Home Blog Page 2496

मुख्यमंत्री बघेल ने दी फेंसिंग (तलवारबाजी) के खिलाड़ी को 50 हजार की आर्थिक सहायता

0

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में आयोजित जन चौपाल भेंट मुलाकात में प्रदेश के प्रतिभावान फेंसिंग (तलवारबाजी) खिलाड़ी कुमारी मोनिका साहू को स्वेच्छानुदान से 50 हजार रूपए राशि स्वीकृत की। जन चौपाल में खिलाड़ी की माता श्रीमती राजेश्वरी साहू ने खिलाड़ी बेटी को आर्थिक सहायता की मांग की थी। मोनिका ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रजत, कास्य पदक प्राप्त की है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद परिचितो से उधार लेकर थाईलैण्ड मंे आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुई थी और प्रतियोगिता मंे कास्य पदक प्राप्त की साथ ही अन्य देशों मंे भाग लेने के लिए आवश्यक संसाधनों के लिए मुख्यमंत्री से सहायता राशि आवेदन किए थे। 

अखबार मे बेचा खाने-पीने का सामान तो लगेगा 2 लाख जुर्माना, कानून लागू!

0

समाचार पत्रों के कागजों में अब खाद्य सामग्री बेचना दुकानदारों को काफी महंगा पड़ेगा। बलरामपुर जिले के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा ने सभी तहसीलों में ताबड़तोड कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों को बताया और कहा कि इस अधिनियम के तहत किसी भी दुकानदार को अगर अखबारी कागजों में खाद्य सामग्री बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ 2 लाख तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है।

बलरामपुर जिले के जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा ने मंगलवार को केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की।

केंद्र सरकार द्वारा अखबार में खाद्य पदार्थों को लपेटकर बेचना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी तहसीलों में निरीक्षण करते हुए समस्त खाद्य परिसरों को उक्त प्रतिबंध के बारे में बताया कि अखबारी कागजों में प्रिटिंग के लिए जिस स्याही का उपयोग किया जाता है, वह खतरनाक केमिकल्स है।

बुजुर्ग का बैग छीन कर भागे बदमाश, चैन खोली तो चार कोबरा सांपों ने निकलकर घेर लिया

0

चोरी की खबरें अकसर सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब कुछ बदमाशों ने एक शख्स का बैग चुरा लिया। हालांकि, जैसे ही इन बदमाश इस बैग को खोला उनकी हालत खराब हो गई। जिस बैग को उन्होंने चुराया था उसमें पांच बड़े सांप निकल आए। इनमें से चार अजगर थे और एक खास तरह का सांप था। जैसे ही इन बदमाशों ने इन सांपों को देखा इन बदमाशों के समझ में ही नहीं आया आखिर वो क्या करें? वहीं जिस शख्स का बैग चुराकर ये बदमाश भागे थे उन्होंने सांप से भरा अपना बैग वापस पाने के लिए खास अपील की है।

  • सांप से भरा बैग चोरी होने पर खास अपील

सांप से भरे बैग की चोरी का ये चौंकाने वाला मामला यूनाइटेड स्टेट्स के कैलिफोर्निया स्थित सैन जोस का है। जानकारी के मुताबिक, ब्रायन गुंडी, जो कि कैंपबेल आधारित एजुकेशनल स्नेक कारोबार से जुड़े हुए हैं। वो सांप की भलाई को लेकर खास प्रोजेक्ट संचालित करते हैं। शनिवार दोपहर ब्रायन एक लाइब्रेरी में प्रेजेंटेशन देने पहुंचे थे, वहां से निकलने के बाद वो एक बैग में पांच सांप को लेकर अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनका ये बैग गुम हो गया।

