Home Blog Page 2520

आखिर क्यों अमेरिकी किसान गाय के पेट में छेद करते हैं, यहाँ जानिए

0

अमेरिका के अलावा बहुत से देशों में गाय के पेट में छेद किया जाता है। जी हाँ आपने सही सुना। आपने शायद ये पहले कभी नहीं सुना हो लेकिन ये सच है और इसमें गाय बिना किसी समस्या के जीवित भी रहती है और उसे कुछ नहीं होता है।

अमेरिका में आपको कई ऐसी गाएं मिल जाएगी जिसमे गाय की पेट में छेद होता है। सबसे पहले गाय के पेट ने छेद को उद्देश्य के लिए रखा गया था ताकि वैज्ञानिक उसके पाचन तंत्र का अध्ययन कर सकें।

इसके अलावा अमेरिका में अक्सर किसान गाय के पेट में छेद करते हैं। ऐसा वे इसलिए करते हैं ताकि गाय के पेट को साफ़ किया जा सके। क्योंकि, किसान गाय को चरने के लिए छोड़ देता है तो कई बार गाय प्लास्टिक की पॉलीथिन खा जाती है ऐसे में उसे कई बीमारियां हो सकती है और गाय की जान तक जा सकती है तो वे पेट में हाथ डाल कर उसे साफ़ करते हैं।

किसान इस छेद पर प्लास्टिक का ढक्कन जैसा कुछ लगा होता है और इसे खोल कर साफ़ किया जाता है। इसके लिए गाय की एक सर्जरी होती है और पेट में छेद होने से गाय को कोई समस्या नहीं होती है।

Karwa chauth 2019: करवा चौथ पर जानें क्या होती है सरगी और कैसे जुड़ा है सेहत से इसका संबंध

0

नवरात्रों का व्रत खत्म होते ही कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला व्रत रहती हैं और दीर्घायु की कामना करती हैं। व्रत को शुरु करने से पहले सुबह-सुबह घर की बड़ी महिलाओं से सरगी लेने का रिवाज है। तो आइए जानें सरगी क्या है और व्रत में इसका क्यों बहुत ज्यादा महत्व है।

किसके हाथों लेनी चाहिए सरगी सरगी लेने का रिवाज सास के हाथों है लेकिन अगर घर में सास नहीं हैं तो फिर बड़ी ननद या जेठानी के हाथों इसे लेना चाहिए। सरगी लेने का सही समय भोर में तीन से चार बजे के बीच होता है।

क्या होता है सरगी सरगी एक भोजन की थाली है जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। जिसको खान के बाद दिनभर निर्जला उपवास रहा जाता है और फिर रात में चांद की पूजा करने के बाद ही खाया जाता है।

सेहत के लिहाज से क्या होना चाहिए सरगी में चूंकि सरगी को खा कर व्रत की शुरुआत की जाती है इसलिए सरगी की थाली में ऐसी चीजें होनी चाहिए जिससे भूख और प्यास कम लगे और दिनभर एनर्जी बनी रहे। आइए जानें सरगी में क्या होना चाहिए खाने के लिए

दूध और फेनिया सरगी का एक जरूरी हिस्सा है दूध और फेनिया। यह रीति-रिवाज के लिहाज से ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बहुत अहम है। फेनिया गेहूं के आटे से तैयार होती है और इसे दूध में बनाया जाता है। यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा मेल है। इसे खाने से आप दिन भर एनर्जी बनी रहती है।

सरगी में फल को करें शामिल फलों में काफी मात्रा में फाइबर और पानी होता है. जो निर्जला व्रत के दौरान आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है. तो सरगी में फलों को खास जगह दें. ऐसे फल लें जो पचने में समय लगाएं और फाइबर से भरपूर हों।

तला-भुना न हो सरगी में सरगी की थाली में ज्यादा तला-भुना या मीठा-नमकीन न हो। नहीं तो इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

3 अंडों के बराबर ताकत देती है ये रोटी, लेकिन फायदा मिलेगा तभी जब सेवन करेंगे इस तरह

