Home Blog Page 2527

ब्रिटिश शाही जोड़ा जलवायु परिवर्तन पर लोगों की राय जानने पाकिस्तान जाएगा , सुरक्षा बनी चुनौती

0

ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन अक्तूबर के मध्य में पाकिस्तान का दौरा करेंगे, जहां वह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और स्थानीय समुदाय कैसे इसके अनुरूप ढल रहे हैं, यह जानने की कोशिश करेंगे। ब्रिटिश दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने एक बयान में कहा कि विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस 14 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के बीच पाकिस्तान का आधिकारिक दौरा करेंगे। दूतावास के मुताबिक यह शाही जोड़े का पहला पाकिस्तानी दौरा होगा। इस दौरान वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे।

वे इस्लामाबाद, लाहौर जाने के अलावा उत्तर में स्थित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और पश्चिम की बीहड़ सीमा की तरफ भी जाएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह बच्चों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों, परमार्थ कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से मिलेंगे।

ब्रिटेन के पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते माने जाते हैं, ब्रिटेन द्वारा पाकिस्तान को इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा भागीदार के रूप में देखा जाता है। ब्रिटेन में 15 लाख से अधिक लोगों के पास पाकिस्तानी विरासत से जुड़े हुए है।

छत्तीसगढ़ – सुपोषण अभियान के लिए राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को 10 लाख 11 हजार रूपए का चेक भेंट किया…

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा आज गौरव-ग्राम कण्डेल में गांधी विचार पदयात्रा का आगाज किया गया। मुख्यमंत्री ने पदयात्रा के दौरान शाम 5.00 बजे ग्राम छाती पहुंचकर वहां विशाल आम सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सुपोषण अभियान के तहत राइस मिलर्स एसोसिएशन कुरूद के द्वारा 10 लाख 11 हजार रूपए के चेक उन्हें भेंट किया गया। इसके पहले ग्राम संबलपुर के शहीद श्री भुजबल सिंह कश्यप के परिजन का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, रवीन्द्र चौबे, जयसिंह अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण मंच पर उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम छाती में नवनिर्मित मल्टी युटिलिटी सेंटर के लोकार्पण के उपरांत विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और वर्ष 1920 में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किए गए कण्डेल नहर सत्याग्रह ने पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव का सद्मार्ग दिखाया। इसके साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पाठ पूरे विश्व को दिया, जिसका अनुसरण करके जीवन-दर्शन को बेहतर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश शासन नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के तहत कोई नई योजना लागू नहीं की है, बल्कि पूर्वजों की कार्य-पद्धति कोे आधुनिक ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष भी मेहनतकश किसानों का धान 2500 रूपए प्रतिक्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। श्री बघेल ने बताया कि जून माह में प्रवास के दौरान हंचलपुर के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने गौठान में खाद बनाने का काम शुरू किया था, सिर्फ चार माह में उन्होंने 18 हजार रूपए की खाद बेची, जो एक बेहतर आय की ओर इंगित कर रहा है। उन्होंने गत 20 अगस्त को दुगली प्रवास का भी जिक्र करते हुए कहा कि जबर्रा में इको-टुरिज्म की घोषणा की गई थी, आज वहां पर काफी संख्या में सैलानियों के द्वारा बुकिंग कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उद्बोधन में खेती की लागत कम करने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा लावारिस पशुओं को सुनिश्चित स्थान देने तथा रोजगार के अवसर मुहैया कराने की बात दोहराई। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन फसल के लिए नहर से पानी छोड़े जाने बात कही।    

