Home Blog Page 2526

जानिए मात्र 3 दिनों में खून की कमी को करें, जड़ से खत्म…

0

शरीर में खून की कमी हो जाती है तो शरीर का विकास रुक जाता है। यदि शरीर में खून की कमी जरूरत से भी ज्यादा कम हो जाए तो ऐसी स्थिति में इंसान को जीवित रह पाना असंभव हो जाता है। इसलिए अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप इसे हल्के में ना लें।
क्योंकि यह आपकी जान भी ले सकती है। आज मैं आपको जो बताने जा रहा हूं। उसका अनुसरण अगर आप ईमानदारी से करेंगे। यकीनन आपके शरीर में खून की कमी नहीं रहेगी और आपका शरीर विकसित होता चला जाएगा।
शरीर के सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे मैं आपको जो टिप्स दे रहा हूं। वह उसके लिए आपको कुछ ज्यादा खर्चा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आप सभी जानते हैं की जीरा हमारे र से घरों में उपस्थित होता है। इससे आप रात में एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरा को घोलकर अच्छी तरह से रात भर खुलने के लिए छोड़ दे। सुबह फ्रेश होकर खाली पेट जीरावाला पानी को पिए। यदि आप इमानदारी पूर्वक 15 दिनों तक ऐसा करेंगे तो आप खुद देखेंगे।
आपके शरीर में ताकत एक नई ऊर्जा का एहसास होगा। क्योंकि 15 दिनों के अंदर आपके शरीर में खून बनना चालू हो जाएगा।

जानिए केवल एक नाम जाप करने से जिंदगी की हर बीमारी छूमंतर हो जाती है, परेशानियों से मिलेगा आराम…

0

ओम शब्द की उत्पत्ति हिन्दू धर्म से हुई है। क्योकि इसका वर्णन हिन्दू धर्म शास्त्रो में क्या गया है। इस शब्द के उच्चारण से कई प्रकार के रोग आपके शरीर से दूर हो जाते है। इसका दावा पहले ऋषि मुनि करते थे लेकिन आज का वैज्ञानिक भी इस बात से सहमत है की यदि आप ओम नाम के शब्द का उच्चारण अपने मुख से बार बार करते हो तो आपको शांति मिलने लगेगी। और आपका मन एकत्रित हो जायेगा।
इससे आपको किन किन परेशानियों से आराम मिलेगा-

1) मन व्याकुल होना – अगर आपका मन बहुत व्याकुल है और आपको शांति नहीं मिल रही है। आपका मन कही नहीं लग रहा है तो आप ओम का उच्चारण जरूर करे आपको शांति मिलेगी और व्याकुलता दूर होगी।
2) मानसिक परेशानी होगी दूर– अगर आप मानसिक परेशानी से परेशान है तो ओम का उच्चारण करे फायदा मिलेगा।
3) साँस की परेशानी होगी दूर– ओम का उच्चारण करोगे तो आपके फेफड़े और ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। जो भी परेशानी आपको साँस लेने में होती वो सभी दूर हो जाएगी।
4) नींद– यदि आपको कोई चिंता परेशान कर रही है और आप सो नहीं पा रहे हो तो आप ओम का उच्चारण करना शुरू कर दें। आपको कुछ समय बाद नींद लग जाएगी।
5) थकान होना– आप किसी कार्य को करते करते थक चुके हो तो आप ओम का उच्चारण शुरू कर दें। आपके शरीर में वापस वही ऊर्जा आ जायेगी और आप तंदुरुस्त हो जायेंगे।
6) आलस को करें दूर– यदि आप रोज ओम का उच्चारण करेंगे तो आपके शरीर में आलस पन दूर हो जाएगा और शरीर व दिमाग में तरोताजा महसूस करेंगे।

जानिए दीवाली के अगले दिन से करोड़पति बनने की राह पर चल पड़ेंगी 3 राशियां, नहीं होगी धन की कमी…

0

हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिवाली के अगले दिन से करोड़पति बनने की राह पर चल पड़ेंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशि वाले लोगों पर मां लक्ष्मी दिवाली के अगले दिन से बहुत प्रसन्न होने वाली है, जिससे इनके पास धन की कमी नहीं होगी। इनकी जिंदगी में कई बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको लाभ के नए नए विकल्प हासिल हो सकते हैं। जीवन में सुख संपत्ति का आगमन होगा। तो आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
माता लक्ष्मी की अपार कृपा होने से इनके सभी कार्य सफल होंगे। इन्हें तरक्की और नई योजनाओं के साथ जुड़ने का मौका प्राप्त होगा। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है। आर्थिक योजनाएं सफल साबित होगी। विदेश यात्रा जाने के भी योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

