Home Blog Page 2519

स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का नाम नेशनल वार मेमोरियल में होगा शामिल, 1990 में अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने की थी हत्या

0

वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का नाम नेशनल वार मेमोरियल (एनडब्ल्यूएम) में शामिल किया जायेगा. स्कवाड्रन लीडर खन्ना के नाम को वार मेमोरियल में शामिल किये जाने को लेकर भारतीय वायुसेना ने शनिवार को अपनी स्वीकृति दे दी है. वर्ष 1990 जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने स्क्वाड्रन लीडर खन्ना की हत्या कर दी थी.

भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि वायुसेना मुख्यालय ने देश के लिए शहीद होने वाले स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना के नाम को नेशनल वार मेमोरियल में शामिल किये जाने को लेकर अपनी हरी झंडी दिखा दी है. सूत्रों का कहना है कि पिछले सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में वायुसेना के अधिकारियों की ओर से उनके नाम को वार मेमोरियल में शामिल किये जाने को लेकर फैसला किया है. दरअसल, नेशनल वार मेमोरियल में देश के उन शहीद सैनिकों के सम्मान में नाम दर्ज किये जाते हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में पूरे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जान गंवा देते हैं.

गौरतलब है कि देश में प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक और उसके आतंकवादियों ने 25 जनवरी, 1990 को वायुसेना के चार जवानों समेत स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की हत्या कर दी थी. इस मामले में 31 अगस्त, 1990 को सीबीआई ने जम्मू के टाडा कोर्ट यासीन मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था.

फिलहाल, आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद अलगाववादी नेता मलिक दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद है, उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष अदालत के सामने पेश किया. शहीद रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. फिलहाल, उन्होंने अपने पति का नाम नेशनल वार मेमोरियल में शामिल करने की गुजारिश की थी.

नेल पेंट पहुंचा सकती हैं आपकी सेहत को नुकसान

0

खूबसूरती में सिर्फ आपका चेहरा ही नहीं बल्कि बाल आपके शरीर के अन्य अंग भी शामिल होते हैं। बहुत सारे लोग चेहरे को नहीं बल्कि हाथों पैरों की खूबसूरती को असल खूबसूरती मानते हैं लड़कियां चेहरे के साथ अपने हाथ पैरों की भी पूरी केयर करती हैं। हाथों-पैरों पर नियमित मैनीक्योर-पैडीक्योर करवाती हैं। इसी के साथ नेलपेंट भी बखूबी लगाती हैं।

नेलपेंट लगाने से नाखून बहुत खूबसूरत तो लगते हैं लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। जी हां नेलपॉलिश कैंसर को जन्म दे सकती है।

नेलपॉलिश में जो जैल मिलाया जाता है वो सूर्य की खतरनाक पराबैंगनी किरणों को सोख लेता है और यहीं किरणें स्किन कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म देती है।

नेलपॉलिश में स्मूथ फिनिशिंग के लिए टालुइन नाम का कैमिकल भी मिलाया जाता है जो कार में ईंधन डालने वाले गैसोलीन में इस्तेमाल किया जाता है। यूरोप के कई देशों में इस कैमिकल के इस्तेमाल पर पाबंदी भी है। इसके अलावा नेलपॉलिश में स्पिरिट का भी इस्तेमाल किया जाता है जो फेफड़ों पर बुरा प्रभाव डालता है।

अगर आप इन खतरनाक नेलपॉलिश से बचना चाहती है तो खरीदते समय इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि प्रोडक्ट के लेबल टालुइन, फॉरमल्डिहाइड और डाइब्यूटाइल जैसे कैमिकल का इस्तेमाल न किया गया हो।

रूस में घटी ऐतिहासिक घटना, खदान में हीरे के अंदर मिला हीरा

0

रूस में साइबेरिया की एक खदान से हीरे के अंदर से हीरा मिला है. रूस की खदान कंपनी अलरोसा पीजेएससी ने ये जानकारी शुक्रवार को दी. कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ये हीरा 80 करोड़ साल से ज्यादा पुराना हो सकता है. इसे रूस की गुड़िया मैट्रीओशाका का नाम दिया गया है. इस पारंपरिक गुड़िया के अंदर छोटी गुड़िया होती है. जानकारों के मुताबिक ये इतिहास की पहली ऐसी घटना है.