ब्रायन ने खुद बताया कैसे चोरी हुआ बैग

खबरों के मुताबिक, ब्रायन गुंडी का गुम हुआ ये बैग कुछ बदमाश लेकर भाग खड़े हुए। ब्रायन के मुताबिक, करीब एक से डेढ़ मिनट में उनकी गाड़ी से ये बैग गायब हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि बैग में चार अजगर और एक स्पेशल सांप था जिसकी कीमत करीब 5 हजार डॉलर है। यही नहीं ब्रायन ने इन सांपों को वापस पाने के लिए खास कोशिश के तहत YouTube पर अपना वीडियो भी जारी कर दिया।

बैग में सांप होने को लेकर ब्रायन ने वीडियो जारी कर क्या कहा

इस वीडियो के जरिए ब्रायन गुंडी ने बताया कि कैसे उनसे ये बैग लेकर कुछ बदमाश भाग खड़े हुए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बैग को पाने में उनकी मदद करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रायन गुंडी ने बैग चुराने वाले बदमाशों को पकड़ने की उन्होंने कोशिश की थी। वो उनके पीछे भी भागे लेकिन बदमाश फरार होने में सफल रहे। फिलहाल ब्रायन ने इसको लेकर पुलिस में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बैग में सांप जहरीला नहीं है और किसी के लिए भी खतरा नहीं है। अगर किसी को ये मिलता है तो कृपया वो इन्हें उनको वापस कर दें।

नौकरी दिलवाने का कहकर युवक ने बनाया महिला को बंधक और रोज करने लगा रेप

0

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह पल्लू थाना क्षेत्र का है. इस मामले में एक युवती को अध्यापिका की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक द्वारा अपहरण के बाद बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले को राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक इस मामले में एक युवती को अध्यापिका की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसके बाद वह उसे बंधक बनाकर रखने लगा और हर दिन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा.

इस मामले में पुलिस ने कहा, ‘क्षेत्र की पूरबसर की रहने वाली 20 वर्षीय पीडिता द्वारा दर्ज करवाए मुकदमे में बताया है कि वह बी एड की अध्यापिका है. झुंझुनू जिल के नवलगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव राणासर तोगडा निवासी आरोपी ने उसे शिक्षा विभाग में अध्यापिका की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर गत 19 जुलाई को पल्लू बस अड्डे पर ले आया, जहां एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में दो व्यक्ति और सवार थे. उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर जयपुर ले गए. इसके बाद आरोपी उसे इंदौर ले गया जहां किराए पर मकान लेकर अपने साथ रहने लगा.’

इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ‘आरोपी ने उसे ज्यादातर नशे की हालत में रखा. ऐसी अवस्था में उससे कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा दिए और कहा कि उनकी शादी हो गई है. आरोपी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा. बाद में वह उसे अपने गांव ले आया. उसके भाई, पिता और मां ने बंधक बना लिया. काफी दिनों तक उसके साथ आरोपी दुष्कर्म करता रहा.’ इस मामले में आगे पीडिता ने बताया कि ‘वह किसी तरह से इसकी चंगुल से निकलकर भाग आई तथा पुलिस में रिपोर्ट करवाई है.’

चंद्रयान ने चांद से ऐसी चीज़ भेजी है कि आप अपनी डीपी बदल लेंगे

0

चंद्रयान 2. चांद की ओर भेजा गया. विक्रम लैंडर की लैंडिंग फेल हो गयी. लेकिन चंद्रयान का ऑर्बिटर का काम जारी रहा. ऑर्बिटर चांद के चक्कर काट रहा है. डाटा जुटा रहा है, तस्वीरें खींच रहा है.

इस कड़ी में चंद्रयान ने गज़ब की चीज़ भेज दी है. चंद्रयान ने चांद की सतह की तस्वीरें भेज दी हैं. और इन तस्वीरों के बारे में कहा जा रहा है कि ये चांद की अब तक की सबसे साफ़ तस्वीरें हैं.

कहां की तस्वीर है?

बता दें कि चंद्रयान के ऑर्बिटर में Orbiter High Resolution Camera (OHRC) फिट है, जिसका काम तस्वीरें खींचना. अब इसरो ने OHRC से खींची गई तस्वीरें पिछले हफ्ते साझा कीं. ये तस्वीरें चांद के दक्षिणी ध्रुव बुगोलाव्स्की ई क्रेटर की हैं. ये 3 किलोमीटर गहरा है और इसका फैलाव 14 किलोमीटर के दायरे में है.

