Home Blog Page 2484

अमेरिकन कंपनी में 30 लाख की नौकरी छोड़ की तैयारी,एसडीएम बन पूरा किया दादा का सपना

0

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2017 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार के रिजल्ट में भी कई अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी है। इसी कड़ी में एक नाम है अनुपम मिश्रा का, जिन्होंने तीस लाख के पैकेज की नौकरी छोड़ सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की और अब उनकी मेहनत रंग लाई है। हालांकि अनुपम का सपना आईएएस बनने का है, जिसके लिए वो प्रयासरत हैं।अनुपम मिश्रा का परिचय

अनुपम मिश्रा प्रयागराज शहर के नैनी के एडीए कालोनी के रहने वाले हैं। पिता प्रमोद कुमार मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम में हेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। अनुपम दो बहनों के बीच एकलौते भाई हैं। राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज से साल 2004 में हाईस्कूल और साल 2006 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। अनुपम मिश्रा ने वर्ष 2012 में एमएनएनआईटी, प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया और पढ़ाई पूरी होते ही वर्ष 2012 में अमेरिकन कंपनी में अच्छी जॉब मिल गई। शुरूआत में अनुपम को 15 लाख सालाना का पैकेज दिया गया था।

अमेरिकन कंपनी की छोड़ी जॉब

अमेरिकन कंपनी क्रोनोज में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात रहे अनुपम मिश्रा ने अपने बढ़ते कैरियर को बीच में ही छोड़ने का उस वक्त फैसला किया जब उन्होंने अपने दादा की इच्छा के तहत व कुछ अलग करने की ख्वाहिश तेज हो गयी।

साल 2016 में अनुपम ने जब रिजाइन किया तो उस वक्त उनका सालान पैकेज 30 लाख रूपये था। अनुपम ने फैसला किया कि वह अपने बाबा का सपना भी पूरा करेंगे और अपनी ख्वाहिश को भी पूरी करेंगे। अनुपम वापस घर आ गये और तैयारी शुरू कर दी और अब पीसीएस 2017 का रिजल्ट आने पर वह उसमें दूसरी रैंक के साथ टॉपर बन गये हैं।

आईएएस बनना है सपना

प्रयागराज जिले के ग्रामीण इलाके करछना तहसील में पीड़ी राम का पूरा गांव पड़ता है। इसी गांव के मूल रूप से रहने वाले अनुपम के बाबा त्रियुगी नारायण मिश्रा पुलिस विभाग में दीवान थे और हमेशा से अपने नाती को अधिकारी बनते देखना चाहते थे। पढ़ाई में बेहद मेधावी अनुपम इंजीनियर बनकर बहुत आगे निकल गये।

लेकिन, बाबा के देहांत के बाद अनुपम ने उनका सपना पूरा करने की जिद पाली और अब डिप्टी कलक्टर बन गये हैं। अनुपम डीएम बनना चाहते हैं और वह इसके लिये पूरी सिद्दत के साथ जुटे हुये हैं, पिछले बार वह आईएएस की परीक्षा में एक नंबर से चूक गये थे। पर अब वह और जोश के साथ इस एग्जाम में बैठेंगे। अनुपम कहते हैं कि अगर वह डीएम बने तो ठीक है, नहीं तो वह इसी रैंक पर काम करेंगे।

केले के फायदे ही नहीं नुकसान भी जान लीजिये आप, रह जायेंगे दंग

0

हालांकि केले के लाभों की सूची बहुत ही ज्यादा लंबी है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके बहुत सारे साइड इफेक्‍ट भी है। आपको ताज्‍जुब हो रहा हैं न? तो चलिये हैरान होने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाइए।

केला विटामिन, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ‘ए’ और विटामिन ‘बी’ भी बहुत पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।

इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत भी माना जाता है। केला मैग्नेशियम से भरपूर होने के कारण बहुत ही जल्दी पच जाता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी बहुत दुरुस्त रखता है। हालांकि केले के लाभों की सूची बहुत ही ज्यादा लंबी है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके अनेक साइड इफेक्‍ट भी मौजूद है। आपको ताज्‍जुब हो रहा हैं न? तो चलिये हैरान होने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाइए।

वजन बढ़ना

हालांकि केले में आपके पसंदीदा चिप्‍स के एक पैकेट या कुकीज के एक बॉक्‍स की तुलना में बहुत कम कैलोरी होती है। लेकिन फिर भी एक केले में आमतौर पर 100 से 120 कैलोरी होती है। जिससे आपका वजन बहुत जल्द ही बढ़ने लगता है।

