रेस के लिए देश महत्वपूर्ण नही बल्कि वोट की पॉलटिक्स महत्वपूर्ण है.

रोज बचाएं 200 रुपये इस तरह मिलेगा 21 लाख का रिटर्न

0

जब भी बच्चों के लिए किसी भी निवेश करने की बात आती है बहुत कम ही लोगों का ध्यान पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की तरफ जाता है।

दरअसल, आमतौर पर लोगों का यही मानना है कि यह केवल नौकरी पेशा लोगों के लिए ही बेहतर है। लेकिन ऐसा नहीं है पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। वैसे तो यह किसी भी उम्र में खोला जा सकता है।

लेकिन अगर 3 से 4 साल की उम्र के बच्चों के नाम पीपीएफ में निवेश करना शुरू करते हैं तो इसके बहुत से फायदे हैं। नाबालिग उम्र के बच्चे के नाम का पीपीएफ अकाउंट खोलने पर जब वह 18 साल के हो जाते हैं तो खाते का संचालन उन्हें मिल जाता है।

इससे पहले तक अभिभावक ही खाते का संचालक होता है। अगर बच्चे के 2 या 3 साल होने पर ही पीपीएफ अकाउंट खोल दें तो उसे 18 की उम्र पूरी होने या नौकरी के लायक होने पर उसे बड़ी रकम मिल सकती है, जिससे हॉयर एजुकेशन में काफी मदद मिल सकती है।

पीपीएफ में मौजूदा समय में 7.9 फीसदी की दर ब्याज मिल रहा है। इस तिमाही में सरकार ने इसके ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। जिसके चलते यह निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। यह अब बेहतर और सुरक्षित माना जाने लगा है। यह निवेश करने पर आपके एफडी का पैसा डबल हो सकता है।

अगर आप रोज 200 रुपये बचाते हैं तो एक महीने में 6000 रुपये तक जमा कर लेंगे। जो की एक साल में 72 हजार रुपये हो जाएंगे। पीपीएफ अकाउंट में या तो आप 6000 रुपये हर महीने जमा कर सकते हैं या फिर फाइनेंशियल में एक ही बार में 72, 000 रुपये जमा कर सकते हैं।

15 साल के निवेश के बाद पीपीएफ अकाउंट में मौजूदा ब्याज दर 7.9 के हिसाब से रिटर्न मिलने पर यह रकम कंपाउंडिंग की मदद से मेच्योर होकर 21 लाख रुपये हो जाएगा। जबकि आपका कुल निवेश 10।80 लाख ही होगा।

ऐसे में अगर आप 3 साल के बच्चे के नाम पीपीएफ अकाउंट खुलवाते हैं और उसका मेच्योरिटी पीरियड 15 साल है। जब वह 18 साल का होगा, अकाउंट मेच्योर हो जाएगा। उस दौरान वह अकाउंट का संचालन खुद करने लायक हो जाएगा। तब वह अपनी हायर एजुकेशन के लिए या अन्य जरूरत के लिए वह पैसा निकाल सकता है।

इसके अलावा अगर वह उसे आगे बढ़ाना चाहे तो वह आगे 5 साल और खाते को जारी रख सकता है। वहीं, अगर वह 18 साल की उम्र में अकाउंट खुलवाता है तो उसे अगले 15 साल मेच्योरिटी का इंतजार करना पड़ता।

युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने की शादी और दो हफ्ते बाद जो हुआ, उसने सबके उड़ाए होश…

0

 अगर आप फेसबुक या किसी डेटिंग ऐप पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती करने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां सोशल साइट फेसबुक पर एक युवक को युवती प्यार और शादी करना महंगा पड़ गया। शादी के दो हफ्ते के अंदर ही नई नवेली दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया। फिर घर में रखा लाखों रुपए की सोने-चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गई। मामला उत्तराखंड के रुड़की जिले का है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवक को फेसबुक पर एक लड़की दोस्ती हुई और फिर वह दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के की जिद के आगे परिवार वालों ने दोनों की शादी भी कर दी। लेकिन शादी के 2 हफ्ते के अंदर ही फेसबुकिया दुल्हन खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नगदी जेवर मोबाइल समेत लाखों रुपए का सामान लूटकर चंपत हो गई।

बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल

सुबह जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो आस-पड़ोस के लोगों ने घर जाकर हाल-चाल जानने पहुंचे। लेकिन अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सात सदस्यों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे है। पुलिस की मानें तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की मामले की जांच की जाएगी।

ओवैसी की अपील – कांग्रेस को वोट देकर खराब न करें, बीजेपी मजबूत हो जाएगी…

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. ओवैसी ने मतदाताओं से कहा है कि कांग्रेस को वोट करना भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को मजबूत करना है, इसलिए कांग्रेस को वोट न दें.

महाराष्ट्र के अकोला में बालापुर विधानसभा क्षेत्र से AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ रहमान खान के पक्ष में वोट की अपील करते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को बिल्कुल वोट न करें, क्योंकि ऐसा करने से बीजेपी और शिवसेना को ताकत मिलेगी. ओवैसी ने कहा कि अगर बीजेपी और शिवसेना को शिकस्त देनी है तो अपना वोट खराब नहीं करना है.

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिम वोटरों से खास अपील की थी. ओवैसी ने मुस्लिम वोटरों से अपील करते हुए कहा था कि अब खुदा के लिए सेकुलरिज्म को भूल जाओ और एकजुट होने का काम करो.

ओवैसी ने सेकुलरिज्म के बहाने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया था. ओवैसी ने कहा था कि सेकुलरिज्म हमारी नहीं, कांग्रेस की जिम्मेदारी है, हमने 70 सालों तक हक अदा किया है.

बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM महाराष्ट्र की राजनीति में काफी एक्टिव है और पार्टी को यहां से अप्रत्याशित नतीजे भी मिलते रहे हैं. विधानसभा चुनाव में भी ओवैसी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारे हैं, जिनके लिए वो पुरजोर तरीके से प्रचार में जुटे हैं.

पुलिस ने महिला को इस आरोप में पकड़ा, चलाती थी ऐसा व्यवसाय…

0

नगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर मोरीकलंग रेलवे स्टेशन के नजदीक से दो ड्रग्स व्यवसायियों को गिरफ्तार किया। नगांव नगर पुलिस प्रभारी गौरव ज्योति महंत के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने आज शाम मोरीकलंग रेलवे स्टेशन के नजदीक अभियान चलाकर एक महिला के साथ एक युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए ड्रग्स व्यवसायियों की पहचान हासमा बेगम और केरु कविराज के रुप में की गई है।

इन दोनों को गिरफ्तार कर नगांव सदर थाने लाया गया है, जहां पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों ड्रग्स व्यवसायी उक्त इलाके में बड़ी ही चतुराई से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर ड्रग्स का व्यवसाय चला रहे थे। उल्लेखनीय है कि आज लगातार दूसरे दिन नगांव पुलिस को ड्रग्स के व्यवसाय चला रहे थे।

उल्लेखनीय है कि आज लगातार दूसरे दिन नगांव पुलिस को ड्रग्स के व्यवसाय में लिप्त लोगों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। कल भी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक महिला सहित दो ड्रग्स व्यवसायियों को गिरफ्तार किया था।

भारत और अमेरिका के बीच ‘वज्र प्रहार’ आज से शुरू, सैन्य भागीदारी होगी मजबूत…

0

भारत और अमेरिका के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार आज से सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड में शुरू हो रहा है। यह वज्र प्रहार संयुक्त सैन्य अभ्यास का 10वां संस्करण है। यह युद्धाभ्यास 28 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें दोनों देशों की स्पेशल फोर्सेज हिस्सा ले रही हैं। भारत की तरफ से इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का 45 सदस्यीय पैरा कमांडो का दस्ता अमेरिका पहुंचा हुआ है।

