Home छत्तीसगढ़ cg” कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक...

cg” कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र….”

2
0

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा एवं आलीवारा स्थित रेल्वे ओवरब्रिज के कथित गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को पत्र प्रेषित किया है।”

कलेक्टर द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि मीडिया में ग्राम बरगा एवं आलीवारा स्थित रेल्वे ओवरब्रिज के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ है। कलेक्टर ने रेल्वे से कहा कि प्रकाशित शिकायत के संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”