Home Blog Page 2525

50 किलो सोना, 110 किलो चांदी से बनाई गई दुर्गा की मूर्ति, कीमत जान उड़ जाएंगे होश…

0

 नवरत्रि के दौरान देवी दुर्गा की बड़ी-बड़ी मूर्तियां बनाई जाती हैं। इनमें काफी महंगी धातुओं का भी उपयोग होता है। कोलकाता में एक पूजा समिति ने देवी की प्रतिमा में 50 किलोग्राम सोने और 110 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया है। सजावट में इस्तेमाल सोने की कीमत 20 करोड़ रुपये है।

कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा के आयोजक माता दुर्गा, शेर और महिषासुर के श्रृंगार के लिए सोने के 50 किलोग्राम के पत्तरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मां दुर्गा की 13 फुट ऊंची प्रतिमा को पैर से सिर तक शुद्ध सोने के पत्तरों से मढ़ा गया है। पूजा समिति का कहना है कि यह इस साल की सबसे महंगी प्रतिमा है।

दिल्ली की सड़कों पर चलाया जा रहा है गड्ढा मुक्त अभियान…

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार एक्टिव मोड में बने हुए हैं आए दिन प्रेस कांन्फ्रैंस कर वो नई-नई योजनाओं की घोषणा करते हैं। केजरीवाल शनिवार से दिल्ली की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढों से मुक्त करने के लिए एक अभियान चला रहे हैं।

इसके तहत केजरीवाल ने 50 विधायकों को काम पर लगाया है जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में 20-25 किमी तक सड़क का दौरा करेंगे इस दौरान सड़क पर कोई भी गड्ढा उन्हें दिखता है तो उसे तुरंत भरा जाएगा।

दो राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया पार्टी से इस्तीफा…

0

विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद से ही हरियाणा में कांग्रेस नेताओं के बीच उठा-पटक का दौर जारी है। इस उठापटक के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे टिकटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे।

पंजाब का पेरिस घूमने का यही है सही समय, भूल जायेंगे असली पेरिस…

0

कपूरथला का नाम तो सुना ही होगा आपने अपनी खूबसूरती और मनमोहक दृश्य के लिए जाना जाने वाला यह पर्यटन स्थल आकर्षण का बेहद ही खूबसूरत केंद्र है । पंजाब के कपूरथला को पंजाब का पेरिस भी कहा जाता है ,क्‍योंकि यहां पर नायब वास्‍तुशिल्‍प के अनेक उदाहरण मौजूद हैं। पंजाब के पेरिस के नाम से प्रसिद्ध इस शहर की शिल्प निर्माण में इंडो-सारसेन और फ्रांसीसी शैली की बेहतरीन झलक देखने को मिलती है। 11वीं शताब्दी में जैसलमेर के भाटी राजपूत कबीले द्वारा इस शहर का निर्माण किया गया था। इस शहर पर किसी ज़माने में महान अहलूवालिया राजवंश का शासन हुआ करता था। ये शहर अपनी शानदार प्राचीन इमारतों के साथ साथ रोचक इतिहास और खूबसूरत संस्कृति के लिए भी काफी मशहूर है।

आइए जानते हैं कि पंजाब के पेरिस में कौन कौन सी जगह हैं जो आपको असली पेरिस की याद दिला देंगे। कपूरथला में बहुत ही खूबसूरत और हसीं वादियों का नजारा आपको देखने को मिलता है।

हवाई मार्ग द्वारा पहुंचे कपूरथला-

कपूरथला पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा अमृतसर में पड़ता है। अमृतसर में स्थित राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ से सबसे नजदीक है जो शहर से लगभग 82 किमी दूर है।

रेल मार्ग-

रेल मार्ग के जरिए कपूरथला रेलवे स्टेशन शहर के बीच में स्थित है। सड़क मार्ग द्वारा: कपूरथला रोड के माध्यम से अपने आसपास के शहरों से बखूबी जुड़ा हुआ है। कपूरथला बस स्टेशन के जरिये भी कपूरथला आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कपूरथला जाने का सही समय-

हालाँकि कपूरथला इतनी खूबसूरत जगह है की आप यहाँ कभी भी जाएं यही के होकर रह जायेंगे, लेकिन मौसम के अनुसार कपूरथला जाने का सही समय अक्टूबर से मार्च के सर्दी के महीने में होता है। कपूरथला शहर की यात्रा के लिए यह समय सबसे अनुकूल और खूबसूरत होता है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और तापमान भी 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