और तस्वीर में आप देख क्य्गा रहे हैं?

ये तस्वीरें 5 सितम्बर को ऑर्बिटर ने क्लिक की थी, और हाल फिलहाल हमारे बीच आई हैं.

Reliance Jio यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अन्‍य मोबाइल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए देना होगा 6 पैसा/मिनट का शुल्‍क

0

कॉल टर्मिनेशन चार्ज को खत्‍म किए जाने को लेकर ट्राई की समीक्षा में हो रही देरी के बीच अरबपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने उपभोक्‍ताओं से वॉयस कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्‍क लेने की घोषणा की है। जियो नेटवर्क से अन्‍य नेटवर्क पर किए जाने वाले कॉल के लिए यह शुल्‍क लागू होगा। जियो ने कहा है कि वह वॉयस कॉल शुल्‍क की भरपाई उतने ही कीमत का मुफ्त डाटा देकर करेगी।

जियो ने अपने एक बयान में कहा है कि वह अब अन्य कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल के लिए छह पैसे प्रति मिनट का शुल्क लेगी, इसकी भरपाई मुफ्त डाटा देकर की जाएगी। जियो यूजर्स द्वारा अन्‍य जियो फोन और लैंडलाइन पर किए जाने वाले कॉल पर यह शुल्‍क लागू नहीं होगा। इसी प्रकार व्‍हाट्सएप, फेस टाइम और अन्‍य ऐसे प्‍लेटफॉर्म के जरिये किए जाने वाले कॉल पर भी यह शुल्‍क लागू नहीं होगा। सभी नेटवर्क से आने वाले इनकमिंग कॉल पहले की तरह ही मुफ्त बने रहेंगे।

टेलीकॉम नियामक ट्राई ने 2017 में इंटरकनेक्‍ट यूसेज चार्ज आईयूसी) को 14 पैसे से घटाकर 6 पैसा प्रति मिनट कर दिया था और कहा था कि यह शुल्‍क जनवरी 2020 तक पूरी तरह से खत्‍म कर दिया जाएगा। लेकिन अब ट्राई ने परामर्श पत्र जारी कर प्रतिभागियों से यह पूछा है कि क्‍या इस समय सीमा को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

अभी तक जियो नेटवर्क पर वॉयस कॉल फ्री थी इस वजह से जियो को अपनी प्रतिस्‍पर्धी कंपनियों जैसे भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को 13,500 करोड़ रुपए का भुगतान करना पड़ा है। ट्राई के इस कदम से होने वाले नुकसान से बचने के लिए जियो ने अन्‍य नेटवर्क पर किए जाने वाले प्रत्‍येक कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्‍क वसूलने का निर्णय लिया है।

बुधवार से जियो उपभोक्‍ताओं द्वारा किए जाने वाले सभी रिचार्ज पर अन्‍य मोबाइल नेटवर्क पर किए जाने वाले कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्‍क देय होगा और यह शुल्‍क तब तक जारी रहेगा जब तक ट्राई आईयूसी शुल्‍क को खत्‍म नहीं कर देता।

जियो ने कहा है कि वह उपभोक्‍ता द्वारा उपयोग किए गए आईयूसी टॉप-अप वाउचर की कीमत के बराबर का अतिरक्ति डाटा मुफ्त में उपलब्‍ध कराकर इसकी भरपाई करेगी। जियो ने कहा कि पिछले तीन सालों में उसने अन्‍य मोबाइल ऑपरेटर्स जैसे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को लगभग 13,500 करोड़ रुपए का आईयूसी शुल्‍क के रूप में भुगतान किया है।

राफेल की शस्‍त्र पूजा को ड्रामा कहनेवाले मल्लिकार्जुन पर भड़के संजय निरुपम, कहा- नास्तिक

