Home छत्तीसगढ़ cg” महापौर मधुसूदन यादव ने की घोषणा – नवीन बस स्टैंड का...

cg” महापौर मधुसूदन यादव ने की घोषणा – नवीन बस स्टैंड का नाम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने एवं आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा…”

2
0

“महापौर मधुसूदन यादव ने की घोषणा – नवीन बस स्टैंड का नाम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने एवं आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा”

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक  की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में नगर के विकास और राष्ट्र पुरुषों के सम्मान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई।”

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर मधुसूदन यादव ने भाजपा जिला अध्यक्ष  द्वारा रखे गए प्रस्ताव को अत्यंत गंभीरता से सुना और तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि राजनांदगांव के नवीन बस स्टैंड का नाम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने तथा वहां उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री  एवं विधानसभा अध्यक्ष  के समक्ष प्रस्ताव रखकर उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।”

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके नाम पर नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल का नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना राजनांदगांव के लिए गौरव का विषय होगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा।”

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि नवीन बस स्टैंड प्रतिदिन हजारों नागरिकों और यात्रियों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल का नाम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखे जाने से उनके विचारों एवं राष्ट्रवादी आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा नगरवासियों की भावनाओं का सम्मान भी होगा।”

संगोष्ठी में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापौर मधुसूदन यादव की इस सकारात्मक एवं संवेदनशील घोषणा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सहयोग से यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव शीघ्र साकार होगा।”