    मुख्यमंत्री ने इसके पहले 03 करोड़ 75 लाख रूपए 40 हजार रूपए की लागत से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत निर्मित मल्टी युटिलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा महात्मा गांधी के जीवन-वृत्त पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने स्वसहायता समूहों की महिलाओं से भेंटकर उनके द्वारा की जा रही विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री मोहन मरकाम, वरिष्ठ विधायक श्री धनेन्द्र साहू, श्री सत्यनारायण शर्मा, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता, श्री लेखराम साहू, श्रीमती अंबिका मरकाम के अलावा वरिष्ठ नागरिक श्री मोहन लालवानी, श्री रामगोपाल अग्रवाल और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ED के छापे में मिले 6 करोड़ की कीमत वाली दो रॉल्स रॉयस, 12 मंहगी कारें जब्त…

0

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4,355 करोड़ रुपये के पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी ( PMC ) बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर 12 महंगी कारों को जब्त किया है। इसमें दो रॉल्स रॉयस, दो रेंज रोवर और एक बेंटली शामिल है। मुंबई के छह स्थानों पर छापे के बाद एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वाधवान और उनके बेटे सारंग वाधवान की ये कारें जब्त की गईं। इस बीच ईडी ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक के लापता प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को गिरफ्तार किया है।

पिछले चार दिनों से लापता थॉमस की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले गुरुवार को रियलिटी कंपनी एचडीआईएल के अध्यक्ष राकेश कुमार वधावन और प्रबंधन निदेशक सारंग वधावन को इसी विभाग ने गिरफ्तार किया था और उनकी 3,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी। ईडी ने हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) और उसके प्रमोटरों के खिलाफ धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामले की जांच रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ईडी द्वारा दर्ज मामले में एचडीआईएल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वाधवान और समूह के उपाध्यक्ष और उनके बेटे सारंग को नामजद किया गया है। ईडी ने मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पीएमसी बैंक धोखाधड़ी में कथित भूमिका को लेकर गुरुवार को मुंबई पुलिस ने राकेश वाधवान और उनके बेटे सारंग को गिरफ्तार किया था। पिता और पुत्र दोनों को मुंबई पुलिस के ईओडब्ल्यू कार्यालय में बुलाया गया और जब जांचकर्ताओं ने पाया कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ईओडब्ल्यू के प्रमुख राजवर्धन सिन्हा ने कहा, “हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।” यह आरोप लगाया गया है कि एचडीआईएल, जो दिवालियेपन की कार्यवाही का सामना कर रहा है, और उसकी समूह की कंपनियों ने पीएमसी बैंक से भारी कर्ज लिया था।

एफआईआर पीएमसी बैंक के रिकवरी डिपार्टमेंट के मैनेजर जसबीर सिंह मट्टा द्वारा दर्ज कराई गई। यह भी आरोप लगाया गया है कि 21,049 जाली बैंक खातों को कथित रूप से ऋण को छिपाने के लिए तैयार किया गया था, जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों का उल्लंघन करते थे।

उल्लेखनीय है कि आर्थिक अपराध शाखा ने पिछले सोमवार को पीएमसी बैंक और एचडीआईएल के खिलाफ कथित तौर पर 4,335 करोड़ रुपये का बैंक को नुकसान पहुंचाने के लिए एक मामला दर्ज किया था।

ईडी सूत्रों ने कहा कि पीएमसी बैंक के प्रबंधक (रिकवरी डिपार्टमेंट) की शिकायत के बाद एक मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एडीआईएल के संकटग्रस्त ऋण खातों को दबाने के लिए 21,000 से अधिक फर्जी खाते बनाए गए। मुंबई पुलिस की प्राथमिकी में थॉमस, सिंह, वाधवान और अन्य अधिकारियों के नाम हैं और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज कंडेल से प्रारंभ गांधी विचार पदयात्रा में शामिल आपार जनसमूह…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज कंडेल से प्रारंभ गांधी विचार पदयात्रा में शामिल आपार जनसमूह ।

सब इंस्पेक्टर ने गरीब वृद्धा को दिया सहारा, समझा दर्द…

0

हरदोई। तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर यह आंकड़े झूठे दावा किताबी है। कुछ इसी तर्ज पर वृद्ध रामवती की कहानी है। बस आंख में पानी है और हाथ खाली हैं। सरकार सत्ता शासन-प्रशासन इस गांव में झूठे और बौने नजर आते हैं।

