Home Blog Page 2521

इन 5 अजीबोगरीब अंधविश्वासों पर यकीन करते हैं दुनियाभर के लोग

0

अक्सर अपने अंधविश्वासों के बारे में सुना होगा. कुछ लोग मानते हैं कि बिल्ली अगर रास्ता काट दे तो यह अपशगुन होता है. कुछ लोग कहीं जाने से पहले छींकने को भी अपशगुन मानते हैं. दुनिया भर में कई ऐसे अंधविश्वास है जो बहुत ही अजीबोगरीब हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि यूरोप में पाया जाने वाला यूरेशियन राइनेक को दुनिया का सबसे मनहूस पक्षी माना जाता है. यह पक्षी हर तरफ अपना सिर घुमा सकता है. लेकिन ऐसा कहा जाता है कि राइनेक जिस भी व्यक्ति की तरफ अपना सिर घुमाता है वह मर जाता है.

19वीं सदी में तस्वीर खींचने वाले कैमरे से जुड़ा एक बहुत ही अजीबोगरीब अंधविश्वास था. लोग ऐसा मानते थे कि किसी की तस्वीर खींचकर उसकी आत्मा को वश में कर सकते हैं.

कुछ जगह पर ऐसा अंधविश्वास है कि शीशे में इंसान की आत्मा कैद हो जाती है. इस वजह से बहुत से लोग तो शीशा भी नहीं देखते हैं.

19वीं सदी में ओपल स्टोन को मनहूस माना जाता था. ऐसा कहा जाता था कि इस पत्थर को धारण करने से किस्मत खराब हो जाती है. लेकिन मध्य युग के लोगों ओपल को अलौकिक शक्तियों वाला पत्थर मानते थे और कहते थे कि ताजे तेजपत्ते में ओपल को लपेटकर हाथ में रखने से अदृश्य होने की शक्ति प्राप्त हो जाती है.

रूस में चिड़ियों की बीट को लोग लकी मानते हैं. ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके सामान या कार पर कोई चिड़िया बीट कर दे तो आप अमीर बन जाते हैं.

लड़की की खूबसूरती भटका रही थी लोगों का ध्यान, पुलिस ने काट दिया महिला का चालान

0

हर लड़की अपनी सुंदरता को बनाये रखना चाहती है। लेकिन वही खूबसूरती उनके लिए परेशानी बन जाए। ऐसी ही एक घटना हुई हैं उरुग्वे के पेसेंदू शहर में, जहाँ एक ट्रेफिक पुलिसकर्मी ने महिला का इसलिए चालान काट दिया क्योंकि वह बेहद खूबसूरत थी। इसी के साथ ही पुलिसकर्मी ने चालान में महिला को अपने प्यार का इजहार भी कर दिया।

भटका रही थी लोगों का ध्यान:

यहां एक महिला अपनी बाइक से कहीं जा रही थी। इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और यह कहकर चालान काट दिया कि आपको देखकर सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Loading…

पुलिस ने काट दिया महिला का चालान:

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला के काटे चालान पर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। उसने स्पेनिश भाषा में चालान पर लिखा ‘ती अमो’, जिसका मतलब होता है मैं आपसे प्यार करता हूं।

डॉक्टर्स भी नहीं समझ पाए इस लड़की की दुर्लभ बीमारी का इलाज…

0

अमेरिका की रहने वाली निया सेलवे हर दिन दर्द सहन करती है, लेकिन रो नहीं सकती। इसका कारण है उसकी दुर्लभ बीमारी। 21 साल की निया को पानी से एलर्जी है। जरा सी पानी की बूंद बॉडी से टच होते उसे तकलीफदेह रैशेज हो जाते हैं।

त्वचा के छिद्रों से तेज हीट निकलने लगती है और जलन का अहसास होने लगता है। डॉक्टर्स का दावा है कि वह दुनिया के उन सिर्फ 35 लोगों में से एक हैं, जिन्हें दुर्लभ ‘एक्वाजेनिक अर्टिकारिया’ बीमारी है।

