Home Blog Page 2523

रोजगार के मुद्दे पर ट्रंप सरकार भी हुई फेल! अमेरिका में बेरोजगारी दर 50 साल के निचले स्तर पर…

0

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक अमेरिका में बेरोजगारी दर 50 साल के निचले स्तर पर चली गई है। वहीं रोजगार के नए आंकड़े जारी होने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में देश की बेरोजगारी दर गिरकर 3.5 प्रतिशत हो गई जो कि 50 साल में सबसे निचले स्तर पर रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रम विभाग ने कहा कि पिछले महीने कुल नॉनफार्म पेरोल रोजगार में 136,000 नौकरियों की वृद्धि हुई। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना चुनाव रोजगार के मुद्दे पर लड़ा था। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर कैंपन कर वोट बटोरे थे। ये आंकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं, जब लगातार ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।

खबरों की माने तो विनिर्माण के क्षेत्र में सितंबर में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली तो वहीं सर्विस सेक्टर में आई सुस्ती 2016 के स्तर पर पहुंच गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर ने कारोबारियों के आत्मविश्वास डगमगा दिया है और इससे निवेश और विनिर्माण को काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर अमेरिका के अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर कई जानकारों का मानना है कि फेडरल रिजर्व (अमेरिकी रिजर्व बैंक) को एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती करनी पड़ सकती है।

फिसली अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए अमेरिकी रिजर्व बैंक ने पिछले तीन महीनों में 2 बार ब्याज दरों में कटौती कर चुका है। साल 2008 के बाद पहली बार जुलाई में की ब्याज दरों में कटौती हुई थी। इसके दो महीने बाद सितंबर में एक बा फिर अमेरिकी रिजर्व बैंक को कटौती करनी पड़ी।

6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 98.8042 पर रहा। न्यूयॉर्क ट्रेडिग में शुक्रवार को यूरो बीते कारोबार में 1.0974 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.0983 डॉलर रहा। ब्रिटिश पाउंड बीते कारोबार में 1.2353 डॉलर के मुकाबले गिरकर 1.23 32 डॉलर रहा।

सेल के नाम पर अमेजन और फ्लिपकार्ट में हो रही ठगी, जानें कैसे

0

जैसा कि आप जानते हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट में चल रही सेल अब खत्‍म हो गई है। इस सेल में करोड़ों रुपए की खरीदारी भी हुई है। ज्‍यादातर ई-कॉमर्स साइटों में अक्‍सर सेल चलते रहते हैं और उसमें छूट भी मिलती है। पर अब सेल खत्‍म हो गई है। लेकिन यदि फिर भी आपके पास सेल से संबंधित अगर मैसेज आता है तो फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। जैसे ही आप इन मैसेज के लिंक पर ते हैं और प्रोडक्‍ट खरीदते हैं आपके पैसे गायब हो जाते हैं। इससे संबंधित कई उदाहरण हैं।

इस तरह के फ्रॉड काफी आसानी से अंजाम दिए जाते हैं। पहले फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी दिखने वाली फेक वेबसाइट तैयार की जाती है फिर डोमेन नेम से मिलता जुलता नाम रखा जाता है। तो वहीं लॉगिन पेज भी हूबहु दिखता है।

आज तक वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार कुछ फेक वेबसाइट जैसे flipkart.dhamaka-offers.com, flipkart-bigbillion-sale.com हैं जो कि फ्रॉड करती हैं। यदि आपको इस तरह की वेबसाइट मिले तो इस पर क्लिक न करें। ये फ्लिपकार्ट से जुड़ी वेबसाइट नहीं हैं। फ्लिपकार्ट का कहना है कि ऐसी वेबसाइट का लिंक मिलने पर आप फ्लिपकार्ट को रिर्पोट कर सकते हैं।

आपको बता दें कि लॉग इन पेज के बाद प्रोडक्‍ट पेज भी असली जैसा ही लगता है। लेकिन यहां डील ऐसी होंगी जो कि आपको चौंका देंगी। जैसे किसी प्रोडक्‍ट की कीमत 10000 रुपए हैं तो यहां वो 1000 रुपए या 100 रुपए में मिलती हुई दिखेंगी। इस चक्‍कर में लोग बिना कुछ सोचे समझे लेते हैं।

इसके बाद लॉग इन पेज और प्रोडक्‍ट पेज के बाद पेमेंट गेटवे का नंबर आता है। यहां भी असली गेटवे जैसा ही लगेगा, लेकिन आपका पेमेंट फ्रॉड करने वाले को मिलेगा और आप ठग लिए जाएंगे। आपको बता दें कि आम तौर पर इस तरह के लिंक वॉटसएप और सोशल मिीडिया के जरिए फैलाए जाते हैं।