सरकार की तमाम नीतियां यहां से नजर आती हैं, कारण है प्रधान से प्रधानमंत्री का जो सपना मोदी ने देखा है वह यहां पर फेल है, इसीलिए शायद अभी तक रामवती को उसका हक नहीं मिला है.हरदोई जिले में एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा भी कुछ ऐसी ही है, किन्तु यहां मित्र पुलिस का सपना साकार कर रहे एक नौजवान सब इंस्पेक्टर ऐसे बेबस परिवारों के लिए किसी मसीहा से कम नही है.तस्वीरों में यह सवायजपुर चौकी इंचार्ज राहुलसिसोदिया हैं जिन्होंने असहाय बेसहारा महिला की मदद को हाथ बढ़ाएं हैं। नवरात्र के दिनों में असली मां की पूजा कर राहुुल सिंंह खुद को धन्य समझ रहे हैं.तस्वीरों में दिख रहा ये जर्जर मकान माधौगंज ब्लाक के समुखा गांव निवासी रामवती का है, उसके हो पुत्रों की असमय मौत हो चुकी है.पति का भी 02 साल पहले देहान्त हो गया था.परिवार के नाम पर केवल दो पौत्र हैं। जिसमें एक मंदबुद्धि है। अब घर की स्थिति यह है कि बुजुर्ग महिला को 2 जून की रोटी मिलना मुश्किल है। इसकी वजह है गरीबी।

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर किसी ने एक पोस्ट साझा की थी जिसे पढऩे के बाद हरदोई के सवायजपुर चौकी इंचार्ज राहुल सिसोदिया ने उसके घर पहुंच कर उसे आर्थिक मदद की, साथ ही उसे खाने पीने पहनने के लिए कई चीजें दी। इस मदद से अब करीब 6 महीने तक वृध्द महिला को किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं होगी.आपको बता दें कि राहुल सिसोदिया इससे पहले भी कई गरीबी से जूझ रहे पीडि़तों की मदद करते आए हैं।

कई गरीब बेटियों को अपनी बहन का दर्जा देकर उनकी पढ़ाई लिखाई का जिम्मा भी राहुल उठा रहे हैं। खाकी वर्दी में धड़कने वाला ये दिल सच में नेक है और शायद यही मित्र पुलिस की असली पहचान भी है.ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि रामवती व उसके जैसे तमाम गरीबों को शासन द्वारा प्रस्तावित सभी सरकारी सुविधाएं दी जाएं जिससे योगी सरकार का रामराज्य का सपना सच में साकार हो सके।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को भखारा में होंगे शामिल…

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में चार अक्टूबर से सप्ताहव्यापी गांधी विचार यात्रा के दूसरे दिन कल पांच अक्टूबर को प्रदेश के मंत्रीगणों के नेतृत्व में ग्राम छाती से सवेरे 9 बजे प्रारंभ होगी। यह यात्रा पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम डांडेसरा पहुंचेगी। वहां आम सभा के बाद यह यात्रा आगे बढ़ेगी। गांधी विचार यात्रा कुरूद, कन्हारपुरी होते हुए शाम 4 बजे भुसरेंगा पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान कुरूद में दोपहर एक बजे और कन्हारपुरी में दोपहर 2 बजे आमसभा होगी।

