Home Blog Page 2518

पेड़ कटने के 2 दिन बाद तक टूटे अंडों के पास बैठे रहे पक्षी…

0

केरल में पलक्कड़ रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित एक गुलमोहर का पेड़ काटने के आरोप में रेलवे के अधिकारियों और ठेकेदार के ऊपर मामला दर्ज कराया है. दरअसल इस पेड़ पर 100 से ज्यादा प्रवासी पक्षियों के घोंसले थे, जो पेड़ कटने से उजड़ गए।

बता दें कि एक अक्टूबर को पलक्कड़ रेलवे स्टेशन परिसर पर लगे गुलमोहर के पेड़ को काट दिया गया था. गुलमोहर का ये पेड़ काफी पुराना बताया जा रहा है. पेड़ काटे जाने से इसमें बने सौ से ज्यादा घोंसले टूट गए और उनमें मैजूद अंडे टूटकर जमीन पर बिखर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ कटने के बाद प्रवासी पक्षी दो दिन तक वहीं बैठे रहे और अपने अंडों को तलाशते रहे। रेलवे परिसर में काटे गए पेड़ की खबर जब पर्यावरण कार्यकर्ता बोबन मट्टूमंथा को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वालयाल रेंज के वन अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों और पेड़ काटने वाले ठेकेदार पर मामला दर्ज कराया है. बोबन मट्टूमंथा ने बताया पेड़ काटने से पहले वन विभाग से अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

‘मर्दानी 2’ में मां दुर्गा का सार है : रानी मुखर्जी

0

 अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘मर्दानी 2’ में मां दुर्गा का सार है। साथ ही अभिनेत्री को इस बात की भी खुशी है कि उनकी फिल्म का प्रमोशन दुर्गा पूजा के दौरान शुरू हुआ है। मुंबई में शनिवार को देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा में आई अभिनेत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि ‘मर्दानी 2’ का पहला लुक और टीजर दुर्गा पूजा के दौरान रिलीज हुआ है। दुर्गा पूजा के दौरान हम मां दुर्गा की पूजा करते हैं, जिन्हें शक्ति का प्रतीक माना जाता है और ‘मर्दानी 2’ में भी मां दुर्गा का सार है। ऐसे में मैं खुश हूं कि ‘मर्दानी 2’ को लेकर दर्शकों से हम पहली बार दुर्गा पूजा के दौरान बातचीत कर रहे हैं।”

‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी शक्तिशाली पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय के तौर पर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय की लड़ाई और इसके चलते उनके जीवन की कठिनाइयों और संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। फिल्म का प्रोमोशन हैशटैग ‘वह नहीं रुकेगी’ के साथ किया जा रहा है, जो फिल्म के सार को दर्शा रहा है।

इन बातों से मिला पक्का सबूत, टाइगर श्रॉफ के नक्शेकदम पर हैं अहान शेट्टी…

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के साहबजादे यानी अहान शेट्टी जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले हैं। इस वक्त वो अपने डेब्यू फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। ऐसे में खबर आई है कि वो बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये एक साउथ की फिल्म आर.एक्स. 100 का हिंदी रीमेक होने वाला है। ऐसे मे ये कहा जा रहा है कि अहान शेट्टी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के नक्शेकदम पर चलने जा रहे हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ बाते बताने जा रहे है जिससे आपको लगेगा कि वो टाइगर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

1. साउथ की फिल्म के हिंदी रीमेक से डेब्यू
आपको याद हो तो टाइगर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत हीरोपंती से की थी जो की साउथ की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रिमेक है। अहान भी साउथ की फिल्म के हिंदी रीमेक से शुरूआत करने वाले हैं।

2. प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला का थामा हाथ
टाइगर ने अपनी अपनी फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला का हाथ थामा था। अब अहान भी ऐसा ही कर रहे हैं।

3. जिस जॉनर में माहिर हैं, वैसी कहानी से डेब्यू
टाइगर एक्शन में माहिर है इसलिए उन्होंने हीरोपंती में जबरदस्त एक्शन किया था। इसी तरह अहान रोमांटिक ड्रामा करने वाले हैं। उनको लगता है कि वो इसमें माहिर है।

4. फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा प्रचार नहीं कर रहे अहान शेट्टी
आपको बता दें कि जब टाइगर ने अपने करियर की शुरूआत की थी तो उन्होंने बहुत ज्यादा चर्चा नहीं की थी। अब कुछ ऐसा ही अहान शेट्टी कर रहे हैं।

5. पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं
डेब्यू से पहले टाइगर श्रॉफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करते थे। लेकिन डेब्यू के बाद वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

पाकिस्तान मूल की इस महिला को 34 साल बाद क्यों दी गई भारतीय नागरिकता?

