Home Blog Page 2528

आधी रात में पति को जगाकर पत्नी करवाती थी ये काम, थक कर पति ने माँगा तलाक

0

आजकल हर रोज नए और अजीबो गरीब मामले सुनने को मिलते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वह नोएडा सेक्टर -34 के एक मल्टीनेशनल कंपनी का है जहाँ काम करने वाला युवक थाना इंदिरापुरम के न्याया खंड कॉलोनी में रहता है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियर की शादी करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के करोल बाग की एक लड़की से हुई थी और शादी के बाद सब कुछ अच्छा था।

एक्टिंग क्लास जाती थी युवती:

वहीं इस मामले में युवक की पत्नी कुछ दिनों बाद एक्टिंग क्लास में जाने लगी और इस पर पति ने आपत्ति नहीं जताई। वहीं यहाँ तक सब कुछ सही चल रहा था लेकिन उसके बाद जब एक्टिंग क्लास से वह घर लौटती थी तो वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने लगी, जिससे उसका पति परेशान रहने लगा। वहीं इसके बाद उस युवक की पत्नी टिक-टॉक वीडियो के अलावा, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अधिक समय बिताने लगी।

फिर हुई झगडे की शुरुआत:

इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया। अब इस मामले में युवक का आरोप है कि ”उसकी पत्नी उसे देर रात तक जगाती है और उसे मोबाइल वीडियो बनाने के लिए ले जाती है और देर रात तक फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों के साथ चैट करती है। इस बात पर कई बार झगड़ा हुआ।”

पत्नी ने दे डाली ये धमकी:

इसी के साथ युवक ने कहा कि, ”केवल इतना ही ना, उसकी पत्नी ने विरोध करने पर धमकी भी दी कि अगर मेरी बात नही मानोगे तो, मैं तुम्हारे ऊपर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर जेल भिजवा दूंगी।” इस मामले में मिली खबरों के अनुसार यह सब होने के बाद युवक अपनी पत्नी से बहुत परेशान रहने लगा और आखिरकार वह गाजियाबाद कोर्ट चला गया और तलाक की मांग कर दी।

गजब! शोरूम में बिल्लियों ने डाली डकैती, उड़ा ले गई 13 करोड़ रूपये के गहने

0

आज तक आपने लोगों को ही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बारे में सुना होगा, लेकिन अब बिल्लियां भी चोरी करने लगी हैं। जी हां, यह ज्वैलरी शोरूम से बिल्लियां 13 करोड़ रूपए के गहने लेकर फरार हो गईं। लूट की यह वारदार तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली की है। बिल्लियों द्वारा इस घटना को 2 अक्टूबर को अंजाम दिया गया है।

हालांकि, वास्तव में यह घटना वास्तविक बि​ल्लियों द्वारा नहीं बल्कि लोगों द्वारा ही अंजाम दी गई हैं। क्योंकि लुटेरों ने चेहरा छिपाने के लिए बिल्लीयों के चहरों वाला मास्क लगा रखा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।

खबर है कि यह घटना तिरूचिरापल्ली शहर के ललिता जूलर्स में हुई है। बताया गया है कि सुबह के वक्त जब स्टाफ ने शोरूम का शटर खोला तो अंदर का हाल देखकर सभी के होश उड़ गए। क्योंकि शोरूम में रखे करोड़ों रूपयों के गहने गायब थे। इसके शोरूम मालिक ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लुटेरों ने शोरूम के पीछे की दीवार में एक बड़ा छेद किया किया और उसी से अंदर घुसे थे। शोरूम के ग्राउंड फ्लोर से डायमंड और सोने की करीब 25 किलो जूलरी लूटी गई है। लेकिन शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिनमें लुटेरे कैद हो गए, परन्तु उनके नहीं दिख सके क्योंकि उन्होंने मुंह पर बिल्ली की सूरत के मास्क लगा रखे थे।

टॉयलेट पेपर से बनी है ये खूबसूरत वेडिंग ड्रेस, लगे 48 रोल और मिल गए इतने लाख रूपये

0

न्यूयॉर्क में टॉयलेट पेपर से वेडिंग ड्रेस बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुरुआत में 1500 प्रतिभागियों ने इसमें अपनी एंट्रीज भेजीं। 30 सितंबर को हुए इस मुकाबले के फाइनल राउंड में 15 प्रतिभागी चयनित हुईं।

प्रतिभागियों की ड्रेस बनाने में सिर्फ टॉयलेट पेपर, टेप, धागों और ग्लू का इस्तेमाल किया गया। साउथ कैरोलीना की मितोजा हास्का की पहनी ड्रेस सबसे शानदार घोषित की गई। इसे बनाने के लिए उन्होंने 48 रोल टॉयलेट पेपर यूज किए। इस बनाने में उन्हें 400 घंटे लगे। मुकाबले की विनर रही मितोजा हास्का को 7 लाख रुपए (10000 डॉलर) की राशि इनाम के तौर पर दी गई।

मीलों फैले रेगिस्तान में कभी नहीं सूखा आब-ए-जमजम का पानी!

0

सऊदी अरब का एक प्रसिद्ध और प्राचीन कुआं है – जमजम। न कभी इसका पानी सूखा और न खराब हुआ। मक्का के इस कुएं के पानी को आब-ए-जमजम कहा जाता है। यह पवित्र धर्मस्थल काबा के पास स्थित है। इस कुएं की खासियत है कि इसका पानी कभी नहीं सूखा।

सबसे बड़े आश्चर्य की बात है कि मीलों फैले रेगिस्तान में जहां सिर्फ रेत ही रेत है, वहीं यह कुआं लाखों लोगों की पानी की जरुरतों को पूरा करता है। मक्का और मदीना के लोग तो इसका पानी लेते ही हैं, हज के समय हर वर्ष वहां लाखों की तादाद में जाने वाले यात्रियों की जल की आवश्यकता भी यही कुआं पूरी करता है।

इसके अलावा लौटते वक्त भी सभी हाजियों की यह हार्दिक इच्छा रहती है कि वे अपने साथ इस कुएं का ज्यादा से ज्यादा पानी ले जा सकें, जिससे इसको अपने सगे-संबंधियों और मित्रों में बांटा जा सके।

इस कुएं के पानी की खासियत है कि वह कभी खराब नहीं होता और यह कुदरत का चमत्कार ही है कि इसमें से चाहे कितना भी पानी निकल जाए पर यह न तो सूखता है न ही खाली होता है। मरुस्थल में यह कुआं इंसानों के लिए एक वरदान है। इस पानी के साल्ट की संरचना हमेशा एक जैसी रही है। इसका स्वाद भी जबसे यह अस्तित्व में आया तब से एक जैसा ही है। इस पानी को कभी रसायन डालकर शुद्ध करने की जरूरत नहीं होती जैसा कि अन्य कुओं पेयजल के मामले में यह तरीका अपनाया जाता है।

यह भी देखा गया है कि आमतौर पर कुओं में कई जीव और वनस्पति पनप जाते हैं। कुओं में शैवाल हो जाते हैं जिससे कुएं के पानी में स्वाद और गंध की समस्या पैदा हो जाती है लेकिन जमजम के पानी में किसी तरह कोई चिह्न भी नहीं मिला।
यह कुआं कभी नहीं सूखा। यही नहीं इस कुएं ने जरूरत के मुताबिक पानी की आपूर्ति की है। जब-जब जितने पानी की जरूरत हुई, यहां पानी उपलब्ध हुआ। इसने अपनी वैश्विक अहमियत को साबित किया है।

दुनियाभर से हज और उमरा के लिए मक्का आने वाले लोग इसको पीते हैं और इस पानी को लेकर कोई शिकायत नहीं रही। बल्कि ये इस पानी को बड़े चाव से पीते हैं और खुद को अधिक ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं।

रेस्टोरेंट जैसे पंजाबी दम आलू बनाइये अपने घर पर।

0

आवश्यक सामग्री
15 छोटे आलू नमकीन पानी में उबले हुए ,1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, 3 / 4 कप गाढ़ा दही, 1 तेज पत्ता, 1 चुटकी हींग ,1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर ,1 / 4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 टीस्पून सूखे धनिये के बीज, 1 / 2 टीस्पून जीरा ,1 हरी इलायची, दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा ,4 लौंग, 8 – 10 काजू ,1 / 2 टीस्पून कसूरी मेथी ,1 टीस्पून चीनी , 5 टेबलस्पून तेल, 2 टेबलस्पून बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया ,नमक .
बनाने की विधि
1. उबले हुए आलू को छील कर उनमें कांटे से छेद कर लो ।
2. एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें ,उस मे उबले हुए आलू डाले और उन्हें मध्यम आंच पर हल्के सुनहरे रंग के होने तक तल ले। उसे एक थाली में निकाल दे
3.सूखे धनिये के बीज , जीरा , इलायची , दालचीनी , लौंग और काजू को मिक्सी में बारीक़ पीस लें ।
4. उसी कड़ाही में 3 टेबल स्पून तेल गरम करे ।
5. एक चुटकी हींग , तेज पत्ता और कटा हुआ प्याज डाले । प्याज को हल्का भूरा होने तक भून ले , उस में लगभग 1 – 2 मिनट का समय लगेगा ।
6. अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 30 सेकंड के लिए भून ले । ।
7. मसाला पाउडर ( तैयार किया हुआ ) डाले और 1 मिनट के लिए भून ले । दही को फेंट ले ।
8. धीरे – धीरे उसे कड़ाई में डाले और कलछी से मिला ले ।
9. हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिला ले । तेल अलग होना शुरू हो जाये तब तक या 2 – 3 मिनट के लिए उसे कलछी से लगातार चलाते हुए पकाइये ।
10. आलु , कसूरी मेथी , चीनी और नमक डाले । अच्छे से मिला ले और 2 मिनट के लिए कम आंच पर पकने दे ।
11. 3 / 4 कप पानी डालें और मध्यम आंच पर उबालने रखे ।
12. जब यह उबलने लगे तब ग्रेवी को ढककर धीमी आंच पर 3 – 4 मिनट तक या तो ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तब तक पकने दे ।
13. गैस बंद कर दे और उसे परोसने के कटोरे में निकाल दे । पंजाबी दम आलू को हरे धनिये से सजाकर गरमा गरम परोसें ।

इन 3 आयुर्वेदिक कारणों की वजह से नहीं खाया जाता नवरात्रों में लहसुन और प्याज

0

नवरात्रि का पर्व भारत देश के कोने-कोने में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के इन नौं दिनों के व्रत में प्याज-लहसुन का सेवन नहीं किया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार इन पूरे 9 दिनों में आपको सात्विक भोजन करना होता है। जैसे कि फल, सब्जियां, कुट्टू का आटा, साबुदाना, सामक चावल और दूध से बने उत्पाद। मगर क्या कभी किसी ने सोचा है कि भला इन दिनों प्याज-लहसुन क्यों नहीं खाया जाता ? इसके पीछे भी कई तरह के आयुर्वेदिक तथ्य जुड़े हुए हैं।

आयुर्वेद के अनुसार

आयुर्वेद के मुताबिक हमारा खाना 3 प्रकार का होता है। राजसिक भोजन, तामसिक भोजन और सात्विक भोजन। हिंदू धर्म के मुताबिक व्रत के दौरान सात्विक भोजन करना उचित रहता है। सात्विक भोजन यानि जिसमें प्याज और लहसुन का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया जाता।

वैज्ञानिक कारण

धार्मिक पहलुओं के साथ-साथ उपवास के दौरान सात्विक भोजन करने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपा है। असल में शरद-नवरात्रि अक्टूबर-नवंबर के महीने में आती है, जिसे सर्दी के मौसम की शुरुआत माना जाता है। मौसम में बदलाव के चलते शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हुई होती है, जिस वजह से आपकी सेहत के लिए सात्विक भोजन करना उचित माना जाता है। जो खाना हम नवरात्रों में खाते हैं उसके जरिए हमारी बॉडी डी-टॉक्सीफाई होती है। जिससे हम रोगों की चपेट में आने से बच जाते हैं।

क्या होता है राजसिक और तामसिक भोजन ?

नवरात्रि के दौरान प्याज, लहसुन, मांस, मछली और अंडे का सेवन बिल्कुल मना होता है क्योंकि इस तरह का खाना खाने से आपका ध्यान भंग होता है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों को एक शुद्ध और सरल जीवन अपनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। आप इन 9 दिन जितना सादा जीवन व्यतीत करेंगे उतना ही यह आपके आने वाले कल के लिए बेहतर होगा।

क्यों छोड़ा जाता है लहसुन और प्याज ?

प्याज और लहसुन की तासीर को तामसिक यानि शरीर में नेगेटिव ऊर्जा का संचार करने वाला माना जाता है। प्याज के सेवन से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। इसके अलावा प्याज और लहसुन आपके दिमाग को भी सुस्त बनाता है।

प्याज और लहसुन के सेवन से आपका शरीर सुस्त होने के साथ-साथ आपके मुंह में से दुर्गंध भी आती है। जिस वजह से आप जब भी पाठ-पूजा में ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे, आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस होगी।

तो इन सब कारणों की वजह से नवरात्रों के दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शख्स ने हाथ पर बना टैटू मिटाने के लिए किया खतरनाक काम, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

0

शरीर पर टैटू बनवाना आज के युवाओं का शौक बन चुका है। कुछ लोगों को तो यह अच्छा लगता है, लेकिन कुछ को बाद में गलती का अहसास होता है तो उसे मिटाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने हाथ पर टैटू बनवा रखा था, लेकिन बाद में उसे मिटाने के लिए उसने खौफनाक तरीका अपनाया।

दरअसल, शख्स ने अपने हाथ पर बने टैटू को कद्दूकस से रगड़-रगड़कर मिटा दिया, लेकिन इस प्रक्रिया में उसके हाथ की बुरी हालत हो गई। एक ट्विटर यूजर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और स्पेनिश भाषा में लिखा है, ‘एक दोस्त ने कद्दूकस से रगड़कर अपने हाथ पर बना टैटू हटा लिया, क्योंकि वो उसे पसंद नहीं था।’

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

ट्विटर पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने शख्स की इस हरकत को खौफनाक बताया है, तो वही कई यूजरों ने इसपर हैरानी जताई है।

यहां 80 की उम्र में महिलाएं लगती हैं 30 साल की जवान

0

शायद आप विश्वास नहीं करेंगे की कोई 80 साल की महिला 30 की कैसे दिख सकती है तो हम आपको बता दे की पाकिस्तान में काराकोरम माउंटेन्स पर रहने वाले हुंजा लोग बुरूषो समुदाय के लोग हैं जो हुंजा वैली में रहते हैं।

ये लोग कभी बीमार नहीं पड़ते। और 120 साल तक जीना यहां नार्मल बात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हुंजा महिलाएं 65 की उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

हुंजा अपनी लम्बी उम्र का क्रेडिट अपने डाइट को देते हैं। इनके डाइट चार्ट मेंव सिर्फ पौष्टिक आहार शामिल होते हैं। रिसर्चर्स ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि हुंजा लोग खाने में ज्यादा से ज्यादा अखरोट का इस्तेमाल करते हैं। हुंजा लोग साल के 2 से 3 महीने खाना नहीं खाते हैं। इस दौरान वो सिर्फ जूस लेते हैं। थोड़ा सा खाने के बाद ये लोग वॉक पर निकल जाते हैं। इनकी औसत उम्र 120 साल है, जिसमें ये 70 साल तक जवान दिखते हैं।

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत टैक्सी ड्राइवर…

0

दुनिया में हर इंसान को अपनी मंजिल तक पहुंचना है। कभी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन या कहीं और जाने के लिए कोई शख्स जब टैक्सी लेता है तो यही सोचता है की जल्द से जल्द पहुंच जाए लेकिन आज आपकी मुलाकात उस टैक्सी वाली से करवाते हैं जिसकी टैक्सी मैं बैठते ही लोग अपना सुध- बुध खो बैठते हैं और ये दुआ करने लगते हैं की ये यात्रा कभी खत्म ही ना हो।

उस महिला ड्राइवर का नाम है जॉयसी तादेओ, जो सताइस साल की हैं। वो मशहूर है अपनी खूबसूरती के लिए। जॉयसी फिलीपींस की रहने वाली हैं और कैब चलाने का काम करती हैं। जॉयसी ने मनोविज्ञान में स्नातक किया हैं और एक मेडिकल कंपनी के लिए मेडिकल रेप्रेज़ेंटेटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं। कैब चलाने के काम वो एक पसंद के तौर पर करती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर हर वक़्त लोग उनकी टैक्सी में यात्रा करने की कोशिश करते हैं। जॉयसी को भी अपने यात्रियों से बात करना और उनके साथ सेल्फी खिंचवाना अच्छा लगता है।जॉयसी कहती है मुझे भी अच्छा लगता है जब लोग मेरी तारीफ करते हैं। मैं हर रोज बारह घंटे काम करती हूँ और जो भी मेरी टैक्सी में आता है उसका पूरा ख्याल रखते हुए मंजिल तक पंहुचा देती हूं।

वो हर रोज कई तरह के लोगों से मिलती है इसीलिए अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखती हैं। जॉयसी को डिजाइनिंग और मॉडलिंग का भी शौक है और इतनी प्रसिद्धि के बात वो दिन दूर नहीं जब वो एक कामयाब मॉडल के तौर पर नाम कमाएंगी।

19 साल की ये लड़की डोनट खाकर कमाती है लाखों रुपए!

0

अपने शौक को पैशन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। कुछ लोग ही इसे पूरा कर पाते हैं। ऐसी ही ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली डैना विलियमसन। जो दुनियाभर की सैर करती हैं और खूब पैसे कमाती है।

ऑस्ट्रेलिया की 19 साल की डैना विलियमसन सिर्फ डोनट खाकर और विदेशों में घूमकर ही लाखों कमा लेती हैं। ट्रेवल ब्लॉगर डैना ने जब 8 साल की थीं तभी से उन्हें घूमने फिरने का काफी शौक था। उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि उनका शौक एक दिन उन्हें आज इतना फेमस कर देगा।

डैना पहले सिर्फ शौक के लिए दुनिया के कई देशों में घूमा करतीं थी। वे यहां के फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती थीं। इसके बाद 2015 में उन्होंने Wandering Donut नाम का पेज बनाया जहां वे अपनी ट्रेवलिंग के ब्लॉग्स शेयर करने लगीं। 2 साल में ही खूबसूरत डैना के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हो गए। कुछ समय बाद उन्हें कई देशों में टूरिज्म प्रमोट करने के लिए बुलाया जाने लगा। इसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम मिलने लगी। इसके अलावा डैना की वेबसाइट को जमकर स्पॉनसरशिप मिलने लगी।

डैना ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने फिलीपींस में टूरिज्म कैंपेन और न्यूजीलैंड में जूस कैंपेन किया। टूरिज्म कैंपेन के अलावा उन्हें अब कई इवेंट्स और प्रमोशन के ऑफर भी आ रहे हैं।