निया ने बताया कि वह एक बुरे ख्वाब में जी रही हैं। जब भी पानी की संपर्क में आती हूं, स्किन में तेज जलन होने लगती है। बेतहाशा दर्द होता है। कोई कुछ नहीं कर सकता। उसे हमेशा हंसते रहना पड़ता है, क्योंकि रोते ही उसकी तकलीफ शुरू हो जाती है। ये बीमारी उसे पांच साल की उम्र से शुरू हुई थी।

लेकिन अभी तक इसकी वजह मालूम नहीं चल सकी है। उसके दोस्त बारिश में मस्ती करते हैं। स्वीमिंग पूल में नहाते हैं, लेकिन वह उनकाे सिर्फ देख सकती है।

शुरुआत में उसे अपनी बीमारी के बारे में पता नहीं था। लेकिन जैसे ही उसने इसे इंटरनेट पर खोजना शुरू किया तो अमेरिका और बाकी अन्य देशों में इसके रेयर मामले सामने आए। स्किन एक्सपर्ट ने इस बीमारी का नाम ‘एक्वाजेनिक अर्टिकारिया’ बताया, लेकिन दुर्भाग्य से इसका कोई इलाज नहीं है।

करोड़ों में लगती है लड़की के बदबूदार मोजे और जूतों की बोली, वजह कर देगी हैरान

0

आपने लोगों को कहते हुए सुना ही होगा कि हार्डवर्क की जगह स्मार्टवर्क करना चाहिए, इससे ज्यादा फायदा होता हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा जो दो वक़्त की रोटी के लिए दिनभर मेहनत-मजदूरी करते है और वहीँ दूसरी ओर कई ऐसे भी लोग हैं जो बिना कुछ करे ही दिमाग (Mind) लगाकर मोटी कमाई कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ कर रही हैं रोक्सी साइक्स जिसने अपने बिज़नस की शुरुआत एक इंस्टाग्राम (Instagram) पेज से की और वह साल में करीब 1 लाख पाउंड कमा लेती है जो कि भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 73 लाख रुपये होते हैं।

रोक्सी ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया यह जानने के लिए कि पैरों से प्यार करने वाले कितने लोग इस तरह की चीजों में कितनी दिलचस्पी लेते हैं। एक महीने के भीतर ही रोक्सी के 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर (Follower) हो गए। फिर सोशल मीडिया के जरिए एक व्यवसायी ने रोक्सी से संपर्क साधा और डील हुई कि 20 पाउंड एक जोड़ी मोजे और 200 पाउंड प्रति जोड़ी जूते के लिए चार्ज किए जाएंगे। जिसमें से 10 प्रतिशत बतौर कमीशन वह अपने पास रखेगा।

अब चार साल के बाद रोक्सी अपना बिजनेस सेट कर चुकी हैं। अपने इस अनोखे आइडिया के जरिए वो प्रति महीने औसतन 8000 पाउंड कमा लेती हैं। भारतीय रुपयों के मुताबिक करीब 7.5 लाख रुपये। द सन में छपी खबर के मुताबिक रोक्सी बताती हैं कि मेरे दोस्त अक्सर मेरे पैरों की तारीफ किया करते थे। शुरू में मैंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर बढ़ाए लेकिन धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि कुछ और तरीकों से मैं और ज्यादा कमाई कर सकती हूं।

पहले मैं सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें दिखाती थी लेकिन लोगों में उत्सुकता मुझे देखने की थी। फिर मैंने अन्य वेबसाइटों के माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करना शुरू किया और पहले ही महीने में मैंने 2000 पाउंड की कमाई की। अब वो कहती हैं कि मुझे अपनी उम्र का डर नहीं। मैं चाहे कितनी भी बूढ़ी क्यों न हो जाउं। अपने पैरों के जरिए कमा सकती हूं। इसके अलावा रोक्सी कई मॉडल्स को ट्रेनिंग दे रही हैं कि किस तरीके से वो भी अपने पैरों की मदद से कमाई कर सकती हैं।

