Home Blog Page 2510

इस जानवर के दूध में होती है HIV एड्स से लड़ने की ताकत, रिसर्च में हुआ खुलासा…

0

भारत जैसे देश में गाय का कितना महत्व है ये तो हम अच्छे से जानते है। दोस्तो गाय से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है जो आप बिलकुल नहीं जानते होंगे। जानकारी के लिए बता दे कि ‘द यूएस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ’ की ओर से एक एक रिसर्च की गई है जिसमें बताया गया है कि गाय के अंदर HIV यानि एड्स से लड़ने की ताकत होती है।
दोस्तो आपको बता दें कि जानवरों में किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता इंसानों से कई गुणा ज्यादा होती है। इसी के चलते अभी हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने गाय में HIV से लड़ने की क्षमता का पता लगाया है।
दोस्तो इस रिसर्च में बताया गया कि गाय में HIV से लड़ने की क्षमता होती है, क्योंकि गाय की इम्यून शक्ति खुद ही इस खतरनाक बीमारी के कीटाणुओं को 30 से 40 दिनों में ख़त्म कर देते है। गाय पर की गई रिसर्च से आने वाले वक्त में इंसान भी एड्स से लड़ने में सक्षम हो जायेगा। दोस्तो अगर ये रिसर्च कामयाब होती है तो हम एड्स जैसी खतरनाक बिमारी पर भी जीत हासिल कर लेंगे।

आत्महत्या की धमकी देकर पत्नी से बनवाए दोस्तों के संबंध, फुटेज दिखाकर मांगा तलाक…

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने आत्महत्या की धमकी देकर पत्नी पर दबाव बनाया और फिर चार अलग-अलग लोगों से अवैध संबंध बनवाए। इस दौरान कमरे में कैमरा लगाकर पत्नी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पांचवीं बार नवविवाहिता ने पति की शर्त पूरी करने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। प्रताड़ित होकर पत्नी ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। कोर्ट में पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर पति ने तलाक की मांग की। दो दिन पहले पति ने दो अन्य वीडियो दिखाए। इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ दोबारा पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है। 

होटल में व्यवसायी के पास छोड़कर चले जाता था पति 

  1. भिलाई निवासी 28 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2017 में रायपुर निवासी 36 वर्षीय युवक से हुई थी। पति बिलासपुर में नौकरी करता है। जनवरी 2018 में पति ने उसे बताया कि हरियाणा के व्यवसायी को 3 लाख रुपए देना है। व्यवसायी पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहा है। इस वजह से वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान है। वह व्यवसायी के कारण आत्महत्या कर लेगा। पति ने दबाव बनाया और कहा कि अगर वह व्यवसायी के साथ होटल में रुकेगी तो कर्जा माफ हो जाएगा। पति भिलाई के होटल ले गया। 
  2. दुर्ग कोर्ट में चल रहा है दहेज प्रताड़ना का मामला अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि कुछ दिनों बाद पति बिलासपुर स्थित फ्लैट में ले गया। यहां भी उसने पंजाब के व्यवसायी को पांच लाख रुपए लौटाने का झांसा दिया। पति व्यवसायी के साथ छोड़कर चला गया। यहां तीन दिनों तक पति के पंजाब के दोस्त ने उसके साथ ज्यादती की। पति ने उसे बताया था कि उसे व्यवसायी को पांच लाख रुपए लौटाना है। पति व्यवसायी के पास छोड़कर फ्लैट के दूसरे कमरे में रहता था। 
  3. पांचवीं बार संबंध बनाने दिल्ली भेजने की तैयारी थी नवविवाहिता ने बताया कि पति पांचवे व्यक्ति के पास दिल्ली भेजना चाहता था। मना करने पर पति ने मारपीट की। वह अपने मायके चली गई। परेशान होकर पति के खिलाफ रायपुर में शिकायत की थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पति लोगों के पास भेजने के पहले उसे नशा करा देता था।
  4.  दो दिन पहले पति ने कोर्ट में दिखाया वीडियो : महिला ने पुलिस को बताया कि दो व्यवसायियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी पति नहीं रुका। तीसरी बार भी उसने लाखों रुपए का कर्जा चुकाने का बहाना बनाकर रायपुर स्थित होटल ले गया। होटल के कमरे मेंं एक दिन के लिए तीसरे व्यक्ति के साथ छोड़कर पति चला गया। पति को शराब पीने की लत है। अपने शौक पूरा करने के लिए पति उससे देह व्यापार करवा रहा था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
  5. ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासामहिला के मुताबिक पति ने कोर्ट में पति ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर तलाक की मांग की। दूसरी पेशी में भी पति ने दो अलग लोगों के साथ अश्लील फोटो दिखाया। उसे पता चला कि पति पैसों की लालच में उसे लोगों के पास संबंध बनाने के लिए भेज रहा था। खुफिया कैमरे से उसका वीडियो भी बना रहा था। पति पर किसी तरह का कर्जा नहीं था। वह उसके जरिए पैसा कमा रहा था। पति वीडियो वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेल करता था। महिला का उसके पति के साथ कोर्ट में पहले से ही केस चल रहा है। महिला ने गुरुवार को पूरी घटना बताई। उसके लिखित में बयान लिए जाएंगें। 

