Home Blog Page 2522

दो सहेलियां कर बैठी एक-दूसरे से ‘प्यार’.. जब घरवालों को लगा पता तो हो गई फरार

0

अक्सर ऐसे मामले सामने आते है जिनमें युवक व महिला को प्यार हो जाता है वो कुछ ऐसा कर जाते है कि जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग बताने वाले है। अब धारा 377 लागु हो गई है।

इसको आम बोलचाल में समलैंगिक कहा जाता है जैसै लेस्बियन,गे,बाईसेक्सुअल व ट्रांसजेंडर होते है।जानकारी के लिए बता दें कि जब ये धारा लागु नहीं थी उस समय अगर पुलिस को किसी के बारे में सुचना मिलने पर उसकी गिरफ्तार कर लिया जाता था इसके लिए पुलिस को किसी भी वांरट की जरूरत नहीं होती है।

लेकिन अब ऐसा नहीं है। आए दिन समलैंगिकता के सामने आते है।आज हम आपको कुछ ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला गुजरात से सामने आया है। दो सहेलियों को आपस में प्यार हो गया और साथ रहने की ख्वाहिश में जब उन्हें अपने परिजन बाधा लगने लगे तो आधी रात बाइक लेकर दोनों घर से फरार हो गईं.

जी हाँ, इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह मामला अमरेली ​जिले में जाफराबाद का है जहाँ एक बालिग और एक नाबालिग लड़की में दोस्ती हुई। बताया गया है कि वह हमेशा लड़के जैसे ही कपड़े पहनती थी और उसका अंदाज भी लड़कों जैसा हो गया था और वह हमारी बेटी के साथ घंटों बातें किया करती थी.

इस मामले में आगे उन्होंने बताया कि रिश्तेदार होने की वजह से दोनों के घरवालों को उनके समलैंगिक संबंध होने का कतईं अंदेशा नहीं था लेकिन जो हुआ वह बहुत बुरा था. अब नाबालिग लड़की के घरवाले चाहते हैं कि उस युवती पर कार्रवाई हो।

बैठकर बातें कर रहे दंपत्ति ने मजाक-मजाक में खा लिया जहर, पति की मौत

0

देशभर में आत्महत्या की कई घटनाएं हमारे सामने आती है। लोग कई बार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाने, गंभीर परेशानी की वजह से मजबूर होकर अपनी जान दे देते हैं। लेकिन हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। पति और पत्नी ने मजाक-मजाक में सल्फास खा लिया। सल्फास की गोली दिखाकर पत्नी से कहा कि अगर मैं इसे खा लूं तो तुम क्या करोगी। जिस पर पत्नी ने कहा कि फिर मैं भी जीकर क्या करूंगी और दोनों से जहर खा (Couple Ate Poison) लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति भिवानी के लोहानी गांव में रहते थे। गांव का 27 वर्षीय जयदीप खेतीबाड़ी करता था। चार साल पहले सोनिया नाम की महिला के साथ उसका विवाह हुआ था। दोनों की एक तीन वर्ष की बेटी भी है। गरुवार रात करीब दस बजे दोनों पति-पत्नी कमरे में साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। इसी बीच जयदीप को कमरे में रखी सल्फास की गोली दिखाई दी। उसने मजाक में सोनिया से कहा कि यदि मैं इसे खा लूं तो तुम क्या करोगी। इस बात पर उसकी पत्नी ने जवाब दिया कि जब तुम ही नहीं रहोगे तो मैं भी जी कर क्या करुंगी। इसके बाद जयदीप ने पानी में सल्फास की गोली को मिला लिया और उसे निगल गया। उसको देखकर पत्नी सोनिया ने भी यही किया। कुछ ही समय में दोनों की हालत बिगड़ गई।

हालत बिगड़ने पर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जब अधिक सुधार नहीं दिखा तो दोनों को पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। लेकिन देर रात जयदीप की मौत हो गई। सोनिया की हालत बेहतर हो जाने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जुई कलां थाना जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