घर में होने वाले शुभ कार्यक्रम से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यापन कर पाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। कुछ समय से अटके कार्य अब बनने वाले हैं।

बेरोजगारों के लिए आने वाला है शुभ होने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए आने वाला समय बेहतर साबित होने वाला है। प्रेम जीवन में अपने पार्टनर को समय देना उचित रहेगा अन्यथा रिश्तो में खटास आ सकती है। भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। वाहन आदि सुख भी मिल सकता है।
ये खुशनसीब राशियां मेष, वृषभ और तुला है। अगर आपकी राशि इन 3 राशियों में से एक है तो आप बहुत भाग्यशाली व्यक्ति है।

भारत से प्याज़ निर्यात रुकने पर बांग्लादेशी पीएम ने खाने में प्याज़ का इस्तेमाल बंद किया…

0

भारत के तत्काल प्रभाव से प्याज़ निर्यात पर रोक लगाने के फैसले पर बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है, मैंने अपने कुक से प्याज़ का इस्तेमाल बंद करने को कहा है. हसीना ने कहा, इसने हमारे लिए समस्या पैदा कर दी है, मुझे नहीं पता कि आपने प्याज़ निर्यात करना क्यों बंद कर दिया. गौरतलब है कि देश में प्याज की कमी होने के कारण बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर 29 सितंबर से रोक लगा दी है.

भारत दुनिया के 60 से ज्यादा देशों को प्याज निर्यात करता है. देश में प्याज की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो रही थी जिसके कारण इसकी कीमत बेलगाम हो गई. दिल्ली सरकार ने किफायती दरों पर कई जगह स्टॉल लगाकर और मोबाइल वैन से प्याज बेचने की शुरुआत की ताकि लोगों को आसानी से प्याज उपलब्ध हो सके. इस मसले पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का कहना है कि केंद्र के पास प्याज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अभी तक त्रिपुरा को 1850 टन, हरियाणा को 2000 टन और आंध्रप्रदेश को 960 टन प्याज हमने तत्काल 15.59 रु./किलो की दर से मुहैया करा दिया है. ये अधिकतम 23.90 रु./किलो की दर से उपभोक्ता को मुहैया कराएंगे.

दुर्गा पूजा में दिखा आस्था और विज्ञान का संगम, चंद्रयान-2 की तर्ज पर बनाया पंडाल…

0

पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी में दुर्गा पूजा का पंडाल खास चर्चा में है क्योंकि इसमें आस्था और विज्ञान का संगम जो देखने को मिल रहा है। अर्दली बाजार के न्यू डिलाइट क्लब की ओर से इस बार चंद्रयान-2 की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल सबको आकर्षित कर रहा है।

करीब 100 फीट ऊंचे इस पंडाल को बनाने में दो महीने का वक्त लगा। दो महीने की मेहनत के बाद यह पंडाल अपनी शक्ल में आया तो हूबहू चंद्रयान 2 जैसा लग रहा था। कोलकाता से आए दो दर्जन कलाकारों ने दिलीप दा के नेतृत्व में पंडाल को अंतिम रूप दिया है।

जहां से चंद्रयान 2 की झलक पूरे पंडाल में नजर आ रही है वहीं आज सप्तमी से यहां देवी स्थापित होंगी। इस पंडाल में जब आप खड़े होंगे तो ऐसा लगेगा कि पंडाल आपको अंतरिक्ष की सैर करा रहा है। इसमें आपको इसरो के प्रमुख के सिवन और अंतरिक्ष यात्रियों के मॉडल भी देखने को मिलेंगे।

दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य राजन जायसवाल को बताया, हालांकि चंद्रयान 2 उस तरीके से कामयाबी हासिल नहीं कर पाया जिस तरीके से प्लान किया गया था। हम इसरो के द्वारा किए गए प्रयासों को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एक दर्जन सीसीटीवी लगाए गए हैं और वॉलेंटियर तैनात किए गए हैं।