इस सैन्य अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।

बता दें कि इससे पहले भारतीय सेना का एक दस्ता ‘युद्ध अभ्यास 2019’ के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचा था। इस संयुक्त युद्धाभ्यास को वाशिंगटन डीसी के पास स्थित ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में आयोजित किया गया था। इसके कई संस्करणों का आयोजन भारत में पहले ही हो चुका है। यह अभ्यास 18 सितंबर तक चला था जिसमें साझा युद्धकौशल, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।

पहले आया होता राफेल तो एयरस्ट्राइक के लिए नहीं जाना होता बालाकोट, करनाल रैली में बोले राजनाथ…

0

हरियाणा के करनाल ज़िले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल को एक बड़ी उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि राफेल अगर हमारे पास पहले ही आ गया होता तो हमें बालाकोट जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती. दिल्ली में बैठे-बैठे ही पाकिस्तान के आतंकी कैंप को नेस्तनाबूत किया जा सकता था.

वहीं खट्टर सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने सरकार जमीन स्तर पर काम करके चलाया है, न कि कांग्रेस और आईएनएलडी के मुख्यमंत्रियों की तरह जो दिल्ली के निर्देशों पर सरकार चलाते थे.

राजनाथ सिंह ने करनाल में कहा- हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने सरकार जमीन स्तर पर काम करके चलाया है, न कि कांग्रेस और आईएनएलडी के मुख्यमंत्रियों की तरह जो दिल्ली के निर्देशों पर सरकार चलाते थे.

आर्थिक मंदी पर रघुराम राजन बोले- गंभीर संकट की ओर बढ़ रही है देश की अर्थव्यवस्था…

0

देश की आर्थिक सुस्ती पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बड़ा बयान दिया है। रघुराम राजन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की सेहत ठीक नहीं है। उन्होंने राजकोषीय घाटे को लेकर गहरी चिंता जताई है और कहा कि देश की इस स्थिति के लिए जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसले दोषी है।

ब्राउन यूनिवर्सिटी में ओपी जिंदल लेक्चर के दौरान आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि बढ़ता राजकोषीय घाटा देश की अर्थव्यवस्था को एक बेहद गंभीर स्थिति में ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2016 की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर नजर डाले तो वो 9 फीसदी के पास थी, वह अब घटकर 5.3 फीसदी के स्तर पर आ गई है।

उन्होंने कहा कि हमने पहले की समस्‍याओं का समाधान नहीं किया और न ही विकास के नए स्रोतों का विकास किया। उन्होंने कहा कि निवेश, खपत और निर्यात में सुस्ती के अलावा एनबीएफसी क्षेत्र के संकट की वजह से जीडीपी में गिरावट आई है। उन्‍होंने कहा कि देश में वित्तीय सेक्टर और बिजली सेक्टर को मदद की जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद विकास दर को बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति के लिए जीएसटी के फैसले को भी घातक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नोटबंदी और जीएसटी के फैसले नहीं लिए गए होते तो अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही होती। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कीफी बड़ी हो गई है, किसी एक व्यक्ति द्वारा लिया गया फैसला घातक साबित हो सकता है।

SBI ग्राहक सावधान : एक अक्तूबर से अबतक बदले ये पांच नियम, हो सकता है नुकसान…

0

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) ने एक अक्तूबर से अब तक कईं अहम नियमों में बदलाव किया है। इन नियमों का असर सीधे तौर पर ग्राहकों पर पड़ेगा। एसबीआई के कुछ एलानों से एक ओर जहां बैंक खाताधारकों को फायदा होगा, वहीं कुछ नियमों से उन्हें नुकसान भी हो सकता है। इसमें एफडी पर मिल रहे ब्याज दर, डेबिट कार्ड पर ईएमआई की सुविधा, लोन, आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सब नियमों के बारे में।

डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे EMI पर खरीदारीएसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे आपको त्योहारों में पैसों की कमी नहीं होगी। त्योहारों में लोगों का खर्च बढ़ जाता है, जिससे उन्हें पैसों की कमी हो जाती है। लेकिन अब एसबीआई ग्राहकों डेबिट कार्ड से खरीदारी करके ईएमआई में पेमेंट कर सकते हैं और अपने सारे खर्चे पूरे कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगेगा।

ये है खासियतबैंक के ग्राहक प्वाइंट ऑफ सेल ( PoS ) मशीनों के जरिए भारत में ईएमआई पर किसी भी कंज्यूमर ड्यूरेबल सामान की खरीदारी कर सकते हैं। किस्तों के भुगतान के लिए आपको छह महीने से 18 महीने तक का समय मिलेगा। इतना ही नहीं, सुविधा के तहत आपको डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत नहीं है।

फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाई ब्याज दरबैंक ने एक से दो साल की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बल्क टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है। नई ब्याज दर 10 अक्तूबर से प्रभावी हो गईं हैं।

एमसीएलआर में की कटौती, सस्ता हुआ लोनएसबीआई ने एमसीएलआर की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं, जो 10 अक्तूबर से लागू हो गईं हैं। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार बैंक ने दरें घटाई हैं। इस संदर्भ में एसबीआई ने कहा है कि, ‘फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं। अब एक साल के लिए नई एमसीएलआर दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गईं हैं।’ यानी अब ग्राहकों को सस्ते में लोन मिलेगा।

लोन लेने वाले ग्राहकों से वसूलेगा प्रोसेसिंग फीसएसबीआई अब होम लोन लेने वाले ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस भी वसूलेगा। इससे फेस्टिव सीजन में लोन लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना होगा। बैंक ने एक आंतरिक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है फेस्टिव सीजन में प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का ऑफर 16 अक्तूबर से समाप्त हो जाएगा। हालांकि 15 अक्तूबर तक जिन लोगों के लोन प्रोसेस हो जाएंगे, उनसे बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच प्रोसेस होने वाले लोन पर बैंक फीस वसूलेगा।

इस तरह के लोन पर लगेगी प्रोसेसिंग फीसइकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने कहा है कि होम लोन ग्राहकों, होम लोन के टॉप-अप प्लान और कंपनियों व बिल्डर्स को दिए जाने वाले लोन पर प्रोसेसिंग फीस लागू होगी। बैंक एक जुलाई 2019 से अपने सभी तरह के लोन को रेपो रेट से लिंक कर चुका है। इससे पहले भी बैंक सबसे कम ब्याज पर लोगों को लोन दे रहा था। इस फैसले के बाद आरबीआई दो बार रेपो रेट में गिरावट कर चुका है।

बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौतीदिवाली से पहले एसबीआई ने अपने ग्राहकों को झटता दिया है। बैंक ने सेविंग बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बचत खाते में एक लाख रुपये तक जमा रखने वालों के लिए बैंक ने ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दी है। नई दरें एक नवंबर से लागू होंगी।

फ़िल्मों के नाम पर अर्थव्यवस्था को सही बताने वाले बयान से पीछे हटे रविशंकर…

0

केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अर्थव्यवस्था में लगातार जारी गिरावट को ख़ारिज करते हुए फ़िल्मों की कमाई पर जो टिप्पणी की थी उस पर खेद जताते हुए वापस ले लिया है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि तीन फ़िल्मों की कमाई एक दिन में 120 करोड़ हो रही है तो मंदी कहां है? रविशंकर प्रसाद की इस टिप्पणी की चौतरफ़ा आलोचना हो रही थी.

अपनी टिप्पणी की सफ़ाई में क़ानून मंत्री ने ट्विटर पर एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया है.

इसमें उन्होंने लिखा है, ”मैंने शनिवार को मुंबई में तीन फ़िल्मों की एक दिन में 120 करोड़ कमाई की बात कही थी, जो कि अब तक की सबसे बड़ी कमाई है. यह तथ्यात्मक रूप से सही है. मुंबई फ़िल्मों की राजधानी है और मैंने वहीं ये बात कही थी. हमें अपनी फ़िल्म इंडस्ट्री पर बहुत गर्व है जिससे लाखों लोगों को रोज़गार मिला हुआ है. टैक्स कलेक्शन में भी इस इंडस्ट्री का बड़ा योगदान है.”

