Home Blog Page 2616

प्रियंका गांधी का दावाः LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही मोदी सरकार

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगाकर देश के आम लोगों के भरोसे को चकनाचूर कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, भारत में एलआईसी भरोसे का दूसरा नाम है.

आम लोग अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की सुरक्षा के लिए एलआईसी में लगाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके भरोसे को चकनाचूर करते हुए एलआईसी का पैसा घाटे वाली कम्पनियों में लगा रही है. उन्होंने सवाल किया, ये कैसी नीति है जो केवल नुकसान नीति बन गई है?

प्रियंका ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक शेयर बाजार में बिकवाली का असर कई कंपनियों पर भी पड़ रहा है और बीते ढाई महीने में एलआईसी को शेयर बाजार में निवेश से करीब 57,000 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है. दरअसल, एलआईसी ने जिन कंपनियों में निवेश किया था, उन कंपनियों की बाजार पूंजी में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

अब तो बिलकुल नहीं चला पाओगे गाड़ी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के, आई ये खबर..

0

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले लोगों पर जुर्माने के साथ-साथ सजा का प्रावधान भी बनाया है। यह इसलिए क्योंकि सभी के पास ड्राइविंग लाइसेंस हो और नियमानुसार ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़े जिससे अधाधुंध हो रहे एक्सीडेंट और भी तरह-तरह की समस्याओं को रोकने में सरकार को मदद मिल सके। बता दें कि कई लोगों को इस नियम के तहत अब तक लगभग 2 लाख 500 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ा है।

यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि यह पब्लिक के लिए बुरी बात तो नहीं है लेकिन बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चाहने वालों के लिए बड़ी मुसीबत हो गई है। इन दिनों बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले लोग ज्यादातर सिटी वाले एरिया में नहीं जा सकते। क्योंकि वहां पर यह नियम काफी ज्यादा सख्त है। इस नियम के चलते आपको जुर्माने के साथ-साथ सजा भी हो सकती है सरकार ने इस नियम को लागू करने के साथ-साथ जनता को राहत देने के लिए दलालों और लुटेरों का किस्सा ही खत्म कर दिया है जी हां बता दें कि बीते जून से सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू कर दी है। जिसमें काफी कम खर्च में आप अपना लाइसेंस तैयार करवा सकते हैं उसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

आवेदन के लिए क्या करें
जानकारी के मुताबिक बता दें कि उसके लिए आपको आरटीओ सड़क परिवहन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा उसके पश्चात उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपको ड्राइविंग से जुड़ी हुई प्रतिक्रिया को पूरा करने के लिए एक कम्प्यूटर एग्जाम पूरा करना होगा।

‘ओके गूगल हिन्दी बोलो’ भारतीय भाषाओं के लिए और अनुकूल हुआ Google असिस्टेंट

0

अमेरिका की सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को भारत में अपने असिस्टेंट यूजर्स के लिए एक प्रमुख अपडेट की घोषणा की, जिसके तहत अब असिस्टेंट से हिन्दी में बात की जा सकती है। इसके लिए कहना होगा, “ओके गूगल हिन्दी बोलो” या “टॉक टू मी इन हिन्दी।”

हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा यूजर्स अब मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती और मलयालय में भी कंटेंट प्राप्त करने सक्षम होंगे।गूगल असिस्टेंट के लिए नया अपडेट जारी करने से एक दिन पहले अमेजन ने घोषणा की थी कि एलेक्सा अब हिन्दी और हिंग्लिश में बातचीत करने में सक्षम होगी।

गूगल के उपाध्यक्ष (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) मैनुएल ब्रांस्टेन ने एक बयान में कहा, “कई भारतीयों के लिए वॉयस तेजी से सर्च का पसंदीदा तरीका बनता जा रहा है, और आज हिन्दी दुनियाभर में अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक प्रयोग की जानेवाली असिस्टेंट की भाषा बन गई है।”

यह फीचर सभी एंड्रॉयड, एंड्रॉयड गो और काईओएस डिवाइसेज पर उपलब्ध होगा। गूगल ने इसके अलावा भारत में गूगल सर्च के डिजायन को भी बदला है, अब स्थानीय भाषाओं सवालों को उजागर करेगा।

VIDEO : मां दुर्गा के गाने पर जमकर थिरकीं नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, वायरल हुआ वीडियो

0

पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. दुर्गा पूजा के इस महापर्व के शुरू होने से पहले लोकसभा सांसद और अभिनेत्री नुसरता जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के एक गाने पर साथ में डांस किया. इन दोनों सासंदों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.

