Home Blog Page 2509

छत्तीसगढ़ – एंबुलेंस से प्रसूता को घर पहुंचाने के बाद कर्मचारी भेंट कर रहे पौधा…

0

बच्चे की किलकारी के साथ जिस तरह घर हरा-भरा हो जाता है, उसी तरह इस खुशी के साथ घर के आंगन को भी हरियाली से भरने के लिए महतारी एक्सप्रेस ने अनूठी पहल है। संचालन कंपनी जीवीके की पहल पर प्रसव के बाद हर प्रसूता को एक पौधा भेंट किया जा रहा है। इस पौधे को घर, बाड़ी या अपने आसपास में लगाकर नवजात बच्चे की तरह इसकी देखरेख का भी संकल्प दिलाया जा रहा है। जिला हाॅस्पिटल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक जब भी किसी महिला को प्रसव के लिए महतारी से लाया जा रहा है, उसे वापस छोड़ने के वक्त स्टाफ की आेर से उन्हे एक पौधा भेंट किया जा रहा है। 

प्रदेश भर में एक लाख से अधिक पौधे रोपेंगे 

  1. जीवीके के जिला प्रभारी मयूर परमार ने बताया कि अपने ढंग से पौधरोपण का ये अभियान अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। कंपनी ने प्रदेशभर मंे 1 लाख से अधिक पौधें प्रसूताओं के माध्यम से रोपित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत हर प्रसूता को महतारी एक्सप्रेस से घर छोड़ते वक्त उन्हे ये पौधें भेंट किए जा रहे हैं। उन्हे पौधे के महत्व को समझाते हुए पौधरोपण के बाद बिल्कुल अपने बच्चे की तरह देखरेख कर बढ़ा करने की बात कही जा रही है। 
  2. अभी 24 महतारी एक्सप्रेस जिले में दे रही अपनी सेवा जिले में जीवीके कंपनी के माध्यम से 24 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा दे रही है। हर एंबुलेंस की टीम को पौधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेवल पर सौंपे गए हैं। प्रसव के लिए कॉल आने पर ये महिलाओं को हास्पिटल तक लाते हैं। इसके बाद वापस घर छोड़ने की जिम्मेदारी भी इन्ही वाहनों की रहती है। कंपनी के इस अनूठी पहल से हर घर के आंगन तक बच्चों के साथ पौधें पहुंच रहे हैं। जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी परिवार के सदस्य उठा रहे हैं। 
  3. बच्चों के जन्म के साथ रोज औसत 35 पौधे रोपे जा रहे अभियान की शुरुआत गांधी जयंती के दिन से हुई है तब से अब तक रोजाना औसत 35 पौधे महतारी एक्सप्रेस के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैैं। इस लिहाज से रोजाना 35 बच्चों के जन्म के साथ ही इन पौधों को भी नई जिंदगी मिल रही है। प्रसूता के परिवार को पर्यावरण के संरक्षण से लेकर पौधरोपण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस अनूठी पहल से एंबुलेंस के कर्मचारी और अधिकारी हर घर तक पौधरोपण के लिए जागरूक कर रहे हैं।

पत्थरबाजी के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, जनसुनवाई के दौरान पुलिस पर किया था हमला…

0

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तमनार पुलिस ने सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। दरअसल यहां महाजेंको कंपनी पर्यावरण संबंधी मुद्दे पर जनसुनवाई कर रही थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने यहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान जवान ने पुलिस नर पथराव किया। पुलिस के अनुसार वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है।
 

घटना 27 सितंबर की है।  इसी मामले गिरफ्तार जवान का नाम राकेश भगत है। राकेश आर्मी में गनर है। वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। रविवार को ही उसकी छुट्टी खत्म होने वाली थी। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राकेश के परिवार का कहना है कि पुलिस जान बूझकर उसे फंसा रही है। जबकि अधिकारी वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। महाजेंको, महाराष्ट्र की एक पॉवर जेनेरेशन कंपनी है। रायगढ़ की कोयला खदानों में यह कंपनी अपना कारोबार संचालित करती है।