0

पाकिस्तान की रहने वाली एक महिला को 34 साल के लंबे संघर्ष के बाद भारत की नागरिकता मिली. ज़ुबैदा बेगम ने 34 साल पहले भारतीय मूल के एक व्यक्ति से शादी की थी. उसके बाद से लगातार 34 सालों तक वो अपने पति के साथ लखनऊ-दिल्ली के चक्कर लगाती रही. बता दें कि ज़ुबैदा बेग़म की शादी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई थी.

भारत की नागरिकता मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैंने इस दिन के लिए बीते 34 साल से संघर्ष किया. आज के दिन के लिए मैंने बीते 34 साल में हर किसी का दरवाजा खटखटाया है. न जाने लखनऊ और दिल्ली के कितने ही चक्कर काटे हैं. अब मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. हां, इतना जरूर है कि मुझे यह बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था.’

लोकल इंटिलिजेंस यूनिट के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि ज़ुबैदा की शादी वर्ष 1985 में हुई थी. उन्होंने पहली दफा वर्ष 1994 में भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था. शादी के सात साल पूरा होने के बाद उनको नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. उनके आचरण को देखते हुए पिछले हफ्ते ही उन्हें भारत की नागरिकता दी गई है.

गोवा में आयोजित होगा 50वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, 200 फिल्मों को दिखाया जाएगा…

0

इस साल होने वाले 50वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन गोवा में किया जाएगा। गोवा में आयोजित होने वाले यह फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर तक चलेगा। इसमें पिछले 50 सालों में रिलीज हुई फिल्में और साथ ही दुनियाभर की 200 फिल्मों को दिखाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने इस बात की जानकारी दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 50 वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में, विभिन्न भारतीय भाषाओं में 26 फीचर फिल्में और 50 साल पहले रिलीज होने वाली फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

बिजली तार को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, पांच गंभीर…

0

 पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत शाह-सलेमपुर गांव में बिजली का तार ले जाने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, फायरिंग भी की गयी। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक एक इलाके से दूसरे इलाके में बिजली का तार ले जाया जा रहा था। एक पक्ष अपने इलाके से बिजली तार को गुजरने नहीं देना चाहता था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट फायरिंग तक जा पहुंची। घायलों के परिजनों ने फायरिंग होने की बात कही है, लेकिन इसकी पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गयी है।

एनसी का प्रतिनिधिमंडल आज फारूक और उमर अब्दुल्ला से करेगा मुलाकाता, दो महीने से हैं नजरबंद…

0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दो महीने से नजरबंद फारूक और उमर अब्दुल्ला से नेशनल कांफ्रेंस के नेता आज मुलाकात करेंगे। श्रीनगर में उन्हें मुलाकात करने की इजाजत शनिवार को मिली थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं का 15 सदस्यीय शिष्टमंडल जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पिता-पुत्र से मिलेगा। 81 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर स्थित अपने आवास पर नजरबंद हैं, जबकि उमर अब्दुल्ला को स्टेट गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है।

नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता मदन मंटू ने कहा, “शिष्टमंडल में पार्टी के कई पूर्व विधायक हैं। जो फारूक और उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करने के लिए इंडिगो विमान से आज जम्मू से रवाना होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि शिष्टमंडल राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिला था और उनसे पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं से मिलने की अनुमति मांगी थी, राज्यपाल ने अनुमति दे दी।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया था। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की ज्यादातर धाराओं को हटाने का ऐलान किया था। राज्य से धारा 370 हटाए जाने से एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत घाटी के सभी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। तभी से यह सभी नेता नजरबंद हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सरकार ने जम्मू के नेताओं को नजरबंद से आजाद किया है।