बॉलीवुड की इन 4 अभिनेत्रियों के रहे है सबसे ज्यादा अफेयर, नंबर 2 है सभी की पसंद

0

4 – आलिया भट्ट

दोस्तों बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में काफी कम समय में अपनी एक खास पहचान बना ली है, और आपको बता दें, कि आलिया के बॉलीवुड में 4 बॉयफ्रेंड रहे हैं। जिनमे सिद्धार्थ मल्होत्रा, कविन मित्तल,अली दादरकर और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

3 – प्रियंका चोपड़ा

दोस्तों बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के 7 बॉयफ्रेंड रहे हैं। जिसमें अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, टॉम हिडलस्टन, शाहरुख खान, असीम मर्चेंट, शाहिद कपूर, निक जोनास जैसे एक्टर्स शामिल हैं, और आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है।

2 – दीपिका पादुकोण

दोस्तों बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में आने के बाद 7 लोगों के साथ अफेयर रहे है। जिनमे सिद्धार्थ माल्या, मुज़म्मिल इब्राहिम, युवराज सिंह, निहार पांड्या, उपेन पटेल, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह शामिल है, और आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि दीपिका ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है।

1 – रेखा

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 64 साल की हो चुकी है, और 64 साल में इनके अब तक 8 लोगों के साथ अफेयर रहे हैं। जिनमे किरण कुमार, विनोद मेहरा, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और अक्षय कुमार शामिल है।

पाकिस्तान के इस मंदिर में मुसलमान भी करते हैं नवरात्रि की पूजा

0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित हिंगलाज माता मंदिर कोहिंगलाज भवानी मंदिर भी कहा जाता है. कहा जाता है कि यह मंदिर 2000 साल से भी अधिक पुराना है.

यह मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगोल नदी के तट पर चंद्रकूप पर्वत पर बसा यह मंदिर बहुत सिद्ध माना जाता है. यहां जाने का रास्ता बहुत मुश्किल है लेकिन भक्त और श्रद्धालु साल भर इस मंदिर में आते हैं. नवरात्रों के दौरान यहां मेला लगता है जहां हजारों की संख्या में हिंदू और मुसलमान बड़ी संख्या में आते हैं.

यह मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगोल नदी के तट पर चंद्रकूप पर्वत पर बसा यह मंदिर बहुत सिद्ध माना जाता है. यहां जाने का रास्ता बहुत मुश्किल है लेकिन भक्त और श्रद्धालु साल भर इस मंदिर में आते हैं. नवरात्रों के दौरान यहां मेला लगता है जहां हजारों की संख्या में हिंदू और मुसलमान बड़ी संख्या में आते हैं.

यह मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगोल नदी के तट पर चंद्रकूप पर्वत पर बसा यह मंदिर बहुत सिद्ध माना जाता है. यहां जाने का रास्ता बहुत मुश्किल है लेकिन भक्त और श्रद्धालु साल भर इस मंदिर में आते हैं. नवरात्रों के दौरान यहां मेला लगता है जहां हजारों की संख्या में हिंदू और मुसलमान बड़ी संख्या में आते हैं.

इस मंदिर की कहानी बहुत प्राचीन है. भगवान शिव और देवी सती का विवाह हो चुका था. लेकिन देवी सती के पिता दक्ष ने भगवान शंकर का अपमान किया तो देवी सती ने आत्मदाह कर लिया. जब शंकर जी को अपनी पत्नी की मृत्यु का समाचार मिला तो वो गुस्से में भर उठे. आत्मदाह के बाद देवी के शरीर के 51 हिस्से अलग-अलग स्थानों पर गिरा. इस मंदिर की कहानी बहुत प्राचीन है.

भगवान शिव और देवी सती का विवाह हो चुका था. लेकिन देवी सती के पिता दक्ष ने भगवान शंकर का अपमान किया तो देवी सती ने आत्मदाह कर लिया. जब शंकर जी को अपनी पत्नी की मृत्यु का समाचार मिला तो वो गुस्से में भर उठे. आत्मदाह के बाद देवी के शरीर के 51 हिस्से अलग-अलग स्थानों पर गिरा.