प्रसाद ने लिखा है, ”मैंने अर्थव्यवस्था को मज़बूती देने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे क़दमों की बात भी कही थी. नरेंद्र मोदी की सरकार हमेशा आम लोगों की फ़िक्र करती है. मीडिया से बातचीत का पूरा वीडियो मेरे सोशल मीडिया पर मौजूद है. मुझे दुख है कि मेरे बयान के एक हिस्से को संदर्भों से काटकर दिखाया गया. एक संवेदनशील व्यक्ति होने के नाते मैं अपना बयान वापस लेता हूं.”

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एनएसएसओ (नेशनल सैंपल सर्वे ऑफ़िस) के बेरोज़गारी से जुड़े आंकड़े पूरी तरह ग़लत हैं. उन्होंने ये बयान शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया.

रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि अगर फ़िल्में करोड़ों का कारोबार कर रही हैं तो फिर देश में मंदी कैसे है?

उन्होंने कहा, “मैं एनएसएसओ की रिपोर्ट को ग़लत कहता हूं और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ कहता हूं. उस रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफ़ैक्चरिंग, आईटी क्षेत्र, मुद्रा लोन और कॉमन सर्विस सेंटर का ज़िक्र नहीं है. क्यों नहीं है? हमने कभी नहीं कहा था कि हम सबको सरकारी नौकरी देंगे. हम ये अभी भी नहीं कह रहे हैं. कुछ लोगों ने आंकड़ों को योजनाबद्ध तरीके से ग़लत ढंग से पेश किया. मैं ये दिल्ली में भी कह चुका हूं.”

रविशंकर प्रसाद ने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बारे में पूछे जाने पर इसे फ़िल्मों से जोड़ दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,”दो अक्टूबर को तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं: वॉर, जोकर और सायरा. बॉक्स ऑफ़िस के कारोबार पर नज़र रखने वाले विशेषज्ञ कोमल नहाटा के मुताब़िक उस दिन इन फ़िल्मों ने 120 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की कमाई की थी. यानी देश की अर्थव्यवस्था ठीक है. तभी तो फ़िल्में इतना अच्छा बिज़नस कर रही हैं.”

रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा था कि वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी सूचना प्रसारण मंत्री थे इसलिए उनका फ़िल्मों से लगाव है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

रविशंकर प्रसाद के इस बयान पर सोशल मीडिया में भी ख़ासी प्रतिक्रिया देखी गई. उनके इस बयान पर चुटकुले और मीम्स भी बने.

‘The Lying Lama नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, ”सर, कोमल नहाटा को वित्तमंत्री बना देते हैं. क्या कहते हैं?”

Soul of India नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, आज ये लोग बॉक्स ऑफ़िस के आंकड़ों का हवाला दे रहे हैं. कल बोलेंगे थियेटर के बाहर ब्लैक करना भी रोज़गार है. पक्का बोलेंगे.

एक अन्य ट्विटर यूज़र ने लिखा है, ”ई गोला मा अब नहीं रहना.”

बेरोज़गारी के आँकड़े

इस साल फ़रवरी में एनएससओ के लीक हुए आंकड़ों के अनुसार साल 2017-18 में बेरोज़गारी की दर 6.1 फ़ीसदी थी जो कि पिछले 45 साल में सबसे ज़्यादा थी.

ये आंकड़े बाहर आने पर सरकार की काफ़ी किरकिरी हुई थी. हाल के दिनों भी बेरोज़गारी और आर्थिक सुस्ती के सवालों को लेकर सरकार को कड़े सवाल झेलने पड़े हैं.

कुछ समय पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि भारतीय युवा गाड़ियां खरीदने के बजाय ओला-ऊबर से जाना पसंद करते हैं इसलिए ऑटो सेक्टर में गिरावट आई है.