प्रतिबंध प्रचार में सिमटा, बिक रही सिंगल यूज प्लास्टिक, दुकानदार और लोग कर रहे इस्तेमाल

0

भारत सरकार ने पर्यावरण के लिए घातक सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। गांधी जयंती से इसको लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण मंडल, नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिबंधित पालिथीन का उपयोग बंद करने मैदानी पहल की। दीवार लेखन हुआ। जब्ती तथा पेनाल्टी लगाई गई। कपड़े की हजारों थैलियां बंटवाई गईं। अभियान के चार दिन बाद ‘दैनिक भास्कर’ ने ग्राउंड रिपोर्ट की तो प्रतिबंध का असर नाम मात्र का नजर आया। 

सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर लग सकता है 25 हजार रुपए तक जुर्माना

  1. बृहस्पति, शनिचरी, बुधवारी, सदर, गोल बाजार आदि में डिस्पोजेबल ग्लास, कटोरियां, पालिथीन पन्नियों का इस्तेमाल होता नजर आया। थोक दुकानदारों के यहां डिस्पोजेबल ग्लास, कटोरियों के पैकेट खुलेआम रखे हुए हैं। ठेले व अन्य दुकानदार पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। शनिवार को सार्वजनिक कार्यक्रमों में सिंगल यूज प्लास्टिक का खुलकर इस्तेमाल हुआ। निगम ने सड़कों से सफाई में पांच ट्रैक्टर ट्राली प्लास्टिक निकाला। अब प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक पहली बार मिलने पर 5 हजार, दूसरी बार में 10 और तीसरी बार में 25 हजार की पेनाल्टी लगाने पर विचार कर रहा है। 
  2. सिंगल यूज प्लास्टिक का सभी जुटकर बहिष्कार करें बृहस्पति, बुधवारी, शनिचरी, पुराना बस स्टैंड, गोल बाजार, सदर बाजार, तिफरा सब्जी और फल मंडी में विक्रेताओं ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्लास्टिक यूज पर कार्रवाई की जा रही है। फल विक्रेता रमेश साहू ने बताया कि 30 रुपए में 100 पॉलीथिन मिलती है, पर कपड़े की थैली एक रुपए पड़ती है। थोक फल-सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा ने कहा कि बृहस्पति बाजार में पॉलीथिन बंद हो गया था। बुधवारी और शनिचरी में भी पूरी तरह बंद करने दुकानदारों से कहा गया है। 
  3. जानिए प्लास्टिक की इन चीजों पर है प्रतिबंध छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की साइंटिस्ट अनिता यादव ने बताया कि प्लास्टिक बैग्स, प्लास्टिक कटलरी, थर्माकोल से बनी कटलरी, कप, चम्मच, प्लेट व पानी के पाउच भी शामिल हैं। इसके अलावा थर्माकोल की प्लेट, नकली फूल, बैनर, झंडे, प्लास्टिक पानी बोतल, प्लास्टिक स्टेशनरी आइटम जैसे फोल्डर आदि का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। 
  4. इसलिए कारगर नहीं हो रहा अभियान बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सोंथलिया ने कहा कि अगर सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करना चाहती है तो सबसे पहले उत्पादन बंद करे। हमारे किसी विक्रेता को पता नहीं है कि सिंगल यूज प्लास्टिक है क्या। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक व उनसे जुड़े उत्पादों के उत्पादन व इस्तेमाल को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने बताया कि 114 कपड़े की दुकानें हैं, लगभग 10 करोड़ का कारोबार है। उन्हें मोटी पॉलीथिन का उपयोग करने कहा गया है। 
  5. पॉलीथिन में बिक रहा 50 हजार लीटर दूध देवभोग का 7 हजार, एबीस का 8 हजार अमूल दो हजार, दिनशा 6 हजार, वचन दो हजार और नंदनम् दूध की रोजाना खपत 2 हजार लीटर है। इस पर बैन नहीं है पर रोजाना करीब 45 से 50 हजार लीटर खुला दूध डेयरी शॉप से पॉलीथिन बैग में दिया जा रहा है। डेयरी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बेनी गुप्ता के मुताबिक 200 गेज का प्लास्टिक यूज किया जा सकता है। 
  6. प्लास्टिक, डिस्पोजेबल का 450 करोड़ का धंधा : अकेले बिलासपुर में प्लास्टिक व डिस्पोजेबल का लगभग 450 करोड़ का सालाना कारोबार होता है। संभाग में सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली 31 इकाइयां हैं। शहर में 8 थोक विक्रेता और लगभग 3 हजार फुटकर विक्रेता इसके कारोबार में शामिल हैं। 