बकरा ढूंढेगी पुलिस, एक साल पुराने मामले में अब दर्ज की गई एफआईआर…

0

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस एक बकरे से जुड़ा केस सॉल्व करेगी। बकायदा जांच अधिकारी तय किया जाएगा जो अपनी अक्ल लगाकर एक बकरे को ढूंढेगा। दरअसल यहां एक थाने में बकरा चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस बकरा और उसे चोरी करने वाले आरोपी की तलाश में है। घटना एक साल पुरानी है। जांच के नाम पर टालमटोल के बाद शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने ठोस एक्शन लेने के मकसद से एफआईआर दर्ज की है।

 घटना विजय नगर बैद्यनाथ पारा इलाके की है। शिकायतकर्ता सलमान खान किराना दुकान चलाता है। वह ईद से कुछ दिन पहले अपने बकरे को दुकान के सामने ही बांधकर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटा तो बकरा चोरी हो चुका था। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। सलमान ने बताया कि घर पर ही उसकी किराने की दुकान है। घटना 17 अगस्त 2018 को दोपहर करी 1 बजे की है। चोरी हुए बकरे को उसने ईद पर कुर्बानी के लिए 30 हजार रुपए में खरीदा था।

ओपन टूर्नामेंट खेलने महाराष्ट्र गई भिलाई की स्टेट कबड्डी प्लेयर की संदिग्ध हालत में मौत…

0

खुर्सीपार की रहने वाली स्टेट कबड्डी प्लेयर की संदिग्ध परिस्थितियों में महाराष्ट्र में मौत हो गई। ओपन टूर्नामेंट खेलने 17 लड़कियों के साथ भेजपार गई थी। रविवार से टूर्नामेंट शुरू होना था। बताया जा रहा है कि आयोजकों के घर में ही खाने का इंतजाम किया गया था। वहां खाना खाने के बाद देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत ज्यादा खराब होते देख कोच व अन्य लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। 

सीजन का पहला टूर्नामेंट खेलने गई थी खुशबू

  1. वार्ड 35 खुर्सीपार निवासी खुशबू (15) पिता सुदन प्रधान शनिवार रात अपने कैंप में पहुंची। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के बाद कोच व अन्य खिलाड़ियों ने बाम लगाया था, फिर डॉक्टर के पास ले गए। पीएम रिपोर्ट आने के बाद प्लेयर की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कोच ने बताया कि खुशबू इस सीजन का पहला टूर्नामेंट खेलने गई थी। वह एक बार स्टेट लेबल टूर्नामेंट खेल चुकी थी। वह शासकीय स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। वह अपने माता पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी। 
  2. आखिरी बार फोन पर मां से की थी बातचीत क्लब की सीनियर कोच छाया प्रकाश राव ने बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए टीम रविवार को भेजपार (महाराष्ट्र) पहुंची थी। टीम कोच रिजवाना के साथ गई थी। टीम को आयोजक के घर में रुकवाया गया था। रात को खाना खाने के बाद सभी खिलाड़ियों ने रात 11 बजे तक टीवी देखा। रात करीब 9 बजे खुशबू ने फोन पर अपनी मां से बातचीत की थी। टीवी देखने के बाद खुशबू सो गई थी। रात 2 बजे खुशबू ने रूममेट संध्या को बताया कि उसे उल्टी जैसा लग रहा था। वाश रुम में खुशबू ने दो बार उल्टी की। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। 