0

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का कहना है कि शस्त्र पूजा को ड्रामा या तमाशा कहा जाना बिल्‍कुल गलत है। शस्त्र पूजा हमारे देश की पुरानी परंपराओं में से एक है।

नई दिल्‍ली, एएनआइ। विजयदशमी के अवसर पर शस्‍त्र पूजा को कांग्रेस ने ‘ड्रामा’ बताया, तो इसका विरोध पार्टी में ही हो रहा है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम का कहना है कि शस्त्र पूजा को ड्रामा या तमाशा कहा जाना बिल्‍कुल गलत है। शस्त्र पूजा हमारे देश की पुरानी परंपराओं में से एक है। दरअसल, समस्या यह है कि खड़गेजी नास्तिक हैं, उनका ईश्‍वर में विश्‍वास नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में हर कोई नास्तिक नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और संदीप दीक्षि‍त ने फ्रांस में राफेल (Rafael) को रिसीव करने के क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर हमला बोला था। दोनों ने विजयदशमी के अवसर पर रक्षा मंत्री द्वारा फ्रांस में राफेल की शस्‍त्र पूजा करने को तमाशा करार दिया। खड़गे ने कहा कि इस तरह का ड्रामा करने की कोई आवश्‍यकता बिल्‍कुल भी नहीं थी। देखिए, इससे पहले जब हमने बोफोर्स डील की थी, तब कोई उसे खरीदने नहीं गया था। इसका हमने कोई दिखावा भी नहीं किया था। अब ये हमारे वायुसेना के अधिकारी बता सकते हैं कि यह ठीक हो रहा है या नहीं।

दरअसल, विजयादशमी के दिन भारत ने दुनिया के सबसे मारक लड़ाकू जेट विमान राफेल को औपचारिक तौर पर हासिल कर लिया। राजनाथ सिंह ने फ्रांस में एक गरिमापूर्ण समारोह में इस बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित राफेल विमान को प्राप्त किया। इस दौरान दुनिया भर की लगी निगाहों के बीच पूजा के बाद राजनाथ सिंह ने राफेल में उड़ान भी भरी। रक्षामंत्री ने राफेल विमान का विधि विधान पूर्वक शस्त्र पूजन कर भारतीय वायुसेना की सामरिक ताकत में हो रहे इस इजाफे का शंखनाद किया।

राफेल में लगभग आधे घंटे की उड़ान भर कर राजनाथ सिंह ने भारत के बढ़ते सैन्य पराक्रम का भी संदेश दिया। राफेल हासिल करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना की गर्जना ही तेज नहीं होगी, बल्कि इसे बेहद मजबूती मिलेगी। रक्षामंत्री ने कहा कि राफेल मिलने के साथ ही भारत-फ्रांस के रणनीतिक और सामरिक रिश्ते के नये दौर की शुरुआत हो गई है।

साबुन बेशक किसी भी रंग का क्यों ना हो, लेकिन झाग हमेशा सफेद ही होता है क्यों?

0

वैसे तो आपने टीवी पर कई बार अलग-अलग प्रकार के साबुनों के विज्ञापनों को देखा होगा। हर कंपनी अपने साबुन को सुंदर से सुंदर तरीके से प्रस्तुत करती है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर सके। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि साबुन का रंग चाहे कोई भी हो मगर उसका झांक हमेशा सफेद क्यों होता है।

आज हम आपको बताते हैं कि साबुन का झाग हमेशा सफेद ही क्यों होता है। इस जवाब को जाने के लिए बस आपको करना यह होगा कि आपको अपनी स्कूल की साइंस किताब को याद करना होगा जिसमें यह बताया गया है कि किसी भी चीज का अपना कोई रंग नहीं होता। वस्तु पर जब प्रकाश की किरणें पड़ती हैं तो वो बाकी रंगों को एब्जॉर्व कर जिस रंग को रिफलेक्ट करती है वही उसका रंग होता है।

