पुणे से 51 किमी दूर जगह है जेजुरी। यहां पर स्थित है खंडोबा मंदिर। बता दे, खंडोबा को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि पृथ्वी पर मल्ल और मणि राक्षस के अत्याचार बढ़ने के बाद उन्हें खत्म करने भगवान शिव ने मार्तंड भैरव का अवतार लिया था। यह मंदिर एक छोटी-सी पहाड़ी पर है। यहां पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 200 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
इस मंदिर में हर साल दशहरे पर हल्दी उत्सव मनाया जाता है जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग आते है। इस दौरान हल्दी से पूरा मंदिर सोने की तरह चमक उठता है
इसके अलावा, यहां 42 किलो की तलवार उठाने की प्रतिस्पर्धा खास होती है, क्योंकि श्रद्धालु इसे अपने दांतों से उठाते हैं। इस साल एक श्रद्धालु ने एक व्यक्ति को पीठ पर बैठाकर 42 किलो वजनी तलवार उठाई।
दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो भव्य नहीं दिखना चाहता। लाखों-करोड़ों सौंदर्य और कॉस्मेटिक उद्योग इस पर हैं।हर किसी को अलग दिखने का शौक होता है। अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग खाने-पीने में बदलाव से लेकर एक्सर्साइज करते हैं।
वहीं हीरोइनों और मॉडल्स के ऐसे किस्से सुने होंगे, जो प्लास्टिक सर्जरी करवाती है। लेकिन यह महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए जिस हद तक गई वह चौंकाने वाली है। 28 साल की डेलगाडिस बचपन से ही बार्बी डॉल जैसी दिखना चाहती थी।
उन्होंने इसके लिए 1-2 नहीं किया, लेकिन उनके चेहरे पर 200 से अधिक सर्जरी हुईं। और 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। यह उल्लेखनीय है कि यह महिला एक बच्चे के रूप में इतनी सुंदर नहीं थी। खबर के मुताबिक, डेलगाडिस बचपन में इतने प्यारे नहीं थे और जब उन्होंने खूबसूरत लोगों का महत्व देखा, तो उन्होंने बाद में बार्बी डॉल की तरह दिखने का फैसला किया
और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेल्गिसाइड ने 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। उन्होंने पोल डांसर के रूप में काम करना शुरू किया और सर्जरी के लिए पैसे बचाने शुरू कर दिए।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने से की खबर के बाद मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार से पूछा है कि, किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुंबई में पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं।’प्रियंका ने सवाल किया, भाजपा सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने 76,600 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की थी और कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।
मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर एक और झटका लगा है। अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 4.3 फीसदी से घटकर 1.1 फीसदी पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि कई सेक्टर्स में उत्पादन घटने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है।
हींग का तड़का खाने का स्वाद लाजवाब बना देता है. हींग में ऐसे कई सारे गुण मौजूद हैं जो आपके स्वास्थ्य को भी दुरस्त रखता है. हींग का इस्तेमाल स्वाद और खूशबू के लिए भरपूर मात्रा में किया जाता है. इसी के साथ हींग के और भी कई सारे फायदे हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल किचन में जरूर होता है. हींग कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसी के साथ आंखों की बीमारी होने पर भी हींग का सेवन मददगार साबित होता है. चलिए बताते हैं आपको हींग के औषधीय गुण.
वहीं यदि कभी यदि किसी के काटा चुभ गया हो तो आप उस जगह पर हींग को घोलकर उस जगह भर दीजिए. कहते हैं इससे न तो गर्द होगा और साथ ही काटा भी निकल जाएगा. इसी के साथ हींग दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोम में भी फायदेंमद साबित होती हैं. हींग को पानी में घोटकर चर्म रोग की जगह लगाने पर जल्दी ही राहत मिल जाती है.
यदि आपके कभी पेट में दर्द हो रहा हो, ऐंठन जैसा महसूस हो रहा हो तो आप अजवाइन और नमक के साथ हींग को खाएं यकीनन इसके सेवन से आपको फायदा मिलेगा. वहीं यदि आपको पेट में कीड़े की शिकायत है तो हींग को पानी में घोलकर एनिमा लेने से पेट के कीड़े तुरंत निकल जाते हैं. कहा जाता है कि दांतों में कीड़ा लग जाने पर रात में सोने के वक्त दांतों में हींग दबाकर सो जाए. ऐसा करने से दांतों के कीड़े अपने आप निकल जाते हैं.