जब लोगों को फ्लाइट में मिले ISRO चीफ के सिवान तो तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत

0

आज इसरो के चीफ के सिवान को घर घर में पहचाना जाता है और उनका सम्मान किया जाता है। इसका एक नमूना तब देखने को मिला जब हाल ही में फ्लाइट में सफर करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिवान इंडिगो की फ्लाइट में सफर करते दिख रहे हैं और उन्हें पहचानते ही आम लोग और फ्लाइट स्टाफ उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। वे हाथ उठाकर लोगों का अभिनंदन करते हैं और फिर मुस्कुराते हुए अपनी सीट पर जाकर बैठ जाते हैं।

बता दें कि हाल ही में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रमा पर चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर को उतारने का प्रयास किया। हालांकि लैंडिंग के कुछ ही मिनट पहले वैज्ञानिकों का विक्रम से संपर्क टूट गया। इसके बावजूद इस प्रयास के लिए विश्व भारत का लोहा मान रहा है क्योंकि चंद्रमा के जिस क्षेत्र में विक्रम को उतारा जाना था वहां आज तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका है।

लैंडिग के कुछ मिनट पहले चांद छूने के भारत के सपने को निराशा में बदलते देख इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन फफककर रो पड़े थे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सारे देश यहां तक कि सारे विश्व ने उन्हें अपने संदेशों से हिम्मत बंधाई और उनकी कोशिश की जमकर तारीफ की थी। वायरल वीडियो कब का है इसकी ‘हिन्दुस्तान’ कोई पुष्टी नहीं करता है।

शैतान को कैद करने का दावा करता था ये शख्स, मौत के बाद रहस्य से पर्दा उठा तो कांप गई थी लोगों की रूह

0

अक्सर ऐसे किस्से और कहानियां सुनने को मिल जाते हैं, जिन पर यकीन नहीं होता है. दुनिया में एक ऐसा ही शख्स था जो खुद को दुनिया का रहस्यमई और खतरनाक शख्स मानता था. ब्रिटेन में रहने वाले एलिस्टर क्राउल का जन्म 1875 में हुआ था, जिसने खुद को द ग्रेट बीस्ट 666 नाम के शैतान में ढाला था. उसके परिवार के लोग क्रिश्चियन धर्म को मानते थे. लेकिन उसने खुद के लिए एक नया धर्म बनाया.

क्राउली ने अपने धर्म का नाम थेलेमा रखा. इस धर्म को मानने वाले लोग खुद को गोपनीय रखते थे, ताकि लोगों को उनके बारे में ना पता चल सके. क्राउली ने अपने धर्म के लिए अपने मां-बाप को छोड़ दिया. ऐसा कहा जाता है कि उसे हिमालय की चोटी पर चढ़ने की सनक सवार थी. उसने कई बार प्रयास किए. लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ. इसके बाद वह दुखी होकर भारत आया.

भारत में क्राउली ने काला जादू सीखा और वह फिर वापस ब्रिटेन लौट गया, ऐसा भी दावा किया जाता है. क्राउली खुद को दुनिया का सबसे दुष्कर्मी प्राणी मानता था. उसने अपने धर्म में सेक्स को एक अलग दर्जा दिया था. वह कई महिलाओं को बंदी बनाकर रखता था. उनके साथ जादू टोने के नाम पर दुष्कर्म करता और इस दौरान नशीले पदार्थों का भी इस्तेमाल करता था.

क्राउली ने दावा किया था कि उसने अपने घर में शैतान को बंदी बनाकर रखा है. 1947 में उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसके घर की नीलामी हुई. उसके घर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए. जिस कपल ने क्राउली का घर खरीदा उनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया. रिसर्चर ने उसके घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.