गाड़ी के कागज पूरे हों तो भी कट सकता है चालान, जानें क्या है पूरा मामला

0

1 सितंबर से लागू हुए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, 2019 लागू होने के बाद जुर्माने में 10 गुना तक का इजाफा हुआ है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर भारी भरकम जुर्माने की राशि वसूली जा रही है। वहीं, भारी जुर्माने के डर से धीरे-धीरे लोगों ने नियमों का पालन और वाहनों के कागजात अपडेट कराने शुरू कर दिए हैं। ट्रैफिक नियमों की बात करें तो विपरीत दिशा में वाहन चलाना किसी गंभीर अपराध से कम नहीं है।नोएडा प्राधिकरण
विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा

लेकिन जून से पहले तक महज 100 रु जुर्माना वसूलकर दोषी चालकों को छोड़ दिया जाता था। वहीं, अब इसके उल्लंघन पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। पहली बार नियम तोड़ने पर 500 रु और दूसरी बार 1000 रु जुर्माने का प्रावधान है। विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों से निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टायर किलर और टायर बैरियर का फॉर्मूला अपनाया था, लेकिन फेल हो गया।

चालान
54,664 चालान विपरीत दिशा में वाहन चलाने के कट चुके

सेक्टर-77 क्रॉसिंग पर टायर किलर लगाए थे लेकिन वे पहले दिन ही जवाब दे गए। इसके बाद सेक्टर 50/41 यू-टर्न पर टायर बैरियर लगा दिए गए थे लेकिन ये भी ज्यादा दिन नहीं चले। प्राधिकरण ने इन्हें लगाने से पहले विदेशी तकनीक का हवाला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी साल महज 8 महीने में यानी अगस्त तक 54,664 चालान विपरीत दिशा में वाहन चलाने के कट चुके हैं।

नोएडा
कई स्थान चिन्हित किए गए

सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर, सेक्टर 60 यूफ्लेक्स कट, सेक्टर-31/25 चौराहा, खोड़ा तिराहा, मॉडल टाउन अंडरपास, सेक्टर-71, उद्योग मार्ग, सेक्टर 20 बीएसएनएल चौक, सेक्टर 6 चौराहा, हरौला चौक, नया बांस चौक, बॉटेनिकल गॉर्डन, कैलाश अस्पताल जैसे स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर विपरित स्थानों पर वाहन दौड़ने के अधिक मामले सामने आए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इन इलाकों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जनवरी में विपरीत दिशा के 3439 चालान कटे थे, जबकि मई में सबसे अधिक 9817 चालान कटे थे। वहीं, जुलाई में ये संख्या 8466 थी। इसके अलावा अगस्त में 5113 चालान कटे थे।

महिला 13वीं मंजिल से नीचे बुजुर्ग के ऊपर जा गिरी, दोनों की हुई मौत

0

अहमदाबादके अमराईवाड़ में खोखरा सर्किल के निकट परिस्कार फ्लैट की 13वीं मंजिल से महिला ने शुक्रवार सुबह छलांग लगा दी. महिला नीचे एक बुजुर्ग के ऊपर गिर पड़ी, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस महिला के आत्महत्या करने के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार सूरत के पर्वत पाटिया की रहने वाली ममताबेन (30) अपना इलाज कराने के लिए दो अक्टूबर को अपने भाई के घर पर आई हुई थीं. ममताबेन का सूरत में इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें कोई आराम नहीं मिल रहा था. बताया जाता हे कि रात के समय उन्होंने खून की उल्टी की, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें किसी तरह सुला दिया. शुक्रवार की सुबह वह उन्होंने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

बताया जाता है कि जिस समय महिला ने ऊपर से छलांग लगाई उस वक्त अपार्टमेंट में रहने वाले बालूभई दीवानभाई गामित (69) मॉर्निंग वॉक करके घर वापस लौट रहे थे. ममताबेन उनके ऊपर ही आकर गिर पड़ीं और दानों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पेट्रोल से महंगा हुआ टमाटर: 80 रुपये/किलो के पार पहुंचे दाम, जानिए क्यों बढ़ रही है सब्जियों की कीमत…

0

प्याज के बाद अब टमाटर की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है. पिछले एक हफ्ते में 30 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिलने वाला टमाटर अब 80 रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम गिरकर 74.04 रुपये पर आ गए है. बीते 10 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर का दाम डेढ़ गुना बढ़ गए हैं. दिल्ली में इस समय टमाटर महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश से आ रहा है. कारोबारियों ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश के कारण फसल खराब हो गई है, जिससे टमाटर की आवक भी कमजोर है.