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, फायर ब्रिगेड कर्मचारी की मौत, पत्नी, बेटे समेत 6 घायल…

0

छत्तीसगढ़ के भनपुरी में सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक फायर ब्रिगेड कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटे समेत छह लोग घायल हुए हैं। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार के टकराने के चलते हुआ है। सड़क किनारे खड़े ट्रकों से वाहनों के टकराने और हादसों के आंकड़े लगातार बढ़ने के बावजूद पुलिस की ओर से काेई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दूसरे ट्रक से खींचकर निकाला गया

  1. रायपुर निवासी वीरेंद्र वाणि (35) फायर ब्रिगेड कर्मचारी में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। वह सोमवार तड़के बस्तर दशहरा देखने के लिए इंडिका कार से पत्नी, बेटे, साले सहित परिवार के छह लोगों के साथ जगदलपुर जा रहे थे। उनकी कार जगदलपुर से करीब 25 किमी पहले ही भनपुरी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मारते हुए अंदर घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
  2. बताया जा रहा है कि कार वीरेंद्र ही चला रहे थे और झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दूसरी ट्रक की सहायता से कार को बाहर खींचा गया। इसके बाद कार के अागे के हिस्से को सीधा कर वीरेंद्र के शव सहित अन्य घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस सभी को भनपुरी में ही स्थानीय अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जगदलपुर रेफर कर दिया गया। 

छत्तीसगढ़ : हाई कोर्ट में लगातार फेल हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार, लगे इन मामलों में करारे झटके

0

 छत्तीसगढ़ सरकार को पिछले कुछ दिनों से कोर्ट में लगतार मुंह की खानी पड़ रही है. बात चाहे अंतागढ़ टेपकांड का हो या फिर नान घोटाले की या आरक्षण में स्टे का, हर बार कोर्ट में सरकार की किरकिरी हुई है. इसमें से ज्यादातर मामले हाई प्रोफाइल हैं. इन मामलों में सरकार की साख दांव पर लगी थी. इन मामलों में सरकार के असफल होने पर अब राजनीति शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को पिछले 9 माह में बिलासपुर हाई कोर्ट में आधा दर्जन से अधिक बार मुंह की खानी पड़ी है. वह भी किसी साधारण मामलों में नहीं बल्कि हाई प्रोफाइल और बहुचर्चित मामलों में, जिन पर सरकार कार्रवाई करना चाह रही थी.

इन मामलों में सरकार हुई असफल
सरकार के असफल होने के मामलों में निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई, अंतागढ़ टेपकांड में वाइस सैंपल लेने के मामले को कोर्ट ने खारिज किया, नान के मुख्य आरोपी एसएस भट्ट का 164 का आवेदन अस्वीकार, जन्म स्थान वाले मामले में हाई कोर्ट से अमित जोगी को जमानत, फोन टेपिंग मामले में आईपीएस रजनेश सिंह की गिरफ्तारी पर रोक, डीकेएस घोटाले में डॉ. रमन सिंह के दमाद पुनित गुप्ता को कोर्ट से अग्रिम जमानत, आरक्षण बढ़ाने के सरकारी फरमान पर हाईकोर्ट का स्थगन शामिल है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार, Bhupesh Baghel. High Court, हाई कोर्ट, छत्तीसगढ़, रायपुर, आरक्षण
तागढ़ टेपकांड का हो या फिर नान घोटाले की या आरक्षण में स्टे का, हर बार कोर्ट में सरकार की किरकिरी हुई है.