लड़के की उम्र 16 और लड़की की 22, दोनों ने कर ली शादी, जानिए फिर किया हुआ

0

16 साल के लड़के को अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली 22 साल की छात्रा से प्यार हो गया। धीरे धीरे दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी और एक दिन दोनों घर से भाग गए और शादी कर ली। प्रेमी युगल के घर से भागने की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी और प्रेमी युगल को शहर से बरामद कर लिया। जब दोनों के परिजन थाने पहुंचे तो होश उड़ गए क्योकि दोनों एक साथ रहने की जिद कर रहे थे इस पर लड़की वाले तो शादी को तैयार हो गए लेकिन लड़के वालों ने लड़के और लड़की की उम्र का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दे दी।

कॉलेज में हुई मोहब्बत
बारादरी थाना क्षेत्र का रहने वाला 16 वर्ष का आठवीं का छात्र है उसका अपने ही कॉलेज की 12वीं की छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके बाद दोनों घर से भाग गए। दोनों के परिजनों को जब छात्र और छात्रा के गायब होने की जानकारी हुई तो परिजनों ने कॉलेज के अन्य छात्रों से पूछताछ की तो दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई। जिसके बाद दोनों परिवारों ने इस मामले की सूचना बारादरी पुलिस को दी।

थाने में दी तहरीर
पुलिस ने दोनों को शहर से ही बरामद कर लिया और परिजनों को बुलाया तब पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है जिसके बाद लड़की वाले तो शादी को तैयार हो गए लेकिन लड़के के घर वालों ने मना कर दिया। इस पर बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

WAR की धमाकेदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं ऋतिक-टाइगर की फिल्म

0

सुपरस्टार ऋतिक रोशन दुनिया भर में सबसे अधिक फैन फॉलोइंग के साथ सबसे प्रिय हस्तियों में से एक हैं। यही एक बड़ी वजह है जिसने उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में योगदान दिया है और इसी के साथ अब उनकी नवीनतम फिल्म ‘वॉर’ नेकेवल तीन दिनों में भारत में 100 करोड़ क्लब (हिंदी+तमिल+तेलगु)में अपनी जगह बनाने में सफल रही है!

सुपरस्टार ने पिछले कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं, जो कि प्रतिष्ठित फिल्में बन गई हैं और इस साल, सबसे पहले सुपर 30 और अब वॉर, दोनों ही फिल्मों ने उल्लेखनीय प्रशंसा के साथ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली अभिनेता की अन्य फिल्मों में ‘अग्निपथ’, ‘क्रिश 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘सुपर 30’ और अब ‘वॉर’ शामिल हो गईहै। इसमें कोई दो राय नहीं कि सुपरस्टार इस साल सुर्खियों का हिस्सा रहे है, सबसे पहले अपने चरम बदलाव और गणितज्ञ आनंद कुमार के चित्रण के लिए और अब आनंद कुमार से ले कर फ़िल्म वॉर में एजेंट कबीर के अपने अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सभी को हैरान कर दिया है।

अभिनेता की हालिया रिलीज़ ‘वॉर’ को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार समीक्षा प्राप्त हो रही है जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। इसके अलावा, अभिनेता को विशेष रूप से उनके अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन और स्क्रीन पर तेजतर्रार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है।

निस्संदेह, ‘सुपर 30’ के अभिनेता वह व्यक्ति है जिनके प्रशंसक उनकी डेब्यू फिल्म से उन पर प्यार की बरसात कर रहे है और दर्शकों से मिलने वाले इस प्यार के साथ अभिनेता खुद को बेहद भाग्यशाली मानते है!

अंधा कहकर चिढ़ाते थे लोग, ऑडियो सुनकर की पढ़ाई और बने IAS

0

दुनिया में ज्यादातर दिव्यांग लोगों का हर पल मजाक बनाया जाता है, लोग उन्हें उनकी स्थिति या शरीर की कमियों को देखकर जोकर समझते हैं। ऐसे ही एक नेत्रहीन IAS ऑफिसर हैं, जिन्हें लोग जोकर समझते थे। ‘भारत की कुल आबादी के 2 प्रतिशत लोग दिव्यांग है।

ये दिव्यांग ऐसे हैं जो हर पल अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं और हर दिन जीत हासिल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक IAS हैं Kempahonnaiah….इनका जन्म कर्नाटक में हुआ था। ये आज उन लोगों के लिए मिसाल हैं जो खुद को कमजोर समझते हैं।