कबूतरबाजी मामले में रायपुर से उत्तराखंड तक होगी छापेमारी…

0

दक्षिण अफ्रीका में मानव तस्करी का भांडाफोड़ होने के बाद पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। कूंरा के पास फार्च्यून मेटालिक (धरसींवा) के फैक्ट्री प्रबंधन को घेरे में लेेने के साथ उस मजदूर का बयान लिया जाएगा, जिसने विदेश मंत्रालय में पत्र लिखा था। उसका ब्योरा विदेश मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार को भेजी गई चिट्ठी में है। यही नहीं, एक पुलिस पार्टी उत्तराखंड भी रवाना की जा रही है। साथ ही वहां छापेमारी की जाएगी। पुलिस अफसरों के अनुसार शिकायत करने वाले मजदूर ने अपनी चिट्ठी में कई खुलासे किए हैं। मजदूर के मुताबिक एेसे मजदूरों को वहां ले जाने के लिए चुना जाता है, जिनका फैमिली बैकग्राउंड बेहद कमजोर होता है।   


उनके परिवार में ज्यादा सदस्य नहीं होते। एेसे मजदूरों के चयन करने से यहां शिकायत या हल्ला मचने का खतरा कम रहता है। मजदूर ने शिकायत में यह भी लिखा है कि वहां न तो ठीक से खाने दिया जाता है न रहने की व्यवस्था है। उनको तनख्वाह भी उतनी नहीं दी जाती जितना कहा जाता है। वहां कई मजदूर बरसों से काम कर रहे हैं। वहां माइंस के प्रबंधक चालाकी से उनका वीजा अवधि बढ़ाते रहते हैं। माइंस आउटर में एेसे इलाकों पर है, जहां आना-जाना मुश्किल रहता है। कोई वहां से भागकर नहीं जा सकता। पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाता है। इस वजह से भी वे भागने की कोशिश नहीं करते। पुलिस ने इस मामले में विदेश मंत्रालय से और भी जानकारी मांगने का आग्रह करेगी। 


प्रबंधन पर सख्ती एक-दो दिन में : पुलिस अफसरों ने संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के कबूतरबाजी स्कैंडल में एक-दो दिनों के भीतर कड़ी कारर्वाई करेगी। पुलिस इस मामले में अब तक केवल फार्च्यून मेटालिक के प्रबंधकों को नोटिस जारी करने की खानापूर्ति ही करती रही है। नोटिस के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई भी जवाब देने नहीं पहुंचा। फैक्ट्री के एचआर हेड दीपक निगम भी पुलिस को प्रबंधकों के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। 

दिल्ली के तीन पार्टनर हंै, उनसे भी होगी पूछताछ : साउथ अफ्रीका में कोल माइंस का ठेका लेने वाली कंपनी के दो पार्टनर तो छत्तीसगढ़ के हैं लेकिन बाकी तीन दिल्ली के हैं। उनके नाम-पते भी पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को जो इनपुट मिला है उसके अनुसार फार्च्यून मेटालिक के संचालक और रायपुर के पार्टनर मजदूरों को दिल्ली भेजते हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र को लिखा खत, कांग्रेस ने लगाए किसानों के 728 करोड़ दबाने के आरोप…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र लिखा है। यह पत्र प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ा है। इस चिट्‌ठी में लिखा गया है कि इस योजना में प्रदेश के ऐसे किसान परिवार जिन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि स्वीकृत किया जाना बाकि, उन्हें यह राशि जल्द दी जाए।