    गांधी विचार यात्रा छह अक्टूबर को ग्राम भुसरेंगा से सवेरे 9 बजे प्रारंभ होकर 10 बजे ग्राम चोरभट्ठी पहुंचेगी, वहां आमसभा के बाद यह यात्रा दोपहर 1.30 बजे बागदेही आएगी। यहां भी सभा के बाद यह यात्रा 2.30 बजे ग्राम भिंडरवानी पहुंचेगी। वहां आमसभा के बाद यह यात्रा अपरान्ह 3.30 बजे देवरी, शाम 4.30 बजे कोसमर्रा, शाम 5 बजे सिहाद रेस्ट हाऊस और 5.30 बजे सिहाद मोड़ होते हुए शाम 6.30 बजे भखारा पहुंचेगी, यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। 
     यह यात्रा अगले दिन 7 अक्टूबर को ग्राम भखारा से सवेरे 9 बजे आगे बढ़ेगी। जो सुपेला, सेमरा, सिलतरा होते हुए अपरान्ह एक बजे सिलीडीह पहुंचेगी। पूर्वान्ह 11 बजे सुपेला में, 12 बजे सेमरा में और 12.30 बजे सिलतरा में आमसभाएं होंगी। गांधी विचार यात्रा अगले दिन 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सिलीडीह से प्रारंभ होकर 10 बजे कानामुका, 10.30 बजे कचना में सभा कर रायपुर जिले में प्रवेश करेगी। यहां दोपहर 12 बजे राखी मोड़ में सभा का आयोजन होगा। विचार यात्रा दोपहर 2 बजे खोरपा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। गांधी विचार यात्रा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खोरपा से प्रारंभ होगी और दोपहर 12 बजे कोलर, 1.30 बजे छछानपैरी, 3 बजे मुजगहन और 4.30 बजे सेजबहार में सभा करते हुए रात्रि विश्राम करेंगी। गांधी विचार यात्रा 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सेजबहार से प्रारंभ होगी, जो सुबह 10.30 बजे डूंडा और 12.30 बजे संतोषी नगर में सभा के उपरांत दोपहर 2 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगी, यहां समापन समारोह होगा।

झाडू न लगाने पर शिक्षामित्र ने छात्र को पीटा, बाल-बाल बंची आंख!

0

अयोध्या। प्राथमिक विद्यालयों में नन्हे मुन्नों को शिक्षा देने के बजाये उनसे बरतन धुलवाने,राशन ढुलवाने के बाद झाड़ू लगवाने का ताजा मामला प्रकाश में आया है।यही नहीं ठीक से झाड़ू न लगा पाने को लेकर कक्षा 2 के छात्र को शिक्षा मित्र द्वारा इस तरह पीटा गया कि उसकी आंख बालबाल बची।

मामला शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय गनौली का है जहाँ शुक्रवार की सुबह विद्यालय में झाड़ू न लगा पाने वाले कक्षा 2 के छात्र दीपक की शिक्षामित्र ने पिटाई कर दी।पिटाई के दौरान छात्र के बेंच पर गिरने से आंख और सिर में चोट आई है।छात्र के पिटाई से नाराज छात्र के बाबा ने छात्र के साथ तहसील में एसडीएम से मिलकर शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्यवाही की माग की है। पीडि़त छात्र के बाबा हरिश्चंद्र ने एसडीएम को दी गयी शिकायत में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय गनौली के कक्षा 2 में उसका पौत्र दीपक पुत्र रमेश पढता हैं।शुक्रवार की सुबह विद्यलाय पहुचे दीपक से शिक्षामित्र सरताज अहमद में झाड़ू लगाने के लिए कहा।पौत्र दीपक झाड़ू लगा रहा था।तभी गुस्से में आये शिक्षामित्र ने दीपक को सही साफाई न करने की बात कहते हुए डंडे से मारते हुए धक्का दे दिया।शिक्षा मित्र के धक्का देने से पौत्र बगल पड़ी बेंच पर गिर गया।पौत्र के आँख और सिर में चोट आई।