नुसरत और मिमी के साथ वीडियो में अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली भी डांस करती हुई दिखीं. इस गाने में तीनों अभिनेत्रियां बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं.

नुसरत जहां ने बहुत सुंदर सी साड़ी पहनी हुई है और साथ में हैवी ज्वेलरी पहनी है. हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर के साथ नुसरत बहुत ही सुंदर लग रही हैं.

वहीं मिमी चक्रवर्ती ने हरे रंग की साड़ी पहनी है. नुसरत की तरह उन्होंने भी हैवी ज्वेलरी डाली है, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.

मां दुर्गा पर बने इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है. गाने में नुसरत और मिमी का डांस सभी को खूब भाया है.

यहां देखें वीडियो-

बाप-बेटे ने एक साथ रचाई शादी, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

0

दादा-दादी बन चुके रामलाल मुंडा और सहोदरी देवी जब पवित्र बाइबिल पाठ के बीच पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का हाथ थामा, तो उसी जगह उनका बेटा जीतेश्वर मुंडा, अरुणा मुंडा के साथ परिणय सूत्र में बंध रहे थे। इस दौरान उनकी पांच वर्षीय पोती रोमिका की किलकारियां भी गूंज रही थीं। निमित्त संस्था की ओर से दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में इनकी शादी हर किसी के लिए कौतूहल का विषय थी। यहां 128 जोड़ों की शादी कराई गई। ये सभी लिव इन रिलेशन में वर्षों से थे।

घाघरा निवासी 45 वर्षीय रामलाल मुंडा और सहोदरी देवी 22 वर्षों से बगैर शादी के साथ रहे थे। इनके बच्चे बालिग हो चुके हैं। लोहरा समाज की सहोदरी को मुंडा समाज के रामलाल से शादी की इजाजत नहीं मिली। इन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। ये पति-पत्नी की तरह साथ रहने तो लगे, लेकिन सामाजिक स्वीकार्यता नहीं मिली। इनका बेटा जीतेश्वर मुंडा भी दो वर्षों से अरुणा मुंडा के साथ लिव इन रिलेशन में था। इनकी एक बेटी भी है रोमिका। जिंदगी चल रही थी, लेकिन समाज से रिश्ते को मान्यता न मिलने की कसक सालती थी।

रामलाल कहते हैं कि कई बार उन्होंने सहोदरी से विवाह करने का प्रयास किया, लेकिन समाज का साथ नहीं मिला। सहोदरी को विवाह के जोड़े में देखना उनका सपना था, जो 22 वर्षों के बाद पूरा हुआ। उनके पुत्र जीतेश्वर मुंडा कहते हैं कि अरुणा के साथ रहने के निर्णय का उनके माता-पिता ने कभी विरोध नहीं किया। लेकिन समाज के लोग टोकते थे। रोमिका के जन्म के बाद खुशियां तो आईं, पर उसके भविष्य को लेकर चिंता भी बढ़ गई। अरुणा कहती है कि शादी नहीं भी होती तो भी वे साथ ही रहते, जैसे उनके सास-ससुर रहे।

लेकिन, शादी होने के अब उन्हें लोगों की बातें नहीं सुननी पड़ेंगी। जब उन्हें निमित्त संस्था के सामूहिक विवाह आयोजन की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया। उन्हें देखकर रामलाल और सहोदरी ने भी रजिस्ट्रेशन कराया। संस्था की ओर से इनका ईसाई रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही, दोनों जोड़ों को घर-गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराए गए।

ऐक्ट्रेस ईशा शरवानी को टैक्स के नाम पर डराकर ठगे लाखों रुपये, दिल्ली पुलिस ने तीन को दबोचा

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी से ठगी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों ने खुद को ऑस्ट्रेलियाई टैक्स ऑफिसर्स बताकर एक्ट्रेस से करीब तीन लाख रुपये ठगे थे.