इस हीरे का वजन 0.62 कैरेट बताया जा रहा है. अंदर मिले हीरे का वजन 0.02 कैरेट है. अलरोसा कंपनी के रिसर्च ऐंड डेवेलपमेंट जियोलॉजिकल इंटरप्राइज के अधिकारी ओलेग कोवलचक ने बताया कि ‘जहां तक हमारी जानकारी है, पूरी दुनिया में हीरा खनन के इतिहास में ऐसा पहले नहीं हुआ है. यह प्रकृति की अनोखी रचना है.’

ये हीरा साइबेरिया में यकुशिया के न्यूरबा खदान से निकाला गया. याकुत्स्क डायमंड एंटरप्राइज ने इस पत्थर की कीमत आंकी और जांच के लिए रिसर्च एंड डेवेलपमेंट जियोलॉजिकल इंटरप्राइज के पास भेजा. वहां वैज्ञानिकों ने एक्सरे माइक्रोटोमोग्राफी और स्पेक्ट्रोस्कोपी जैसे तरीकों से इसकी जांच की. कंपनी की तैयारी इस हीरे को आगे की जांच के लिए अमेरिका के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट भेजने की है.

श्याओमी ने फेस्टिव सेल के दौरान बेचे 53 लाख डिवाइस

0

चाइनीज हैंडसेट मेकर श्याओमी ने शनिवार को घोषणा की कि उसने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सेल को हासिल करते हुए फेस्टिव सीजन सेल के दौरान भारत में 53 लाख डिवाइस (प्रत्येक मिनट में 525 डिवाइस) बेचे। श्याओमी इंडिया के हेड ऑफ कैटेगरी एंड ऑनलाइन सेल्स रघु रेड्डी ने एक बयान में कहा, “श्याओमी के लिए यह फेस्टिव सीजन बेहतरीन रहा और हम यह देखकर रोमांचित हैं कि 53 लाख लोगों ने हमारे साथ जश्न मनाने का फैसला किया। प्रत्येक वर्ष हम अपने ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक व बेहतर ऑफर वाली सेल लाने का प्रयत्न करते हैं।”

भारत में जिस समय फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 7 बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन बना हुआ था, उसी वक्त श्याओमी ने 38 लाख स्मार्टफोन बेचे। इसी के साथ श्याओमी भी अमेजन पर बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन ब्रांड बना।

श्याओमी के डिवाइसों में स्मार्टफोन, एमआई टीवी, एमआई बैंड (एस), एमआई पॉवर बैंक्स, एमआई ईयरफोन और अन्य उपकरण शामिल हैं। इन सभी डिवाइसों की बिक्री एमआई डॉट कॉम और इसके पार्टनर प्लेटफॉर्म्स पर हुई।

पिछले साल श्याओमी ने इस समय 25 लाख स्मार्टफोन बेचे थे और 50 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ रेट (साल-दर-साल) देखी।

लड़की की इज्जत बचने पर लड़के ने मांगी हैरान कर देनी वाली, आप भी जानिए

0

किसी तरह वह ट्रक चला कर जी रहा है. शकील एक दिन हमेशा की तरह सामान लेकर ट्रक से जा रहा था, तभी उसकी एक सुनसान रोड पर किनारे एक कार खड़ी देखी. कार में कोई नहीं था. शकील को शक हुआ उसने तुरंत अपना ट्रक रोका और कार के पास जा पहुंचा. सकील को जब कार के पास कोई नहीं दिखा तो इधर-उधर देखने लगा. तभी उसे एक लड़की की चीख सुनाई दी.

