Home Blog Page 2514

525 सालों में पहली बार इस मंदिर में नहीं होगा ऐसा काम, जानिए क्यों

0

त्रिपुरा के स्थानीय प्रसिद्ध दुर्गा बाड़ी मंदिर में 525 सालों में पहली बार इस दुर्गा पूजा में जानवरों की बलि नहीं दी जाएगी। त्रिपुरा हाई कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर जानवरों की बलि दिए जाने की सदियों पुरानी परंपरा पर रोक लगा दी है। दुर्गा बाड़ी मंदिर के पुजारी दुलाल भट्टाचार्जी ने कहा कि हम त्रिपुरा हाई कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे। भट्टाचार्जी के पुत्र ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिला प्रशासन के आदेश को देखते हुए मंदिर में जानवर की बलि नहीं दी जाएगी। पिछले साल तक इस मंदिर में एक भैंसे, कई बकरों और कबूतरों की बलि दी जाती रही थी।

त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अरिंदम लोध ने 27 सितंबर को फैसला देते हुए कहा था कि राज्य के मंदिरों में सरकार समेत कोई भी व्यक्ति जानवरों या पक्षियों की बलि नहीं देगा। बता दें कि दुर्गा बाड़ी मंदिर में पिछले 70 साल से सरकार की तरफ से ही पूजा का आयोजन किया जाता है। वहीं, तांत्रिकों का मानना है कि कोई भी पूजा बिना पशु बलि के पूरी नहीं होती है। हम नहीं चाहते किसी की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचे।

त्रिपुरा के इतिहास और विरासत का अध्ययन करने वाले एक विशेषज्ञ ने बताया कि यह इतिहास है कि दस भुजाओं वाली देवी को देखने के बाद राज्य की रानी कृष्ण किशोर बेहोश हो गयी थीं। इसके बाद पुजारियों की सलाह पर दुर्गा देवी की दो भुजाओं को दिखाया गया, जबकि उनकी बाकी आठ भुजाओं को दुर्गा बाड़ी मंदिर में उनके पीछे छुपा दिया गया। बता दें कि राज्य का प्रसिद्ध दुर्गा बाड़ी मंदिर 114 साल पुराने उज्जयंत महल के सामने खड़ा है जिसे पूर्वी भारत में सबसे बड़े महलों में से एक माना जाता है।

शाहिद कपूर की पत्नी किसी शाही परिवार से नहीं फिर भी शाहिद ने की थी शादी.

0

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर के पीछे आज भी लाखों लड़कियां दीवानी है और इनकी स्टाइल और एक्टिंग पर हर कोई फिदा है । वैसे तो शाहिद कपूर का नाम कई बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटीज के साथ जुड़ चुका है जिनमें करीना कपूर और सानिया मिर्जा शामिल है ।

करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय एक दूसरे के साथ गहरे रिलेशन में थे । यहां तक कि इन दोनों का एमएमएस भी वायरल हो चुका था, लेकिन करीना से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वाली एक साधारण और आम लड़की मीरा राजपूत से शादी कर ली और आज उनके साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं । आए दिन इन दोनों को एक साथ घूमते फिरते हुए देखा जाता है । यहां तक कि दोनों जिम भी साथ जाते हैं और कई बार इनको कैमरे में कैद किया जा चुका है । आज शाम को ही इस कपल को स्पॉट किया गया था । आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि इन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग दिख रही है ।

बिना मेकअप के दिखती है हूर की परी
भले ही मीरा कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है, लेकिन खूबसूरती के मामले में वह अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती है और आए दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरो जोरो से वायरल होती है । हाल ही में जब इन को कैमरे में कैद किया गया तब वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही थी फिर भी वह किसी परी से कम नहीं लग रही थी । अभिनेत्री ना होने के बावजूद इनकी ड्रेसिंग सेंस वाकई में लाजवाब है और इनको हजारों लड़कियां फॉलो करती है । सोशल मीडिया पर आए दिन मीरा कपूर अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है और ज्यादातर टाइम वह अपने बच्चों को ही देती है उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है ।

यह है अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कबीर सिंह फिल्म की अपार सफलता के बाद शाहिद कपूर ‘वह कौन थी रीमेक’ और ‘शराबी’ जैसी फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में है । बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है ।

इन अभिनेत्रियों की cutness पर हर लड़का हो जाता है फ़िदा.