किसान विरोधी है भाजपा – कांग्रेस

  1. दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रूपए तीन समान किश्तों में दिया जाना है। इस योजना के लिए प्रदेश से कुल 18 लाख 16 हजार 881 किसान रजिस्टर्ड हैं। इस राशि की पहली किश्त सिर्फ 13 लाख 77 हजार 437 किसान परिवारों को मिली। द्वितीय किश्त 4 लाख 14 हजार 28 किसान परिवारों को और तृतीय किश्त 23 हजार 859 किसान परिवारों को मिली है।
  2. कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पहली किस्त के 89 करोड़ 20 लाख दूसरी किस्त के 281 करोड़ 20 लाख और तीसरी किस्त के 358 करोड़ 42 लाख रुपए बाकि हैं।  मोदी सरकार ने किसानों के 728 करोड़ 82 लाख 12 हजार रुपए दबाये हैं, जिसे जल्द से जल्द दिया जाए। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर किसान विरोधी और किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप भी लगाया।

भारत में 26/11 जैसा हमला करने की फिराक में है पाक और ISI, भटकल बंधुओं को सौंपी जिम्मेदारी…

0

पाकिस्तान एक बार फिर से भारत में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. जिसके लिए उसने भटकल बंधुओं को जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान और उसके आतंकी बौखलाए हुए हैं और इस बात का बदला किसी आतंकी हमले को अंजाम देकर लेना चाहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना इस हमले को हर हाल में अंजाम देना चाहती है.जिसके लिए वह मुंबई में हुए 26/11 जैसा आतंकी हमला करना चाहती है. बताया जा रहा है कि आईएसआई और पाक सेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अलावा पाकिस्तान में बैठे इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापक सदस्य भटकल बंधुओं को भारत में आतंकी हमले करने के लिए कड़ाई से कहा है.

खुफिया विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमले को अंजाम देने के लिए भटकल बंधु आजमगढ़ मॉड्यूल का ही सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा ये इनपुट्स भी मिले हैं कि पाकिस्तान से कुछ और आतंकी जल्द ही भारत में प्रवेश करने वाले हैं. स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रियाल भटकल और इकबाल भटकल साल 2008 से पाकिस्तान में बैठे हुए हैं.

इन्हें वहां आईएसआई और पाक सेना ने पनाह दे रखी है. ये दोनों इंडियन मुजाहिदीन के फाउंडर सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि इन्होंने ही आईएम के आतंकियों के आजमगढ़ मॉड्यूल से दिल्ली में साल 2008 में सीरियल बम धमाके कराए थे. आजमगढ़ मॉड्यूल के इस समय चार से पांच सदस्य फरार हैं. आजमगढ़ मॉड्यूल के कुछ सदस्य सउदी अरब में हैं और भटकल बंधुओं के संपर्क में हैं.

उन्होंने बताया कि आईएसआई और पाक सेना ने भटकल बंधुओं को जल्द ही संगठन खड़ा करने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि भटकल बंधुओं को भारत में बम धमाके करवाने का जिम्मा इसलिए सौंपा गया है कि ये अपनी बातों से राह से भटके युवाओं को तुरंत आतंक की राह पर मोड़ लेते हैं.

खुफिया विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली है कि दिल्ली व जम्मू कश्मीर में चार आतंकी घुस आए हैं. जो शायद आतंकी धमाके करने की तैयारी करने आए हैं या फिर बम धमाके करने आए हैं. इसके साथ ही इस बात के भी इनपुट्स मिले हैं कि समुद्र, पूर्वोत्तर राज्य और बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान से और आतंकी भारत में जल्द प्रवेश कर सकते हैं.

जशपुर में बन रहा ट्रायबल टूरिस्ट विलेज, लकड़ी के मकानों में रहकर जनजातियों की जीवनशैली को जान सकेंगे पर्यटक…

0

उद्योगविहीन जशपुर को पर्यटन स्थल बनाने के कई काम हो रहे हैं। उनमें ट्रायल टूरिस्ट विलेज भी शामिल हैं।  पर्यटन विभाग इसका निर्माण शहर से 4 किलोमीटर दूर बालाछापर स्थित चार एकड़ जमीन पर करा रहा है है।  यह नए साल के आने से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। जिले में निवासरत पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जैसी जनजातियों की जीवन शैली पर आधारित चीजें जुटाई जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक जनजातीय परिवार की रहन-सहन की जीवनशैली के रोमांच से रूबरू हो सके। 