शकील कसक विश्वास में बदल गया. उसने एक साथी के साथ हाथों में लोहे का रोड लेकर गया और उसने अपने साथी के साथ उसका पीछा किया और घटनास्थल पर पहुंचा. उसने देखा कि चार लड़कों ने एक लड़की को पकड़ रखा है. शकील ने उसे छोड़ने के लिए कहा लेकिन उन लड़कों ने शकील पर हमला कर दिया. शकील कि हाथों में रोड होने की वजह से लड़के कमजोर पड़ गए और उन्हें वहां से भागना पड़ा.

शकील ने लड़की से उसका परिचय पूछा. लड़की ने बताया कि उसका नाम रेनू है और वह अनाथालय में बड़ी हुई है और कॉल सेंटर में काम करती है. शकील ने उसे अपने बारे में बताएं और कहा क्या तुम मेरी बेटी बनोगी. रेनू ने तुरंत शकील को अपना पिता के रूप में स्वीकार कर लिया. शकील ने ही रेनू की शादी कराई और आज वह अपने जीवन में खुश है.

मंगलोर के मुहम्मद फ़ैयाज़ ने अबू धाबी लाटरी में जीते 23 करोड़ रुपये !

0

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में आयोजित एक लॉटरी में एक भारतीय ने करीब 23 करोड़ रुपये जीते हैं। मैंगलोर के दक्षिण कन्नड़ गाँव के रहने वाले 24 वर्षीय मुहम्मद फ़याज़ रातों रात करोड़पति बन गए हैं ।

मुहम्मद फ़याज़ ने वाणिज्य स्नातक में पढाई की है जिन्होंने बताया मैंने एक दिन पहले ही में आश्चर्यजनक रूप से सपना देखा था कि अबू धाबी के बड़े टिकट हाफ़ल में ड्रॉ लाटरी जीती है । लेकिन अगले ही दिन जब मैं अपने आफिस गया तो मुझे वहां पता चला की मैंने सच में 23 करोड़ रुपये जीते हैं।

बता दें की मोहम्मद फैयाज को दुबई जाने का कभी मौका नहीं मिला। फैयाज ने मीडिया को बताया ‘मुझे पासपोर्ट मिल गया, लेकिन योजना के अनुसार चीजें नहीं हुईं, और मैंने एक साल पहले मुंबई में एक एकाउंटेंट के रूप में नौकरी की।’

नौकरी छोड़ेंने का कोई इरादा नहीं

फ़याज़ ने बताया की उन्होंने इससे पहले लॉटरी टिकटों को ऑनलाइन खरीदने के लिए छह बार अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन इस बार मुझे लग रहा था कि मैं टिकट नहीं खरीद पाऊंगा लेकिन किसी तरह मैंने टिकट खरीदा , ‘फैयाज ने बताया कि उन्होंने या सितंबर में टिकट खरीदा था। लेकिन ऐसा नहीं है की मैं इतने पैसे जितने के बाद नौकरी छोड़ दूंगा

जब उनसे ये पुछा गया की आप इन पैसे को क्या करेंगे तो उन्होंने कहा, इस पैसे को मैं अपने भाई के पढाई पर लगाऊंगा जो MBA करना चाहता है लेकिन फ़िलहाल वो अभी ट्रक चलाता है।

फेंकने की जगह ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें फलों के छिलके

0

ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कई बार उन्हें मनचाहा रिजल्ट नही मिलता है। इन ब्यूटी प्रोडेक्ट्स की जगह आपघर पर रोजाना कूड़े में फेंकने वाले फलों के छिलकों का इस्तेमाल करके ग्लोइंग स्किन पा सकती है। फलों के छिलकों को वेस्ट न समझ कर घर पर फैस पेक की तरह इस्तेमाल कर सकते है। इससे निखरी त्वचा के साथ आपको पोषित त्वचा भी हासिल होगी। चलिए बताते है किस तरह से इन छिलकों से आप फेस पैक बना सकते हैं।