राहुल गांधी : हम सत्तावादी राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहे हैं…

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पर हमला किया, जिसमें 49 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दायर की गई थी, जिन्होंने भीड़ के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था। गांधी ने कहा कि प्राथमिकी इस बात का सबूत है कि देश एक सत्तावादी राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है।

हर कोई जानता है कि देश में क्या चल रहा है

गांधी ने केरल के वायनाड में संवाददाताओं से कहा ‘हर कोई जानता है कि देश में क्या चल रहा है। यह एक रहस्य नहीं है’। ‘हम एक सत्तावादी राष्ट्र में जा रहे हैं … जो कोई भी प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी कहता है, जो कोई भी सरकार के खिलाफ कुछ भी मामला उठाता है उसे जेल में डाल दिया जाता है और उस पर हमला किया जाता है।’ उन्होंने कहा कि मीडिया को भी ‘कुचल’ दिया गया है।

इस देश में कई अलग-अलग विचार, भाषाएं, संस्कृतियां हैं, उन आवाजों को कुचलना नहीं चाहिए

बता दें कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले राजमार्ग पर रात के यातायात प्रतिबंध के विरोध में एकजुटता व्यक्त करने के लिए गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं हैं, जिनमें से एक का मानना ​​है कि देश पर ‘एक व्यक्ति, एक विचारधारा’ का शासन होना चाहिए। ‘एक तरफ, विचार है कि देश को एक आदमी, एक विचारधारा और हर किसी को बंद करना चाहिए,’ उन्होंने कहा ‘दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष है जो यह कह रहे हैं कि इस देश में कई अलग-अलग विचार, अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां हैं, कई अलग-अलग अभिव्यक्तियां हैं और उन आवाजों को कुचलना नहीं चाहिए।’

जय श्री राम का नारा लिंचिंग का कारण बन गया था

जुलाई में मोदी को लिखे अपने पत्र में, सार्वजनिक आंकड़ों ने दावा किया था कि ‘जय श्री राम’ का नारा ‘भड़काऊ युद्ध पंक्ति’ और कई लिंचिंग का कारण बन गया था। एक वकील, सुधीर कुमार ओझा, जिन्होंने दावा किया था कि पत्र में ‘भारत की छवि धूमिल की गई थी’ और ‘प्रधानमंत्री के प्रभावशाली प्रदर्शन को कम करके’, ने एक शिकायत दर्ज की थी, जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अज्ञात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुजफ्फरपुर जिले में छेड़खानी, सार्वजनिक उपद्रव, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के एक आदेश के बाद आरोपों को दर्ज किया गया, जिन्होंने अधिवक्ता ओझा द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाया।

अंधा कहकर चिढ़ाते थे लोग, ऑडियो सुनकर की पढ़ाई और बना IAS

0

दुनिया में ज्यादातर दिव्यांग लोगों का हर पल मजाक बनाया जाता है, लोग उन्हें उनकी स्थिति या शरीर की कमियों को देखकर जोकर समझते हैं। ऐसे ही एक नेत्रहीन IAS ऑफिसर हैं, जिन्हें लोग जोकर समझते थे। ‘भारत की कुल आबादी के 2 प्रतिशत लोग दिव्यांग है।

ये दिव्यांग ऐसे हैं जो हर पल अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं और हर दिन जीत हासिल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक IAS हैं Kempahonnaiah….इनका जन्म कर्नाटक में हुआ था। ये आज उन लोगों के लिए मिसाल हैं जो खुद को कमजोर समझते हैं।

सिविल सर्विस की परीक्षा में 340वी रैंक मिली थी। ये 2017 बैच के IAS ऑफिसर हैं। ये देख नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी इस मुकाम पर हैं। इस एग्जाम को पास करने के लिए इनकी पत्नी ने भी इनका बहुत साथ दिया था।