कपूरथला के दर्शनीय स्‍थल-

एलिसी पैलेस-

कपूरथला में वास्तुकला के लिए मशहूर इमारतों की बिलकुल कमी नहीं है इन्‍हीं नायाब नमूनों में से एक है एलिसी पैलेस। सन् 1962 में कंवर बिक्रम सिंह द्वारा महल की इंडो-फ्रेंच वास्तुकला अपने समय की शिल्प और समृद्धि को बयान करती है। इस महल को आज के समय एक मोंटगोमर नाम के गुरु नानक स्कूल में बदल दिया गया है।

जगजीत महल –

यह महल राजवंशों से जुड़ा है कपूरथला के पूर्व महाराजा जगतजीत सिंह कभी इस महल में रहा करते थे। जगतजीत पैलेस 1908 से ही अस्तित्‍व में है। वर्साइल के भव्य महल के बाद इंडो-सराकेन वास्तुशिल्‍प की मदद से इस महल की नकासी कर बनवाया गया। जगतजीत पैलेस में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए लड़कों को प्रशिक्षित करने के लिए एक सैनिक स्कूल भी है जहाँ उन्हें शिक्षा दी
जाती है। यह महल कपूरथला के सबसे खूबसूरत और शानदार स्थलों में से एक है।

कांजली वेटलैंड-

कांजली वेटलैंड बहुत ही रोचक जगह है। इसे 1870 में ब्यास नदी के आसपास के इलाकों में सिंचाई सुविधा के लिए 56 वर्ग मीटर जमीं में कांजली वेटलैंड स्थित है। मानव निर्मित वेटलैंड पिकनिक के लिए एक शानदार और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है जहां पर आप हर तरफ खूबसूरती छटाएं बिखेरती हुयी प्रकृति को आसानी से देख सकते हैं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत मशहूर है।

शालीमार गार्डन –

अपने शिल्प प्रदर्शनों के लिए बेशुमार शालीमार गार्डन हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है। शहर की भागदौड़ से दूर इस जगह पर आकर मन को बहुत शांति और सुकून का अहसास होता है। फूलों की खूबसूरती से सजे इस बगीचे में लोग घंटो आराम से बैठकर समय बिता सकते हैं। पर्यटकों के बीच ये बगीचा काफी मशहूर है, क्योंकि कपूरथला के शाही परिवार के लाल बलुआ पत्थर ओबिलिस्क सेनेटफ्स और फूलों से खास तरीके से इस बगीचे को सजाया गया है।

पीएम मोदी और शेख हसीना की मुलाकात, भारत और बांग्लादेश के बीच हुए अहम समझौते…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया. दोनों पक्षों ने कनेक्टिविटी, क्षमता-निर्माण और संस्कृति के क्षेत्रों में छह से सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया.

इस दौरान मोदी ने कहा, ”खुशी है कि मुझे आज भारत और बांग्लादेश के बीच 3 और द्विपक्षीय परियोजनाओं के उद्घाटन का अवसर मिला. एक वर्ष में हमने कुल 12 संयुक्त परियोजनाओं का उद्घाटन किया है.”

UAE के पहले अंतरिक्षयात्री ने स्पेस से भेजीं तस्वीरें, बताया आसमान से ऐसा दिखाई देता है मक्का…

0

इसरो ने हाल ही में Chandrayaan-2 ऑर्बिटर द्वारा भेजी गई चांद की सतह की तस्वीरों के जारी किया है. साथ ही लैंडर विक्रम से संपर्क होने की उम्मीद भी बढ़ गई है, हालांकि इस बात की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है. संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री ने भी स्पेस से कुछ तस्वीर जारी की हैं. जिसमें मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र सऊदी अरब का शहर मक्का दिखाई दे रहा है. ये तस्वीरें संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री हज्ज़ा अल मंसूरी ने स्पेस से भीजी हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर ये तस्वीरें भेजी हैं.

बता दें कि अंतरिक्ष यात्री हज्ज़ा ने 2 अक्टूबर को एक यूएई के नाईट व्यू का फोटो भी शेयर किया था. जिसमें सऊदी अरब का मक्का शहर दिखाई दे रहा है. मक्का शहर हर मुस्लिम के लिए बेहद खास होता है. बता दें कि हज्ज़ा 25 सितंबर 2019 कज़ाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी कमांडर ओलेग स्क्रीपोचका के साथ उड़ान भरी थी.