खीरे का छिलका

खीरे के छिलके को सुखा कर पीस लें। इस पाउडर में कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एलोवीरा जेल या गेहूं का आटा मिक्स करें। इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा कर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा।

पपीते का छिलका

पपीता न केवल हेल्थ के लिए बल्कि स्किन से जुड़ी की तरह की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी की मात्रा त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। पपीते के छिलके को अंगूठे के साथ क्रश कर चेहरे पर उसकी मसाज करें। चेहरे पर रोज मसाज करने से चेहरे की नमी बनी रहती हैं।

केले के छिलके

केले के छिलके को पीस कर कुछ समय के लिए चेहरे पर मसाज करें। उसके बाद चेहरे पर गुलाब जल लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी के साथ चेहरे को साफ करें। कुछ दिन तक लगातार इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग व पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी। चेहरे पर रिंकल्स के साथ आंखों के काले घेरे को भी कम हो जाएंगे।

अनार का छिलका

अनार के छिलके को धूप में सुखा कर उनका पाउडर बना लें। यह फेस पैक चेहरे के पीएच बैलेंस को ठीक कर टैनिंग व मृत त्वचा को हटाने में मदद करता हैं।

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके को धूप में सूखा कर ब्लेंड कर रख लें। एक बड़े चम्मच पाउडर में दूध, दही या गुलाबजल मिक्स कर पेस्ट बना लें। चेहरे के पर लगाने के 15 से 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल न करें।

इन 5 ड्रिंक्स की मदद से दूर करें वर्कआउट की थकान, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

0

आज के समय में देखा जाता हैं कि लोग खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना पसंद करते हैं जो कि अच्छी बात है। लेकिन वर्कआउट का असर शरीर पर तभी दिखाई देता हैं जब आपकी डाइट उसके अनुकूल हो। खासतौर से वर्कआउट के दौरान होने वाली थकान को दूर करना जरूरी होता हैं। इसके लिए आज हम कुछ ऐसी ड्रिंक लेकर आए हैं जो थकान मिटाने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी बड़ी फायदेमंद साबित होती हैं। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

ग्रीन टी

वर्कआउट के बाद आप ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी शरीर को सही तरह से एनर्जी देती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाती है।

चैरी जूस

वर्कआउट करने के बाद चैरी का जूस काफी फायदेमंद होता है। चैरी का जूस हमारी थकी हुई मसल्स और बॉडी का आराम पहुंचाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में प्राकृतिक पोटैशियम होता है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही नारियल पानी वर्कआउट करने के बाद हमारे शरीर को एनर्जी देता है।

नींबू पानी

नींबू में विटमिन सी पाया जाता है। विटमिन सी हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी पहुंचाता है। इसके अलावा नींबू पानी हमारे इम्‍यून सिस्‍टम को भी तेज करता है।

दूध

आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि वर्कआउट के बाद दूध पीना चाहिए। वर्कआउट करने के बाद हड्डियों और मांसपेशियों के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है।

11 साल की बच्ची के जज़्बे को सलाम, कैंसर में खोया पैर पर हिम्मत नहीं

0

कहते हैं कि अगर आपमें आत्म विश्वास हैं और कुछ करने की सच्ची लगन तो आपके लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं, इस बात को सच साबित कर दिखाया है इस 11 साल की बच्ची ने।

जी हां, अंजलि नाम की इस बच्ची ने कोलकता में NATCON IASO 2019 के एक सालाना मेडिल कांफ्रेस ऐसी डांस परफार्मेंस दी की सब देखते रह गए। दरअसल, अंजलि का एक पैर नहीं है। कैंसर की वजह से उन्होंने अपनी एक टांग खो दी लेकिन इस दर्द के आगे उन्होंने अपने डांस के पैंशन को हारने नहीं दिया। उन्होंने फिल्म भूल-भुलैया में सिंगर श्रेया घोषाल के गाए गाने मेरे ढोलना सुन पर डांस किया।