0

अंडा खाने में तो स्वादिष्ट होता है ही साथ में सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है अंडे में प्रोटीन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ शरीर को मजबूत और शक्तिशाली बनाने में सहायक होता है। लेकिन दोस्तों जो लोग शाकाहारी होते हैं वह लोग क्या कर सकते हैं। आज हम आपको उनके लिए एक ऐसे ही जबरदस्त रोटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका अगर वह सही तरीके से सेवन करते हैं तो उन्हें तीन अंडे के बराबर ताकत मिलेगी।

दोस्तों हम जिस रोटी के बारे में बताने जा रहे हैं वह बाजरे की रोटी है जो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है बता दे सबसे महत्वपूर्ण अनाजों में से एक बाजरा को भी माना जाता है। जिसका उत्पादन ग्रामीण इलाकों में काफी ज्यादा किया जाता है। दोस्तों ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरे की बनी रोटी बड़े चाव से खाया जाता है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग निरोगी और ताकतवर रहते हैं क्योंकि बाजरा की रोटी में तीन अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें बाजरा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल रखने में सहायक होता है इसके अलावा अगर आप बाजरा की रोटी को नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो आपका दिल हमेशा स्वस्थ और मजबूत बना रहेगा। दोस्तों बाजरा में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो कब्ज और पाचन की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा अगर आप नियमित रूप से बाजरे की रोटी का सेवन करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज में ठीक रहता है जिससे डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है।

दोस्तों हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी बाजरे का रोटी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है इसके अलावा बाजरे की रोटी में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन और मासिक दर्द में राहत प्रदान करता है।

ऐसे करें सेवन

दोस्तों सबसे पहले आपको बाजरे की रोटी को रात के समय अपनी इच्छा के अनुसार एक या दो रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर उसे एक कटोरी दूध में डालकर रख दें और सुबह सोकर उठने के बाद नाश्ते के समय उसका सेवन करें। दोस्तों आप अपनी मिठास के लिए उसमें मिश्री भी डाल सकते हैं, लेकिन कभी भी उसमें चीनी का उपयोग ना करें। ऐसा करने से आपको इसका ज्यादा फायदा मिलेगा।

आलू टिक्की चाट बनाने का सबसे आसान तरीका

0

आवश्यक सामग्री
3 – आलू
4 – हरी मिर्च बारीक कटी हुयी
2 – टेबल स्पून – मैदा
1 कटोरी – इमली की चटनी
1 – मूली कद्दूकश की हुयी
1 – प्याज लम्बा कटा हुआ
1 – गाजर लम्बा कटा हुआ
नमक स्वाद अनुसार
तेल आव्यशकता अनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को अछि तरह से मैश कर ले.
अब इसमें नमक, मैदा और हरी मिर्च डालें और अछि तरह से मिक्स करे.
अब इसमें से एक पेड़ा ले और हलके हाथो से टिक्की बनाये.
अब एक फ्राई पैन में तेल डालें और गरम करे.
अब इसमें आलू टिकी फ्राई करे ऐसे कर के सारी टिक्किया फ्राई कर लीजिये.
अब एक टिक्की को प्लेट में रखे इसपर इमली की चटनी डालें और कद्दूकश किया हुआ मूली और गाजर, प्याज भी डालें.

शख्स ने पूर्व पत्नी के प्रेमी पर ठोका ‘प्यार चुराने का’ मुकदमा, मिला 5.31 करोड़ का मुआवजा

0

अमेरिका में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के प्रेमी पर ‘प्यार चुराने का’ मुकदमा ठोका, जिसके बाद अदालत के आदेश पर उसे अब करीब 5.31 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा।

शख्स का नाम केविन होवार्ड है, जो अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रहते हैं। उनकी शादी को 12 साल हो गए थे, लेकिन अब उनका तलाक हो गया है। केविन का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी को उनसे तलाक चाहिए था।