एक्ट्रेस ईशा शेरवानी ने दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राम ब्रांच को इस मामले की शिकायत दी. मामला सामने आने पर दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विकासपुरी इलाके में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

2 घंटे तक टैक्‍स के नाम पर डराया

ईशा शेरवानी ने दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राम ब्रांच को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्‍ट्रेलिया में रहती हैं और बॉलीवुड फिल्‍मों में काम करती हैं. उनके पास कुछ दिन पहले कॉल आई और बताया गया कि वह ऑस्‍ट्रेलिया के कैनबेरा के टैक्‍स अधिकारी हैं.

कॉलर ने एक्ट्रेस से कहा कि आपके अकाउंट में ट्रांजेक्‍शन के मामले में गड़बड़ी पाई गई है और उन्‍हें 2 घंटे तक टैक्‍स के नाम पर डराया. कॉलर ने ईशा से 5300 ऑस्‍ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 3 लाख रुपये ट्रांसफर कराए.

कुछ देर दूसरे नंबर से ईशा को कॉल आया कि उनके अकाउंट से किसी आतंकी संगठन के लिए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. इस पर ईशा को शक हुआ और उन्‍होंने तहकीकात शुरू की तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई हैं.

VOIP कॉलिंग के जरिए कॉल करते थे

पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों आरोप फर्जी कॉलसेंटर चलाते थे और VOIP कॉलिंग के जरिए कॉल करते थे. इस तकनीक से कॉल अटैंड करने वाले शख्‍स को ऑस्‍ट्रेलिया का नंबर शो होता था. पुलिस ने बताया कि गैंग का मास्‍टरमाइंड एमबीए का छात्र पुनीत चड्ढा है.

इसके अलावा रिषभ खन्‍ना और धनुष जोकि बैंक का एजेंट था. पुलिस ने इन तीनों के सात बैंक अकाउंट से करीब सवा करोड़ रुपये जब्‍त किए हैं. जांच में आरोपियों की एक गलती सामने आ गई, जिसमें यह था कि पैसा दिल्ली के एक अकाउंट में मंगवाया गया था.

8 महीनों में 100 से ज्यादा लोगों से ठगी

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर खोल रखा था. उसी कॉल सेंटर से ये लोग VOIP कॉल और नंबर स्पूफ़िंग सॉफ्टवेयर के जरिये ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को कॉल करते थे. जिसमें कॉल रिसीव करने वाले को नम्बर ऑस्ट्रेलिया का ही दिखता था.

इस तरह ये खुद को ऑस्ट्रेलियाई टैक्स अफसर बताकर बात करते थे और उनसे ठगी करते थे. आरोपियों ने बताया कि पिछले 8 महीनों में वो 100 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं.

2005 में किया था ईशा ने बॉलीवुड डेब्यू

ईशा ने 2005 में डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म ‘किसना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके लीड एक्टर विवेक ओबेरॉय थे. इसके बाद वे ‘गुड बॉय बैड बॉय’ (2007), ‘यू मी और हम’ (2008), ‘लक बाय चांस’ (2009), ‘करीब करीब सिंगल’ (2017) जैसी फिल्मों में काम किया.

तेल के दामों लगी आग, मुंबई में 78 के पार पहुंचा पेट्रोल, डीज़ल ने भी लगाई छलांग

0

पेट्रोल शुक्रवार को दिल्ली में 35 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 34 पैसे जबकि चेन्नई में 37 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया, जोकि जुलाई के बाद की सबसे तेज वृद्धि है। डीजल के दाम में भी फिर दिल्ली और कोलकाता में 28 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में रोज वृद्धि का सिलसिला जारी है।

बीते सप्ताह सउदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन से हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इस सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र के दौरान सोमवार को अचानक तकबरीन 20 फीसदी का उछाल आया जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हौती विद्रोहियों ने ली। इसके बाद हालांकि तेल के दाम में फिर नरमी आई, लेकिन शुक्रवार को फिर तेजी का रुख बना रहा।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.06 रुपये, 75.77 रुपये, 78.73 रुपये और 75.93 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.29 रुपये, 68.70 रुपये, 69.54 रुपये और 70.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में इन चार दिनों में पेट्रोल के दाम में 1.03 रुपये जबकि डीजल के दाम में 86 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इससे पहले पांच जुलाई को पेश आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर विशेष उत्पाद कर व सड़क उपकर में एक-एक रुपये की वृद्धि का एलान किए जाने के बाद उसके अगले ही दिन दिल्ली मंे पेट्रोल का भाव 2.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया था।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी वायदे में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 64.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