सब्जियों और फलों की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंची- दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्याज के भाव 60 से 80 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं.

साथ ही, गोभी- 80 से 100 रुपये प्रति किलो हो गई है. लौकी की कीमत भी अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसके अलावा केले की कीमत 50 रुपये प्रति दर्जन हो गई है. सेब के दाम 90-150 रुपये प्रति किलोग्राम है.

आजादपुर मंडी एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) की कीमत सूची के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में टमाटर का थोक भाव 12-46 रुपये प्रति किलो था और आवक 556.4 टन थी. 25 सितंबर को आजादपुर, APMC की कीमत सूची के अनुसार, टमाटर का थोक भाव आठ रुपये से लेकर 34 रुपये प्रति किलो था और आवक 560.3 टन थी.

एक हफ्ते पहले 19 सितंबर को दिल्ली में एपीएमसी के रेट के अनुसार, टमाटर का थोक भाव 4.50-20 रुपये प्रति किलो था, जबकि आवक 1,700 टन थी.

क्यों महंगा हो रहे है टमाटर- कारोबारियों का कहना है कि मानसून सीजन में सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई भारी बारिश से टमाटर की फसल खराब हो गई है. दिल्ली की आजादपुर मंडी के कारोबारियों का कहना है कि टमाटर जल्दी खराब होने वाली सब्जी है. ऐसे में बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है. इसी वजह से दाम बढ़े हैं. आजादपुर मंडी में शुक्रवार को टमाटर का थोक भाव 700-1,000 रुपये प्रति पैकेट (एक पैकेट में 25 किलो) था.प्याज की कीमतों को काबू करने के लिए सरकार एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा चुकी है.

5000 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत है इतनी कम

0

Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की कीमत कम है और इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और साथ ही इसमें 4 जीबी की रैम भी दी गई है। इस फोन को भारत में पिछले महीने ही लाँच किया गया था। इस फोन को दो रंग वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन की कीमत की बात करे तो इस फोन की कीमत 6,999 रूपये है, इतनी कम कीमत में आपको इस फोन को खरीद सकते हो। अब इसके बारे में आपको विस्तार से बताते है।

इस फोन के प्रोसेसर की बात करे तो इस फोन में मीडिया टेक हीलियो पी22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसका साथ देने के लिए इसमें 4 जीबी की रैम दी गई हैं। इस फोन में फोटो, वीडियो और फाइल्स को सेव करने के लिए इसमें 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव हैं।

फोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए है जिसके सेंसर की बात करे तो इसमें 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है इसका तीसरा कैमरा लो लाइट सेंसर के साथ आता है। फोन के रियर में एलईडी लाइट फ्लैश दी गई है।

फोन के सामने की तरफ सेल्फी लेने के लिए एक कैमरा दिया गया है जिसके सेंसर की बात करे तो इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर हो रही है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन Android 9.0 Pie पर चलता हैं।

सऊदी अरब का बड़ा फैसला, बिना रिश्ता बताए होटल रूम में साथ रह सकते हैं विदेशी युगल

0

सऊदी अरब ने विदेशी महिला और पुरुष को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत अब उन्हें होटल के कमरे में साथ रहने की इजाजत है। पहले उन्हें साथ रहने के लिए अपने बीच रिश्ता बताना पड़ता था। यह फैसला मुस्लिम साम्राज्य की नई टूरिस्ट वीजा नीति के तहत हुआ है जो पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाई गई है। इसके अलावा सऊदी की महिलाओं को भी अपने लिए किराए पर होटल का कमरा लेने की इजाजत दे दी गई है। इस कदम से महिलाओं को आसानी से यात्रा करने और अविवाहित विदेशी पर्यटकों को साथ रहने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मुस्लिम देश में शादी के बिना शारीरिक संबंध बनाने पर प्रतिबंध है। सऊदी कमीशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज ने इस खबर की पुष्टि की है। कमीशन ने कहा, ‘सभी सऊदी नागरिकों को होटल में चेक-इन करते समय अपने परिवार का पहचान पत्र या रिश्ते का सबूत देना होगा। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए यह अनिवार्य नहीं है।’ अब सउदी सहित सभी महिलाएं अकेले होटल में रुक सकती हैं और चेक-इन पर उन्हें आईडी प्रदान करनी होगी।