0

१.शिवांगी जोशी – दोस्तों, शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. दोस्तों, शिवांगी जोशी टीवी सीरियल की सबसे क्यूट और खूबसूरत अभिनेत्री हैं. वह एक ऐसी अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में इतना सब कुछ हासिल किया है. वैसे तो यह हर तरह के लुक में खूबसूरत दिखती हैं लेकिन जब वह हस्ती हैं तो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं. दोस्तों, शिवांगी जोशी दिखने में बेहद ही क्यूट और मासूम हैं, जिसके कारण उन्हें करोड़ों लोग पसंद करते हैं.

2. जेनिफर विंगेट – जेनिफर विंगेट टीवी जगत की सबसे क्यूट और जानी-मानी अभिनेत्री हैं. आज उन्हें कौन नहीं जानता है. जेनिफर टीवी का एक बड़ा नाम है .आज इनके लाखों की तादाद में फैंस हैं. इन्होंने अब तक बहुत से सीरियल में काम किया है और इनका हर सीरियल दर्शकों को बहुत पसंद आता है. इन्होंने सीरियल ‘बेहद’ में माया नाम का किरदार निभाया था. जेनिफर विंगेट का नाम टीवी के सबसे क्यूट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है. यह बेहद मासूम और क्यूट दिखती है.

3. सनाया ईरानी – दोस्तों, सनाया ईरानी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. इन्होंने टीवी का एक मशहूर सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में खुशी का किरदार निभाया था. वह टीवी की बहुत ही खूबसूरत और नटखट अभिनेत्री हैं. दोस्तों, आपको बता दें कि आज भी लोग इन्हें खुशी के नाम से जानते हैं. उनका यह किरदार आज भी सभी को अच्छी तरह याद है. वह दिखने में बेहद क्यूट तथा मासूम है. आज उनके करोड़ों की तादाद में फैन्स हैं.

अभिनेत्री सोनम कपूर हो गयी इतनी मोटी की आप भी नहीं पहचान पाओगे, देखिये ये तस्वीर.

0

सोनम ने जब बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की तो उनके चाहने वालो का दिल सा टूट गया। अब उनकी शादी को 1 साल हो गए और वो काफी मोटी दिखने लगी है। हाल ही में वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ सेट पर पहुुँची तो शर्माने लगी।

राजकुमार के साथ सेट पर आई तो लगी शर्माने
सोनम ने अब तक जितने भी हीरो के साथ फिल्में की है। सभी हिट साबित रही है। हाल ही में वो अपने दोस्त और हीरो राजकुमार राव के साथ मनीष पॉल के एक टॉक शो में पहुँची थी। और जब वो वहां सेट पर आई तो शर्माने लगी कैमरे के सामने ठीक से पोज भी नही दिया। कुछ समय तक शूटिंग के बाद दोनों वहां से बाहर आए।

सोनम ने काफी डिफरेंट ऑउटफिट में साड़ी पहनी हुई थी। और वो अपने ऐसे ही अनोखे फैशन के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती है। उनके ऊपर यह मेहंदी कलर की साड़ी बहुत जच रही थी साथ ही उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी भी पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने उनके इस लुक की बहुत तारीफ की।

शादी के 1 साल बाद ही दिखने लगी इतनी मोटी
सोनम अपने स्लिम फिगर को लेकर काफी सुर्खियों में रहती थी। और जब उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ बहुत धूम-धाम से सात फेरे लिए। और उसके बाद से उनकी शादी को अब 1 साल से ज्यादा हो गया है और इसी बीच सोनम काफी बदल भी गयी। और इसी बीच वो लंदन में रहने लगी, जिसके चलते वो फिल्मों में भी नही दिखी और अपनी फिटनेस पर ध्यान नही दे पाई। और अब इतनी मोटी दिखने लगी। लेकिन उनकी क्यूटनेस और भी ज्यादा बढ़ गयी है।

क्या आप जानते है वर्ल्ड के इन नोटों की कीमत..