नेत्रहीन होने के कारण वह आसानी से पढा़ई नहीं कर सकते थे इसलिए उनकी पत्नी ने उनके लिए ऑडियो नोट्स बनाये जिससे वह सुन-सुनकर पढ़े सके। जैसा पत्नी ने सोचा था ठीक वैसा ही हुआ। ऑडियो सुन-सुनकर इन्होंने पढ़ाई की और इस मुकाम पर पहुंच गए कि IAS बन गए।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग कम्युनिटी से जुडे़ होने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस कम्युनिटी का हिस्सा हूं। मैंने हमेशा यह माना है कि ‘हैंडीकैप’ शब्द दो पोजिटिव शब्दों से बना है। इसमें वर्ड हैंडी और कैप एक दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। किसी इंसान के लिए कैप एक तरह से धूप से बचाने के लिए एक छांव की तरह काम करता है। ‘मैंने 3rd क्लास में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। एक गर्वमेंट ब्लाइंड स्कूल से पढा़ई की। मैंने अपने पूरे जीवन में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में ही पढाई की है।

उनके बड़े भाई सी एच नानजप्पा भी दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा पोस्टिंग होने से पहले कहा था कि मैं हर हाल में विकलांगों की मदद करूंगा। उन्हें हर तरह की सुविधाएं दूंगा। उन्होंने बताया जब मैं पढा़ई कर रहा था तो देख न पाने के कारण मैं कभी भी कपडे़ परफेक्ट तरीके से नहीं पहन पाता था, न ही अपने काम को सही तरह से कर सकता था। यह सब देखकर लोग मेरा मजाक बनाया करते थे और मुझे एक जोकर भी समझते थे। मैं दिव्यांगों की स्थिति को ठीक करने की कोशिश हमेशा करता रहूंगा। मैं नहीं चाहता जिस स्थिति से मैं गुजरा हूं उस स्थिति का सामना कोई और भी करे।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज कंडेल से निकली गांधी विचार पदयात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज कंडेल से निकली गांधी विचार पदयात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। अपने घरों की छत पर खड़े होकर लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन किया। 

पीएम मोदी ने साझा किया ट्रंप की सबसे बड़ी ‘विरोधी’ का भाषण, लिखा- आपने बेहतरीन बातें कही हैं…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने का वादा करने वाले उनके भाषण की तारीफ करने वाली अमेरिकी संसद के निचले सदन की अध्यक्ष नैन्सी पलोसी का भाषण शुक्रवार को साझा किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि वाशिंगटन डीसी में गांधी150 कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष पलोसी ने बेहतरीन बातें कही हैं। पलोसी के भाषण का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत और अमेरिकी की मित्रता, महात्मा गांधी और अन्य विषयों पर काफी कुछ कहा।

जलवायु परिवर्तन से निपटने की मोदी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए पलोसी ने बुधवार को कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री ने धरती को खतरा पहुंचाने वाली चुनौती से लोहा लेने की ठान कर गांधी के मूल्यों को जीवित रखा है। बता दें कि नैंसी पलोसी ने ही डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को मंजूरी दी थी, इसके अलावा वह ट्रंप के कई फैसलों में अड़ंगा लगाती रही हैं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद नैन्सी पलोसी अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर हैं।

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था, तब उनकी जलवायु परिवर्तन पर बात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे महात्मा गांधी और क्लाइमेट चेंज पर खुलकर चर्चा की थी। जिसमें वह सफाई के साथ-साथ जल संरक्षण के मसलों पर बात की थी।

पलोसी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल थे।

कौन हैं नैंसी पलोसी पलोसी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के बाद अमेरिका की तीसरी सबसे ताकतवर शख्स हैं। अमेरिका में 2018 के अंत में हुए मध्यावधि चुनाव के बाद निचले सदन यानी कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत में आ गई थी। 78 वर्षीय पलोसी ट्रंप के यूएस मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की योजना के खिलाफ हैं।

नैन्सी पलोसी न केवल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर हैं बल्कि वह अमेरिकी संसद में विपक्ष का नेतृत्व भी कर रही हैं। वह साल 2007 में भी कुछ समय के लिए स्पीकर रही थीं।

इसके साथ ही वो साल 2018 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की रणनीतिकार भी रहीं। पलोसी हमेशा से रिपब्लिकन पार्टी के निशाने पर रहीं हैं। उन पर बेहतर स्पीकर ना होने के आरोप लगते रहे हैं।

गांधी विचार पदयात्रा के दौरान बापू की वेशभूषा में नन्हें बच्चे भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनका मुंह मीठा कराया…

0

गांधी विचार पदयात्रा के दौरान बापू की वेशभूषा में नन्हें बच्चे भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनका मुंह मीठा कराया।