ट्रायबल टूरिस्ट विलेज का निर्माण का 75 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यहां लैंडस्कैप तथा ओपन एमपी थिएटर सहित इको हट्स का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने पर ट्रायबल टूरिस्ट विलेज में स्थानीय प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगें। जिले के पुरातात्विक स्थल पर विद्यमान पत्थर की मूर्तियों को ध्यान में रखते हुए उसी शैली में पत्थर की प्रतिमाएं बनाई जा रही है। उसके मुख्यद्वार पर लगाया जाएगा। भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना में इसका निर्माण 8 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है।  

टेली कम्युनिकेशन इंडिया लिमिटेड इसको योजना को आकार दे रही है। वर्तमान में यहां ट्रायबल आर्टिशियन सेंटर लग हट्स, व्याख्यान भवन, कैफेटेरिया, ओपन एमपी थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है। कलाकार एवं टूरिस्ट को ठहरने के लिए पूर्णत: लकड़ी से निर्मित हट्स का निर्माण पूर्णता की ओर है। ट्रायबल टूरिस्ट विलेज बालाछापर में स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित विविध प्रकार की कलाकृतियों के प्रदर्शन एवं बिक्री की भी व्यवस्था रहेगी।

चाय बागान भी होगा विकसित  : पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे ट्रायबल टूरिस्ट विलेज के पास चाय बागान विकसित करने की भी प्लानिंग बन चुकी है। डीएफओ ने बताया कि टूरिस्ट विलेज के पास की लगभग 100 एकड़ जमीन पर चाय बागान बनाने की योजना पर काम चल रहा है। उस आसपास के जमीन मालिकों को चाय की खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अगर यहां चाय बागान भी बन जाता है तो काफी अधिक संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे।

जनजाति थीम पर तैयार हो रहा विलेज : ट्रायबल टूरिस्ट विलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। नए साल से पहले इसके बनकर तैयार हो जाने की पूरी उम्मीद है। जिले में निवासरत कोरवा, बिरहोर जनजातियों के रहन-सहन, उनकी संस्कृति व कला से पर्यटक इस टूरिस्ट विलेज में रहकर रूबरू हो सकेंगे। कुछ दिन बाद से यहां जिला प्रशासन द्वारा कुछ कार्यक्रम शुरू कराए जाएंगे। वर्तमान में यहां ट्रायबल आर्टिशियन सेंटर लग हट्स,  कैफेटेरिया, ओपन एमपी थिएटर निर्माण कराया जा रहा है।

14 साल, एक परिवार में 6 हत्याएं, खाने में सायनाइड मिलाकर दे रही थी बहू, गिरफ्तार…

0

 केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोझिकोड में एक महिला पर अपने सास, ससुर, पति और तीन अन्य रिश्तेदारों का कत्ल करने का आरोप लगा है. आरोप है कि महिला ने हत्याओं के लिए सायनाइड का इस्तेमाल किया और 14 सालों में पूरे परिवार को मौते के घाट उतार दिया.

अब तक कोझिकोड पुलिस ने जॉली थॉमस और उसके दोस्त एम.मैथ्यू और एक आभूषण कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जो हत्याओं के लिए सायनाइड की व्यवस्था करता था.

पीड़ितों को खाने में मिलाकर सायनाइड देती थी जोली
जांच से पता चला है कि जॉली पीड़ितों को खाने में सायनाइड मिलाकर देती थी. सायनाइड की वजह से ऐसी पहली कथित मौत 2002 में उसकी सास अनम्मा थॉमस की हुई थी. सायनाइड की वजह से ऐसी पहली कथित मौत 2002 में उसकी सास अनम्मा थॉमस की हुई थी.

छह साल बाद 2008 में, जॉली ने कथित रूप से अपने ससुर टॉम थॉमस की हत्या कर दी और 2011 में जॉली ने अपने पति रॉय थॉमस की भी हत्या कर दी थी.

थॉमस परिवार में हत्याओं का दौर यहीं नहीं थमा. 2014 में ऐसी ही परिस्थितियों में रॉय थॉमस के मामा मैथ्यू की मौत हो गई. दो वर्ष बाद एक और करीबी रिश्तेदार सिली और उसके एक वर्षीय बच्चे की समान परिस्थतियों में मौत हो गई. सिली, शाजू (जॉली के प्रेमी) की पत्नी थी.