कोर्ट में कमजोर पड़ी सरकार
वे तमाम बड़े मामले पर जिस पर राज्य सरकार कार्रवाई करने के मूड से एसआईटी तक गठित की है, लेकिन कोर्ट जाते-जाते सरकार का पक्ष इतना कमजोर हुआ और कोर्ट ने इन प्रमुख मामलों सहित कई अन्य मामलों पर भी रोक लगा दी. जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है. सरकार के विधि मंत्री मो. अकबर इसे सरकार की किरकिरी मामने से इंकार करते हुए बेहतर तैयारियों के साथ दोबारा पक्ष रखने की दुहाई दे रहे हैं. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी इसे बदलापुर की राजनीति की करारी शिकस्त बता रहे हैं. हालांकि कानूनविद रामनारायण व्यास इसे सरकार की कमजोर तैयारियों और जल्दबाजी में लिए हुए फैसले की परिणिती बताते हैं.

छत्तीसगढ़ : पेशी के लिए बंदियों को कोर्ट ले जा रहे पुलिस जवानों ने रास्ते में पी शराब, वीडियो वायरल

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बंदियों को पेशी में लेकर कोर्ट गए पुलिस कर्मियों का रास्ते में जाम छलकाते वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो बीते 4 अक्टूबर को रिकॉर्ड होना बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में कोर्ट पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी रास्ते में गाड़ी रोककर शराब पीते नजर आ रहे हैं. शराब पीते दिख रहे जवान पुलिस की वर्दी भी पहने हैं. ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मामला 4 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जहां सेंट्रल जेल बिलासपुर में बंद लूटपाट के आरोपी सुनील रजक, जितेंद्र यादव, बलवा का आरोपी रमेश बाबा और आर्म्स एक्ट आरोपी शुभम वर्मा व चेतन दास की बिल्हा कोर्ट में पेशी थी. शुक्रवार को सेंट्रल जेल प्रबंधन ने सभी पांच आरोपियों को बिल्हा कोर्ट लेकर जाने के लिए पुलिस लाइन से बल की मांग की. इसपर प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक नानूराम डहरिया, दिलीप वैष्णव व रवि वानखेड़े की ड्यूटी लगाई गई.

रास्ते में ही पी शराब
बताया जा रहा है कि ड्यूटी लगने के बाद पुलिसकर्मी पांचों बंदियों को शासकीय वाहन में लेकर बिल्हा कोर्ट के लिए रवाना हुए, लेकिन कोर्ट पहुंचने से पहले पुलिसकर्मियों ने रास्ते में बिल्हा शनिचरी बाजार के शराब की दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर दी. यहां बंदियों को गाड़ी में छोड़कर पुलिसकर्मी शराब दुकान के पास बैठकर शराब पीने लगे. इसके बाद शराब के नशे में ही आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंच गए. इस बीच पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए वीडियो बना लिया गया. पुलिसकर्मी पेशी के बाद बंदियों को जेल छोड़कर लाइन के लिए रवाना हो गए. यहां भी अधिकारियों को पुलिसकर्मियों के नशे में होने की भनक नहीं लगी.

जांच के निर्देश
वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं. हालांकि अफसर मीडिया से कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बहरहाल अब देखना होगा कि इस मामले में जांच के बाद क्या तथ्या सामने आते हैं.

छत्तीसगढ़ : ये मुस्लिम महिला 20 सालों से ढोलक की थाप के साथ राम भजन गा रही

0

देश में जहां राम के नाम पर सियासतदानों में आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है, वहीं इन सबके बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसी मुस्लिम महिला भी हैं जो लोगों में राम के नाम की अलख जगा रही हैं. रायपुर के नुरानी चौक में रहने वाली शायरा खान महिलाओं के बीच ढोलक की थाप में भजन गुनगुनाती हैं. इसके लिए एक दो नहीं बल्कि शहरभर में पांच राम मंडलियों का गठन शायरा खान ने किया है. पिछले 20 सालों से शायरा राम भजन मंडली को चला रही हैं.