बवासीर की समस्या पर भी हींग का इस्तेमाल किया जाता है. बवासीर होने पर हींग का लेप लगाने से आराम मिलता है. वहीं यदि आप कब्ज से पीड़ित हैं तो आपको हींग के चूर्ण में जरा सा मीठा सोडा मिलाकर रात में सोने से पहले खा लीजिए. ऐसा करने से आपका पेट साफ हो जाएगा.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अमिताभ बच्चन ने अपने जिंदगी में काफी ज्यादा नाम और शोहरत हासिल की है जो हर किसी का एक बड़ा सपना होता है। आज इस खास मौके पर हम आपको अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी के बारें में बताने जा रहे है।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ को लेकर कई तरह की खबरें आई है जिनमें कई तरह की जानकारी भी सामने आई है। फेमसवर्थ पोर्टल की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 3,600 करोड़ बताई जा रही है। उनकी सालाना कमाई 100 करोड़ रूपए बताई जा रही है।
कितने घर अमिताभ ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है। उनके पास दो घर है, जिसमें प्रतीक्षा और जलसा शामिल है। उनके ये दोनों ही घर मुंबई में ही है। उनके घर प्रतीक्षा की कीमत 160 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास दो घर और हैं, साथ ही एक प्लॉट भी है जिसकी कीमत 50 करोड़ है।
अमिताभ बच्चन के पास कई कारें जिनकी संख्य कुल 11 बताई जाती है। जिसमें एक से एक लग्जरी कारे हैं मर्सिडीज, बीएमडब्लू, पोर्श लेक्सेस फेन्टम जैसी कारें शामिल है। आपको बता दें कि अमिताभ की पसंदीदा कार पोर्श लेक्सेस है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने शेयर मॉर्केट में भी अच्छी खास रकम लगाई है जिससे वो करोड़ों कमाते हेै। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन को कारों के अलावा महंगी घड़ियों का भी शौक रखते हैं।
गृह एवं लोक निर्माण मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी श्री ताम्रध्वज साहू 12 अक्टूबर शनिवार को गरियाबंद जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा करेंगे। श्री साहू शनिवार को दोपहर एक बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर दो बजे राजिम पहुंचेंगे और सांस्कृतिक भवन राजिम में बारी-बारी से नगर पंचायत फिंगेश्वर, नगर पालिका गरियाबंद, नगर पंचायत छुरा एवं नगर पंचायत राजिम के काम-काज की समीक्षा करेंगे। श्री साहू शाम 6 बजे राजिम से प्रस्थान कर 7 बजे रायपुर लौटेंगे।
अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको झटका लग सकता है. दरअसल, SBI ने होम लोन पर अब प्रोसेसिंग फीस वसूलने का फैसला लिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही SBIने बचत और FD पर ब्याज दरों को कम किया था. ऐसे में इस फेस्टिव सीजन एसबीआई ग्राहकों को दोहरा झटका लग सकता है.
इस तरह के लोन पर भी लगेगा प्रोसेसिंग फीस बता दें कि केवल होम लोन ही नहीं, बल्कि SBI अब टॉप अप प्लान्स, कॉरपोरेट और बिल्डर्स तक को दिए जाने वाले लोन पर प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा. एसबीआई की तरफ से यह फैसला एक ऐसे समय पर आया है जब रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के बाद सभी बैंक ब्याज दरें कम कर रहे हैं.
एसबीआई ने एक इंटर्नल सर्कुलर में कहा है, ’31 दिसंबर से पहले फेस्टिव सीजन के दौरान प्रोसेसिंग फीस में छूट देने का फैसला वापस लिया जाता है.’ फेस्टिव सीजन में प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का ऑफर 16 अक्तूबर से समाप्त हो जाएगा।
रेपो रेट से लेंडिंग रेट लिंक कर चुका है एसबीआई
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि 1 जुलाई 2019 को एसबीआई ने अपना लेंडिंग रेट रेपो रेट से लिंक किया था. इसके पहले एसबीआई मार्केट में सबसे कम रेट ऑफर कर रहा था. ऐसे में रेपो रेट से लिंक करने के बाद रेट में बड़ी कमी देखने को मिली.
गौरतलब है कि 11 जुलाई को एसबीआई ने एक खास सॉफ्टेवयर को लॉन्च किया था, जिसमें होम लोन पर ब्याज दरें ऑटोमेटिक तरीके से बदलने वाले रेट से तालमेल बिठा सके. हालांकि, एक माह बाद ही इसे वापस ले लिया गया.
कितना देना होगा प्रोसेसिंग फीस एसबीआई के इस यू-टर्न को लेकर कहा गया कि आंतरिक बहस में इस बात का जिक्र किया गया कि कम लोन रेट की भरपाई करने के लिए अन्य चार्जेज को लगाया जाना चाहिए. इसके बाद 1 अक्टूबर को एसबीआई ने एक बार फिर इस सॉफ्टवेयर को लागू किया. बैंक ने कहा है कि लोन लेने वाले ग्राहकों से 0.4 फीसदी प्रोसेसिंग फीस वसूली जाएगी. यह शुल्क 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये होगा. बिल्डर को पांच हजार रुपये का फ्लैट चार्ज देना होगा.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2019 में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इच्छुक मीडिया संस्थानों से 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। मीडिया संस्थान अपना नामांकन सीधे भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन अशोका रोड़ नई दिल्ली में 31 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू द्वारा मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार देने के संबंध में जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय मीडिया सम्मान चार श्रेणी में दिए जाएंगे। इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया(टेलीविजन) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियांे) और ऑनलाइन (इंटरनेट) सोशल मीडिया शामिल है
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सहकारी व्यापार मेला (आईआईसीटीएफ) का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित मेले में बड़ी संख्या में भारतीय सहकारी समितियों और अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ और मार्कफेड ने स्टॉल लगाया है। इन स्टालों के द्वारा वन उत्पादों के साथ ही धान खरीदी से लेकर संग्रहण और विपणन की जानकारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि मंत्री श्री चौबे ने वन उत्पादों के संबंध में कई जानकारियां ली। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के स्टॉल का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी ली और छत्तीसगढ़ में भी किसानों के लिए इसी तरह की व्यवस्था स्थापित करने को लेकर रुचि दिखाई। मेले में 35 देशों के 150 सहकारी समितियां हिस्सा ले रही हैं।