एंजेल ब्रोकिंग में एनर्जी व करेंसी रिसर्च मामलों के विशेषज्ञ व डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि सऊदी अरब की सरकारी तेल उत्पादक कंपनी अरामको के संयंत्रों पर पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे तेल के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी भारी वर्षा का खतरा

0

 लगातार हो रही बारिश ने एमपी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं, कहीं आसमान पर बादलों का डेरा है तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर, पन्ना, छतरपुर, दमोह, विदिशा समेत 13 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग
इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका

तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की आशंका व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मौसम विभाग
यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कन्‍नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्‍तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्‍ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अयोध्‍या, बस्‍ती, अंबेडकरनगर एवं उसके आसपास के इलाकों में मध्‍यम से भारी बारिश की चेतानवनी जारी की है।

गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश की आशंका
इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश…

  • 20 सितंबर : उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार, सौराष्ट्र, कच्छ, कर्नाटक बारिश
  • 21 सितंबर : उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार में बारिश
  • 21 सितंबर : पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, केरल में बारिश
  • 23 सितंबर : गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश

धोनी की पत्नी साक्षी ने खोली बीजेपी सरकार के दावों की पोल…

0

झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास दिन-रात प्रदेश में हुए विकास कार्यों के प्रचार प्रसार में जुटे हैं।

जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध गति से बिजली की आपूर्ति भी शामिल है। लेकिन, उनके इस दावे की पोल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने खोल दी है।

साक्षी धोनी ने बिजली की कटौती से परेशान होकर ट्वीट किया कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है।

साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पांच घंटे से बिजली न होने का का कोई कारण नहीं है, मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है। शाम 4.37 बजे किए गए अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुझे आशा है कि इस समस्या का संबंधित अथॉरिटी द्वारा संज्ञान लिया जाएगा।

शशि थरूर ने फिर लगाई पाकिस्तान को फटकार, POK को लेकर दिया बड़ा बयान

0

कांग्रेस के दिग्गज और लोकप्रिय नेता शशि थरूर ने कहा है कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और उसने चीन को वह हिस्सा दिया है जो उसका नहीं है, उन्होंने कहा कि पीओके पर सरकार के रुख को लेकर उनका कोई मतभेद नहीं है लेकिन जिस तरीके से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद सरकार ने मुद्दे को ‘डील’ किया है वो संविधान के अनुरूप नहीं है।

शशि थरूर ने फिर लगाई पाकिस्तान को फटकार

थरूर गुरुवार को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा ‘इंडिया इन क्राइसिस’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे, जहां उन्होंने कहा पाकिस्तान को लेकर यह बड़ा बयान दिया है।

पहले भी लगाई थी लताड़

आपको बता दें कि इससे पहले भी थरूर ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा था कि कश्मीर के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के साथ हैं। साथ ही उन्‍होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और अगर मसला यूनाइटेड नेशंस (यूएन) तक पहुंचा तो वहां भी विपक्ष उनका समर्थन करेगा, मालूम हो कि पीएम मोदी इस माह के अंत में यूनाइटेड नेशंस को संबोधित करेंगे।

‘पाकिस्‍तान को कोई अधिकार नहीं’
‘अपने काम से काम रखे पाकिस्तान’

थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जहां तक भारत के आतंरिक मसलों की बात है, पाकिस्‍तान को कोई अधिकार नहीं इस पर कुछ भी बोलने का और भारत के बाहर हम एक साथ हैं। हम सरकार की कश्‍मीर पर आलोचना कर सकते हैं क्‍योंकि यह हमारा आतंरिक मसला है लेकिन भारत के बाहर हम एक हैं। हम एक इंच भी पाकिस्‍तान को नहीं देंगे।’

कश्‍मीर में लोगों को जो समस्‍याएं हो रही हैं, उसका जवाब सरकार दे: थरूर
सरकार से मतभेद हमारा अपना मामला है: थरूर

थरूर ने कहा है कि जिस बात के लिए पाकिस्‍तान, भारत पर आरोप लगा रहा है, उसे वह बहुत पहले ही अंजाम दे चुका है। उसके पास अब भारत को कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं है। थरूर ने हालांकि यह भी कहा है कि कश्‍मीर में लोगों को जो समस्‍याएं हो रही हैं, वे हकीकत है और विपक्ष इस पर केंद्र सरकार से सवाल करेगा।