 ऐसे बनाई अपनी भजन मंडली

शायरा खान बताती हैं कि शहरों की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को एक साथ इक्ठ्ठा करना गांवों से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है. इसलिए करीब 20 साल पहले उन्होंने राम भजन मंडली बनाने की सोची. पहली शुरूआत अपने ही इलाके से की, जहां हिन्दू महिलाओं को उन्होंने भजन मंडली में जोड़ना शुरू किया. फिर धीरे-धीरे पूरे शहर में शायरा ने 5 मंडलियां बना ली है.

सामाजिक कार्यों में जोड़ने की कोशिश

शायरा खान की मानें तो मंडली के जरिए राम भजन के साथ ही महिलाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का भी काम किया जाता है. शायरा का कहना है कि इतने सालों से राम भजन गाते-गुनगुनाते ये सब कैसे अच्छा लगने लगा, ये खुद उन्हें भी पता नहीं चला. लेकिन अब महिलाओं के साथ ऐसे भी भजन मंडली में जाना उन्हें अच्छा लगता है. इन 20 सालों के दौरान उनके घर से भी किसी तरह की कोई रोक-टोक का सामना उनको नहीं करना पड़ा.

महिलाओं में दिखता है उत्साह

शायरा खान जब महिलाओं के साथ राम भजन में शामिल होती हैं तो महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बनता है. राम मंडली में शामिल महिलाओं का कहना है कि सभी के साथ शायरा घुल-मिल गई हैं. शायरा की मौजूदगी से सभी को काफी खुशी मिलती है. वहीं पार्षद सतनाम पनाग का कहना है कि लोगों का प्यार धर्म और मजहब से काफी ऊंचा है. ये सभी के लिए मिसाल से कम नहीं है. जिस तरह राजधानी की इस मुस्लिम महिला ने राम नाम की अलख लोगों में जगाई है, उससे मज़हबी एकता और सौहार्द्र का एक सकारात्मक संदेश जरूर लोगों को मिल रहा है.

अब मात्र 50 रूपए में घर बैठे बनवा सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कैसे ?

0

भारत में बहुत सारे ऐसे लोग मौजूद हैं। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन लोगों के लिए मोदी सरकार ने खुशखबरी दी है दरअसल मोदी सरकार, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियमों को लगातार आसान बनाती जा रही है. ऐसे में जो लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते है. वे जान लें कि अब देश में लगभग सभी चीजों की होम डिलीवरी होती है आपको यह जानकर खुशी होगी, कि अब आप घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे आप चाहें तो घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी प्रमाण पत्र घर पर ही मुहैया कराने के लिए सरकार की डोर स्टेप योजना शुरु हो चुकी है। इस योजना के तहत आप आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन और कार्ड का नवीनीकरण राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना आदि सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। हालांकि यह सब सेवाये पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं, ऐसे में कई लोग हैं जो बहुत तकनीक-प्रेमी नहीं हैं.
और ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहज नहीं हैं। साथ ही, कई लोगों को इंटरनेट सेवाओं की जानकारी सही से नहीं है और साइबर कैफे की भी तलाश करनी पड़ती है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा। उसके बाद एक सहायक या मोबाइल सहायक टैबलेट के साथ आपके घर का दौरा करेगा और आपको फॉर्म भरने में मदद करेगा।
आपको लगभग 50 रुपये का सेवा शुल्क भी देना होगा। आपको आधार कार्ड और एक पासपोर्ट आकार का फोटो प्रदान करना होगा। लेकिन आपको बता दे कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको ड्राइविंग टेस्ट देना ही होगा। ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदकों को आरटीओ जाना होगा। एक बार जब कोई आवेदक ड्राइविंग टेस्ट क्लियर कर लेता है, तो एक स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस घर पर पहुंच जाएगा।

सबसे ज्यादा गोरी हैं फिल्म इंडस्ट्री में ये 5 अभिनेत्रियां, नंबर 1 का कोई जवाब नहीं !