0

१. जॉर्डन दिनार:
जॉर्डन दिनार दुनिया का चौथा सबसे महंगा नोट है। आज की कीमत में, एक जॉर्डन दिनार नोट का मूल्य 101 रुपये 82 पैसे है।

२. ओमानी रियाल:
ओमानी रियाल दुनिया की तीसरी सबसे महंगी मुद्रा है। एक ओमानी रियाल की कीमत लगभग 187 रुपये 67 पैसे है।

३. बहरीन दिनार:
बहरीन दिनार वर्तमान में दुनिया के दूसरे सबसे मूल्यवान नोट हैं। आज के रेट पर बहरीन का दिनार नोट खरीदने के लिए आपको 191 रुपए 73 पैसे देने होंगे।

४. कुवैती दिनार:
कुवैत की दिनार वह मुद्रा है जिसके नोट सबसे अधिक मूल्यवान हैं। इस समय आपको केवल 212 रुपये 6 पैसे में एक कुवैती खाने का नोट मिलेगा।

विंग कमांडर अभिनंदन समेत इंडियन एयरफोर्स के ये वीर होंगे सम्मानित

0

8 अक्टूबर, 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापन हुई थी और तभी से इस दिन पर भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है. वहीं इस मौके पर अपने पराक्रम को दिखाने वाले वीरों और उनके स्क्वॉड्रन को सम्मानित किया जाता है. 87वें भारतीय वायुसेना दिवस की तैयारियों जोरों पर हैं.

हिंडन एयर बेस पर वायुसेना की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें सेना ने जांबाज करतब दिखाए. इतना ही नहीं इस रिहर्सल में हाल ही में वायुसेना का हिस्सा बने चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राक के बाद पाकिस्तानी हिमाकत का करारा जवाब देकर हवाई हमले को विफल करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की 51वीं स्क्वॉड्रन को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा.

73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम देने वाले बहादुर जवानों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया था. एयरस्ट्राइक के अलगे ही दिन अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था, जिसके बाद उन्हें वीर चक्र से नवाजा गया.

अभिनंदन के अलावा स्क्वॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा. मिंटी अग्रवाल ने कश्मीर में पाक विमानों के घुसपैठ के दौरान फाइटर कंट्रोलर की जिम्मेदारी संभाली थी.

इनके अलावा बालाकोट एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करने वाले स्क्वॉड्रन नंबर 9 को भी सम्मानित किया जाएगा. स्क्वॉड्रन नंबर 9 के मिराज 2000 के पांच पायलट्स विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वॉड्रन लीडर राहुल बासोया, बीकेएन रेड्डी, शशांक सिंह और पंकज भुजादे को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना दिवस पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेंगे.

कांग्रेस ने मानी राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की बात! हरियाणा-महाराष्ट्र में कैंपेन को लेकर मिले ये संकेत

0

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक तरह से उन अटकलों पर मुहर लगा दी है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का दो राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बैंकॉक की यात्रा पर जाने की बात कही जा रही थी। सिंघवी ने इन अटकलों पर यह ट्वीट करके विराम लगाने की कोशिश की है कि किसी के निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन के साथ नहीं मिलाना चाहिए। खबरें ये भी हैं कि वे दशहरे के बाद से चुनाव प्रचार में शामिल हो जाएंगे। गौरतलब है कि शनिवार से ऐसी खबरें आ रही थीं कि राहुल बैंकॉक के यात्रा पर गए हैं। बता दें कि 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राहुल की इस विदेश यात्रा को लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे समय में जब उन्हें पहले से ही कमजोर पड़ चुकी पार्टी को संबल देने की जरूरत है, उन्होंने बाहर जाने के लिए ये वक्त क्यों चुना?

11 अक्टूबर से शुरू कर सकते हैं प्रचार

मीडिया में ऐसी खबरें आने के बाद कि शनिवार को कांग्रेस नेता विस्तारा की फ्लाइट से बैंकॉक के लिए रवाना हो गए हैं, यह अफवाह उड़ने लगी कि शायद राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि, इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं, ऐसे में अब प्रचार के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से पहले ही जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल था। अब मीडिया रिपोर्ट्स बता रहे हैं कि राहुल निश्चित तौर पर हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कुछ खबरों के मुताबिक वे दशहरे के बाद 11 अक्टूबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर देंगे और महाराष्ट्र में भी पार्टी उम्मीदवारों के चुनाव मुहिम में शामिल होंगे।

सिंघवी ने मानी राहुल के बैंकॉक जाने की बात!