विद्यालय में घटना की जानकरी करने करने गए हरिश्चंद्र से भी शिक्षामित्र ने अभद्रता की।एसडीएम विपिन सिंह ने बताया प्राथमिक विद्यालय गनौली के कक्षा दो का घायल छात्र दीपक अपने बाबा हरिश्चंद्र के साथ आया था।बाबा हरिश्चंद्र का शिकायती पत्र मिला है।खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटरंगा को जांच के निर्देश दिए गए हैं।वहीं दूसरी ओर पीडि़त छात्र दीपक के बाबा हरिश्चंद्र ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा मित्र अकेले थे।प्रधानाध्यापिका गुडिय़ा सिंह और सहायक अध्यापक संजीव कुमार विद्यालय नहीं आए थे। कहा की विद्यालय में प्रधानाध्यपक व् शिक्षक नही आते हैं।

दीपक की निर्मम पिटाई पर शिक्षामित्र ने अस्पताल ले जाकर दवा कराना भी मुनासिब नहीं समझा।उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया की घटना की जानकारी मिली है।प्रधानाध्यापिका गुडिय़ा सिंह अवकाश पर है।जिनका मैसेज मोबाइल पर आया है।सहायक अध्यापक संजीव कुमार के विद्यालय में न होने की जानकारी उन्हें नहीं है।उन्होंने कहा कि दूरभाष पर शिक्षामित्र से पूछताछ की गई है।विद्यालय पहुंचकर तथ्यों की जानकारी करेंगे और दोषी पाए जाने पर शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘कौशल्या के राम’ के मंचन का किया शुभारंभ…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवरात्र पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में रामलीला के मंचन ‘कौशल्या के राम’ का आरती पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की धरती में राम वन गमन पथ और चन्दखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर को विकसित कर पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पहचान दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का ननिहाल है। यहां के कण-कण में भगवान राम का नाम रचा-बसा हुआ है। राम नाम छत्तीसगढ़ की वैभवपूर्ण संस्कृति का अहम हिस्सा है। यहां लोग एक-दूसरे से मिलने पर अभिवादन स्वरूप राम-राम, प्रातः काल सोकर उठने तथा रात को सोने के पहले राम का नाम लेते ही हैं। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में अन्न का भण्डार ‘राम कोठी’ के नाम से होता है। इस तरह हमारे लोक गीत, संगीत, साहित्य तथा संस्कृति में राम नाम गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के प्रति सम्पूर्ण छत्तीसगढ़वासियों की गहरी आस्था और श्रद्धा है। 
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हमारे जन-जीवन और संस्कृति में मर्यादा पुरूषोत्तम राम भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उनके वन गमन का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा में गुजरा था। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ के इस महत्वपूर्ण धरोहर को सहेजने और सवारने के लिए सरकार द्वारा हर संभव पहल की जा रही है। कार्यक्रम में स्वागत-उद्बोधन नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे ने दिया। आभार प्रदर्शन श्री विकास तिवारी ने किया। कौशल्या के राम नाटक का मंचन 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह मंचन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। मथूरा के स्वामी श्री राघवेन्द्र देव चतुर्वेदी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा मंचन किया जा रहा है। 
इस अवसर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री मोहन मरकाम, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शरदा वर्मा सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

14 करोड़ साल पहले समुद्र में डूबा महाद्वीप मिला, वैज्ञानिकों ने किए कई खुलासे

0

कई बार वैज्ञानिकों को खोजबीन के दौरान कुछ ऐसा हाथ लगता है, जो उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर देता है। भूमध्य सागर में भी वैज्ञानिकों को कुछ ऐसा ही मिला है। उन्होंने यहां एक छिपे हुए महाद्वीप की खोज की है, जिसका नाम ग्रेटर एड्रिया है। इस दौरान वैज्ञानिकों ने यह भी साफ किया है कि यह अटलांटिस का खोया हुआ शहर नहीं है।

पिछले महीने गोंडवाना रिसर्च जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ग्रीनलैंड के आकार का यह महाद्वीप (ग्रेटर एड्रिया) करीब 14 करोड़ साल पहले उत्तरी अफ्रीका से अलग होकर भूमध्य सागर में डूब गया था।