शुगर की अधिक मात्रा

उम्र के तीसवे दशक के बाद, चीनी लगभग हर व्‍यक्ति के स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचाती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, केले को मध्य स्तर के ग्लाइसेमिक भोजन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि इसमें ग्लाइसेमिक सूचकांक रक्त शर्करा के स्तर को बदलने के लिए काफी अधिक होता है। इसके अलावा, इसी तरह के शुगर स्‍तर के साथ केले में फाइबर की मौजूदगी के कारण अन्‍य फलों की तुलना में इसे पचाने में अधिक समय लगता है।

हाइपरकेलेमिया (Hyperkalemia) की संभावना

हाइपरकेलेमिया एक गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति है, जो बहुत अधिक पोटेशियम के सेवन से होती है। इसमें पल्‍स अनियमित, मतली और दिल की धड़कन की दर में देरी जैसे लक्षण देखने को मिलते है। इस तरह से केले के अधिक सेवन से आप इस समस्‍या से ग्रस्‍त हो सकते हैं क्‍योंकि केला पोटेशियम का समृद्ध स्रोत है। और शायद ही केले तुलना में किसी अन्‍य खाद्य पदार्थ में इतना पोटेशियम हो।

दांतों का गिरना

चीनी को दांतों के टूटने का सबसे आम कारण माना जाता है। यह चॉकलेट या मि‍ठाई के अधिक सेवन का परिणाम हो सकता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि केला भी दांत के टूटने के लिए जिम्‍मेदार होता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि स्‍टार्च मुंह में धीरे-धीरे घुलता है जबकि शक्‍कर तेजी से घुल जाता है। इसके अलावा, केले जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से कण दांतों के बीच में फसकर बैक्‍टीरिया को आकर्षित करके अधिक कैविटी का कारण बनते है।

पेट के आस-पास फैट

यह बात आपको अविश्‍वसनीय लग सकती हैं, लेकिन केला पेट की चर्बी को बढ़ाने में योगदान देता है। यह बात तो हम जानते हैं कि केला लगभग शून्य फैट के साथ बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता हैं। यह अकेला मोटापे का कारण नहीं होता, बल्कि कार्बोहाइड्रेट के साथ बहुत अधिक कैलोरी भी होती है। और यह तो आप जानते ही हैं कि अधिक कैलोरी का क्‍या मतलब होता है?

वजन बढ़ना

शुगर की अधिक मात्रा

हाइपरकेलेमिया (Hyperkalemia) की संभावना

दांतों का गिरना

पेट के आस-पास फैट

आर्थिक तंगी से जूझ रही कांग्रेस, चाय-नाश्ते तक के खर्च में की कटौती- रिपोर्ट

0

 पांच सालों से केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी नेताओं के बीच जारी गतिरोध के बाद अब खबर आई है कि पार्टी की आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है. यही कारण है कि पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को खर्च पर लगाम कसने की नसीहत दे डाली है. कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी के अकाउंट विभाग ने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से कहा कि सभी अपने खर्च पर लगाम लगाएं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पार्टी ने पदाधिकारियों से कहा है कि चाय-नाश्ते पर खर्च की सीमा प्रति माह तीन हजार रुपये रखें और यदि खर्च इससे अधिक होता है तो उसका भुगतान संबंधित व्यक्ति को करना होगा. गौरतलब है कि पार्टी नेताओं और अन्य पदाधिकारियों को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की कैंटीन से चाय-नाश्ते दिए जाते हैं और पदाधिकारी उसके बिल पर हस्ताक्षर करके लौटा देते हैं. इन सभी बिलों का भुगतान अकाउंट विभाग की तरफ से किया जाता है.

एक अन्य सूत्र ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ कहा कि पार्टी ने नेताओं को छोटी दूरी की यात्रा ट्रेन से करने के लिए कहा है. पार्टी ने यात्रा के दौरान रात में ठहरने की जरूरत न होने पर होटल बुक करने से भी मना किया है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को 55.36 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. पार्टी की संपत्तियों में 2017-18 में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है. वर्ष 2017 के लिए संपत्ति 854 करोड़ रुपये थी, जबकि 2018 में यह 754 करोड़ रुपये थी.