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की बैंकॉक यात्रा को लेकर जारी कयासबाजियों को ठंडा करने की कोशिश की है। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के समर्थन में ट्वीट करके जो सफाई दी है, उसमें स्पष्ट तौर पर ये तो नहीं कहा गया है कि राहुल बैंकॉक गए हैं, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि किसी व्यक्ति के निजी जिंदगी और पब्लिक लाइफ को मिलाना नहीं चाहिए। सिंघवी ने ट्वीट करके लिखा है, “हमें हर किसी के स्वतंत्रता और निजिता के भाव का सदा ख्याल रखना चाहिए। आखिरकार प्रगतिशील और उदार लोकतंत्र का यही आधारभूत और मूलभूत सिद्धांत है। ” यह ट्वीट राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबरों और इससे जुड़े सवालों को लेकर एक सफाई के तौर पर था। क्योंकि, सिंघवी ने ट्वीट के साथ दो हैशटैग दिए एक राहुल गांधी और दूसरा बैंकॉक। इससे लगता है कि वे उनके बैंकॉक जाने का संकेत देना चाह रहे हैं, लेकिन उन्होंने ये नहीं बता कि इस यात्रा का मकसद क्या है?

बता दें कि राहुल गांधी की विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विदेश यात्रा की खबरों ने इसलिए ज्यादा सनसनी मचा दी, क्योंकि पार्टी से इस्तीफा देने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने सार्वजनिक बयान देकर कहा है कि पार्टी का मौजूदा नेतृत्व राहुल गांधी के समर्थकों को पार्टी में साइडलाइन कर रहा है। निरुपम ने तो यहां तक कहा है कि राहुल के समर्थकों के खिलाफ पार्टी में बड़ी साजिश हो रही है और उन्हें जानबूझकर टिकटों से वंचित किया जा रहा है। वहीं तंवर कह रहे हैं कि पार्टी में राहुल के समय आगे किए गए युवा ब्रिगेड को एक-एक करके किनारे किया जा रहा है।

उप्र में पुलिस से घिरने के बाद टिकटॉक विलेन ने खुद को गोली मारी

0

टिकटॉक पर विलेन और जॉनी दादा के नाम से लोकप्रिय अश्विनी कुमार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बरहापुर क्षेत्र में एक रोडवेज बस में खुद को गोली मार ली। अश्विनी कुमार(30) हत्या के तीन मामलों में मुख्य संदिग्ध था और कथित तौर पर नशा करने का आदी भी था। वह टिकटॉक पर खुद को ‘विलेन’ बताकर वीडियो डाला करता था।

उसने कई हिंसक फेसबुक पोस्ट, जैसे ‘मैं सब कुछ बर्बाद कर दूंगा’, ‘दानव अब तैयार है’ और ‘मेरा कहर देखो’ भी डाले थे।

27 सितंबर को अश्वनी ने एक विवाद के बाद स्थानीय भाजपा नेता के 25 वर्षीय बेटे और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसके सिर पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित होने के साथ ही उसका नाम बिजनोर में ‘मोस्ट वांटेड की सूची’ में आ गया।

इसके बाद उसने एक लड़की की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बीते सप्ताह से पुलिस की 15 टीमें उसका पीछा कर रही थीं। शुक्रवार को बिजनौर के नगीना इलाके में उसकी लोकेशन ट्रेस की गई थी।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, “वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था और दिल्ली जाने वाली एक रोडवेज बस में भी सवार हो गया था। पुलिस की एक स्थानीय टीम ने शनिवार की रात करीब 1.15 बजे बस को रोका।”

बस में दो कांस्टेबलों को यात्रियों के बीच मुंह पर सफेद रुमाल बांधकर बैठे अश्विनी पर संदेह होने पर वे उसके पास गए, जिससे वह घबरा गया और अपनी बंदूक निकाली और खुद के सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने उसके पास से कथित रूप से की गई तीन हत्याओं के विस्तृत विवरण वाले 14 पेज के पत्र, एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की हैं।