इस मंदिर की कहानी बहुत प्राचीन है. भगवान शिव और देवी सती का विवाह हो चुका था. लेकिन देवी सती के पिता दक्ष ने भगवान शंकर का अपमान किया तो देवी सती ने आत्मदाह कर लिया. जब शंकर जी को अपनी पत्नी की मृत्यु का समाचार मिला तो वो गुस्से में भर उठे. आत्मदाह के बाद देवी के शरीर के 51 हिस्से अलग-अलग स्थानों पर गिरा.

Navratri Special: सिर्फ 10 मिनट में 4 चीजों से बनाएं व्रत के आलू, जानें बनाने का तरीका

0

 नवरात्रि में खाने के विकल्प काफी कम होते है। इस व्रत के दौरान व्रत के आलू बनाएं जा सकते है। क्या आपको मालूम है कि इससे एक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इस बार नवरात्रि में व्रत के आलू जरूर ट्राई करें।

चार चीजों से घर पर बनाइए स्पेशियल व्रत के आलू-

जरूरी सामग्री:
उबला हुआ आलू – 2 कटे हुए
सेंधा नमक – 1 बड़ा चम्मच
जीरा बीज – 1 चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
टमाटर- 2 कटे हुए

बनाने की विधि:
1. इसे बनाने के लिए धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें।

2. इसमें तेल डालें और एक बार जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें और आंच को कम कर दें

3. थोड़ी देर के लिए जीरे को चटकने दें।

4. एक बार जब जीरा अपनेा रंग बदलने लगे, तो इसमें कटे हुए टमाटर डालें और थोड़ी देर के लिए भूनें।

5. आप इसमें अपनी मर्जी के हिसाब से टमाटर को शामिल कर सकते हैं।

6. अगर आपको पसंद न हो तो छोड़ भी सकते हैं। अगर आप टमाटर को नहीं डालना चाहते हैं, तो जब जीरा अपना रंग बदलने लगे तो कटा हुआ आलू पैन में डालें, आलू को कुछ मिनट तक पकाएं और उसे हिलाते रहें।

7.अब इसमें सेंधा नमक डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि आलू के टुकड़े जीरे के साथ मिल जाएं।

8. हमने आपको जो व्रत के आलू बनाने का शानदार तरीका बताया है तो इसे तैयार करके नवरात्रि को बनाएं खास।

कंगाल पाकिस्‍तान की ट्रेनें सीधे जा रही हैं लॉस एंजेलिस, यकीन न हो तो VIDEO देखें

0

एक शख्‍स ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाते हुए पाकिस्‍तान रेलवे का जमकर मजाक उड़ा दिया.

कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्‍तान की ट्रेनें भी अब सीधे अमेरिका लॉस एंजेलिस रवाना हो रही हैं. आपको भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा ना? जी हां, लेकिन यहां मसला अलग है, क्‍योंकि यह सब पाकिस्तान रेलवे की लापरवाह कार्यप्रणाली की वजह से हो रहा है. दरअसल, पाकिस्‍तान रेलवे की ट्रेनों के डिस्‍पले बोर्ड पर गलत जानकारी अंकित की जा रही हैं और ट्रेनों के सही गंतव्‍य स्‍थान के बजाय उनमें गलत जानकारियां दशाई जा रही हैं.

खास बात यह है कि रेलवे की इस लापरवाही पर कार्रवाई करने की बजाय पाकिस्‍तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कह दिया कि हम पाकिस्तान से लॉस एंजिलेस भी ट्रेन चलाएंगे इंशाअल्लाह… पाकिस्‍तान के रेल मंत्री के इस गैरजिम्‍मेदाराना बयान से ही पाकिस्‍तान रेलवे की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

वीडियो में शख्‍स ने कहा कि ‘पाकिस्‍तान रेलवे ने बहुत तरक्‍की कर ली है. और ट्रेन में बैठे लोग बगैर वीजा के अमेरिका जा रहे हैं’. इस वीडियो को बनाए जाने के दौरान लोग खूब हंस भी रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और पाकिस्‍तान रेल का खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं.