अंकुरित चने के फायदे ऐसे जो रखेंगे आपको आजीवन सेहतमंद

0

बादाम खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं लेकिन अगर हम ये कहें कि चना कई मामलों में बादाम जैसे महंगे Dryfruits से अधिक फायदेमंद होता है तो क्या आपको हमारी इस बात पर कभी यकीन होगा।

आपको हमारी इस बात पर यकीन भी हो जाएगा जब हम एक-एक कर अंकुरित चने के कई सारे फायदों के बारे में आपको बताएंगे। इसी के साथ आपको यह बात भी बहुत अच्छी तरह से समझ में आ जाएगी कि महंगा बादाम खरीदने से कही ज्यादा अच्छा है मुट्ठी भर अंकुरित चने का सेवन करना। आपको बता दे कि अंकुरित चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन की बहुत भरपूर मात्रा होती है जो कई बीमारियों से रक्षा करने के साथ ही आपको सेहतमंद बनाए रखने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं।

1 – पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए

थोड़ा सा चना बादाम से भी कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। रोज़ाना मुट्ठीभर चना खाने से पाचन से संबंधित समस्या दूर होती है। इसके साथ ही तन में स्फूर्ति आती है और दिमाग तेजी से काम करता है।

2 – कमजोरी दूर भगाए

चने में पाए जानेवाले आयरन, प्रोटीन सहित ढेर सारे मिनरल्स से बॉडी को एनर्जी और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

3 – मोटापा होता है कम

अगर आपको अपना वजन कम करना है तो चना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में अंकुरित चने को शामिल करने से मोटापा जल्द कम हो जाएगा।

4 – सांस की समस्या में फायदेमंद

सांस से संबंधित किसी भी समस्या में चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। रात के समय भूने चने का सेवन करने से सांस की तकलीफ से जल्द राहत मिलती है।

शरीर में आयरन की कमी से होनेवाली एनीमिया की समस्या को रोजाना चने खाकर दूर किया जा सकता है। चने में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कम कर देता है।

Air India को तेल कंपनियों की चेतावनी, 18 अक्तूबर तक पेमैंट नहीं मिला तो फ्यूल सप्लाई होगी बंद

0

 प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को चेतावनी दी है कि 18 अक्तूबर तक एकमुश्त भुगतान नहीं किया तो 6 प्रमुख हवाई अड्डों पर फ्यूल सप्लाई रोक दी जाएगी। आई.ओ.सी.एल., बी.पी.सी.एल. और एच.पी.सी.एल. ने एयर इंडिया को पत्र भेजकर कहा कि हर महीने एकमुश्त भुगतान नहीं होने की वजह से बकाया राशि में ज्यादा कमी नहीं आई।

एयर इंडिया पर 5,000 करोड़ बकाया
घाटे में चल रही एयर इंडिया पर 60,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। बीते वित्त वर्ष (2018-19) में एयरलाइन को 8,400 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। सरकार की इसमें विनिवेश की योजना है। अगले महीने से प्रक्रिया शुरू हो सकती है। तेल कंपनियों ने 5 अक्तूबर को भी एयर इंडिया से कहा था कि 11 अक्तूबर तक एकमुश्त भुगतान नहीं हुआ तो सप्लाई रोक दी जाएगी। एयर इंडिया ने गुरुवार को पत्र भेजकर फ्यूल सप्लाई नहीं रोकने की अपील की। इसके जवाब में कंपनियों ने कहा कि भुगतान के बारे में आपने कोई समय सीमा नहीं बताई। फिर भी आपकी अपील पर विचार करते हुए 18 अक्तूबर तक का वक्त दे रहे हैं।

फिर शुरू होगी सप्लाई
तीनों कंपनियों ने अगस्त में एयर इंडिया पर फ्यूल के 5,000 करोड़ रुपए बकाया होने की जानकारी दी थी। उनका कहना था कि करीब 8 महीने से भुगतान में देरी हो रही है। 22 अगस्त को तीनों ने 6 हवाई अड्डों-कोच्चि, मोहाली, पुणे, पटना, रांची और विशाखापट्टनम पर एयर इंडिया को फ्यूल देना बंद कर दिया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दखल के बाद 7 सितम्बर को फिर से सप्लाई शुरू की गई।