इस इंस्पिरेशन वीडियो को, इवेंट अटैंड करने एक डॉक्टर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कांप्रेस का सबसे बेस्ट पार्ट था अंजलि की डांस परफार्मेंस जिन्होंने 11 साल की उम्र में अपनी बाईं टांग कैंसर के चलते खो दी। अंजलि की कहानी ने एक्ट्रेस सुधा चंद्रन की याद दिलाई। जी हां सुधा ने भी बचपन में हादसे के चलते अपनी एक टांग गंवा दी थी लेकिन उन्होंने अपने डांस के पैशन को नहीं छोड़ा और आज वह सिर्फ डांसर ही नहीं बल्कि अच्छी अभिनेत्री के रुप में भी पहचान बनाए हुए हैं।

अंजलि की यह विल पावर हर उस शख्स को प्रेरित कर रहा है जो किसी घटना व बीमारी के चलते जीने की इच्छा छोड़ देते हैं। अंजलि के इस जज्बे को सलाम उन्होंने साबित किया कि सपने पूरे करने के लिए हौंसला और आत्म विश्वास होना बहुत जरूरी है।

जल्द ही अंजलि को कृत्रिम पैर मिलेगा जिसके चलते वह अपनी डांस की प्रेक्टिस को अच्छे से कर पाएंगी।

ऐसी वीडियो हमें प्रेरणा देती है कि जिंदगी में आई मुश्किलों में दिल ना छोड़े और खुद को मजबूत रखकर सपनों को पूरा करें।

टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल बना सकता है बवासीर का शिकार, जानिए कैसे

0

क्या आप भी सुबह जब टॉयलेट जाते हैं, तो उस दौरान भी फोन में लगे रहते हैं? अगर हां, तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए क्योंकि इसके कारण आप बवासीर का शिकार हो सकते हैं.

जानना चाहते हैं कैसे? एक्सपर्ट्स की मानें तो जब आप फोन लेकर फ्रेश होने जाते हैं, तो ज्यादा वक्त तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं, जिससे एनस और लोअर रेक्टम पर प्रेशर बढ़ता है.ऑफिशियल मेल या सोशल मीडिया अपडेट के लिए लोग टॉयलेट तक भी फोन लेकर जाते हैं, लेकिन कुछ ही लोग इस आदत के खतरनाक परिणाम के बारे में जानते हैं.

नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ GI एंड HPB सर्जरी के एग्जिक्यूटिव कंसल्टेंट दिपांकर शंकर ने आईएएनएस को बताया, ‘टॉयलेट में बैठे रहने के दौरान फोन के साथ बिताए एक्स्ट्रा वक्त के कारण लोअर रेक्टल म्यूकोसा और एनल कुशन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे बवासीर या पाइल्स जैसी दिक्कतें होती हैं.’

नारायणा सुपरस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम में कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट नवीन कुमार बताते हैं:स्मार्टफोन का इस्तेमाल इसकी असल वजह नहीं हैं बल्कि टॉयलेट सीट पर ज्यादा देर तक बैठे रहने (चाहे आप कुछ पढ़ रहे हैं या सिर्फ बैठे ही हों) से पाइल्स की दिक्कतें हो सकती हैं.

उनके मुताबिक बहुत ज्यादा देर तक बैठना और दबाव डालना दर्द, सूजन और खून निकलने का भी कारण बन सकता है.YouGov सर्वे के मुताबिक 57 फीसदी ब्रिटिश लोग कमोड पर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और इसमें 8 फीसदी तो ऐसे हैं, जो हमेशा ऐसा करते हैं.

गुरुग्राम में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट में मिनिमल एक्सेस, बैरिएट्रिक एंड जीआई सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट बिजेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार टॉयलेट पर स्मार्टफोन का यूज करने में समस्या ये है कि ऐसे में वहां बिताए समय का पता नहीं चलता.

इसलिए अब जब आप टॉयलेट जाएं, तो फोन बाहर छोड़ कर जाएं और ज्यादा देर तक कमोड पर बैठे ना रहें.