केविन के मुताबिक, पत्नी से तलाक के बाद वह बुरी तरह टूट गए। उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा कैसे हो गया। हालांकि बाद में उन्होंने यह जानने के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव की मदद ली कि आखिर मामला क्या है। इस दौरान पता चला कि उनकी पत्नी का एक प्रेमी भी है, जिसके बाद उन्हें समझ आ गया कि यह धोखेबाजी का मामला है।

पूरा मामला समझ आते ही केविन ने अपनी पूर्व पत्नी के प्रेमी पर ‘शादी तुड़वाने’ का केस कर दिया। केविन ने बताया कि वह शख्स उनकी पूर्व पत्नी के दफ्तर में ही काम करता था और अक्सर उनके घर पर आता था। उन्हें लगता था कि वो उनकी पत्नी का दोस्त है। उनका कहना था कि उन्होंने पैसों के लिए मुकदमा नहीं किया था, बल्कि विश्वास तोड़ने की सजा दिलाने के लिए किया था।

बता दें कि अमेरिका के सात राज्यों उत्तरी कैरोलिना, हवाई, इलिनोइ, न्यू मैक्सिको, मिसिसिपी, दक्षिणी डकोटा और यूटा में ‘एलिनेशन ऑफ एफेक्शन’ यानी ‘प्यार के अलगाव की भावना’ का कानून है। इस कानून के तहत पति के प्यार पर पत्नी का और पत्नी के प्यार पर पति का अधिकार है। अगर कोई इनके प्यार के बीच में आता है या इरादतन उनकी शादी तुड़वाने की कोशिश करता है तो वह दोषी माना जाएगा। इस कानून को ‘होमरेकर लॉ’ भी कहा जाता है।

ऐसा क्या है इस पानी की बोतल में जो कीमत है 65 लाख रुपये

0

पानी का एक घूंट भी जिंदगी दे सकता है। पानी किसी भी जीव के लिए सबसे जरूरी चीज है। पानी के आभाव में सूखा पड़ता है और हजारों की संख्‍या में जाने जाती हैं। आप सोचिये कि पिछले कई घंटो से आप सफर कर रहे हैं। अचानक आप को याद आता है कि आप पानी की बोतल लाना तो भूल ही गए। फिर आप पड़ोस में बैठे व्‍यक्ति से पानी मांगते हैं। एक घूंट पानी पीने के बाद आप को पता चलता है कि उसकी कीमत लाखों में है तो आप सोचेंगे कि आप ने पानी की जगह अमृत चखा है।

वैसे तो हमें पानी की एक बोतल 20 रुपये में मिल जाती है। अगर मॉल्‍स, फाइव स्‍टार होटल या एयरपोर्ट की बात करें तो यहां इसके 5 से 25 गुना कीमत अदा करनी पड़ सकती है। कहा जाता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली सबसे महंगा पानी पीते हैं। हालांकि उनके पानी की एक बोतल करीब 22 सौ रुपये में आती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे महंगा पानी की एक बोतल कीमत 65 लाख रुपये है, बेवर्ली हिल्स 9OH2O पानी की बोतल दुनिया में सबसे महंगी है।

इस खास पानी के लिए खास तरह का बोतल डिजाइन किया गया है। बोतल को लग्जरी कलेक्शन बताया जा रहा है। ये बोतल 24 कैरेट शुद्ध सोने से बना होगा। जिसकी कैप पर 14 कैरेट के 600 सफेद और 250 काले हीरे लगे हुए हैं। हर बोतल के लिए एक खास बॉक्स बनाया गया है। इस बोतल को Beverly Hills 9OH2O नाम दिया गया है।

3 साल की बच्ची को अकेले छोड़ पार्टी करने गयी ये महिला, भूख प्यास से मौत

0

रूस से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि इसको सुनकर आपको इस बात का एहसास होगा की कुछ लोग इतने गिरे हुए होते हैं कि जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। और जब कोई मां ऐसा काम अपने बच्चों के साथ करती है तब वाकई में लगने लगता है कि इंसानियत अब खत्म हो गई है।