फैसला सुनाते ही भरी अदालत में जज ने निकाली पिस्‍टल और खुद को मार ली गोली…

0

दरअसल, यह जज एक मामले में वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा हस्तक्षेप के आरोपों का सामना कर रहे थे.

बैंकॉक : थाईलैंड (Thailand) में एक जज एक केस में खुद सुनाए गए फैसले से इतना आहत हुए कि उन्‍होंने भरी अदालत में खुद को गोली मार ली. जज ने पिस्‍टल से अपनी छाती में गोली मारी. इस तरह उन्‍होंने स्पष्ट रूप से मुवक्किलों और वकीलों से भरी कोर्ट में आत्महत्या का प्रयास किया.दरअसल, यह जज एक मामले में वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा हस्तक्षेप के आरोपों का सामना कर रहे थे.

दक्षिणी थाईलैंड के याला शहर (Yala City) की एक प्रांतीय अदालत में जज ख़ानकॉर्न पियानाखाना ने पिस्‍तौल से खुद को गोली मारी. ऐसा उन्‍होंने एक केस में हत्या और हथियार रखने के आरोपों के पांच आरोपियों को बरी करने के बाद किया. इस घटना के तुरंत बाद जज को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. बैंकाक पोस्ट के अनुसार, उनकी चोटें जानलेवा नहीं थीं.

इस घटना से पहले खानकोर्न से जुड़ा एक बयान सोशल मीडिया में व्यापक रूप से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि वरिष्ठ न्यायाधीशों ने उन्हें दोषियों के मामले में अपने फैसले को बदलने के लिए कहा.

इस बयान में कहा गया कि “इस समय, देशभर में न्यायालयों के अन्य साथी न्यायाधीशों के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है जैसा मेरा साथ किया गया. (अगर) मैं अपने पद की शपथ को पूरा नहीं कर सकता तो तो मैं सम्मान के बिना जीने की बजाय मैं मरना चाहूंगा”.

खानकॉर्न के इस बयान से पूरे देश में एक चिंता व्यक्त की जा रही है, जिसमें थाईलैंड की न्याय प्रणाली में वरिष्ठ न्यायाधीशों के हस्‍तक्षेप पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

थाईलैंड की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने बैंकॉक पोस्ट को बताया कि खानकॉर्न ने व्‍यक्तिगत कारणों और तनाव में होने की वजह से खुद को गोली मारी.

रातोंरात चमकी रिक्शावाले की किस्मत, खाते में आए 50 लाख

0

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले का रहने वाला गौर दास काफी समय से इटानगर में रह कर रिक्शा चलाता था। वह लॉटरी का टिकट खरीदने के मूड में नहीं था, पर लॉटरी टिकट बेचने वाले के बहुत जोर देने पर उसने लॉटरी का टिकट खरीद लिया। उस समय उसकी जेब में सिर्फ 70 रुपए थे।

पिछले रविवार को पता चला कि उसे पहला इनाम मिला है। अब उसके अकाउंट में इनाम की राशि आ गई है।

गौरदास रिक्शाचालकों की यूनियन के साथियों के साथ पिकनिक मनाने जा रहा था। लेकिन उसी समय तेज बारिश होने लगी। इससे वे लोग पिकनिक मनाने नहीं जा सके। वह वापस घर लौट रहा था। उसी समय लॉटरी का टिकट बेचने वाले ने उस पर लॉटरी टिकट खरीदने के लिए जोर देना शुरू कर दिया। गौर दास लॉटरी का टिकट नहीं खरीदना चाहता था, क्योंकि उसके पास सिर्फ 70 रुपए ही बचे थे। लेकिन जब टिकट बेचने वाले ने बड़ी जिद शुरू की तो उसने एक टिकट खरीद लिया।

इसके बाद रविवार को जब वह लॉटरी का परिणाम देखने गया तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उसे 50 लाख रुपए का पहला प्राइज मिला था। इसके बाद उसने परिवार वालों को यह बात बताई। सभी खुशी से झूमने लगे। दूसरे दिन दास ने बैंक में टिकट जमा करा दिया, जहां जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके अकाउंट में इनाम की राशि जमा करा दी गई।