वह उन दो लोगों में से एक हैं जिसे 2018 में यूएई स्पेस प्रोग्राम के लिए चुना गया था. 8 दिन के मिशन के बाद हज्ज़ा 3 सितंबर को अपने स्पेस ट्रिप से सुरक्षित वापस लौट आए हैं. हज्जा 35 साल के हैं. इन तस्वीरों के आने के बाद पूरी संयुक्त अरब अमीरात में उनकी खूब तारीफ हो रही है और लोग उन्हें किसी हीरो की तरह मान रहे हैं.

‘मार्क ज़करबर्ग’ दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स ने कही चौंकानें वाली बात, कहा- किसी को इतनी संपत्ति रखने का अधिकार न हो…

0

सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook से आज दुनियाभर के लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं. FB की प्रसिद्धि के साथ-साथ इसके को-फाउंडर, चेयरमैन, CEO मार्क ज़करबर्ग की पॉपुलैरिटी भी लगातार बढ़ती जा रही है. इसलिए इतनी कम उम्र में भी उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है. करीब 70 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक जुकरबर्ग दुनिया के 5वें सबसे धनी व्यक्ति हैं. लेकिन उनको इतना अधिक धनी बनना भी गंवारा नहीं है. वे नहीं चाहते कि किसी के पास इतनी अधिक संपति रखने का अधिकार होना चाहिए. इस बयान से जुकरबर्ग ने दुनियाभर को चकित कर दिया है. उनके फैंस जुकरबर्ग की इस सोच को सलाम कर रहे हैं.

अपने कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंग में कही ये बात.

गुरुवार को जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों के साथ एक टाउनहॉल मीटिंग की थी, जो अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है. इस दौरान उन्होंने कही अपनी बातों से सबकों हैरत में डाल दिया है. उन्होंने यहाँ कहा कि, ‘मेरे पास कोई पैमाना नहीं है कि किसी के पास कितनी संपत्ति होनी चाहिए, लेकिन एक मुकाम पर पहुंचने के बाद किसी के पास भी इतना पैसा रखने का अधिकार नहीं होना चाहिए.’

अपनी कमाई का अधिकतर हिस्सा करना चाहते हैं दान

बता दें कि अपनी सादगी और टैलेंट के लिए माने जाने वाले जुकरबर्ग दौलत इकट्ठा करने में विश्वास नहीं रखते. उनके सादे रहन-सहन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. शायद इसीलिए वे पहले भी कह चुके हैं कि, “मैंने और मेरी पत्नी प्रेसीलिया चान ने हमारी कमाई का अधिकतर हिस्सा दान करने का फैसला लिया है.”

आरे में काटे गए 800 पेड़, धारा 144 लागू, हिरासत में शिवसेना उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी…

0

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज करने के बाद शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। कटाई का विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। वहीं, लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंची, उन्हें पुलिस ने हालात को देखते हुए तुरंत हिरासत में ले लिया।

मुंबई पुलिस ने बताया है कि हालात को देखते हुए मुंबई के आरे जंगलों में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास के क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन को निशाना साधते हुए कहा कि वे पेड़ों को बचाने में विफल रहे हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए कम से कम 38 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 353, 332, 143 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक कार्यकर्ता ने कहा कि इलाके में भारी पुलिस की तैनाती है। किसी को भी आरे कॉलोनी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि पर्यटकों को भी रोका जा रहा है। शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंची, उन्हें पुलिस ने हालात को देखते हुए तुरंत हिरासत में ले लिया।

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद, पेड़ों की कटाई के खिलाफ आरे जंगलों में कल रात विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरी लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 800 पेड़ अब तक काटे गये हैं।

हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया, लेकिन मुम्बई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है।

वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी जंगलों को काटे जाने का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘केंद्र सरकार के जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अस्तित्व में आने या प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, जब मुंबई मेट्रो के तृतीय परियोजना के तहत आरे कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र को नष्ट किया जा रहा है। मेट्रो द्वारा इसे अहंकार की लड़ाई बनाना केंद्र सरकार के उद्देश्य को नष्ट कर रही है।

प्रस्तावित कार शेड स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं, क्योंकि शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पहुंच गये थे। कई ट्वीट कर इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस सरकार और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की निंदा भी की गयी है।

आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति मेनन शर्मा ने कहा कि, 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच पेड़ काटना चुनाव संहिता का उल्लंघन है।