बंद होने जा रहा है एयरटेल का 3 जी सेवा इस सर्किल में भी

0

भारती एयरटेल ने कोलकाता के बाद अब हरियाणा से 3जी सर्विस बंद करने का ऐलान किया है। वहीं कंपनी ने कहा है कि यहां 4जी नेटवर्क को बेहतर करने का काम किया जा रहा है ताकि कस्टमर्स को वर्ल्ड क्लास हाई स्पीड नेटवर्क मिल सके। एयरटेल ने कहा है कि कंपनी हरियाणा में 2जी सर्विस जारी रखेगी ताकि फीचर फोन यूजर्स को दिक्कत न हो। चूंकि फीचर फोन में अब भी 2जी यूज होता है, इसलिए कंपनी ने ऐसा फैसला किया है। आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि एयरटेल ने इससे पहले कोलकाता में 3जी सर्विस बंद की थी। वहीं अब दूसरा राज्‍य हरियाणा है जहां से एयरटेल 3जी सर्विस बंद कर रही है।

हालांकि एयरटेल के मुताबिक सभी 3जी कस्टमर्स को नोटिफिकेशन दिया जाएगा और उन्हें अपना हैंडसेट/सिम अपग्रेड करने के लिए आग्रह किया जाएगा ताकि वो एयरटेल 4जी यूज कर सकें। वहीं जो कस्टमर 3 जी हैंडसेट अपग्रेड नहीं करते उन्हें भी वॉयस कॉलिंग मिलती रहेगी। भारती एयरेटल के अपर नॉर्थ हब सीईओ मनु सूद ने कहा है, ‘मौजूदा स्मार्टफोन इकोसिस्टम साफतौर पर 4जी डिवाइसेज में शिफ्ट हो गया है, क्योंकि कस्टमर्स को हाई स्पीड 4जी सर्विस चाहिए।

वहीं हरियाणा में 3जी स्पेक्ट्रम (2100Mhz) की रीफ्रेमिंग करके इसे 4जी (LTE 2100) में अपग्रेड किया जा रहा है जो नेटवर्क की क्षमता को बढ़ाएगा। वहीं इससे राज्य भर में एयरटेल 4जी सर्विस का विस्तार होगा। बता दें कि कंपनी ने कहा है कि 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2100 MHz बैंड स्पेक्ट्रम डिप्लॉय किया गया है। इसकी वजह से कंपनी अब ट्राई बैंड स्पेक्ट्रम बैंक पर हाई स्पीड 4जी प्रोवाइड कर रही है।

एयरटेल यूजर्स का फ्री म‍िलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग

दूसरी ओर आपको बता दें कि एयरटेल यूजर्स के लिए खुशखबरी है। वोडाफोन-आइडिया के बाद एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने यूजर्स से इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) नहीं लेगा। यानी, एयरटेल के यूजर्स को किसी दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर के नंबरों पर कॉल लगाने के कोई पैसे नहीं लगेंगे। इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज यानी आईयूसी की पिछले दो दिनों से काफी चर्चा है। रिलायंस जियो ने 9 अक्टूबर को कहा कि अब वह यूजर्स के लिए फ्री कॉलिंग बेनिफिट खत्म कर कर रहा है। जियो ने इस घोषणा के बाद 10 अक्टूबर से दूसरे नेटवर्क्स पर की जाने वाली कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज करना शुरू कर दिया है। 6 पैसे प्रति सेकंड लगने वाला आईयूसी सब्सक्राइबर्स को नए रिचार्ज के बाद देना होगा। जियो के इस कदम से यूजर्स को काफी झटका लगा है। वहीं, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियां इसे बिजनस में आगे निकलने के लिए मिले एक मौके के रूप में देख रही हैं।

वनप्लस 7 टी प्रो की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे , यहां से खरीदें..

0

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपना लेटेस्ट फोन वनप्लस 7टी प्रो को आज सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। फोन को सिंगल हेज ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। आप ई—कॉमर्स साईट अमेजन से वनप्लस 7 टी प्रो खरीद सकते हैं और बिक्री आज दोपहर 12.00 बजे शुरू होगी। फोन की कीमत 53,999 रूपये है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। केवल प्राइम मेंबर्स ही आज डिवाइस खरीद सकते हैं जबकि नॉन-अमेजन प्राइम यूजर्स इसे OnePlus.in और OnePlus के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे। अमेज़न के नियमित सदस्यों के लिए कल बिक्री शुरू होगी।

OnePlus 7T Pro के स्पेसिफिकेशन
7T प्रो में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। जोकि की काफी फास्ट है। यह चिपसेट वनप्लस 7T पर भी मौजूद है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है जो इसके पूर्ववर्ती पर मौजूद था।