दरअसल रूस की एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी को घर में बंद कर दिया और फिर एक हफ्ते के लिए पार्टी में चली गई। इतना ही नहीं उसने घर में खाने के लिए भी कुछ नहीं छोड़ा और पानी की सप्लाई भी बंद कर दी। जाहिर है कि प्यास और भूख से तड़पकर बच्ची ने दम तोड़ दिया।

दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की दादी उसके लिए बर्थडे का गिफ्ट लेकर घर पहुंची। आपको बता दें कि आरोपी मां को अब अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर उसको जरा भी अफसोस नहीं है। मामला रूस के किरोव शहर का है जहां 21 साल की मारिया प्लेनकिना अपनी बेटी क्रिस्टीना को तीसरे बर्थडे पर घर में अकेला छोड़कर दोस्तों के साथ पार्टी करने एक हफ्ते के लिए बाहर चली गई।

बताया गया है कि मारिया ने घर का मेन डोर लॉक कर दिया और पानी की सप्लाई भी बंद कर दी। घर में खाने के लिए भी कुछ नहीं था कि बच्ची अपना पेट भर सके।

फिर क्रिस्टीना की दादी इरिना जब उसका बर्थडे गिफ्ट लेकर उसके घर पहुंची, तब बच्ची बेसुध हालत में मिली। बच्ची की दादी ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत बता दिया गया।

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद मारिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। जांच में यह सामने आया है कि बच्ची की मां ने जानबूझकर ये सबकुछ किया। जांच कर रही कमेटी के मुताबिक मारिया एक हफ्ते के लिए घर में नहीं थी। वो 13 फरवरी से 20 फरवरी तक बाहर गई थी। लौट के आने के बाद बेटी की मौत पर उसके चेहरे पर कोई गम या पछतावा नहीं दिखा।

व्रत में बनाएं ये टेस्टी नाश्ता, एक बार खाने के बाद हर रोज खाएंगे आप

0

आवश्यक सामग्री
साबुदाना- एक कप, सांवा का चावल- एक कप, हरी मिर्च- 8 से 10, सेंधा नमक- स्वादनुसार, भुना जीरा पावडर- एक चम्मच, दही- एक कप, मूँगफली- एक कप, ऑयल- दो बड़े चम्मच, खड़ा जीरा- आधा चम्मच
बनाने की विधि
व्रत का टेस्टी नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले भिंगोया हुआ साबुदाना और भिंगोया हुआ सांवा का चावल ले, इन दोनों चीजों को एक मिक्सी जार में डाल दे, अब इसमें हरी मिर्च और पानी डालकर पीस कर पेस्ट बना ले| इस घोल को एक बड़े बाउल में निकाल ले और इसके अंदर भुना जीरा पावडर, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला ले, घोल पतला ही बनाए| एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर चढ़ा दे और गरम होने दे, जब यह गरम हो जाए तो इसके ऊपर घी या ऑयल लगा दे, घोल को पैन में डालकर फैला ले| जब यह एक तरफ से पक जाए तो इसे दूसरे साइड से पलट कर पका ले|
अब चटनी बनाने के लिए एक मिक्सर जार में भुना हुआ मूँगफली और हरी मिर्च डालकर पीस ले| इसे एक बड़े बाउल में निकाल ले और फिर इसके अंदर दही, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला ले, लेकिन यदि आप व्रत में दही नहीं खाते हैं तो आप दही ना डाले परंतु बहुत सारे लोग व्रत में दही खाना पसंद करते हैं| इस घोल को मिलाने के बाद, इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे| अब एक पैन को गैस पर चढ़ा दे और इसके अंदर ऑयल डालकर गरम होने दे, जब ऑयल गरम हो जाए तो इसके अंदर जीरा डालकर चटकने दे| जब जीरा चटक जाए तो इसके अंदर मूँगफली और और दही का पेस्ट डालकर चला ले, इसे कुछ देर पका ले| गैस को बंद कर दे और फिर एक बाउल में निकालकर इसे बनाए हुये सांवे और साबूदाने के पराठे के साथ सर्व करे|