अभी बताया गया है कि जब कोई वस्तु सभी रंगों को एब्जॉर्व कर लेती है तो वह काली दिखाई देती है। जब कोई वस्तु सभी रंगों को रिफलेक्ट कर देती है तो वो सफेद दिखाई देती है।

यही नियम साबुन के झाग पर भी लागू होता है। यही चीज़ शैंपू-डिटर्जेंट के साथ यह बात भी देखी जा सकती है कि वे चाहे किसी रंग के हों, उनका झाग हमेशा सफेद ही होता है।

साबुन के झाग का सफेद होने का यह भी कारण बताया जाता है कि झाग कोई ठोस पदार्थ नहीं है। इसकी सबसे छोटी इकाई पानी, हवा और साबुन से मिलकर बनी एक पतली फिल्म होती है। यह पतली फिल्म जब गोल आकार ले लेती है, हम इसे बुलबुला कहते हैं। दरअसल साबुन का झाग बहुत सारे छोटे बुलबुलों का समूह होता है।

साबुन का झाग बनाने वाले छोटे-छोटे बुलबुले भी इसी तरह के सतरंगी पारदर्शी बुलबुलों से बने होते हैं लेकिन ये इतने बारीक होते हैं कि हम सातों रंगों को नहीं देख पाते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रकाश इतनी तेजी से घूमता है कि वो सभी रंगों को परिवर्तित करता रहता है। कोई वस्तु सभी रंगों को परिवर्तित कर दे तो उसका रंग सफेद दिखाई देता है। इसी वजह से साबुन का रंग सफेद दिखाई देता है।

इस लड़की ने एक साल नहीं किया स्मार्टफोन का इस्तेमाल, मिलेगा इतना बड़ा इनाम

0

अगर आप सोचते हैं कि बिना स्मार्टफोन के आज के समाज में जीवन आसान नहीं है, तो आप गलत सोच रहे हैं। न्यूयॉर्क में रहने वाली 29 साल की इलाना मुगडन ने ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने अपना आईफोन 5एस थोड़कर स्क्रॉल फ्री फॉर वन ईयर चैलेंज में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले को 1 लाख डॉलर का इनाम मिलेगा, जो भारतीय रुपए में लगभग 72 लाख रुपए होगा। मुगडन जल्द ही 1 लाख डॉलर जीत जाएंगी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कोकाकोला की कंपनी vitaminwater ने किया है। जिसमें हिस्सा लेने वाले को एक साल तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल ना करने पर 1 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इलाना ने इस प्रतियोगिता के 8 महीने पूरे कर लिए हैं। 8 महीने पूरे होने के बाद उन्होंने एक लाइ डिटेक्टर टेस्ट में हिस्सा लेना होगा, जिसके बाद ही उन्हें इनाम मिलेगा।

vitaminwater ने पिछले साल दिसंबर में इस प्रतियोगिता के लिए इनाम की घोषणा की थी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2019 थी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को अपने ट्विटर या इंस्टाग्राम अकाउंट से #nophoneforayear और #contest का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट लिखना था।

दुनिया के सबसे महंगे सेव की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, ये है कलर

0

सेव हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद फल है। यह खाने में मीठा होने के साथ ही शरीर के लिए आवश्यक पौष्ठिक तत्व प्रदान करता है।

आपने गहरे कत्थई और हरे रंग का सेव तो जरुर देखा होगा, लेकिन क्या आपने काले और गहरे बैंगनी रंग का सेव भी देखा है। नहीं तो आज हम उस सेव के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

इस काले रंग के सेव की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि जान कर आप हैरान रह जाएंगे। ब्लैक डायमंड के नाम से जाना जाने वाले इस सेव का बागान तिब्बत की पहाडिय़ों पर हैं। खास भौगोलिक स्थिति के कारण यहां पर इस रंग का सेव पैदा होता है।

यह सेव चीन के बीजिंग, शंघाई, गुआंजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट्स में उपलब्ध है। यहां पर इस सेव की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि यहां पर एक ब्लैक डायमंड सेव की कीमत लगभग 50 युआन यानी 500 रुपए होती है।