कैमरा विभाग में, यह एक ही ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम को स्पोर्ट करता है जिसमें OIS और EIS के साथ 48 MP Sony IMX586 प्राइमरी लेंस लगा है। सेकेंडरी लेंस में 16 MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है, जिसमें 117 डिग्री और OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8 MP टेलीफोटो लेंस है।

इसके अलावा सेल्फी के लिए 16 एमपी सोनी आईएमएक्स 471 पॉप-अप लेंस है। नॉन-रिमूवेबल बैटरी में 4,085 एमएएच की क्षमता है और यह 30p फास्ट चार्जिंग का समर्थन करता है। अन्य विशेषताओं में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस और एचडीआर 10+ सपोर्ट शामिल हैं।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! ‘सुमन’ योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण खर्च उठाएगी सरकार

0

 सरकार ने 100% सुरक्षित मातृत्व का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘सुमन’ (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) नामक एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य देश में सौ फीसदी प्रसव को अस्पताल या प्रशिक्षित नर्स की निगरानी में सुनिश्चित कराना है. वर्तमान में यह आंकड़ा 80 प्रतिशत है।

ऐसा करने पर देश में प्रसव के दौरान महिलाओं और शिशु की मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी. ज्ञात है कि सरकारी अस्पतालों या गांवों में प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को उचित उपचार न मिलने से उनमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, नतीजतन कई महिलाओं की शिशु जन्म के समय मौत तक हो जाती है. यही नहीं कई बार उचित मेडिकल ईलाज के अभाव के कारण नवजात की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है.

स्वास्थ्य मंत्रालय देगा सुरक्षित मातृत्व की गारंटी –
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नई योजना के तहत, प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व की गारंटी दी जाएगी। गर्भवती महिला को प्रसव से पहले चार बार तक मुफ्त जांच करने का अधिकार भी होगा, जिसमें गर्भ में बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी शामिल है। इसके अलावा, प्रसव से पहले महिला को अस्पताल लाने और फिर घर लौटने के लिए एक मुफ्त एम्बुलेंस प्रदान की जाएगी। आप एक गर्भवती महिला को मुफ्त में एम्बुलेंस कॉल करने के लिए टोल-फ्री नंबर 102 या 108 पर कॉल कर सकते हैं।

सरकार करेगी सारा खर्च –
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिलीवरी के दौरान होने वाले सभी खर्च का निर्वहन सरकार करेगी. यही नहीं प्रसव के 6 महीने बाद तक माँ और बच्चे को मुफ्त में दवाइयाँ दी जाएंगी, अगर शिशु किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो सरकार उसके इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।

 सेवा गारंटी’ की घोषणा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी गर्भवती महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए ‘सेवा गारंटी’ की घोषणा की है। सरकार ने सुदूर इलाकों में गर्भवती महिलाओं तक पहुँचने के लिए गैर सरकारी संगठनों, गाँव स्तर की स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियों की मदद लेने का फैसला किया है।

सभी महिलाएं को योजना की सुविधाएं देने के लिए सरकार करेगी हरसंभव प्रयास
वर्तमान में 80 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में ही किए जाते हैं, जिनमें 52 फीसदी सरकारी अस्पताल शामिल हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला को ‘सुमन योजना’ का पूरा लाभ प्राप्त हो. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि प्रसव के समय कोई भी महिला अस्पताल की सुविधाओं से वंचित न रहे।

दो लाख रुपये निवेश कर शुरु करें ये बिजनेस, 50 हजार रुपये महीना होगी कमाई, जानें पूरी योजना

0

इस मंहगाई के वक्त में अपना बिजनेस शुरु करना बहुत मुश्किल हो गया है. लेकिन मोदी सरकार आपको कम पैसों में अच्छा बिजनेस करने का मौका दे रही है. दरअसल, प्याज और टमाटर की कीमतों में हो रही बंपर बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. जिनमें टमाटर प्यूरी बेचना भी शामिल है. दरअसल, उपभोक्ता मंत्रालय ने इस योजना यानी टमाटर प्यूरी बेचने की स्कीम शुरु की है. जिसके तहत कोई भी आम आदमी कम पैसे खर्च कर अच्छा बिजनेस शुरु कर सकता है. जिसमें आपको सिर्फ दो लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. यही नहीं इसमें केंद्र सरकार आपकी मदद करेगी यानी आपको पूरे दो लाख रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कैसे शुरु करें अपना बिजनेस

अगर आप भी टोमैटो सॉस का बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प है. बता दें कि टोमैटो सॉस की डिमांड हर समय ज्यादातर घरों, होटल-रेस्टोरेंट में रहती है. हालांकि मार्केट में मौजूद पॉपुलर ब्रांड के साथ कई तरह के लोकल ब्रांड भी मौजूद हैं. अगर लोकल ब्रांड की भी क्वालिटी अच्छी है तो डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में यह बिजनेस शुरू करना एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है.