0

फिल्म इंडस्ट्री में आज कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी खूबसूरती के दीवाने लाखों-करोड़ों लोग हैं। फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है। इनमें से कुछ अभिनेत्री ऐसी हैं जिन्होंने कोई सर्जरी नहीं करवाई बल्कि वह नेचुरल बेहद खूबसूरत है। वह इतनी गोरी और खूबसूरत है कि सुंदर दिखने के लिए उसे ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं है।

1. काजल अग्रवाल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है इन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की है सब में इन्होंने अपनी हॉटनेस से दर्शकों को दीवाना बनाया है। काजल अग्रवाल बहुत ही ज्यादा गौरी अभिनेत्री है इनका रंग दूध की तरह सफ़ेद है।

2. जैकलीन फर्नांडिस आज फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बन गई हैं। जैकलीन फर्नांडिस को बाॅलीवुड की सबसे गोरी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इनका फिगर काफी हॉट है और वे मर्डर 2 जैसी फिल्म में काफी बोल्ड रोल कर चुकी है। जैकलीन बॉलीवुड के लगभग हर बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी है।

3. फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी एक्टिंग के साथ साथ दिखने में भी किसी से कम नही है। इन्होंने आज तक फिल्म इंडस्ट्री को बहुत सुपरहिट फिल्में देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। आपको बता दें कि कटरीना का भी कॉम्प्लेक्शन रुई की तरह सफेद है।

4. बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियो में से एक हैं। इन्होंने बहुत कम समय में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। आलिया दिखने में बेहद सुंदर हैं और उनका भी रंग दूध की तरह बिल्कुल सफेद है।

5. अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब आज एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का शर्मा दिखने में बेहद खूबसूरत और बोल्ड है। उनका रंग भी बहुत गोरा और दूध की तरह सफेद है।

एम्स रायपुर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगी कैंसर मरीजों की रेडियोडायग्नोस्टिक…

0

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कैंसर के मरीजों को रेडियोडायग्नोस्टि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रबंधन ने वेटिंग लिस्ट समाप्त करने के लिए 12 घंटे रेडियोडायग्नोस्टिक प्रारंभ करने का आदेश जारी किया है। इसमें मरीज की जांच सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक की जाएगी। वहीं जांच के लिए अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारियों और डॉक्टर्स को नियुक्त किया गया है। अभी तक कैंसर के मरीजों की रेडियोडायग्नोस्टिक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की जाती थी। अब चार घंटे का इजाफा किया गया है। प्रबंधन ने तर्क दिया है कि डायग्नोस्टिक में समय ज्यादा लगने के कारण मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती जाती थी। इन्हीं कारणों से समयावधि में बदलाव किया गया है।

एम्स के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर ने बताया कि कैंसर के मरीजों की जांच मुफ्त में की जाती है। आयुष्मान और संजीवनी के अंतर्गत सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें कैंसर विभाग और न्यूकलियर मेडिसिन विभाग में जांच की जा रही है। साथ ही जो मरीज संजीवनी और आयुष्मान के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन मरीजों का प्रबंधन की ओर से मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें बस प्रबंधन के नाम एक पत्र लिखना होता है।

बाजार में पांच से 10 हजार लिया जाता है

कैंसर की जांच के लिए होने वाला रेडियोडाग्नोस्टिक के लिए बाजार में पांच से दस हजार शुल्क लिया जाता है। वहीं एम्स में यह सुविधा मुफ्त दी जा रही है। इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

बस्तर, सरगुजा और अन्य राज्यों के कैंसर के संभावित मरीजों का रेडियोडाग्नोस्टिक किया जा रहा है। मरीज की जांच के बाद उसे कैंसर पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। साथ ही र्रेडियोडाग्नोस्टि का समय सीमा भी बढ़ा दिया गया है ताकि मरीज को इंतजार न करना पड़े।