सऊदी अरब ने पिछले हफ्ते 49 देशों के विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए क्योंकि वह इस क्षेत्र को विकसित और अपनी अर्थव्यवस्था को तेल निर्यात से दूर करना चाहता है। इस कदम के तहत मुस्लिम देश ने घोषणा की है कि अब पर्यटकों को बुर्का पहनने की जरुरत नहीं है लेकिन उन्हें शालीनता वाले कपड़े पहनने होंगे।

हालांकि सऊदी में शराब पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा। हाल के वर्षों में सख्त सामाजिक नियमों में ढील दी गई है और पहले से प्रतिबंधित मनोरंजन खूब फला-फूला है। सऊदी अधिकारी चाहते हैं कि 2030 तक सालाना 10 करोड़ लोग उनके यहां आएं। सऊदी ने पिछले साल महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। वहीं इस साल अगस्त में महिलाओं को बिना किसी पुरुष के यात्री की इजाजत दी थी।

कॉकरोच पकड़कर चबा जाती हैं ये दो बहनें, देखकर मां के उड़ गए थे होश

0

सोशल मीडिया पर हमे अक्सर कई खबरे ऐसी देखने को मिलती जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. मलेशिया मीडिया में एक छपी खबर के मुताबिक एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर एक वाक्या शेयर किया है. जिसके मुताबुिक उसकी दोनों बेटियों के शैतानी नहीं करने और चुपचाप बैठने पर वो अचानक से उन्हें चेक करने चली गई. उस दौरान वो अपनी बच्चियों को देखकर शॉक्ड हो गईं. जिसके बाद वो चिल्लाने लगी.

महिला ने बताया कि उनकी बेटिया एक क्रंची स्नैक खा रही थी और वो क्रंची स्नैक एक कॉकरोच था. महिला ने दोनों बच्चियों की फोटो फेसबुक पर डाली. उस तस्वीर में बच्चियां कैमरे के सामने देख रहीं हैं और उनके सामने आधा कॉकरोच पड़ा है. महिला के मुताबिक इस घटना के पहले उसने उन दोनों के डायपर बदला था उन्हें दूध पिलाया था. इसके बाद महिला ने कहा कि मैं फिर अपने घर के कामों में व्यस्त हो गई. इसके बाद जब थोड़ी देर बाद महिला अपने बच्चियों को देखने गई तो उस वक्त का नजारा देखकर उसके मुंह से चीछ निगल गई. उसकी दोनों बच्चियां कॉकरोच खा रहीं थी.

महिला ने आगे बताया कि बच्चियों के मुुंह में कॉकरोच के पंखों के टूटे टुकड़े फंसे हुए थे और एक बेटी अपने मुंह से कॉकरोच की टांग को निकालने ही नहीं दे रही थी. उसको बहुत मुश्किल से कॉकरोच की टांग को निकालने में फाफी मुश्किल हुई. महिला का कहना है कि उसे उल्टी जैसा फील हुआ. महिला की इस पोस्ट पर कई लोग नेटीजन ने मजे लिए तो कुछ ने उसकी टांग खिंचाई की . तो कई लोगों ने उस सवाल उठाए हैं.

VIDEO : कार्तिक आर्यन की दीवानी है ये हॉट लड़की, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

0

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड की बदौलत बहुत ही कम वक्त में अपना एक बहुत बड़ा फैन-बेस बना लिया है। कार्तिक आर्यन की इस समय अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और इसमें अधिकतर महिलाएं भी शामिल हैं।

कार्तिक का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला प्रशंसक उनके गाल खींचती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस बीच, उनका फिर से एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी एक फैन घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करती हुई दिख रही है।

इंस्पेक्टर ने कहा, 15 हजार और मंगाओ वरना जेल जाओ..वीडियो वायरल.. एसपी ने किया सस्पेंड

0

एक तरफ जहां पुलिस अवैध और नकली शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं विभाग के कुछ लोग कच्ची शराब का धंधा करने वालों को यह काम जारी रखने के लिए मजबूर कर रही है। तीन महीने से यह काम नहीं कर रहे एक व्यक्ति को संपूर्णानगर थाने लाने के बाद उससे जबरन 25 हजार रुपये ले लिए गए।

जब वह इससे पहले रुपये देने को तैयार नहीं हुआ तो उसे स्मैक बरामदगी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी गई। उसे हड़काते वक्त के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह के डायलॉग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। एसपी खीरी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संपूर्णानगर एसओ को सस्पेन्ड कर दिया गया है।