इसके लिए सरकार भी आपकी मदद कर रही है. इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको 1.95 लाख रुपये खर्च करना होगा. जिसमें टर्म लोन 1.50 लाख रुपये होगा. वर्किंग कैपिटल लोन 4.36 लाख रुपये होगा. यह लोन मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक से आसानी से हो जाएगा.

अगर मुनाफे की बात करें तो इस योजना के तहत आप टोमेटो केचप का बिजनेस शुरू करना होगा. जिसमें करीब 7.82 लाख रुपये का खर्च आएगा. जिसमें फिक्स्‍ड कैपिटल 2 लाख रुपये है. वहीं 5.82 लाख रुपये में टमाटर, रॉ-मटेरियल, इन्ग्रेडिएंट, काम करने वालों की सैलरी, पैंकिंग, टेलिफोन, रेंट आदि का खर्च भी शामिल है. इस तरह आपको 7.82 लाख रुपये के निवेश में जो एस्टीमेट है, उस लिहाज से सालाना टर्नओवर 28.80 लाख रुपये हो सकता है.

वहीं कास्ट ऑफ प्रोडक्शन पर सालाना 24.22 लाख रुपये खर्च आएगा. जिसमें नेट प्रॉफिट 4.58 लाख रुपये सालाना होगा. यानी आपको हर महीने करीब 40 हजार रुपये प्रॉफिट होगा. अब बात आती है मुद्रा योजना के तहत लोन लेने की तो आपको ये लॉन किसी भी सरकारी या बैंक की शाखा से मिल जाएगा. इसके लिए यहां आपको आवेदन करना होगा. इसके लिए आपको मकान के मालिकाना हक या किराये के दस्तावेज, काम से जुड़ी जानकारी, आधार, पैन नंबर सहित कई अन्य दस्तावेज देने होंगे. बैंक मैनेजर वेरिफिकेशन के बाद लोन मंजूर कर देगा.

भूपेश बघेल – भाजपा को चुनाव के समय याद आते हैं राम ; रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में राम राज्य है तो सुरक्षा वापस ले लें…

0

छत्तीसगढ़ की सियासत इन दिनों राम, राष्ट्रवाद और माननीयों की सुरक्षा को लेकर चर्चा में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच जुबानी टकरार जारी है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के कांग्रेस को अंतिम वक्त में राम की याद आने के बयान के जवाब में शुक्रवार को कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय ही राम की याद आती है। वोट के लिए वे राम का इस्तेमाल करते हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर किए गए सीएम बघेल के तंज के बाद रमन सिंह ने पटलवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ मेें राम राज्य है तो सभी की सुरक्षा वापस ले लें। 

भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद उत्तेजक, ये विदेश से आया : बघेल

  1. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा और आरएसएस के राष्ट्रवाद को उत्तेजक राष्ट्रवाद बताया। उन्होंने कहा कि यह विदेशों से आया है। गांधी जी का राष्ट्रवाद गंभीर राष्ट्रवाद है, जिसे कांग्रेस मानती है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की रैंकिंग में भारत के 10 पायदान नीचे गिरने पर सीएम बघेल ने कहा कि देश की अर्थव्यव्स्था चौपट है। नोटबंदी और जीएसटी से नुकसान हुआ है। अब हालात यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचकर केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन की व्यव्स्था कर रही है।
  2. मैंने कोई सुरक्षा नहीं मांगी, फैसला केंद्र का : रमन सिंहपूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैंने किसी से कोई सुरक्षा नहीं मांगी है। अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगता है कि राज्य में राम राज्य है तो सभी की सुरक्षा वापस ले लें। पूर्व सीएम ने कहा कि सुरक्षा का फैसला हम नहीं करते। ये फैसला केंद्र सरकार का होता है। दरअसल पिछले दिनों सीएम भूपेश बघेल ने सुरक्षा के लेकर डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि मितव्यता से ही फिजूलखर्ची रोकी जा सकती है। मैंने अपने काफिले में कटौती की है, लेकिन पुराने लोग आज भी लंबे-चौड़े काफिला लेकर चलते हैं। मैं इस मामले में किसी को सलाह नहीं दे सकता।