दिल्ली आने वाली थी दो हजार किलो ‘जहर’ की खेप, पुलिस ने पकड़ी

0

गाजियाबाद में आने वाला कलछीना गांव दिल्ली-एनसीआर ही नहीं पूरे यूपी में कुख्यात है. हर कोई जानता है कि दिवाली-होली आते ही यहां नकली खोया बनाने का काम रात-दिन चलता है. 40 से 50 भट्ठियों पर हर रोज हजारों किलो खोया बनाया जाता है. हैरान करने वाली बात यह है कि सारा नकली खोया दिल्ली-एनसीआर में बेचा जाता है. पांच दिन पहले ही पुलिस (Police) ने यहां पूरी रात छापेमारी करते हुए नकली खोया पकड़ा था. कुछ लोग गिरफ्तार भी किए गए थे. खोया बनाने का सामान भी बरामद किया था.

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के रिटायर्ड अधिकारी बीके सिंह बताते हैं कि कलछीना गांव नकली खोया बनाने में पूरे यूपी में बदनाम है. यह गाजियाबाद के मोदीनगर में आता है. होली-दिवाली आने से एक महीने पहले से यहां नकली खोया बनाने का काम शुरू हो जाता है. होली पर भी पुलिस ने यहां माफिया को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई. माफिया के गुर्गे अपना सारा सामान और बना हुआ खोया छोड़कर भाग खड़े हुए. करीब सात लोगों को पकड़ा भी गया है.

ऐसे बनाया जा रहा था हजारों किलो खोया

चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर एनएन झा ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि छापे के दौरान मौके से 20 टिन वनस्पति घी, करीब 15 किलो सेलखेड़ी (चौक का बुरादा) और बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर बरामद किया गया. सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि मात्रा बढ़ाने के लिए आलू और मैदा भी मिलाई जा रही थी.

 लिवर-किडनी को नुकसान पहुंचाता है सेलखेड़ी

AIIMS के रिटायर्ड फिजिशियन एमएफ बेग का कहना है लगातार घटिया स्तर का मिल्क पाउडर और सेलखेड़ी से बना खोया खाने से सीधे किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचता है. इस तरह का खोया खाने से पथरी की बीमारी भी हो सकती है. वहीं, सिर्फ त्‍योहार के मौके इस खोया से बनी मिठाई खाने से पेट की कई तरह की बीमारी हो सकती है.

कैबिनेट की मंजूरी : MP में नई शराब नीति हुई लागू

0

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में शनिवार को कई अहम प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। इसमें प्रदेश में नई शराब नीति लागू करने पर भी फैसला हुआ। जिसमें बार लाइसेंस के लिए 5 लाख की बाध्यता को खत्म किया गया है। पर्यटन क्षेत्र के लिए अलग से प्रोत्साहन नीति लागू की गई है। इसमें होटल, रिसोर्ट और हेरिटेज होटल की स्थापना के लिए देश और विदेश के ब्रांड को आकर्षित करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। शहरों में बनने वाली कॉलोनी के लिए 2 हेक्टेयर जमीन की बाध्यता खत्म कर दी गई है। विधवा पेंशन का भुगतान दीपावली से पहले किया जाएगा। जबलपुर एयरपोर्ट को जमीन देने का फैसला किया गया। मुंबई के मध्य लोक भवन को पर्यटन विभाग को सौपने के निर्देश दिए गए हैं। वन्य क्षेत्रों के पास कम कमरे के रिसोर्ट को भी मिलेगा बार दिया जाएगा। अभी रिसोर्ट बार लाइसेंस के लिए 25 कमरों की शर्त है, इसे कम किया जा गया है।मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई नीति को बड़ा कदम बताया जा रहा है। इसमें होटल, रिसोर्ट और हेरिटेज होटल की स्थापना के लिए नामी-गिरामी ब्रांड को आकर्षित करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आईटीसी कंपनी प्रदेश में होटल के क्षेत्र में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक कर चुकी है।

नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे सुविधा केंद्रों की स्थापना और संचालन के नियमों में भी बदलाव करके निजी क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के शहरों में कॉलोनिया बनाने के लिए दो हेक्टेयर की जमीन की बाध्यता खत्म होने से रियल स्टेट के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। कम जमीन होने पर भी हाउसिंग कॉलोनी विकसित की जा सकेगी। जबलपुर एयरपोर्ट को जमीन मिलने से इसका विस्तार किया जा सकेगा।