उट्रेक्त विश्वविद्यालय में वैश्विक टेक्टोनिक्स और पैलियोजियोग्राफी के प्रोफेसर डेव वान हिंसबर्गेन ने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटक ग्रेटर एड्रिया के खोए हुए महाद्वीप पर हर साल छुट्टियां मनाने आते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का पता ही नहीं है।

प्रोफेसर डेव ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि ग्रेटर एड्रिया की अधिकांश पर्वत शृंखलाएं एकल महाद्वीप से उत्पन्न हुई थीं और ये पर्वत शृंखलाएं 20 करोड़ साल पहले उत्तरी अफ्रीका से अलग हुई थीं। इस महाद्वीप पर एकमात्र बचा हुआ भाग एक पट्टी है, जो इटली के ट्यूरिन शहर से होते हुए एड्रियाटिक सागर तक जाती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्रेटर एड्रिया का अधिकांश भाग पानी के अंदर था, जो छिछले समुद्रों, प्रवाल भित्तियों और तलछटों से ढंका हुआ था। इन तलछटों की चट्टानें बनीं और धीरे-धीरे ये चट्टानें पर्वत शृंखलाओं में बदल गईं। इनसे ही आल्प्स, एपिनेन्स, बाल्कन्स, ग्रीस और तुर्की के पर्वतों का निर्माण हुआ। इस खोए हुए महाद्वीप के अवशेषों को तुर्की में टौरस के पर्वतों में देखा जा सकता है।

नवरात्रि स्पेशल: ऐसे बनाएं नवरात्र में सॉफ्ट एंड टेस्टी तिलकुट रोल्स, जानिए पूरी विधि

0

नवरात्रि का उपवास देवी को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता हैं वही मां दुर्गा की पूजा आराधना में कुछ लोग नौ दिन का उपवास करते हैं, तो वही कुछ लोग पहला आखिरी व्रत रखते हैं मिठाई तैयार करने के लिए तिल और खोया दो चीजें सबसे मशहूर होती हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं तिल से तैयार होने वाले तिलकुट रोल्स की, जिसे बनाना बहुत ही सरल हैं इसे आप नवरात्रि के दौरान भी बनाकर खा सकते हैं तो आइए जानते तिलकुट रोल्स बनाने की विधि।

जानिए सामग्री—
सफेद तिल— 100 ग्राम
गुड़— एक कटोरी
घी— दो बेबलस्पून
काजू— एक कटोरी, कुटे हुए
पानी— एक कटोरी

जानिए बानने की विधि—
सबसे पहले कड़ाही को गर्म करके उसमें तिल भून लें। फिर जब तिल हल्के गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल कर रख लें। वही इसके बाद कड़ाही में काजू डालें और उन्हें भी हल्का सा भूनें, आप चाहें तो काजू की जगह बादाम भी ले सकती हैं। काजू भूनने के बाद तिलों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पील लें, ध्यान रखें कि तिल दरदरें पितसे होने चाहिए। इन्हें अधिक महीन नहीं पीसना हैं। तिल के मिक्सचर के बाद काजू भी मोटा मोटा पीस लें। एक नॉन स्टिक कड़ाही लें, उसमें पानी और गुड़ डालें। जब गुड़ पानी में अच्छी तरह से घुल जाए तो इसमें घी डालें और करीब दो मिनट के लिए इसे पकाएं।

अब इस चाशनी में कुटे हुए तिल और काजू डालें और अच्छें से मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद एक मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकने दें, उसके बाद गैस बंद कर दें। एक थाली में कुछ बूंद घी डालें और इसे चारें ओर फैला दें। आप चाहें तो बटर पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब तैयार तिल गुड़ को थाली में बेलन की मदद से फैला दें और ठंडा होने तक इंतजार करें। जब मिश्रण ठंडा हो जए तो इसे अपनी मनचाही शेप में काट लें और इसके रोल्स बना लें। बनकर तैयार हो गया आपका तिलकुट रोल्स।