जम्मू के नेताओं को नजबंद से आजाद करने के बाद सरकार की ओर से यह बयान आया था कि धीरे-धीरे घाटी के नेताओं को भी छोढ़ा जाएगा। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। राज्य में अभी कई जिलों में पाबंदी लगी हुई हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। घाटी में आने जाने वालों पर कड़ी रखी जा रही है।

गांधी विचार पदयात्रा का तीसरा दिन : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे ग्राम भखारा मेेें…

0

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गांधी विचार पदयात्रा के तीसरे दिन 6 अक्टूबर को ग्राम भखारा में आयोजित सभा में शामिल होंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर धमतरी जिले के ग्राम कंडेल से शुरू की गई गांधी विचार पदयात्रा 6 अक्टूबर को ग्राम भुसरेंगा से सबेरे 9 बजे शुरू होकर ग्राम चोरभट्टी से बगदेही पहुंचेगी। ग्राम बगदेही में आयोजित सभा पश्चात ग्राम भिंडरवानी, देवरी, कोसमर्रा, सिहाद मोड़ से भखरा पहंुचेगी। भखारा में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। 

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री की अनुकरणीय पहल : सुपोषण अभियान के लिए अपनी ओर से दी 21 हजार रूपए जनसहयोग राशि…

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति के लिए प्रदेश में महती ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना‘ की शुरूआत की। कुपोषण एक समाजिक कुरीती है,इसका निदान जन जागरूकता और समाज के प्रत्येक वर्ग के सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। सुपोषण योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पहल करते हुए सुपोषण योजना के लिए अपनी ओर से जनसहयोग राशि 21 हजार रूपए प्रदान की। मुख्यमंत्री के जनसहयोग की पहल से प्रेरित होकर गांधी विचार पदयात्रा के दौरान छाती की आम सभा में कुरूद राईस मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुपोषण अभियान के लिए 10 लाख 11 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसे एक सराहनीय कदम बताते हुए इस योगदान के लिए धन्यवाद दिया और लोगों से जनसहयोग की इस कड़ी को बनाए रखने की अपील की है।   
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ के पांच वर्ष से कम आयु के 35.6 प्रतिशत बच्चे कुपोषित और 15 से 49 वर्ष की 41.5 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। ये आंकड़े न सिर्फ प्रभावित व्यक्ति के परिवारों के लिए बल्कि प्रदेश के आर्थिक, समाजिक विकास के लिए भी चिंताजनक हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जनसहयोग से एक महाअभियान शुरू किया गया है। प्रदेश को 3 साल में कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी पात्र किसान परिवारों को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ का लाभ दिलाने केन्द्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र लिखा है। श्री बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि इस योजना में प्रदेश के ऐसे किसान परिवार जिन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि स्वीकृत किया जाना शेष है, उन्हें यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए ताकि किसानों को योजना का समुचित लाभ प्राप्त हो सके। 

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए तीन समान किश्तों में प्रदान किया जाना है। इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ में 05 अक्टूबर 2019 तक कुल 18 लाख 16 हजार 881 किसान परिवारों की प्रविष्टि की गई है। किन्तु अभी तक प्रथम किश्त कुल 13 लाख 77 हजार 437 किसान परिवारों को, द्वितीय किश्त 4 लाख 14 हजार 28 किसान परिवारों को और तृतीय किश्त 23 हजार 859 किसान परिवारों को प्रदत्त की गई है।

    श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि किसानों से संबंधित सभी विवरण जैसे आधार नम्बर, बैंक खाता विवरण एवं अन्य संबंधित विवरण की जांच करने तथा जानकारी त्रुटिरहित पाए जाने के बाद ही किसान परिवारों के लिए प्रथम किश्त की राशि की स्वीकृति दी गई है तथा 13 लाख 77 हजार 437 परिवारों के बैंक खाता में राशि अंतरित भी हुई है। शेष किसान परिवारों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि स्वीकृत किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने किसानों का पक्ष रखते हुए यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री से किया है।