सिविल सर्विस की परीक्षा में 340वी रैंक मिली थी। ये 2017 बैच के IAS ऑफिसर हैं। ये देख नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी इस मुकाम पर हैं। इस एग्जाम को पास करने के लिए इनकी पत्नी ने भी इनका बहुत साथ दिया था।

नेत्रहीन होने के कारण वह आसानी से पढा़ई नहीं कर सकते थे इसलिए उनकी पत्नी ने उनके लिए ऑडियो नोट्स बनाये जिससे वह सुन-सुनकर पढ़े सके। जैसा पत्नी ने सोचा था ठीक वैसा ही हुआ। ऑडियो सुन-सुनकर इन्होंने पढ़ाई की और इस मुकाम पर पहुंच गए कि IAS बन गए।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग कम्युनिटी से जुडे़ होने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस कम्युनिटी का हिस्सा हूं। मैंने हमेशा यह माना है कि ‘हैंडीकैप’ शब्द दो पोजिटिव शब्दों से बना है। इसमें वर्ड हैंडी और कैप एक दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। किसी इंसान के लिए कैप एक तरह से धूप से बचाने के लिए एक छांव की तरह काम करता है। ‘मैंने 3rd क्लास में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। एक गर्वमेंट ब्लाइंड स्कूल से पढा़ई की। मैंने अपने पूरे जीवन में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में ही पढाई की है।

उनके बड़े भाई सी एच नानजप्पा भी दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा पोस्टिंग होने से पहले कहा था कि मैं हर हाल में विकलांगों की मदद करूंगा। उन्हें हर तरह की सुविधाएं दूंगा। उन्होंने बताया जब मैं पढा़ई कर रहा था तो देख न पाने के कारण मैं कभी भी कपडे़ परफेक्ट तरीके से नहीं पहन पाता था, न ही अपने काम को सही तरह से कर सकता था। यह सब देखकर लोग मेरा मजाक बनाया करते थे और मुझे एक जोकर भी समझते थे। मैं दिव्यांगों की स्थिति को ठीक करने की कोशिश हमेशा करता रहूंगा। मैं नहीं चाहता जिस स्थिति से मैं गुजरा हूं उस स्थिति का सामना कोई और भी करे।

‘आरे’ कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से बंबई हाई कोर्ट ने किया इनकार…

0

बंबई उच्च न्यायालय ने मेट्रो कार शेड के लिए मुंबई के प्रमुख हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से शनिवार को इनकार कर दिया. कुछ हरित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नयी याचिका दायर कर मुंबई मेट्रो रेल कोरपोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) द्वारा इलाके में 2656 पेड़ों को काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की.

इससे एक दिन पहले उच्च न्यायालय ने मुंबई महानगरपालिका के वृक्ष प्राधिकरण के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के फैसले को चुनौती देने वाली गैर लाभकारी संगठनों और कार्यकर्ताओं की चार याचिकाओं को खारिज कर दिया था, एमएमआरसीएल ने शुक्रवार देर रात को पेड़ काटने शुरू कर दिए और उसकी इस कार्रवाई का हरित कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया.

वहां 271 स्टेशन बने, दिल्ली का जंगल भी बढ़ा, पेड़ भी बढ़े और दिल्ली में तीस लाख लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था हुई. मतलब यही है कि विकास भी और पर्यावरण की रक्षा भी, दोनों साथ में हुये.’ यह पूछने पर कि भाजपा की सहयोगी शिवसेना भी इन पेड़ों को काटने का विरोध कर रही है, उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, अगर कहीं पेड़ काटे जाते हैं तो उससे अधिक लगाये भी जाते हैं. केंद्रीय पर्यावरण और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आज शनिवार को लखनऊ में थे.

भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ करते हुये कहा कि पूरी दुनिया में मंदी है और भारत पर भी इसका कुछ असर हुआ है लेकिन मोदी सरकार लगातार इस पर काम कर रही है. उन्होंने अपने पर्यावरण मंत्रालय के बारे में कहा कि पहले पर्यावरण विभाग से किसी एक परियोजना को पूरा करने में बहुत समय लगता था लेकिन अब ऐसी व्यवस्था की गयी है कि कम से कम समय में सभी अनुमतियां मिल जायें, लेकिन इसके लिए हमने कोई समझौता नहीं किया है, बल्कि नियमों को आसान कर दिया है.

अरुणाचल में भारतीय सेना के युद्धाभ्यास का चीन ने किया विरोध…

0

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में अपना सबसे बड़ा पहाड़ी युद्धाभ्यास ‘हिम विजय’ आयोजित किया है। पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह की यह पहली कवायद है, लेकिन चीन ने इसका विरोध किया है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश के एक बड़े हिस्से को वह दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 100 किलोमीटर दूर तीन युद्ध समूह (प्रत्येक में 4 हजार सैनिक शामिल हैं) 14 हजार फुट की ऊंचाई पर हो रहे अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

25 अक्टूबर को समाप्त हो रहा यह युद्धाभ्यास तवांग के पास अरुणाचल प्रदेश में कई चरणों में किया जा रहा है। यह अभ्यास ऐसे समय में किया जा रहा है, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए भारत का दौरा करेंगे। इस बैठक के महाबलीपुरम में होने की संभावना है।

खबरों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी की यात्रा की देखरेख करने के लिए यहां आए चीनी उप-विदेश मंत्री लुओ झाओहुई ने गुरुवार को विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया।

राष्ट्रपति शी के भारत आने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है।

कश्मीर के मुद्दे पर भारत-चीन संबंधों में तनाव के बीच उनकी यह यात्रा हो रही है। जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर बीजिंग ने अपने अच्छे दोस्त पाकिस्तान का पक्ष लेने का फैसला किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कश्मीर मुद्दे को भी उठाया था।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी में किया नंदनवन जू (चिड़ियाघर) का लोकार्पण : लगभग 50 एकड़ में बने चिड़ियाघर में आए नए मेहमान…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में चिड़ियाघर (जू) का लोकार्पण किया। आज उद्घाटित जंगल सफारी चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों के लिए कुल 37 बाड़े होंगे। लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस चिड़ियाघर में अभी 11 बाड़े बनाए गए हैं। चिड़ियाघर में प्राकृतिक परिवेश में दो व्हाइट टाइगर, 4 लायन, 2 रायल बंगाल टाइगर, 2 लेपर्ड, 2 हिमालयन बियर, 2 हिप्पोपोटेमस, 2 घड़ियाल, 20 ताजे पानी में पाए जाने वाले कछुए, 4 बेंगाल मॉनिटर लिजार्ड, 13 स्टार कछुए, 8 क्रोकोडायल अलग-अलग बाड़े में रखे गए हैं। 
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार वन्य प्राणियों और वनों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए दृढ़ संकल्पित है। वन विभाग द्वारा विकसित जंगल सफारी और चिड़ियाघर देश में अनूठा है । भविष्य में यहां और भी नए वन्य प्राणी आएंगे। वन्य प्राणियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी । यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सफारी जू में अलग-अलग वन्य प्राणियों के लिए बनाए गए बाड़ों का भी लोकार्पण किया।
    वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया,  विधायक सर्वश्री धनेन्द्र साहू, श्री कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक श्री चुन्नी लाल साहू, अपर मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल,  प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अतुल कुमार शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इस वर्ष नंदनवन जू में सात नए बाड़े बनाए जाएंगे, जिनमे ब्लैक बक, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सियार, नील गाय, बार्किंग डियर और सांभर रखे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी लगभग 270 हेक्टेयर में विकसित की गई है, जिसमें प्राकृतिक परिवेश में शाकाहारी वन्य प्राणी, 125 चीतल, 50 ब्लैकबक , 20 सांभर, 9 बार्किंग डियर, 20 नील गाय, 5 भालू और 2 भालू के बच्चे,  4 टाइगर और 7 लायन वर्तमान में है।