जॉली ने गुनाह कबूला
पीड़ित परिवार के शख्स द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की. पुलिस जांच से पता चला कि सभी पीड़ितों की मौत खाना खाने के बाद हुई. जॉली के अलावा घर में सभी की मौत से उसके ऊपर शक की सुई गई. कोझिकोड ग्रामीण एसपी ने कहा, ‘हमने जोली की मौजूदगी हर उस जगह पाई जहां मौत हुई थीं. उनसे अपने पक्ष में संपत्ति हासिल करने के लिए नकली दस्तावेज बनाए’

सूत्रों ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद जॉली ने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर दिया. जहां तक घटना के उद्देश्य का सवाल है, जॉली, शाजू से शादी करना चाहती थी और उनकी नजरें थॉमस परिवार की संपत्ति पर थीं.

‘हत्या केवल एक ही परिवार तक सीमित नहीं’
केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लोकनाथ बेहरा ने संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि जॉली (अब 47) द्वारा सुनियोजित तरीके से कोझिकोड में केवल एक ही परिवार का सफाया नहीं किया गया हो.

बेहरा ने कहा, ‘जॉली और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए अपराध के पूरे परिप्रेक्ष्य पर टिप्पणी करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी. हालांकि यह जांच के लिए काफी पेचीदा मामला है लेकिन मैं उनके द्वारा और हत्याओं की संभावनाओं से इनकार नहीं कर सकता.’

उन्होंने कहा, “हम जॉली के आपराधिक प्रोफाइल का पता लगाने के लिए उसके पूर्व संबंधों और कुछ सबूतों का पता लगा रहे हैं. इस समय जघन्य हत्याओं के पीछे वास्तविक तस्वीर बहुत हद तक साफ नहीं है. मैं केवल यही कह सकता हूं कि पुलिस ने हत्याओं का पर्दाफाश करने के लिए अच्छा काम किया है, जिसका शायद कभी पता नहीं चल पाता.”

डिस्पोजेबल्स से गायों को बचाने के लिए मिट्टी के बर्तनों में 16 हजार लोगों का भंडारा…

0

भनपुरी के एक संगठन ने नवरात्रि में सबसे बड़े भंडारे का आयोजन किया है। 16 हजार लोगों के लिए हुए इस भंडारे में खाने-पीने के लिए सिर्फ मिट्टी के बर्तनों का ही इस्तेमाल किया गया। पानी के जग और गिलास से लेकर थाली और कटोरियां सभी कोलकाता से मंगाई गईं। भंडारे के मुख्य आयोजक शांता जाल परिवार का कहना है कि पिछले 10 साल से प्लास्टिक खाने की वजह से गायों की मृत्यु को देख रहे हैं। इसलिए तय किया था कि प्लास्टिक के बजाय मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करेंगे।  

यहां के मंदिर में 2012 से हर साल भंडारा होता है। शुरुआत से ही सिर्फ मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जाल परिवार का कहना है कि मिट्टी का बर्तन टूट जाए तो उसे गड्ढे में डाल देते हैं। यह चार-छह दिन में मिट्टी बन जाता है। कोलकाता से फिर वैसा ही बर्तन मंगवा लेते हैं। 

पर्यावरण पर भी काफी काम

भंडारे के साथ शांता जाल पर्यावरण जागरुकता फैलाने और अरसे से गोसेवा में लगे हैं। मवेशियों के लिए भी काफी काम कर चुके हैं। भास्कर को दिखाए दस्तावेजों के मुताबिक, वह कई बार सरकार से प्लास्टिक बैन की मांग कर चुके हैं। 

इसलिए मिट्‌टी के बर्तन

आयुर्वेद के अनुसार शरीर को रोज 18 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व मिलने चाहिए। जो सिर्फ मिट्टी से ही आते हैं। एलुमिनियम के प्रेशर कूकर से खाना बनाने से 87 फीसदी पोषक तत्व नष्ट होते हैं। मिट्टी के बर्तन में पूरे 100 फीसदी पोषक तत्व मिलते हैं।  इनमें खाना खाने से अलग से स्वाद भी आता है।