व्रत में बनाएं ये क्रिस्पी चटपटे सिंघाड़े के पकोड़े

0

आवश्यक सामग्री
आलू- 2, हरी मिर्च- 3, अदरक- कटा हुआ, जीरा- एक छोटा चम्मच, कालीमिर्च पावडर- आधा चम्मच, सेंधा नमक- स्वादनुसार, सिंघाड़े का आटा- एक कप, हरा धनिया- कटा हुआ
बनाने की विधि
क्रिस्पी चटपटे सिंघाड़े के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आलू लेकर इसे छिल ले और फिर अच्छे से धो ले, इसे ग्रेट कर ले| अब एक बाउल में सिंघाड़े का आटा, कटी हरी मिर्च, बारीक कटे हुये अदरक, जीरा, कालीमिर्च पावडर, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला ले| अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पकोड़े का घोल तैयार कर ले, घोल ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा हो, साथ में घोल को अच्छे से फेंटे ताकि पकोड़े मुलायम और क्रिस्पी बने| आप व्रत में जो भी सामान नहीं खाते हैं, उसे छोड़ सकते हैं| घोल को तैयार करने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया काटकर डाल दे ताकि पकोड़े का स्वाद और भी अच्छा आए|
अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ा दे और इसमें ऑयल डालकर गरम होने दे जब ऑयल गरम हो जाए तो इसके अंदर पकोड़े डालकर फ्राई कर ले, आप अपने हिसाब से पकोड़े छोटे या बड़े बनाए, पकोड़े बनाते समय आंच मीडियम रखे और इसे अलट-पलट करके गोल्डेन ब्राउन होने तक फ्राई करे| इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल ले ताकि इसका एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए, अब इस पकोड़े को तिथि या मीठी चटनी के साथ सर्व करे| इस पकोड़े को आप व्रत के अलावा आम दिनों में भी बनाकर खा सकते हैं क्योंकि सिंघाड़े का आटा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता हैं, इसे आप शाम की चाय के साथ भी बनाकर खा सकते हैं|

बिना किसी नौकरी के 8 लाख रुपये प्रति घंटे कमाती है यह लड़की

0

 आधुनिक जमाने में लोग दौलत की पीछे भागता रहता है उसके जीवन में शांति के नाम की कोई चीज ही नहीं हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को झंकझोर कर रख दिया है। लोग पैसा कमाने के लिए कई तरह से मेहनत करते है।

कोई नौकरी करता है तो कोई खूद का बिजनेस करता है। लेकिन दुनिया में ऐसे भी लोग होते है जो गलत काम करके पैसा कमाते है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जो सिर्फ घर पर बैठे बैठे दिन के लाखों रूपये कमाती है। शायद आप इसको मजाक समझ रहे है लेकिन ये बात बिलकुल सच है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है आस्ट्रेलिया में रहने वाली एक आम लड़की चेल्सिया जो खर्च निकालने के लिए गेम खेलती है।उसे 1 घंटे खेलने पर 8 लाख रूपये मिलते हैं। अब आपको बता दें इस गेम में क्या है। चेल्सिया ऑनलाइन साइट पर ऑनलाइन गेम खेलती है जिसे लगभग 50 लाख लोग देखते हैं।

इन लोगों को स्पॉन्सरशिप और ऐड दिखाने के लिए ही दूसरी कंपनी पैसे देती है जिससे इसका घर चलता है। इसी विज्ञापन को दिखाने में हर 1 घंटे में करीब 8 लाख रूपए या उससे ज्यादा पैसे कमा लेती है जो वाकई कमाल का जरिया है।

चेल्सिया ने फार्मेसी में विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की है। उनका मानना ​​है कि वह कोई भी नौकरी करके इतना पैसा नहीं कमा सकते थी। गेमिंग वर्ल्ड में चेल्सिया को एक्समिंक्स के नाम से जाना जाता है। और इसकी कमाई एक हजार डॉलर से लेकर लाखों डॉलर तक है।