ये ‘मेडिकल ATM’, जिससे चंद मिनटों में हो सकेंगी 58 तरह की मेडिकल जांच

0

देश में जल्दी ही बिना कठिनाई और अत्यधिक तेज मेडिकल जांच हर किसी के लिए संभव हो सकेगी। ऐसा एटीएम जैसे स्वयं एएचएम कियोस्क के कारण होगा। जो लोगों के लिए 58 तरह के अधिक बुनियादी और उन्नत पैथोलॉजी परीक्षणों की सुविधा देगा और अपनी रिपोर्ट भी तत्काल दे देगा। इसे स्टार्टअप कंपनी संस्कारी टेक स्मार्ट सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया है। यह एक हेल्थ केयर सुविधा है। जो हाल ही में शुरू हुई है। स्वयं एनीटाइम हेल्थ मॉनिटरिंग उपकरण शायद भारत का सबसे उन्नत और स्वयं निगरानी करने वाला स्वास्थ्य जांच POCT सिस्टम है। स्टार्टअप के प्रतिनिधि ने बताया कि स्वयं एएचएम उपयोग करने में बहुत आसान है। उपयोगकर्ता सामान्य प्रक्रिया से ही इसे काम ले सकेगा। यूजर को कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल मशीन 58 तरह की जांच कर सकती है, जिसमें खून में ग्लूकोज, डेंगू, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड, एचआईवी, मलेरिया, चिकनगुनिया, एलिफेंटियासिस, मूत्र परीक्षण, ईसीजी, कान का परीक्षण और त्वचा का परीक्षण शामिल है। यह हाईटेक जांच प्रणाली कुछ ही मिनटो में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनो प्रारूप में रिपोर्ट दे देता है, जबकि आम तौर पर ऐसी रिपोर्ट प्राप्त करने में कुछ घंटे या कुछ दिन जाते हैं। स्टार्टअप कंपनी का कहना है कि स्वयं एएचएम भारत निर्मित उपकरण है, जो देश में मेडिकल जांच के परिदृश्य में एक क्रांति ला देगा। कंपनी का कहना है कि इसके निर्माण पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। हमें निजी और सरकारी क्षेत्रों के संगठनों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने कहा कि जहां कहीं भी हमने पिछले 6 महीने में विचारों का प्रमाण पेश किया, हर किसी ने हमारा हौसला बढ़ाया है। हमें भारत के विभिन्न हिस्सों जैसे भुवनेश्वर, गुड़गांव और इंदौर से ऑर्डर मिले और हमने वहां मशीन भी पहुंचा दी है। स्टार्टअप के संस्थापकों में से एक प्रीतम कुमावत ने बताया कि स्वयं कियोस्क को कॉर्पोरेट भवनों, बिजनेस पार्क, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों, चिकित्सकों के क्लिनिकों, शॉपिंग मॉल, हवाई अड्डों, उद्योगों और आवासीय कॉलोनियों में स्थापित किया जा सकता है।

कब्रिस्तान में गाय चराने गया था युवक, तभी दिखा कुछ ऐसा की थर-थर कांपने लगे पैर, फिर…ये हुआ

0

दोस्तों कभी-कभी ऐसी घटना के बारे में हमें जानकारी मिल जाती है जिसे जाने के बाद हमें बहुत ही ज्यादा हैरानी होती है। ऐसे ही घटना बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सहानपुर कस्बे से देखने को मिली है। यहां पर एक आदमी कब्र को खोदकर के कपाल को चोरी कर रहा था। दरअसल इस मामले के अनुसार यह करतूत किसी तंत्रिका का माना जा रहा है लेकिन पुलिस जांच शुरू कर दी हैं।
यह मामला उस समय सामने आया जब एक युवक कब्रिस्तान में गाय चराने के लिए गया हुआ था तभी उसने चार कब्र खुद ही हुई देखी उसमें से उपस्थित शव के सिर गायब थे यह देखकर उसी वक्त के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह चिल्लाता हुआ गांव की तरफ भागने लगा। उसके बाद मौके पर कुछ ग्रामीण वहां पर पहुंचते हैं और वहां कब्रिस्तान में देखते हैं कि 4 कब्रे खुदी हुई है देखते ही देखते लोगों में रोष फैल जाता है। चेयरमैन मेराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, शाहिद एडवोकेट, याकूब, इलियास, शौकत अली, शरीफ अहमद आदि ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। चार में से तीन कब्रों में दफनाए गए शवों की खोपड़ी गायब थी। चौथी कब्र भी खुर्द बुर्द लग रही थी।
संजय पांचाल जो कि थाना प्रभारी है उनके अनुसार यह मामला बहुत ही ज्यादा गंभीर है।

प्रथम दृष्टि से देखा जाए तो यह मामला किसी तांत्रिका या शरारती आदमी का लग रहा है। लेकिन जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मिराज अहमद भी इसे किसी शरारती आदमी का करतूत मार रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को पुलिस पर पूरा भरोसा है, पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।