Home छत्तीसगढ़ cg” बिना तथ्य के भ्रष्टाचार का आरोप लगाना जनता को गुमराह करने...

cg” बिना तथ्य के भ्रष्टाचार का आरोप लगाना जनता को गुमराह करने का प्रयास— रवि सिन्हा…”

2
0

राजनांदगांव। इंदिरा नगर नाला निर्माण कार्य को लेकर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर वार्ड पार्षद एवं शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि बिना किसी तथ्य और प्रमाण के आरोप लगाना केवल राजनीतिक बयानबाजी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं, वे स्वयं लंबे समय तक सत्ता और नगर निगम में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

निगम के चेयरमैन रहते हुए भी वे इंदिरा नगर की इस बहुप्रतीक्षित समस्या के समाधान के लिए टेंडर तक जारी नहीं करवा पाए। वर्षों तक क्षेत्र की जनता जलभराव की समस्या से जूझती रही, लेकिन उस समय उन्हें जनता की चिंता नहीं थी।

रवि सिन्हा ने कहा कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में वर्तमान नगर निगम ने इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल संज्ञान लिया, विधिवत प्रक्रिया पूरी कर निविदा जारी की और अब निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है।

यह कार्य अभी शुरुआती चरण में है तथा अब तक एक भी भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाना पूरी तरह निराधार, असत्य और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को निर्माण की गुणवत्ता या तकनीकी पक्ष पर कोई वास्तविक आपत्ति है तो उसका स्वागत है और संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार जांच भी कराई जा सकती है। लेकिन बिना किसी प्रमाण के भ्रष्टाचार का आरोप लगाना केवल सस्ती राजनीति है।

रवि सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कर जनता को स्थायी राहत देना है। विपक्ष को विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए, न कि निराधार आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहिए।