Home Blog Page 2536

Madhya Pradesh : भिंड में धर्मसभा में अचानक पहुंचा बंदर, जैन मुनि के पास जाकर बैठा

0

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की धर्मसभा में उस समय हैरत की स्थिति बन गई जब एक बंदर अचानक धर्मसभा में जा पहुंचा।

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की धर्मसभा हाउसिंग कॉलोनी स्थित बद्रीप्रसाद की बगिया में चल रही है। धर्मसभा के दौरान ही बंदर मंच पर जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदर काफी समय तक मुनिश्री के पास जाकर बैठा रहा।

इस दौरा श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जैन मुनि ने कहा कि आज हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं, किसी न किसी भव से हमने पुण्य कार्य किए हैं। तभी हम गुरुओं के मुख से जिनवाणी का रसपान कर रहे हैं। हमने अभी तक संसार की बातें बहुत सुनी कभी धर्म वाणी को सुनने का प्रयास नही किया।

महाराजश्री ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने कहा था कि जन्म के बाद मृत्यु अवश्य है। एक दिन संसार से सभी को जाना है एक छोर मे जन्म और दूसरे छोर में मरण है और बीच में जो है वह है जिंदगी। हम इसका यदि सदुपयोग करते है, संयम धारण करते है तो हम निर्वाण की भी प्राप्ति कर लेते हैं।

महाराज श्री ने कहा कि सभी जानते है कि जन्म के बाद मरण तो होगा ही तो क्यों न हम अपने जीवन मे पुण्य के, धर्म के कार्य करें । पाप कायरे से अपनी दृष्टि हटाएं बुरी संगति से अपने आप को बचाएं। उन्होंने कहा कि हम संसार की बातों से मन हटाकर अपना जीवन धर्ममय बनाए छोटे-छोटे नियम लेकर अपने जीवन को निर्मल बनाकर हम अपनी आत्मा का कल्याण कर सकते हैं । धर्म की अचिन्त्य महिमा है जो इसका आश्रय लेता है वह कई उपलब्धियों को प्राप्त कर लेता है। उसका जीवन सुखमय बन जाता है। त्याग तपस्या तो करनी ही पड़ेगी क्योंकि बिना उसके कुछ लाभ नही होगा। केवल चर्चा करने से किसी का मोक्ष नही हुआ।

उन्होंने कहा कि आज इतने संत आपके समक्ष बैठे हैं वह पहले गागर थे, लेकिन उन्होंने इतना पुरुषार्थ किया किआज वह सागर बन गए। इतना बड़ा बदलाव क्योंकि उन्होंने एक-एक बूंद की कीमत की है। गणाचार्य महाराज ने कहा किइन संतों ने संसार की दिशा की ओर पीठ और धर्म की ओर मुख कर लिया है। यही धर्म का सबसे बड़ा बदलाव है। सही धर्म का आनंद तो इन्हें आ रहा है इसी का नाम हैं सम्यकदर्शन।

महाराज श्री ने कहा कि जीवन में जब धर्म आता है तो सारे संकल्प विकल्प समाप्त हो जाते हैं । विचारों में परिवर्तन आता है। मोहनीय कर्म हमारी अच्छाइयों पर पर्दा डाल देता है। गुणों को प्रगट नहीं होने देता हैं। अगर हम सच्चा पुरुषार्थ करेंगे तो हम भी परमात्मा बन सकते हैं। हमारी आत्मा में भी परमात्मा बनने की शक्ति है। लेकिन आज आवश्यकता है सच्ची श्रद्धा जगाने की । श्रद्धा हमारी ठोस होना चाहिए तो सफलताएं तुमसे दूर नहीं।

महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने एक ही दिन में खरीदे 250 ट्रैक्टर

0

देश में जहां प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट का दावा कर रही हैं, वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तहसील के प्याज किसानों ने एक ही दिन में 250 ट्रैक्टर खरीद डाले। यह खरीदारी नवरात्रि के पहले दिन की गई। एक ट्रैक्टर विक्रेता ने बताया कि नासिक के कलवान तालुका के कुछ किसानों ने इस बार प्याज की बिक्री से इतनी कमाई की कि उन्होंने 29 सितंबर को 250 ट्रैक्टर की खरीद कर ली। पिछले पांच सालों के दौरान 100 से 500 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला प्याज इस साल पिछले दो महीने में 2000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। इसके चलते आदिवासी कलवान तालुका के किसानों को भारी मुनाफा हुआ। नासिक में यह इलाका प्याज उत्पादन का बड़ा गढ़ है।

एक ऑटोमोबाइल डीलर ने बताया कि 250 ट्रैक्टरों के अलावा 21 कारें और करीब 400-500 दोपहिया वाहनों की भी नवरात्रि के पहले दिन बिक्री हुई। इसके लिए मात्र एक ही दिन में 30 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। इसमें से भी 70 फीसदी खरीदारी नकद की गई।

इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री की जानकारी मिलने पर कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी कलवान पहुंचे और एक समारोह में किसानों को वाहन सौंपे। अधिकारियों ने इन किसानों को पगड़ी बांधी और एक जुलूस भी निकाला गया।

छत्तीसगढ़ : शराबबंदी पर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने पूर्व सीएम डॉ. रमन से कहा- ‘पहले खुद शराब पीना छोड़ें’

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को प्रदेश में शराबबंदी को लेकर हंगामा हो गया. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सदन में शराबबंदी की मुद्दा का उठाया. डॉ. सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पूर्ण शराबबंदी का वायदा जनता से किया था. महात्मा गांधी की 150वी जयंती अब दोबारा नहीं आने वाली है. इस बड़े अवासर पर सरकार को पूर्ण शराबबंदी करनी चाहिए. इसका ऐलान किया जाना चाहिए.’

छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के ऐलान की मांग पर राज्य सरकार में मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने अपनी बात रखी. डॉ. रमन सिंह की मांग का जवाब देते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में कहा- ‘पहले खुद शराब पीना छोड़िए फिर शराबबंदी पर बात होगी.’ सरकार में वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा- ‘हमने कहा है कि पूर्ण शराबबंदी करेंगे, लेकिन हम गुजरात की तरह शराबबंदी नहीं करेंगे. छत्तीसगढ़ से ज्यादा शराब गुजरात में बिकती है.’

बिहार की तरह नहीं करेंगे शराबबंदी मंत्री चौबे ने कहा कि हम बिहार की तरह भी शराबबंदी नहीं करेंगे, जहां नकली शराब की वजह से मौत होती है. सत्ता पक्ष ने कहा कि शराबबंदी के लिए कमेटी बनाई जा रही है, जिसमें विपक्ष के लोग भी शामिल होंगे. इस पर विपक्ष की ओर से विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में आपके पास पर्याप्त संख्या बल है. आप शराबबंदी के लिए कमेटी बना लीजिए, हमारी क्या जरूरत है. शराबबंदी को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ.

पहली बार अपनी जाति पर बोले अमिताभ बच्चन- बताई अपनी असली Cast

0

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय केबीसी को लेकर चर्चा में है और आए दिन वो ऐसी ऐसी बातें बोलते रहते हैं जो कि काफी छाई रहती हैं। इस समय उनका एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने अपने सरनेम और जाति पर चर्चा की है। अमिताभ बच्चन की मानें तो उनकी कोई जाति नहीं हैं, वो सिर्फ और सिर्फ भारतीय है। अमिताभ बच्चन इस शो के दौरान कंटेस्टेंट बिंदेश्वर पाठक से बात कर रहे थे जिसमें उन्होने खुलासा करते हुए बताया कि उनका सरनेम श्रीवास्तव था…लेकिन पिता जी इसको बदलवा दिया।

बचपन का किस्सा साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि.. जब वो किंडरगार्टन स्कूल में एडमिशन लेने गया तो मेरे पिता से मेरा सरनेम पूछा गया और उन्होंने तब डिसाइड किया कि मेरा उपनाम बच्चन ही होगा।

इसको लेकर अमिताभ बच्चन काफी खुश है और आगे कहते हैं कि जब भी कोई जनगणना वाला आता है तो वो हमारी जाति पूंछता है तो हम कहते हैं कि हमारी कोई जाति नहीं है और हम भारतीय है। बिग बी काफी गर्व से कहते हैं कि वो बच्चन सरनेम वाले अकेले इंसान है।

गौरतलब है कि इस समय वो फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लोगों के द्वारा उनको काफी पसंद किया जा रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी जिसकी हर मिनट की कमाई 15 करोड़ से ज्यादा

0

दुनिया में कई बड़ी कंपनियों का कारोबार छोटे देशों की जीडीपी से ज्यादा है. आइए जानते हैं कि उन कंपनियों के बारे में जो हर मिनट करोड़ों और एक दिन में अरबों रुपए की कमाई करती हैं.

पांचवें स्थान पर चीन का एक और बैंक चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक (CCB) का नाम आता है. CCB हर मिनट 52.14 लाख और पूरे दिन में 7.50 रुपए की कमाई करता है.

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का नाम है. सैमसंग हर मिनट 54.03 लाख और एक दिन में 7.78 अरब रुपए की कमाई करती है.

हर मिनट सबसे ज्यादा करने वाली कंपनियों में तीसरा नाम इंडस्ट्रियल & कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना का नाम है. ये बैंक हर मिनट 60.95 लाख+ की कमाई करता है. जबकि पूरे दिन में 8.77 अरब रुपए कमाता है.

दुनिया की बड़ी कंपनियों में टेक कंपनी एप्पल भी शुमार है. एक मिनट में एप्पल की कमाई 80.63 लाख से रुपए से ज्यादा है. जबकि एक दिन में एप्पल 11.16 अरब रुपए से ज्यादा है.

एक मिनट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों में पहला नाम सऊदी अरब की कंपनी अरामको का नाम आता है. एक दिन में 21.58 अरब से ज्यादा की कमाई करने वाली इस कंपनी की एक मिनट की कमाई 15 करोड़ से ज्यादा है.

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी बारिश के पानी से बेहाल…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी बरसात से कम लेकिन बारिश के पानी से ज़्यादा परेशान है.

चार दिन की बारिश ने बनारस की व्यवस्थाओं की पूरी पोल खोलकर रख दी है. शहर का कोई भी ऐसा कोना नहीं बचा है जहां पानी नहीं जमा हुआ हो.

बारिश आई और गई लेकिन बारिश जाने के चार दिन के बाद भी सभी जगह पानी जमा हुआ है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, पुलिस आवास, पुलिस ग्राउंड, पुलिस क्लब आवास, ज़िला प्रतिसार कार्यालय, जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में बरसात का पानी लबालब भर गया जिसके कारण सभी काम रुके हुए हैं.

जल निकासी की सही व्‍यवस्‍था नहीं होने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया, कोनिया, सामने घाट, सरैया, डोमरी, नगवा, रमना, बनपुरवा, शूलटंकेश्वर के कुछ गांव, फुलवरिया, सुअरबड़वा, नक्खीघाट, सरैया समेत कई इलाकों में पानी कहर मचा रहा है जिससे हालत बेहद ख़राब हो गए हैं.

ये सभी बुनकर क्षेत्र हैं जहां पर पानी घुस जाने की वजह से काम ठप हो गए हैं, जिससे करीब 50 हज़ार लोगों का आजीविका प्रभावित हुई है.बनारस की बुनकर कॉलोनी

ज़िले के दोनों रेल मंडलों की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में रेलकर्मी और उनके परिजन घरों में कै़द होकर रह गए हैं.

उत्तर रेलवे की एईएन कॉलोनी की स्थिति सबसे ज्यादा ख़राब है.

जल निकासी के ठोस इंतजाम न होने से टुल्लू से पानी निकालने की रात-दिन क़वायद चल रही है. रेलवे कॉलोनियों से जनरेटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है.

ज़िले के बाकराबाद के बुनकर मोहम्मद अहमद अंसारी बताते हैं, “हर साल हल्की सी बरसात में भी पीलीकोठी, मजूरूलूम, आजाद पार्क, जियाउल उलूम, ये इलाका पानी में डूबा हुआ होता है. ऐसा नहीं है कि बहुत बारिश हो तभी ऐसा होता है. केवल घंटे भर की बारिश सभी जगह पानी-पानी हो जाता है. पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से सीवर जाम हो जाता है. सीवर जाम होने की वजह से पानी इकट्ठा हो जाता है.”

चौकाघाट से राजघाट तक बुनकरों की बस्ती है. लगभग तीन किलोमीटर तक के इस इलाके में 50 हज़ार लोग रहते हैं.

बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाता है. यहाँ का मुख्य काम दस्तकारी है. मशीन हो, पवारलूम हो या हैंडलूम हो, सब ज़मीन पर ही चलता है.बनारस की एक गली

बुनकर जियाउद्दीन अंसारी ने बीबीसी से कहा, “यहाँ का ड्रेनेज सिस्टम बहुत ही ज्यादा खराब है. थोड़ा सा भी पानी बरसता है तो ओवरफ़्लो हो जाता है. यहाँ के लोग बुनाई के काम से जुड़े हुए हैं. जब बारिश होती है तो पानी घर में आ जाता है. जिसकी वजह से काम बंद हो जाता है. बारिश के बाद कई महीने तक लोगों को अपना काम से सेट करने में कई महीने लग जाते हैं.”बीएचयू हॉस्पिटल

शहर के सबसे व्यस्त जगह में से एक गोदौलिया के संजय सिंह कहते ते हैं, “चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी लंका से यहाँ तक (लंका से गोदौलिया) आए थे, हमारी इच्छा है कि एक बार फिर हमारे माननीय सांसद नरेंद्र मोदी लंका से यहाँ तक आएं, जब वो एक बार इस पानी में सफर करेंगे तब उनको समझ आएगा वाकई में असल समस्या क्या है. उन्हें सड़क की भी समस्या समझ आएगी, उन्हें पानी की भी समस्या समझ आएगी और पानी निकासी की भी समस्या समझ आ जाएगी.”

संजय सिंह यही नहीं रुकते, वो कहते हैं, “नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बाद में हैं, पहले हमारे यहाँ के सांसद हैं. एक सांसद होने के नाते उन्हें हमारी समस्याएँ समझनी चाहिए. उन्हें समझना चाहिए कि भले ही बारिश दो दिन होती हो लेकिन हमारा नुक़सान तो कई दिन का होता है.”वाराणसी की एक कॉलोनी

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई उत्तर प्रदेश जलनिगम वाराणसी के महाप्रबंधक एसके राय कहते हैं, “वाराणसी में जल निकासी के लिए 2009 में एक योजना (स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम) बनी थी. 253 करोड़ रुपये की इस योजना में पूरे ज़िले भर में लगभग 76 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई थी.”

एसके राय बताते हैं कि ये योजना 2014 में ही पूरी हो गई थी बस एक सड़क का काम बाक़ी था जो 2015 में पूरा कर लिया गया.पानी में डूबा रेलवे स्टेशन

जलनिगम वाराणसी के महाप्रबंधक एसके राय कहते हैं, “2015 के बाद से वाराणसी ज़िले में जल निकासी को लेकर कोई योजना नहीं बनी है. जल निकासी की योजना 2015 से ही पूरी हो गई है. इस समय वही शहर में कारगर है.”पानी में डूबा डीआरएम ऑफ़िस

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश बताते हैं, “साल 2006 में बनाए गए वाराणसी सिटी डेवलपमेंट प्लान में जल निकासी के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, कई सालों तक खुदाई हुई, लोगों को परेशानी हुई लेकिन कोई हल नहीं हुआ. जल निकासी पाइन लाइन, सीवर पाइप लाइन, पेयजल पाइप लाइन के लिए सड़कें तो खोद दी गईं लेकिन इसके लिए कोई नक्शा नहीं बनाया गया.”

पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाले और पाँच बार विधायक रहे अजय राय बताते हैं, “भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बनारस को एक प्रयोगशाला बना दिया है. हमेशा से बनारस के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. कभी क्योटो बना देते हैं, कभी स्मार्ट सिटी बना देते हैं लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है जिससे स्मार्टनेस दिखाई दे और बनारस में कुछ परिवर्तन दिखाई दे.”

सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह कहते हैं, “पिछले करीब तीस साल से बनारस (नगर निगम) में अधिकतर बीजेपी की ही सरकार रही है. इसलिए शहरी व्यवस्था के लिए चाहे वो पानी निकासी की व्यवस्था हो, पीने की पानी हो या, स्ट्रेट लाइट का हो ये सब इन्हीं की ज़िम्मेदारी थी. स्मार्ट सिटी में दीवारों पर पेंट के अलावा और कोई काम नहीं हुआ है. अगर काम हुआ होता तो आज बरसात की पानी इकट्ठा नहीं होता. लोगों को साफ पानी मिलता.”

अमरिंदर के न्यौते पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं जाएंगे करतारपुर गुरुद्वारा…

0

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टनअमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर कार्यक्रम में शामिल होने लिए उनके पाकिस्तान जाने कासवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने यह साफ किया कि वे पहलाकरतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वालाजत्थाकी अगुवाई करेंगे, जिससेवहां पर मत्था टेका जा सके।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान जाने के लिए अमरिंदर सिंह का न्यौता स्वीकार कर लिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वे ऐसा नहीं मानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री का पाकिस्तान जाने का ऐसा कोई कार्यक्रम है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर में उद्घाटन में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। इसके साथ ही, उन्होंने यह बताया कि पाकिस्तान जाने और कॉरिडोर के जरिए गुरुद्वारा जाने में काफी अंतर है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का ये बयान उस वक्त आया जब मीडिया में यह खबर चल रही थी कि मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का न्यौता स्वीकार कर लिया है और वे करतारपुर के उद्घाटन कार्यक्रम में जाएंगे।

जबकि, हकीकत ये है कि मनमोहन सिंह ने अमरिंदर सिंह का जत्थे में जाने कान्यौता स्वीकार किया है, जिसकी अगुवाई खुद मुख्यमंत्री करेंगे और गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर करतापुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा जाकर मत्थ टेंकेंगे।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें गुरु नानक देव के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कैप्टन ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें गुरु नानक देव के प्रकाट्य उत्सव पर सुल्तानपुर लोधी में आयोजित 550 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित मुख्य समरोह की शोभा बढ़ाने के लिए शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें भी मुख्य समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

वायु सेना दिवस परेड में शामिल होगा अपाचे और चिनूक, सूर्य किरण टीम का भी दिखेगा जलवा…

0

आठ अक्तूबर को मनाए जानेवाले वायुसेना दिवस पर इस बार अपाचे एटैक चॉपर और चिनूक हेवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर भी परेड में शामिल होंगे। विंग कमांडर सुशील ने कहा कि पहली बार ये दोनों विमान वायुसेना परेड में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले, पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया…

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों को समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं कर रही है। यह बात संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। संजय निरुपम टिकट बंटवारे से नाराज होते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं।

शोरूम में बिल्लियों ने डाली डकैती, उड़ा ले गई 13 करोड़ रूपये के गहने…

0

आज तक आपने लोगों को ही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बारे में सुना होगा, लेकिन अब बिल्लियां भी चोरी करने लगी हैं। जी हां, यह ज्वैलरी शोरूम से बिल्लियां 13 करोड़ रूपए के गहने लेकर फरार हो गईं। लूट की यह वारदार तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली की है। बिल्लियों द्वारा इस घटना को 2 अक्टूबर को अंजाम दिया गया है।

हालांकि, वास्तव में यह घटना वास्तविक बि​ल्लियों द्वारा नहीं बल्कि लोगों द्वारा ही अंजाम दी गई हैं। क्योंकि लुटेरों ने चेहरा छिपाने के लिए बिल्लीयों के चहरों वाला मास्क लगा रखा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।

खबर है कि यह घटना तिरूचिरापल्ली शहर के ललिता जूलर्स में हुई है। बताया गया है कि सुबह के वक्त जब स्टाफ ने शोरूम का शटर खोला तो अंदर का हाल देखकर सभी के होश उड़ गए। क्योंकि शोरूम में रखे करोड़ों रूपयों के गहने गायब थे। इसके शोरूम मालिक ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लुटेरों ने शोरूम के पीछे की दीवार में एक बड़ा छेद किया किया और उसी से अंदर घुसे थे। शोरूम के ग्राउंड फ्लोर से डायमंड और सोने की करीब 25 किलो जूलरी लूटी गई है। लेकिन शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिनमें लुटेरे कैद हो गए, परन्तु उनके नहीं दिख सके क्योंकि उन्होंने मुंह पर बिल्ली की सूरत के मास्क लगा रखे थे।